Hot News

अपराधियों ने दिनदहाड़े बीडीसी पति क़ो मारी गोली, रेफर

गढ़वा. चिनिया-रंका मार्ग पर तहले गांव के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की पीठ में गोली मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. वह चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव निवासी सह बीडीसी पति योगेंद्र प्रसाद बताया गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह सिगसिगा से चिनिया कुछ काम से जा रहा था, इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने योगेंद्र क़ो गोली मार दी. चिकित्सकों के अनुसार गोली पीठ के ऊपरी हिस्सा में फंसी हुई है. इस संबंध में घायल योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह घटना नेतृत्वक षड्यंत्य के तहत किया गया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने झामुमो के खिलाफ काम किया था. साथ ही पंचायत की योजना को लेकर झामुमो के पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नितेश सिंह, मुख्तार अंसारी, धनु यादव से उनका विवाद चल रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से बयान भी दर्ज किया. इस संबंध में एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि चिनिया प्रखंड के बीडीसी पति को अपराधियों ने गोली मारी है. उसे बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अपराधियों ने दिनदहाड़े बीडीसी पति क़ो मारी गोली, रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top