वापसी में अमझर में ही एक झाड़ी में उन्हें विस्फोटक दिखा. इसे जब्त कर उन्होंने इसकी जांच के लिए गावां रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया. एसआइटी ने गुरुवार को अमझर जाकर इसकी जांच की. जांच में यह बात सामने आयी कि जहां विस्फोटक मिला, वह वन क्षेत्र से बाहर है. वन विभाग की टीम ने बरामद विस्फोटक को गावां थाना को सौंपने की बात कही. रेंजर अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है. अमझर से विस्फोटक मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि डीएफओ साहब क्षेत्र भ्रमण के दौरान अमझर में संचालित दोनो पत्थर खदान गए हुए, जहां दोनो खदान में उत्खनन का कार्य चल रहा था. वापसी के दौरान एक झाड़ी से विस्फोटक मिला है. जांच में जहां से विस्फोटक बरामद हुआ व स्थान वन भूमि से बाहर रहने के कारण वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बरामद विस्फोटक को गावां थाना के सुपुर्द किया जा रहा है. मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई आवेदन गावां थाना को अभी तक नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Giridih News: गिरिडीह डीएफओ ने अमझर में बरामद किया विस्फोटक appeared first on Naya Vichar.