दुर्गापुर.
सोमवार को शहर के एमएएमसी स्थित ओवरब्रिज से लगे जीटी रोड पर कंक्रीट मिक्सिंग वैन यानी सीमेंट से ढलाई करनेवाले वाहन की ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. इसकी समाचार मिलते ही हाइवे एंबुलेंस एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं कंक्रीट मिक्सिंग वैन को जब्त कर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंक्रीट मिक्सिंग वैन जीटी रोड से गुजर रहा था, तभी सामने से मोटरसाइकिल आकर उससे भिड़ गयी. घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और कंक्रीट मिक्सिंग वैन और बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post कंक्रीट मिक्सिंग वैन के धक्के से जख्मी appeared first on Naya Vichar.

