Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Road Project: बिहार के इस बाजार में बनेगा 2 KM का फोरलेन फ्लाईओवर, NHAI ने निकाला टेंडर, खर्च होंगे 148.90 करोड़

Bihar Road Project: बिहार के सुपौल जिले के सिमराही बाजार में सड़क यातायात को बेहतर करने के लिए बड़ा काम होने जा रहा है. यहां एनएच-27 पर 2.04 किलोमीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा. हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है. फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड भी बनेगी यह परियोजना सिर्फ फ्लाईओवर बनाने तक सीमित नहीं है. इसके साथ पहुंच मार्ग और सर्विस रोड भी तैयार की जाएगी. इससे सिमराही बाजार के इस हिस्से में आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर रास्ता मिल सकेगा. परियोजना एनएच-27 के करीब 2.04 किलोमीटर हिस्से में बनाई जाएगी. 148.90 करोड़ की अनुमानित लागत एनएचएआई के निविदा दस्तावेज के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत ₹148.90 करोड़ है. यह राशि जीएसटी को छोड़कर है. निर्माण का काम इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण यानी ईपीसी तरीके से कराया जाएगा. दो साल में पूरा करना होगा काम एनएचएआई ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल का समय तय किया है. इसके अलावा ठेकेदार को निर्माण पूरा होने के बाद 10 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ है फिलहाल यह परियोजना निविदा के चरण में है. एनएचएआई ने 17 सितंबर को निविदा जारी की है. इच्छुक कंपनियां 2 नवंबर 2026 तक अपनी तकनीकी और वित्तीय बोली जमा कर सकती हैं. इसके बाद 3 नवंबर को बोलियां खोली जाएंगी. सिमराही बाजार एनएच-27 पर स्थित है. यहां फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड और पहुंच मार्ग बनने से इस हिस्से में सड़क ढांचे को बेहतर करने की योजना है. इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 26 सितंबर तक बदलेगा मौसम, 3 दिन सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट The post Bihar Road Project: बिहार के इस बाजार में बनेगा 2 KM का फोरलेन फ्लाईओवर, NHAI ने निकाला टेंडर, खर्च होंगे 148.90 करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अयोध्या में फिर जीवंत होंगी रामलला के संघर्षकाल की यादें: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की वो पूरी कहानी, अब श्रद्धालु देख सकेंगे…

Ayodhya Ram Mandir: जिस रामलला को कभी टेंट में विराजकर भक्तों के दर्शन देने पड़े थे, उनकी वह संघर्षगाथा अब आने वाली पीढ़ियां भी देख सकेंगी. अयोध्या में उस दौर की यादों को सहेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है. टेंट से अस्थायी मंदिर और वहां से भव्य राम मंदिर तक की यात्रा को तस्वीरों, अभिलेखों और डिजिटल माध्यम से सामने लाया जाएगा. अस्थायी मंदिर बनेगा स्मृति स्थल अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में बने अस्थायी मंदिर को धार्मिक स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया गया है. यहां एक विशेष दीर्घा तैयार करने की योजना है. इसमें रामलला के टेंट में रहने से लेकर अस्थायी मंदिर में पूजा और दर्शन तक की जानकारी दिखाई जाएगी. 1990 से अब तक के महत्वपूर्ण चित्र भी दीर्घा का हिस्सा होंगे. डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा संघर्षकाल श्रद्धालुओं को इस दौर की कहानी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए भी दिखाई जाएगी. इसमें पुजारियों, सेवकों और सुरक्षाबलों की भूमिका को भी जगह दी जाएगी. उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी रामलला के संघर्षकाल और उससे जुड़ी स्मृतियों को करीब से समझ सके. सागौन की लकड़ी से बना है मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अस्थायी मंदिर का निर्माण टीकवुड यानी सागौन की लकड़ी से कराया गया है. इसकी बनावट भी राम मंदिर की शैली से मिलती-जुलती है. परिसर में अखंड ज्योति भी स्थापित की गई है, जो लगातार प्रज्ज्वलित रहती है. अभी श्रद्धालुओं के लिए यहां प्रवेश शुरू नहीं हुआ है. काम पूरा होने के बाद दर्शन की अनुमति दिए जाने की तैयारी है. तीन साल नौ माह 29 दिन का रहा प्रवास सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 25 मार्च 2020 को रामलला को टेंट से अस्थायी मंदिर में विराजमान कराया गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विग्रह को अपनी गोद में लेकर गर्भगृह में स्थापित किया था. इसके बाद रामलला करीब तीन साल नौ माह 29 दिन तक इसी अस्थायी मंदिर में विराजमान रहे. अब इसी दौर की स्मृतियां एक जगह सहेजकर श्रद्धालुओं के सामने रखने की तैयारी है. Also Read: वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर का एनकाउंटर, ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू ढेर The post अयोध्या में फिर जीवंत होंगी रामलला के संघर्षकाल की यादें: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की वो पूरी कहानी, अब श्रद्धालु देख सकेंगे… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई में कोस्टल रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी BMW, जानिए इतनी सेफ होने के बावजूद कैसे हो गया ये हादसा? वीडियो देख कर उड़ जाएंगे होश

