Hot News

Darbhanga News: प्रेम-प्रसंग बनी हत्या की वजह, शादी नहीं करने पर महिला की चाकू से गोदकर की थी हत्या

Darbhanga News: प्रेम-प्रसंग के बाद शादी नहीं करने की वजह से आमना खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव के निकट चार दिन पूर्व गेहूं के खेत में चाकू गोदकर आमना हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मधुबनी जिलांतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव के मौला बक्श के 24 वर्षीय मुस्तकीम नदाफ के रुप में हुई है. सोमवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी की सुबह 6.30 बजे झगरुआ गांव के निकट गेहूं के खेत से क्षत-विक्षत एक स्त्री का शव बरामद हुआ था. सत्यापन के दौरान उसकी पहचान सिमरी निवासी मो. राशिद की पत्नी आमना खातून के रूप में की गयी

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

पुलिस ने संदेह के आधार पर मुस्तकीम नदाफ को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने कई चौंकाने वाली बातें कही. उसने अपने बयान में कहा कि पांच वर्ष से आमना खातून के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा रहा था. इस दौरान उसे दो लाख रुपए दिए थे. कई बार शादी के लिए आमना खातून के बीच प्रस्ताव रखा, लेकिन वह टाल-मटोल करती रही. इसी बीच 27 फरवरी को वह अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर इलाज के लिए उसके गांव परवल पहुंची. मुझे मोबाइल से बुलाया. बुलावे पर वह पहुंचा और आमना को बाइक पर बैठाकर झगरुआ बांध पर लाया. इस दौरान उसने पहले अपनी शादी की शर्त रखी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई. बात बिगड़ते देख हमने आमना के पेट में कई बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं शव को एक गेहूं के खेत में फेंक दिया. उसके साथ दो वर्ष के दूधमुंहे शिशु को बांध पर छोड़कर फरार हो गया.

मृतका पहले से शादीशुदा थी

एसडीपीओ ने बताया कि मृतका पहले से शादीशुदा थी. इसकी शादी सिमरी गांव के मो. राशिद से हुई थी, लेकिन प्रेम-प्रसंग आरोपित मुस्तकीम नदाफ के साथ चल रहा था. मालूम हो कि जमालपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से 27 फरवरी को आमना अपने शिशु का इलाज के लिए घर से निकाली थी. घर नहीं लौटने के बाद परिजन को आशंका होने लगी. परिजन खोजबीन करने लगे. इसी बीच 28 फरवरी की सुबह गेहूं के खेत से एक स्त्री का शव बरामद हुआ. शव की पहचान आमना के रूप में हुई. पुलिस ने शव की पहचान करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान आरोपित मुस्तकीम नदाफ को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान वह अपनी गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर ली. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी दल में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार झा, जमालपुर थानाध्यक्ष पुनि राहुल कुमार, अमित रंजन शामिल थे.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

The post Darbhanga News: प्रेम-प्रसंग बनी हत्या की वजह, शादी नहीं करने पर स्त्री की चाकू से गोदकर की थी हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top