Hot News

hajipur news. बिदुपुर में 41 दिव्यांगजन को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना संबल के तहत तीन स्त्रीओं सहित 41 दिव्यांगजन के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. यह शिविर वैशाली जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोषांग की सहायक निदेशक साक्षी ने कहा कि प्रशासन दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान कर रही है. इसके सहारे वे अखबार वितरण, सब्जी और दूध बेचने जैसे रोजगार अपनाकर अपनी आय अर्जित कर सकते हैं. कार्यक्रम के आयोजक एवं बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बुनियाद केंद्र में अशक्त वृद्धों और दिव्यांगजन को थेरेपी के माध्यम से चिकित्सा दी जाती है और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाया जाता है. हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन स्त्रीओं और 38 पुरुषों सहित कुल 41 लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. इस अवसर पर कार्यपालक सहायक अनूप रंजन, सामाजिक सुरक्षा सहायक हेमंत कुमार, जिला लेखा सहायक अनामिका सहित अन्य स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post hajipur news. बिदुपुर में 41 दिव्यांगजन को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top