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 75 फीट नीचे जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 1 छात्र का इलाज चल रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि BMW जैसी सुरक्षित और आधुनिक लग्जरी कार में इतने एडवांस सेफ्टी सिस्टम होते हुए भी, इतना गंभीर हादसा कैसे हो गया? आइए इसे विस्तार से समझते हैं. क्या है मामला? यह हादसा 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे हुआ. मुंबई पुलिस के मुताबिक BMW कार कोस्टल रोड पर मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. तभी BMW ने नियंत्रण खोया, बाहरी बैरियर से टकराई और करीब 75 फीट नीचे जा गिरी. यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें बैठे 4 में से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है. वहीं 1 युवक का इलाज जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और मोड़ को सही तरह से नहीं ले सकी. इसके बाद कार बाहरी रेलिंग से टकराई और नीचे निर्माणाधीन पार्किंग एरिया में जा गिरी. CCTV में कार ऊंचाई से नीचे गिरने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है. ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में 418 KM तक चलेंगे हादसे की मुख्य वजह: तय सीमा से ज्यादा रफ्तार मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार रोड के तय मानक (80kmph) से ज्यादा थी. यही ओवरस्पीडिंग ही इस दर्दनाक हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे, कार ने अपना नियंत्रण खोया और आउटर रेलिंग से टकराकर, हवा में उछल गई. इतनी सुरक्षित कार होने के बाद भी क्यों गई जान? अक्सर लोग मानते हैं कि प्रीमियम लग्जरी कारों में हादसों का खतरा कम होता है. लेकिन फिजिक्स के नियमों के आगे कोई भी मशीन या टेक्नोलॉजी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. जब कोई वाहन 150 या 200 kmph की स्पीड पर होता है, तो उसका मोमेंटम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इतनी तेज गति पर अगर गाड़ी किसी कंक्रीट की दीवार से टकराती है, तो इम्पैक्ट एनर्जी इतनी ज्यादा होती है कि कार के क्रम्पल जोन भी उसे सोख नहीं पाते. हाई स्पीड पर फेल हो जाते हैं सेफ्टी फीचर्स BMW जैसी कारों में दर्जनों सेंसर और सेफ्टी सिस्टम होते हैं, लेकिन इनकी भी एक लिमिट तय होती है. अगर गाड़ी 75 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरती है, तो एयरबैग्स भी यात्रियों को नहीं बचा सकते. ग्रेविटी और बहुत तेज झटके के कारण कार की छत और पिलर्स पूरी तरह पिचक जाते हैं. इससे अंदर बैठे लोगों को सर्वाइवल स्पेस (बचने की जगह) नहीं मिल पाता और गंभीर चोटें आती हैं. BMW की कारों में मिलने वाले अहम सेफ्टी फीचर्स हालांकि इस हादसे में स्पीड ज्यादा होने के कारण नुकसान बड़ा हुआ, लेकिन आमतौर पर BMW में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स आते हैं जो ऐसे हादसों से बचाते हैं: ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम): यह ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वॉर्निंग देकर हादसों से बचाता है. DSC (डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल): तेज मोड़ पर कार को फिसलने से रोकता है और टायर की ग्रिप बनाए रखता है. मल्टीपल एयरबैग्स: इनमें फ्रंट, साइड, कर्टेन और नी (Knee) एयरबैग्स शामिल होते हैं जो झटके को कम करते हैं. हाई स्ट्रेंथ केबिन: इसका ढांचा क्रैश के दौरान झटके को पूरे बॉडी शेल में फैला देता है. क्रम्पल जोन: गाड़ी का आगे और पीछे का हिस्सा, जो टक्कर के वक्त पिचक कर मुख्य केबिन को सुरक्षित रखता है. क्या है BMW कार की स्पेसिफिकेशंस?  रिपोर्ट के अनुसार हादसे वाली BMW का सटीक मॉडल, वेरिएंट, इंजन और पावर आउटपुट आधिकारिक तौर अभी साझा नहीं किया गया है. फिलहाल इसे सिर्फ ब्लैक BMW के रूप में पहचाना जा सकता है. हालांकि देखने से ये, BMW 3 Series, 320i, 330i या M340i प्रतीत होती है. लेकिन जब तक पुष्टि नहीं होती अभी यह तय करना मुश्किल है. BMW की गाड़ियां अपनी परफॉर्मेंस और पावरफुल इंजन के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं. इनमें अमूमन 2.0-लीटर से लेकर 3.0-लीटर तक का ट्विन-पावर टर्बो इंजन मिलता है. यह इंजन आसानी से 250 से 350 हॉर्सपावर (BHP) जनरेट कर सकता है, जो गाड़ी को महज 5-6 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंचा देता है. इन कारों में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और बेहतरीन एयरोडायनामिक्स होते हैं. इससे यह तेज रफ्तार पर भी सड़क से चिपकी रहती हैं. लेकिन, यही शानदार पिकअप और स्पीड कई बार खाली सड़कों पर युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो जाती है. ये भी पढ़ें: 8 साल की वारंटी और 150km की धांसू रेंज, कार के चार्जर से चार्ज होने वाली Raptee.HV की डिलीवरी शुरू The post मुंबई में कोस्टल रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी BMW, जानिए इतनी सेफ होने के बावजूद कैसे हो गया ये हादसा? वीडियो देख कर उड़ जाएंगे होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में एमएमडीआर एक्ट पर क्यों शुरू हुआ राजनीतिक घमासान? बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगे ये 3 बड़े जवाब

