Hot News

Chapra News : दो लोगों की मौत के बाद सूतिहार गांव में स्थिति सामान्य, अब भी कैंप कर रही पुलिस

दरियापुर. डेरनी के सूतिहार में जमीन विवाद में दो लोगों की मौत के बाद स्थिति फिलहाल सामान्य है. लेकिन पुलिस घटना के दूसरे दिन भी कैंप कर रही है. बता दें कि गुरुवार को डेढ़ धूर जमीन के लिए किराना व्यवसायी शिवपूजन साह की दाब से गला काट कर हत्या कर दी गयी थी. फिर भीड़ ने हमलावर सेना के रिटायर जवान अर्जुन प्रसाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया. जिनकी इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. घटना के दिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को सामान्य बना दिया था. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य है. फिर भी पुलिस बल अभी भी वहां कैंप कर रही है. दोनों पक्षों का आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज किया जायेगा.

सूतिहार की घटना से लोग ले रहे हैं सीख

महज डेढ़ धूर जमीन को लेकर दो लोगों की जान तो चली गयी. लेकिन कई लोगों को सीख भी दे गयी. यह भी कहावत चरितार्थ हो गयी कि जमीन व संपति वहीं की वही रह जाती है और आदमी चला जाता है. अखबार में घटना की समाचार छपने के बाद जगह-जगह यही चर्चा सुनी गयी कि जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ. दोनों को इतनी जिद नहीं करनी चाहिए थी. आखिर उन्हें क्या मिला. जिन लोगों का गांव में किसी के साथ पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है. वह भी इस घटना से सीख ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chapra News : दो लोगों की मौत के बाद सूतिहार गांव में स्थिति सामान्य, अब भी कैंप कर रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top