नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक चोर, घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था ।चोरी के दौरान ही घर के गृहस्वामी के बेटे की नींद खुली और हल्ला कर चोर को पकड़ लिया । चोर पकड़े जाने की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने चोरी के आरोपी चोर को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया । पूरी घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचोर रामनगर वार्ड 12 के निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर में 11:00 चोरी करते हुए चोर को पकड़ कर पुलिस को सौप था । जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल लाया ।घर के गृह स्वामी का बताना है कि 11 बजे रात्रि में खिड़की के रास्ते छत पर चढ़कर घर मे घुसकर आलमारी से चोरी कर रहा था ।उसी समय मेरे बेटे का नींद खुला और हल्ला करते हुए उसको पकड़ा तबतक स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई । चोर पकड़ने की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने उसे पकड़ कर समस्तीपुर अस्पताल इलाज के लिए लाई है । लेकिन गिरफ्तार कर अपना नाम नहीं बता रहा है वही उजियारपुर थाना अध्यक्ष का बताना है कि पुलिस को रात्रि में सूचना मिली थी की चंचल रामनगर वार्ड 12 में एक चोर पकड़ा है सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने हिरासत में लेकर उसे समस्तीपुर से सदर अस्पताल लाई जिसका इलाज चल रहा है ।हालांकि थाना अध्यक्ष का बताना है कि यह एक बार पहले भी पकड़ाया था जो मानसिक रूप से बीमार है