Hot News

Gaya: परैया बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलीं, फोन करने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Gaya: जिले के परैया बाजार में शुक्रवार की सुबह सब्जी मंडी और आसपास की फुटपाथी दुकानों में अचानक आग लग गयी. देखते-देखते दुकानों में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया. आग की लपटे उठती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. व्यवसायी और युवक आग बुझाने में लग गये. साथ ही बगल की दुकानों में आग नहीं फैले इसका प्रयास भी किया. 

समय रहते नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आगलगी की सूचना परैया थाना के दमकल को डायल 101 पर फोन करके दी. काफी देर बाद आये दमकलकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. दमकलकर्मी व ग्रामीण के सहयोग से आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया. साथ ही आसपास के घर और दुकान को बचा लिया गया. 

10 दुकान का सामान जल कर राख

आगलगी की घटना में 10 दुकान का सामान जल कर राख हो गया. खाना खाने वाला पतल के भंडार में आग लगने से आग विकराल रूप ले लिया था. इसके अलावा विवाह को लेकर सजाये गये मौरी, पगड़ी, पूजा सामग्री, सब्जी दुकान के सौ से अधिक ट्रे, स्कूल बैग, कपड़ा, लकड़ी का सामान, इन्वर्टर, बैटरी, गल्ला दुकान का किसमिस, काजू, चुनरी, खाता-बही के साथ 10 हजार के करीब नकद राशि जल कर राख हो गया. घटना में प्रदीप प्रसाद, अशोक कुमार, सत्यम कुमार, छोटू प्रसाद, सोनू कुमार, विनोद प्रसाद, गौतम कुमार, सनोज कुमार की दुकान का सामान जल गया. ग्रामीणों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया.  

इसे भी पढ़ें: Bihar : बारात जा रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, एक साथ उठी तीनों की अर्थी

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

The post Gaya: परैया बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलीं, फोन करने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top