Watch Video : राजस्थान के जोधपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी में कई दिग्गज पहुंचे. 6 मार्च को कार्तिकेय और लिबर्टी शूज के मालिक अनुपम बंसल की बेटी अमानत की शादी हुई. शादी समारोह में देश भर के नेतृत्वक और उद्योग जगत के दिग्गज पहुंचे. इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है. उन्होंने पत्नी प्रियदर्शिनी राजे संग बारात में जमकर डांस किया. TheSootr ने यह वीडियो जारी किया है. देखें वीडियो
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया #shivrajsinghchouhanson #kartikeychouhan #wedding #JyotiradityaScindia #TheSootr । @ChouhanShivraj @ks_chauhan23… pic.twitter.com/J6TosafGhM
— TheSootr (@TheSootr) March 6, 2025
वीडियो में नजर आ रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान उनका स्वागत करते हैं. सिंधिया अन्य मेहमानों से मिलते हैं. इसके बाद चौहान के साथ डांस करते हैं.
The post Watch Video : शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर किया डांस appeared first on Naya Vichar.
