LSG vs RR: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 के लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. पहली बाद लीग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इसका मतलब यह है कि 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी इस लीग में पहली बार हिंदुस्तान के अनुभवी स्टार पेसर मोहम्मद शमी का सामना करेंगे. आरआर 6 में से 4 जीत के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि एलएसजी 6 में से 4 हार के बाद टेबल में नौवें नंबर पर है. उससे नीचे केवल एक टीम केकेआर है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम टेबल में लंबा छलांग लगाती है.
एलएसजी ने गेंदबाजी में किए दो बदलाव
टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करना चाहते हैं, आप जानते ही हैं, हम इन्हीं परिस्थितियों में स्पोर्ट्सते आ रहे हैं. अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सबसे अच्छा क्या रहेगा, लेकिन हमारी टीम जिस तरह की है, हम चाहते हैं कि जब विरोधी टीम पहले बैटिंग करे तो हम उन पर दबाव डालें. हम कोई न कोई तरीका निकाल लेंगे कि हम अपनी घरेलू पिच पर कैसे स्पोर्ट्सें और इसे नुकसान के तौर पर न देखें. मुझे लगता है कि ज्यादातर थोड़े-बहुत बदलाव होंगे, बस मामूली सा बदलाव, क्योंकि आप बहुत बड़ा बदलाव नहीं करना चाहते. गेंदबाजी की तरफ से सिर्फ़ दो बदलाव हुए हैं. हमारी टीम में दिग्वेश राठी आए हैं और आवेश की जगह मयंक यादव.
A 𝗚𝗜𝗔𝗡𝗧 clash of 𝗥𝗢𝗬𝗔𝗟𝗧𝗬 awaits ⏳
Who’ll get back to winning ways tonight? 🤔#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @LucknowIPL | @rajasthanroyals pic.twitter.com/QzyuAYEpLN
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI
मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.
आरआर की टीम में कोई बदलाव नहीं
टॉस के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मैंने असल में अपने लड़कों से कहा था कि मैं टॉस हारने की कोशिश करूंगा, क्योंकि मैं बहुत कन्फ्यूज था. मैंने वह काफी अच्छे से किया. इसलिए मैं बॉलिंग या बैटिंग, किसी भी चीज से खुश हूं. मुझे लगता है कि पहले बैटिंग करते हुए, हमने यहां कुछ घरेलू मैच स्पोर्ट्से हैं और बाद के हाफ में पिच थोड़ी धीमी हो गई थी. इसलिए उम्मीद है कि हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी. मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की. यहां तक कि कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में भी, मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में कुछ गलतियां की थीं. जिस तरह से जायसवाल और वैभव ने उस विकेट पर बैटिंग की, वह शानदार था.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.
ये भी पढ़ें…
LSG vs RR: वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे मोहम्मद शमी का सामना, कौन किस पर पड़ेगा भारी
Abhishek Sharma के लिए शतक बनाना आसान काम, पुजारा ने बताया मास्टरक्लास
The post LSG vs RR: लखनऊ ने जीता टॉस, RR की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

