Mallikarjun Kharge EC Notice: इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुआई में बीजेपी का एक डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिला. डेलिगेशन ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्प्णी करने पर खरगे की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी. डेलिगेशन में सीतारमण के साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल थे.
Election Commission of India takes note of Congress National President Mallikarjun Kharge calling PM Narendra Modi a “Terrorist” and issues a notice to Kharge to explain his stand within 24 Hrs pic.twitter.com/5xGoympL9o
— ANI (@ANI) April 22, 2026
खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ क्या दिया था बयान?
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा था. खरगे ने कहा, अन्नादुरई की तस्वीर लगाने वाले अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने सफाई देते हुए कहा- उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को आतंकित कर रहे हैं. वह लोगों और नेतृत्वक दलों को आतंकित कर रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. इसे आतंकित करना. वह अपनी सत्ता और प्रशासनी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब
पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे खरगे, EC से मिल बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की
The post पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: EC ने खरगे को भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

