Hot News

Dhanbad News: शादी से पहले दुल्हन की मां की मौत, गम में बदलीं विवाह की खुशियां

Dhanbad News: गोविंदपुर(धनबाद)-विवाह की तैयारी पूरी हो चुकी थी. शहनाई गूंज रही थी. तभी शादी की खुशी मातम में बदल गयी. विवाह के ठीक पहले दुल्हन की मां की मौत हो गयी. गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी की गयीं. मामला गुरुवार की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह गांव का है. शुक्रवार की सुबह बोकारो थर्मल के रिसोर्ट से निकिता की विदाई हुई. ससुराल से अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर वह अपने मायका कालाडीह आयी और मां का अंतिम दर्शन किया. इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया.

मौत से पसरा मातम

कालाडीह गांव निवासी और गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक प्रदीप कुमार गिरि की पुत्री निकिता का विवाह सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी, बोकारो थर्मल निवासी नकुल गिरि के पुत्र अभिषेक गिरि के साथ बोकारो थर्मल के रिसोर्ट में छह मार्च को निर्धारित था. यहां से लड़की वाले अपने परिजनों के साथ गुरुवार शाम बोकारो थर्मल रवाना हुए थे. यहां शादी की सारी रस्में पूरी की जा रही थीं. बीमार होने के कारण दुल्हन की मां 48 वर्षीया रेणु देवी समारोह में नहीं भाग ले सकीं. इसी बीच रात करीब 11 बजे रेणु देवी की मौत कालाडीह गांव में हो गयी. यह समाचार सुनते ही मातम पसर गया.

ससुराल से पति के साथ मां का अंतिम दर्शन करने पहुंची दुल्हन

विवाह का उत्सव फीका पड़ गया. विवाह की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी की दी गयी. शुक्रवार की सुबह बोकारो थर्मल के रिसोर्ट से निकिता की विदाई हुई. ससुराल में द्वार लगने और परंपराओं का निर्वाह करने के बाद वह अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर अपने मायका कालाडीह आयी. मां का अंतिम दर्शन किया. इसके बाद रेणु देवी की अंतिम क्रिया संपन्न की गयी. इस दौरान परिजनों एवं नवविवाहित निकिता के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. राह चलते लोगों की भी आंखें भींग गयी. मृतका रेणु देवी बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत चिरूडीह गांव की बेटी थीं. उनके अंतिम संस्कार में मायके से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

The post Dhanbad News: शादी से पहले दुल्हन की मां की मौत, गम में बदलीं विवाह की खुशियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top