बोकारो. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एमएमडीआर (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट में हुए संशोधन को लेकर राज्य प्रशासन पर निशाना साधा है. रविवार को बोकारो स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन संसद में चुप्पी साधने के बाद विज्ञापनों और बयानों के जरिये जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि एमएमडीआर एक्ट ही राज्य की प्रमुख समस्या है, तो प्रशासन को अपनी खनन नीति, प्रशासनिक स्तर पर सामने आ रही कमियों और लंबे समय से बंद पड़ी खदानों की स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि संशोधित कानून का झारखंड के राजस्व, खनन उद्योग और रोजगार पर वास्तविक प्रभाव क्या होगा. ये भी पढ़ें: PLI और RPLI से बोकारो पश्चिमी मंडल ने जुटाए 3.83 करोड़, 24 सितंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान राजस्व को लेकर प्रशासन से मांगा तथ्य मरांडी ने दावा किया कि केंद्र प्रशासन के संशोधनों के बाद पिछले वर्षों में राज्यों के खनिज राजस्व में वृद्धि हुई है. केंद्र प्रशासन की ओर से भी अगस्त 2026 में जारी जानकारी में कहा गया था कि एमएमडीआर संशोधन के बाद राज्यों को खनन क्षेत्र से मिलने वाले प्रमुख राजस्व स्रोत जारी रहेंगे और राज्यों को खनिज क्षेत्र के राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलता रहेगा. वहीं, झारखंड प्रशासन की ओर से इस संशोधन को लेकर राजस्व पर संभावित असर की चिंता जताई गई है. अगस्त में राज्य के वित्त मंत्री ने संशोधित एमएमडीआर कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी और राजस्व नुकसान की आशंका जतायी थी. रोजगार और खनन उद्योग पर भी उठाये सवाल नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासन को नेतृत्वक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय एक्ट के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों से जुड़े तथ्य सार्वजनिक करने चाहिए. उन्होंने खनन उद्योग, रोजगार और राज्य के राजस्व पर पड़ने वाले प्रभाव का स्पष्ट आकलन सामने रखने की मांग की. मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन प्रशासन कानून के वास्तविक प्रावधानों को सामने रखने के बजाय जनता के बीच भ्रम और भय का माहौल बना रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को विज्ञापनों के बजाय अपने कामकाज और खनन क्षेत्र की स्थिति का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए. मौके पर पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मुन्ना, जयदेव राय, लक्ष्मण नायक, अर्चना सिंह, कुमार अमित समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. ये भी पढ़ें: बोकारो में ठेका मजदूरों का बड़ा प्रदर्शन: 40% छंटनी की आशंका के बीच प्रबंधन को दी हड़ताल की चेतावनी The post झारखंड में एमएमडीआर एक्ट पर क्यों शुरू हुआ नेतृत्वक घमासान? बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन से मांगे ये 3 बड़े जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्गर खाने का मन हो तो बाहर से ऑर्डर करने की जरूरत नहीं, घर पर मिनटों में बनाएं ये 5 टेस्टी और यूनिक रेसिपी

