Hot News

सोशल मीडिया पर रखें नजर: डीसी

लातेहार. होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व विधि व्यवस्था के मुद्दे पर शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पर्व को देखते हुए संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने में गंभीरता बरतें. बीडीओ-सीओ को होली से पूर्व शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया. उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलानेवाले पोस्ट पर नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटा कंट्रोल रूम नंबर 06565-247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मो-89877-96308 पर सूचना दिया जा सकता है. वहीं साइबर सेल के मो-62061-59795 तथा 112 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो, इसके लिए पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने होली पर्व के पूर्व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च का भी निर्देश दिया. मौके पर परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे व सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सोशल मीडिया पर रखें नजर: डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top