Hot News

Bhagalpur news सुलतानगंज में बड़ी आबादी को मिलेगी सेकेंड इंट्री गेट की सुविधा

डीआरएम ने सुलतानगंज स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं की ली जानकारीशुभंकर, सुलतानगंज

दक्षिणी क्षेत्र की बड़ी आबादी को सुलतानगंज स्टेशन पहुंचने में काफी सुविधा होगी. दूरी काफी कम हो जायेगी. अमृत हिंदुस्तान योजना के तहत सेकेंड फेज में दक्षिणी क्षेत्र में सेकेंड एंट्री गेट बनेगा. टिकट काउंटर सहित सारी सुविधा होगी. गुरुवार को मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुलतानगंज स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सेकेंड फेज में कई कार्य होंगे. प्रपोजल बना कर भेज दिया गया है. स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा. 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है. सुलतानगंज स्टेशन पर चल रहे फर्स्ट फेज का कार्य मार्च अंत तक पूरे करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा के साथ नहीं हो समझौता, दिये कई निर्देश

डीआरएम ने सुलतानगंज स्टेशन के हर निर्माण का जायजा लिया. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अराइवल ब्लॉक, निकासी द्वार की जानकारी ले कई दिशा निर्देश दिये. निर्माण स्थल पर सुरक्षित घेरा नहीं रहने पर फटकार लगा अविलंब निर्माण स्थल के समीप सुरक्षित घेरा देने का निर्देश दिया. पैनल बिल्डिंग के समीप बंद गेट को खोलने व वर्क साइट पर सेफ्टी का ध्यान रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों को काफी सुविधा मिलेगी. सुलतानगंज स्टेशन पर अराइवल ब्लॉक में एटीएम, पेयजल, रोशनी की व्यवस्था होगी. अनावश्यक बोर्ड बैनर हटाने का निर्देश दिया. लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सुविधा बढ़ाने के काम को तय समय पर पूरा करने को कहा.

बिहार प्रशासन की जमीन हस्तानांतरण का अनुरोध

सुलतानगंज स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार को लेकर बिहार प्रशासन की जमीन लेने की पहल हो रही है. राज्य प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि अराइवल ब्लॉक के सामने वाला एरिया राज्य प्रशासन के पास है. वह एरिया रेलवे को दिया जाय. इस एरिया को सर्कुलेटिंग एरिया में डेवलप किया जायेगा.

तीसरी लाइन की स्वीकृति मिलने के बाद होगा काम

डीआरएम ने बताया कि सुलतानगंज में तीसरी लाइन सैंक्शन हो गया है. स्वीकृति मिलने के बाद काम चालू होगा. बांका सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने डीआरएम से मिल कर स्टेशन पर विकास कार्यों की चर्चा की. स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार को लेकर अपनी बात रखी. डीआरएम ने हर संभव पहल का भरोसा दिया. मौके पर मालदा मंडल के कई अधिकारी सहित सुलतानगंज स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह, पवन केसान, मनीष कुमार, संजीव कुमार, शशि भूषण कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur news सुलतानगंज में बड़ी आबादी को मिलेगी सेकेंड इंट्री गेट की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top