Instant Burger Recipe: शाम के समय जब हमें हल्की सी भूख लगनी शुरू होती है, तो ऐसा मन करता है कि कुछ बहुत ही टेस्टी, चटपटा और मजेदार सा खाने को मिल जाए. अगर घर पर छोटे शिशु हैं, तो उनकी इस छोटी सी भूख को मिटाने के लिए अक्सर हम अपने नजदीकी रेस्टोरेंट से बर्गर ऑर्डर कर लेते हैं. अगर आप भी आए दिन खुद के लिए या फिर अपने बच्चों के लिए बर्गर ऑर्डर करते रहते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि बाहर के बर्गर में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेड, बार-बार इस्तेमाल किया गया ऑयल और अनहाइजीनिक इंग्रीडिएंट्स सेहत को कितना ज्यादा नुकसान पहुँचा सकते हैं. लेकिन एक अच्छी बात यह भी है कि आप रेस्टोरेंट जैसा एकदम टेस्टी और चटपटा बर्गर घर पर भी काफी कम समय में आसानी से बना सकते हैं. घर पर बने ये बर्गर बहुत ही फ्रेश, हाइजीनिक और हेल्दी होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरह के 5 इंस्टेंट बर्गर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शाम की इस भूख को शांत करने के लिए मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की सबसे आसान रेसिपी. instant burger recipe ऑल टाइम फेवरेट क्लासिक आलू टिक्की बर्गर क्लासिक आलू टिक्की बर्गर बच्चों से लेकर बड़ों, सभी का ऑल-टाइम फेवरेट स्नैक होता है. इसे बनाना सबसे ज्यादा आसान और कम समय का काम होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें और फिर उसमें थोड़े से उबले मटर, नमक, गरम मसाला और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस मसाले की गोल-गोल टिक्की बनाएं. अब एक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और टिक्की को दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक वह गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद एक बर्गर बन को बीच में से काटें और तवे पर थोड़ा सा बटर लगाकर हल्का सेक लें. अब बन के नीचे वाले हिस्से पर टोमैटो सॉस या मयोनीज लगाएं और फिर उसके ऊपर गर्मागर्म आलू टिक्की रखें. अब इस टिक्की के ऊपर प्याज और टमाटर के गोल-गोल कटे टुकड़े रखें और ऊपर से बन का दूसरा हिस्सा रख दें. आपका टेस्टी आलू टिक्की बर्गर सर्व करने के लिए तैयार है. ये भी पढ़ें: खिचड़ी को समझते हैं बोरिंग और बीमारों का खाना? ये 5 टेस्टी रेसिपीज ट्राय करने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच अगर क्रीमी चीज और वेजी बर्गर अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें चीजी और क्रीमी स्वाद अच्छा लगता है, तो आपके लिए यह रेसिपी सबसे ज्यादा बेस्ट साबित हो सकती है. क्रीमी चीज और वेजी बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटा खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और उबले हुए कॉर्न मिला लें. अब इसमें दो चम्मच मयोनीज, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद एक बर्गर बन को दो हिस्सों में काटें और निचले हिस्से पर थोड़ा सा बटर या हरी