नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में बारात से लौट रही बस हुआ हादसे का शिकार ।बस और ट्रक के भीषण टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी । सभी ज़ख्मियों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में जारी । पूरी घटना सराय रंजन थाना क्षेत्र के मोहन चौक खजूरी के पास की है जहां सरायरंजन रायपुर से बारात लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई । जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए और बस ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है । जख्मी उपचालक का बताना है कि विभूतिपुर थाना के फुलवरिया सिंघिया वार्ड 5 निवासी गौनोर सहनी के पुत्र जिम्मेदार सहनी की शादी के लिए बारात लेकर सरायरंजन के रायपुर गए थे । वहां से लौट के क्रम में सरायरंजन थाना क्षेत्र के ही खजूरी मोहन चौक के पास 18 चक्का वाली ट्रक ने ठोकर मार दी जिसमें लगभग 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं कुछ लोगों का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ लोगों का निजी अस्पताल में बाकी सभी समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं । घटना लगभग 4:30 बजे सुबह की है । वही जख्मियों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिंघिया वार्ड पांच के सभी निवासी राहुल कुमार ,गौरव कुमार ,रामा सहनी ,मुकेश कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी है । वही सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह का बताना है कि सुबह में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम गई तो उन्होंने पाया कि बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा हुआ है ।जिसमें 10 से 12 लोग जख्मी बताए गए हैं यह सभी बारात से लौट रहे थे । बारात किसके यहां आई थी इसकी जानकारी ले रहे हैं