नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में बीती रात बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया ।स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वो इलाजरत है । हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नही थी ।जब निजी अस्पताल ने इलाज के बाद पुलिस को जानकारी दी तो सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी युवक से पूछताछ कर रही है । पूरा मामला पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव की है जहां बीती रात बदमाशों ने जो आलू प्याज के दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया जख्मी युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है । राजा बाबू की मां बताती है कि जब वह दुकान बंद करके घर आ रहा था इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में उसे गोली मार दिया । जब जानकारी हुई तो उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नारायण हॉस्पिटल मोहनपुर में इलाज के लिए लेकर आए हैं । उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है । हालांकि गोली मारने की घटना के पीछे के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया । वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की घटना की जानकारी अभी तक नहीं मिली है हालांकि एसपी संजय पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली में एक दुकानदार की गोली मारने घटना की सूचना मिली है ।इसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को जिस अस्पताल में जख्मी है वहां भेजा गया है ।वहां पुलिस पूछताछ कर रही है उसकी मां से भी पूछताछ हो रही है ।उसके बाद ही घटना को लेकर कुछ स्पष्ट हो पाएगा ।अभी पूछताछ जारी है