चटनी लगाएं. इसके बाद सब्जियों का तैयार किया हुआ क्रीमी मिक्सचर इसके ऊपर फैलाएं. अब इसके ऊपर एक चीज स्लाइस रखें और ऊपर से बन बंद कर दें. अगर आप चाहें तो इसे तवे पर 1 मिनट के लिए हल्का सा गरम कर सकते हैं ताकि चीज थोड़ा पिघल जाए और बर्गर और भी टेस्टी लगे. ट्राई करें प्रोटीन से लोडेड इंस्टेंट पनीर बर्गर पनीर बर्गर खाने में जितना टेस्टी और मजेदार लगता है, प्रोटीन से लोडेड होने की वजह से सेहत के लिए भी इसे उतना ही फायदेमंद माना जाता है. पनीर बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के स्क्वायर और थोड़े मोटे टुकड़े काट लें. इसके बाद तवे पर थोड़ा सा बटर या तेल डालें और पनीर के टुकड़ों पर नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़ककर दोनों तरफ से हल्का सेक लें. अब बर्गर बन के एक हिस्से पर तंदूरी मयोनीज या नॉर्मल मयोनीज और दूसरे हिस्से पर हरी चटनी लगाएं. अब बन के ऊपर सेकी हुई पनीर की स्लाइस रखें और फिर इसके ऊपर प्याज के छल्ले और पत्तागोभी का एक छोटा पत्ता रखें. अब ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और बन को बंद कर दें। यह प्रोटीन-रिच बर्गर सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. ये भी पढ़ें: शाम की चाय का मजा करना है दोगुना? आलू से बनाएं ये 5 चटपटे और क्रिस्पी स्नैक्स, 10 मिनट में होंगे तैयार ट्राय करें आलू और पनीर से अलग हेल्दी सोया बर्गर अगर आप आलू या पनीर से कुछ बिल्कुल ही अलग, नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए सोया बर्गर एक बेहतरीन चॉइस है. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही मेहनत. इस बर्गर को बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो लेना है. इसके बाद इसका पानी अच्छी तरह निचोड़कर इसे मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. अब इसमें एक उबला आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक-मसाले मिलाकर टिक्की बना लें. अब एक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इस टिक्की को अच्छे से सेक लें. इसके बाद बर्गर बन पर बटर, हरी चटनी और टोमैटो सॉस लगाएं. अब इस पर टिक्की रखें और साथ में प्याज और खीरे की स्लाइस लगाकर बन को बंद कर दें. यह बर्गर खाने में बहुत टेस्टी लगता है और शरीर को ताकत भी देता है. बच्चों को बहुत पसंद आएगा तवा बटर मैगी बर्गर छोटे बच्चों को मैगी और बर्गर दोनों ही बहुत अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप इन दोनों ही चीजों का मजा उन्हें एक ही डिश में देना चाहते हैं, तो तवा बटर मैगी बर्गर आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बच्चों की फेवरेट मैगी बनाकर तैयार कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि मैगी ड्राई बनी हो और उसमें पानी बिल्कुल भी न रह जाए. अब बर्गर बन को बीच से काटें और तवे पर बटर लगाकर सेक लें. इसके बाद बन के निचले हिस्से पर टोमैटो सॉस लगाएं और उसके ऊपर थोड़ी सी पकी हुई मैगी रखें. मैगी

