Hot News

IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया

India US Trade Agreement: इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भयंकर दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से किसानों और देश को बेच दिया है. इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि का गुब्बारा कहीं फूट न जाए.

नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं. जो व्यापार समझौता चार महीने से रुका हुआ था, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस पर हस्ताक्षर कर दिया गया. इसके पीछे क्या कारण है, वो मैं जानता हूं और नरेंद्र मोदी जानते हैं. उन्होंने दावा किया, मोदी जी पर भयंकर दबाव है. उनकी छवि का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है.

हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हमला जारी रखते हुए कहा- असल में समस्या पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे जी का बयान नहीं है, ये तो ‘साइड शो’ है. बड़ी बात यह है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेन्द्र मोदी जी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है.

राहुल गांधी ने बताया क्यों दबाव में हैं पीएम मोदी

राहुल गांधी ने दावा किया, प्रधानमंत्री पर दबाव के पीछे दो बाते हैं। पहला कारण एप्सटीन फाइल हैं. एप्सटीन फाइल में अभी बहुत सामग्री है, जिसे जारी नहीं किया गया है. इनमें जो है, उसे पूरा देश जानना चाहता है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के दबाव में आने का दूसरा कारण अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ दर्ज मामला है. उनका कहना था, अमेरिका में अडाणी पर मामला है, लेकिन अमेरिका अडाणी को निशाना नहीं बना रहा है. यह निशाना नरेद्र मोदी के वित्तीय ढांचे पर है. जो अडाणी पर मामला है, वो दरअसल नरेंद्र मोदी पर मामला है. देश समझ ले कि प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हैं.

The post IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top