Hot News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार 15 के बाद संभव, भाजपा के 4 मंत्री होंगे

मंत्रिमंडल में 36 मंत्री हो सकते हैं…. अभी मुख्यमंत्री सहित 30; 6 की वैकेंसी •कई विभाग के चेहरे बदलेंगे, मौजूदा मंत्रियों के विभाग घटेंगे नया विचार पटना–  15 जनवरी के बाद कभी भी बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 30 जनवरी के पहले यह काम पूरा हो जाएगा। भाजपा के 4 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इस क्रम में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उन्हें कम किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के बीच बंटेंगे। कैबिनेट विस्तार में पटना, तिरहुत व सारण प्रमंडल के विधायकों को स्थान देने की…

Spread the love

मंत्रिमंडल में 36 मंत्री हो सकते हैं…. अभी मुख्यमंत्री सहित 30; 6 की वैकेंसी

•कई विभाग के चेहरे बदलेंगे, मौजूदा मंत्रियों के विभाग घटेंगे

नया विचार पटना–  15 जनवरी के बाद कभी भी बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 30 जनवरी के पहले यह काम पूरा हो जाएगा। भाजपा के 4 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इस क्रम में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उन्हें कम किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के बीच बंटेंगे।

कैबिनेट विस्तार में पटना, तिरहुत व सारण प्रमंडल के विधायकों को स्थान देने की तैयारी है। फिलहाल बिहार प्रशासन में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 30 मंत्री हैं। इसमें दो डिप्टी सीएम सहित 15 मंत्री भाजपा के कोटे से हैं। कैबिनेट में ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के मुताबिक 36 मंत्री हो सकते हैं। इस हिसाब से मंत्री पद की 6 वैकेंसी है।

तिरहुतः 39 विधानसभा सीट है। इसमें 26 सीट पर भाजपा और 6 सीट पर जदयू ने जीत दर्ज की है।

समझिए… पटना, तिरहुत व सारण को तवज्जो क्यों

बिहार में 9 प्रमंडल हैं। इसमें पटना, तिरहुत व सारण प्रमंडल के ही विधायकों के कैबिनेट विस्तार में शामिल होने के आसार हैं। इसकी वजह, इन प्रमंडलों में विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती गई सीटों की संख्या अधिक है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तिरहुत में सबसे अधिक सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। विस्तार में उन प्रमंडलों को भी अहमियत मिलेगी, जहां भाजपा ने कम सीटें जीतीं हैं।

पटनाः 43 विधानसभा सीट है। इसमें 8 पर भाजपा की जीत हुई है। 5 सीट पर जदयू जीता है।

फॉर्मूलाः चेहरा नया पर जाति वही

मंत्रिमंडल के विस्तार में 3-4 विभागों के मंत्री भी बदलेंगे। जिस जाति के मंत्री हैं, उसी जाति के विधायक या एमएलसी उन्हें रिप्लेस करेंगे। कई ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास एक से अधिक विभाग हैं। ये कैबिनेट में शामिल होने नए चेहरों के बीच बंटेंगे।

सारणः 24 सीट में से पिछले चुनाव में 7 सीट पर भाजपा और 2 पर जदयू के प्रत्याशी जीते हैं।

18 को भाजपा अध्यक्ष भरेंगे पर्चा

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का भी चुनाव होना है। सूचना के मुताबिक 18 जनवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल नामांकन करेंगे। उनका निर्वाचन भी तय है। उनका नया कार्यकाल 2028 तक होगा।

अभी भाजपा के मंत्री और उनके विभाग

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) वित्त एवं वाणिज्य कर।

विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री) पथ निर्माण,

खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा।

प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण एवं वन।

रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन ।

मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं कृषि।

नीरज कुमार सिंह बबलू-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।

नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन।

नितिन नवीन नगर विकास एवं आवास और विधि।

दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार।

जनक राम- एससी एसटी कल्याण।

हरि सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग।

कृष्णनंदन पासवान – गन्ना उद्योग।

केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज।

सुरेंद्र मेहता- स्पोर्ट्स।

संतोष सिंह- श्रम संसाधन।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top