समस्तीपुर

दुर्गा पूजा को सफल बनाने को लेकर समिति की बैठक, मंदिर की रंगाई-पुताई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | प्रखंड क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित मंदिर प्रांगण में रविवार को मनोकामना दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा निर्माण, मंदिर की रंगाई-पुताई एवं सजावट समेत मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान अलग से स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर) की तैनाती करने पर जोर दिया। स्वयंसेवक मेला एवं पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ ही भीड़ को व्यवस्थित रखने में सहयोग करेंगे। बैठक में पूजा की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर सहमति बनी। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय, सचिव सोहन रजक, प्रबंधक जेपी शाह, पंडित अमित कुमार झा, संजीव झा, रोशन कुमार, गौरव कुमार, संजीत कुमार, मोहनलाल कर्ण सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

समस्तीपुर

भाजपा नेता की मां के निधन पर विधान पार्षद ने जताई शोक संवेदना, गंगसारा पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | प्रखंड क्षेत्र के गंगसारा गांव में शनिवार शाम भाजपा नेता सह उपमुखिया संतोष साह की माता के निधन पर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के लोगों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रकृति का नियम है। जो व्यक्ति इस धरती पर आया है, उसे एक दिन यहां से जाना ही पड़ता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।इस दौरान सानू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

कार हा*द*से के बाद कथित गांजा ले जाने के मामले में 25 किलो बरामद, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर में छापेमारी कर तीन पैकेट गांजा किया बरामद; हादसे के बाद पैकेट उठाकर ले जाने की चर्चा नया विचार न्यूज़ सरायरंजन-  मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार को डिवाइडर से टकराई हुंडई कार से कथित रूप से गांजा के पैकेट उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी नगर पंचायत गेट के समीप मनोज कुमार चौधरी के घर पर छापेमारी कर तीन पैकेट गांजा बरामद किया। बरामद गांजा का वजन 25 किलो बताया गया है। बाद में पुलिस ने दूसरी सूचना के आधार पर दोपहर में छापेमारी कर मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर इफ्को एजेंसी के सामने एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार में सवार दो लोगों के मौके से चले जाने की बात सामने आई थी। दुर्घटना के बाद कार में कुछ पैकेट होने की चर्चा हुई। स्थानीय लोगों के बीच इन पैकेटों में गांजा होने की बात कही गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग कार से पैकेट उठाकर ले गए थे। मामले की समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। रविवार सुबह मुसरीघरारी थाना के एएसआई बरजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हादसे के बाद कथित रूप से उठाकर ले जाया गया गांजा मनोज कुमार चौधरी ने अपने घर में रखा है। सूचना के सत्यापन के लिए एएसआई बरजेश कुमार पुलिस बल के साथ सुबह करीब 8:30 बजे मनोज कुमार चौधरी के घर पहुंचे और छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही घर के सभी सदस्य वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बक्से में रखे तीन पैकेट बरामद किए गए। पुलिस पैकेटों को जब्त कर थाने ले आई। वहां सरायरंजन के राजस्व पदाधिकारी सह दंडाधिकारी विश्वजीत कुमार की मौजूदगी में बरामद पदार्थ का वजन कराया गया। वजन करने पर कुल 25 किलो गांजा पाया गया। इसी बीच पुलिस को दोबारा गुप्त सूचना मिली कि मनोज कुमार चौधरी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार दोपहर फिर उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे के बाद कार से पैकेट उठाने में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और उसके घर से 25 किलो गांजा बरामद होने की पुष्टि की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में वास्तव में कितना मादक पदार्थ था और मौके से कितने पैकेट तथा किस-किस व्यक्ति द्वारा उठाए गए। पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच करेगी। फुटेज सामने आने के बाद हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कथित रूप से पैकेट ले जाने वालों की पहचान में मदद मिल सकती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा दुर्घटनाग्रस्त कार से से संबंधित कर मलिक और दो सवार पर कार्रवाई करेगी गाड़ी चालक गाड़ी मालिक और दो भागने वाले लोगों के पहचान कर सभी के ऊपर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी बताया जा रहा है कि समय रहते मिली गुप्त सूचना के कारण पुलिस मनोज कुमार चौधरी तक पहुंच सकी और उसके घर से 25 किलो गांजा बरामद किया जा सका। अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है। सीसीटीवी फुटेज की जांच और अन्य लोगों की पहचान के बाद मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में और जानकारी ली जा रही है जो भी लोग इस लूट में शामिल हो गए उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी

