IITian Baba Arrest: महाकुंभ से वायरल होने वाले आईआईटी बाबा अभय सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. अभय सिंह पर गांजा रखने का आरोप है. आईआईटी बाबा को जयपुर से हिरासत में लिया गया है. अभय सिंह ने सुसाइड कि धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस शिप्रा थाना पहुंची और हिरासत में लिया. जानकारी के अनुसार अभय सिंह के पास से गांजा बरमत हुआ है जिसके बाद पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.
आईआईटी बाबा ने कहा- आज मेरा जन्मदिन है और मैं खुश रहना चाहता हूं
बाबा अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा, “अभी मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है. आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज खुश रहना चाहता हूं.”
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Baba Abhay Singh aka IIT Baba, says, “I have nothing to say about it as of now. It’s my birthday, and I want to be happy today.” https://t.co/dAHkw551ZP pic.twitter.com/HDYp8CT3tk
— ANI (@ANI) March 3, 2025
कुछ दिनों पहले हुई थी मारपीट
आईआईटी बाबा को एक मीडिया हाउस ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था, लेकिन मामला तब चौंकाने वाला हो गया जब कुछ लोग उनके साथ बदसलूकी करने लगे. बाद में उन पर हमला कर दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. मारपीट के बाद अभय सिंह ने नोएडा सेक्टर 162 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
समाचार अपडेट की जा रही है..
The post गांजा के जाल में फंसे महाकुंभ वाले IIT बाबा, जयपुर पुलिस ने लिया हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

