अगर आप TVS Radeon खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब से थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा. हुआ यूं है कि TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर 110cc कम्यूटर बाइक Radeon की कीमत थोड़ी बढ़ा दी है. दरअसल, इनपुट कॉस्ट बढ़ने, कच्चे माल के महंगे होने, महंगाई और फॉरेक्स रेट में उतार-चढ़ाव जैसी वजहों से कई टू-व्हीलर और कार कंपनियां कीमत बढ़ा रही हैं. इसी सिलसिले में TVS ने भी ये कदम उठाया है. आइए अब आपको बताते हैं आखिर कंपनी ने इस बाइक की कीमत में कितना इजाफा किया है, TVS Radeon की कीमत में बदलाव आपको बता दें कि Radeon की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है. कंपनी ने बाइक की कीमत सिर्फ ₹300 बढ़ाई है. अब TVS Radeon की एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट के हिसाब से करीब ₹55,400 से ₹78,200 तक पहुंच गई है. इससे पहले यही बाइक ₹55,100 से ₹77,900 के बीच मिल रही थी. यानी कीमत बढ़ी जरूर है, लेकिन जेब पर ज्यादा भारी असर नहीं पड़ेगा. वैरिएंट पुरानी कीमत नयी कीमत अंतर All Black Edition Rs. 55,100 Rs. 55,400 Rs. 300 Base Edition Rs. 61,600 Rs. 61,900 Rs. 300 Digi Drum Rs. 74,200 Rs. 74,500 Rs. 300 Digi Disc Rs. 77,900 Rs. 78,200 Rs. 300 अब आपको TVS Radeon का बेस वेरिएंट ₹55,400 (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो पहले ₹55,100 था. वहीं टॉप मॉडल Digi-Disc वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹78,200 (एक्स-शोरूम) हो गई है. पहले इसकी कीमत ₹77,900 थी. कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमत में सिर्फ ₹300 बढ़ाए हैं. TVS को उम्मीद है कि इतना छोटा सा प्राइस हाइक ग्राहकों के फैसले पर ज्यादा असर नहीं डालेगा और बाइक की सेल्स पर भी इसका खास फर्क नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें: Guerrilla 450 से गायब हुआ Yellow Ribbon कलर ऑप्शन, Royal Enfield ने चुपचाप बदला कलर लाइनअप The post TVS Radeon खरीदने लिए अब देना पड़ेगा ज्यादा पैसा, कंपनी ने कीमत में किया इजाफा, जानें नयी रेट लिस्ट appeared first on Naya Vichar.