समस्तीपुर

उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, मुख्यमंत्री को सौंपा चेक, क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ राहत कोष में सहयोग के लिए अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। उपमुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ राहत कोष में एक माह का वेतन देने की जानकारी मिलने के बाद सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। लोगों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत कार्यों के लिए दिया गया यह सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। उपमुख्यमंत्री की इस पहल पर खुशी जाहिर करने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, वीरेंद्र ईश्वर, विपिन कुमार ईश्वर, विधाकर झा, रामकुमार झा, विशाल कुमार, अनिल सिंह बाबा, भोला कुमार, साकिर रजा, रितेश राय, हरेराम सहनी, अजीत कुमार, घनश्याम ठाकुर, अजीत कुमार झा, नागराज झा, मुखिया मिथिलेश कुमार, हितेश कुमार, महेंद्र राय, नीरज कुमार झा, राजीव कुमार दास, रामलाल झा, अजय राय, संतोष राम, मुकेश कुमार, तेज नारायण सहनी, ताराकांत राय, मोहन झा आदि शामिल हैं

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्तार अब्बास नकवी का हामिद अंसारी को जवाब- भारत में हिंदू बहुसंख्यक इसलिए देश सेक्यूलर, भ्रम फैलाने की कोशिश गलत

Mukhtar Abbas Naqvi on Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के राष्ट्रवाद और सांप्रदायिकता को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नकवी ने कहा कि विभाजन के बाद हिंदुस्तान ने धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का रास्ता चुना, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग साथ रहते हैं. उन्होंने कहा कि समाज में फर्क और विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाले अपने मकसद में सफल नहीं होंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी ने हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हिंदुस्तान में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग साथ रहते हैं. विभाजन के बाद हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग साथ रहते हैं. जो लोग समाज में फर्क और विभाजन पैदा करने की कोशिश करेंगे, वे अपने एजेंडे में सफल नहीं होंगे- भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी हामिद अंसारी ने क्या कहा था? इससे पहले हामिद अंसारी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित तीसरे एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में हिस्सा लिया था. कार्यक्रम में उन्होंने दिवंगत संवैधानिक विशेषज्ञ और लेखक अब्दुल गफूर नूरानी के काम और उनके विचारों का जिक्र किया. अंसारी ने नूरानी की 2019 में प्रकाशित किताब The RSS: A Menace to India का जिक्र करते हुए नेहरू के नाम से दर्ज उस टिप्पणी को दोहराया, जिसमें हिंदुस्तान के लिए खतरे को साम्यवाद के बजाय हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से जोड़ा गया था. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर भी बोले अंसारी अपने भाषण में हामिद अंसारी ने नागरिक राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसी प्रवृत्तियां सामने आई हैं जो नागरिक राष्ट्रवाद के स्थापित सिद्धांत को चुनौती देती हैं. अंसारी के मुताबिक ऐसी प्रवृत्तियां चुनावी बहुमत को धार्मिक बहुमत के रूप में पेश करने, नागरिकों के बीच धर्म के आधार पर अंतर पैदा करने और असुरक्षा बढ़ाने का कारण बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रवृत्तियों का कानूनी और नेतृत्वक तरीके से मुकाबला किया जाना चाहिए. Also Read: राहुल गांधी का BJP-RSS पर वार, बोले- सिस्टम ने पूरे देश पर किया कब्जा, उसे छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए The post मुख्तार अब्बास नकवी का हामिद अंसारी को जवाब- हिंदुस्तान में हिंदू बहुसंख्यक इसलिए देश सेक्यूलर, भ्रम फैलाने की कोशिश गलत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top