Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं

लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट लोहरदगा: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को लोहरदगा में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की. सुबह करीब चार बजे शुरू हुई एनआईए की यह कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिसमें जांच टीम ने संदिग्धों के ठिकानों की गहन तलाशी ली. सैफ और अमन अंसारी के आवास सहित कई ठिकानों पर तलाशी एनआईए की टीम ने इस मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में बंद आरोपी सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास सहित कुछ अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े और व्यापक इंतजाम किए गए थे. पूरे अभियान को अत्यंत गोपनीय तरीके से संचालित किया गया. सुबह-सुबह अचानक भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों और जांच अधिकारियों की मौजूदगी देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और इस छापेमारी को लेकर दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. ये भी पढ़ें: कोल इंडिया के एचआर डायरेक्टर डॉ विनय रंजन को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार, 27 जुलाई के बाद कार्यकाल समाप्त जब नहीं खुला मुख्य दरवाजा, तो क्रेन की मदद से अंदर घुसी एनआईए छापेमारी के दौरान एक दिलचस्प और चौंकाने वाला वाकया भी सामने आया. तलाशी के दौरान एक संदिग्ध ठिकाने पर जब घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला, तो एनआईए की टीम ने क्रेन का सहारा लिया. टीम क्रेन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से तक पहुंची और वहां से अंदर प्रवेश किया, जिसके बाद तलाशी की प्रक्रिया पूरी की जा सकी. हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से इस कार्रवाई को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की. एसपी बोले- स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई सूचना सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एनआईए को कुछ अहम साक्ष्य और डिजिटल सामग्री हाथ लगी है, जिसे एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी बीती 19 जून को एनआईए ने इसी मामले को लेकर लोहरदगा के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी और गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है. दूसरी ओर, इस पूरी कार्रवाई पर लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि उन्हें एनआईए की इस छापेमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान एनआईए की तरफ से स्थानीय जिला पुलिस से किसी भी प्रकार का तालमेल स्थापित नहीं किया गया और न ही कोई सुरक्षा सहायता मांगी गई थी. ये भी पढ़ें: हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बिजली विभाग के कर्मी की जान, ड्राइवर फरार The post लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं appeared first on Naya Vichar.

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

फॉर्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने ट”क्क’र, युवक की मौ”त; दूसरा गं’भीर, सदर अस्पताल में भर्ती

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के समीप गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर एसयूवी और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी हरिलाल पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी शिबू राय के पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से मुसरीघरारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से ताजपुर की तरफ जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से गंगापुर चौक के पास उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रौशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रितेश कुमार का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए। रौशन कुमार की मौत की समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बना रहा। इधर, घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टक्कर होते ही फॉर्च्यूनर पर सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गंगापुर चौक के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने, वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी यातायात व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs ENG 2nd ODI Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच की पल-पल की जानकारी और दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जानने के लिए पढ़ें. The post IND vs ENG 2nd ODI Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, हिंदुस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: 9 KG गिरा वजन, बोले- “अभी दो-चार दिन में नहीं मरने वाला”

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों की चिंताओं के बीच सोनम वांगचुक ने बुधवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा, उनके शरीर के अंदरूनी हिस्से, दिल और ईसीजी रिपोर्ट फिलहाल 18 दिनों के उपवास के हिसाब से सामान्य हैं. उन्होंने कहा, “मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊंगा. मैं इसे और कई दिनों तक जारी रख सकता हूं.” उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने के लिए न कहें, क्योंकि प्रशासन से बिना किसी सकारात्मक जवाब के पीछे हटने से गलत संदेश जाएगा. इसके बजाय उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को ‘कॉजपा’ के प्रस्तावित संसद मार्च को मजबूत बनाने की अपील की. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी जताई चिंता दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और अधिकारियों को उनकी नियमित चिकित्सीय निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा- “हमारा मानना ​​है कि किसी भी नागरिक की जिंदगी कीमती है और प्रशासनी अधिकारियों को उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए.” केंद्र और दिल्ली प्रशासन दोनों ने अदालत को आश्वस्त किया है कि उन्हें वांगचुक की नियमित मेडिकल निगरानी करने में कोई आपत्ति नहीं है. क्या है सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति? वांगचुक के स्वास्थ्य पर 24 घंटे नजर रख रहे वरिष्ठ जनरल फिजीशियन डॉ सतीश लांबा ने गुरुवार को मेडिकल अपडेट जारी किया. जिसमें बताया गया, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक कम हो गया है. शुगर लेवल 80 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर है और पल्स रेट 72 बीट प्रति मिनट दर्ज की गई है. ब्लड प्रेशर लेटने की अवस्था में 105/61 mmHg और बैठने की अवस्था में 101/65 mmHg मापा गया है. पानी का बेहतर स्तर होने के बाद उनका कीटोन लेवल 3-प्लस से घटकर 2-प्लस पर आ गया है, लेकिन यूरिक एसिड का स्तर काफी अधिक है, जो मांसपेशियों के कमजोर होने का संकेत है. डॉ सतीश लांबा ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी डॉ सतीश लांबा ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी देते हुए कहा- “शरीर का ग्लूकोज भंडार खत्म होने के बाद अब वसा और मांसपेशियां गल रही हैं. अगला चरण काफी चिंताजनक हो सकता है क्योंकि अंगों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. हम प्रशासन से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की अपील करते हैं.” आंदोलन को मिल रहा है चौतरफा समर्थन जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेतृत्वक नेताओं और फिल्मी हस्तियों का भारी समर्थन मिल रहा है. किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए वांगचुक से मिलने की घोषणा की है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी प्रदर्शन स्थल पर जाने का कार्यक्रम है. सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी वांगचुक से मिलने पहुंची. अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने वांगचुक के समर्थन में 16 जून को अपने घर पर एक दिन की भूख हड़ताल रखने की घोषणा की है. संगीतकार विशाल ददलानी (अमेरिका से), अभिनेता सयाजी शिंदे, लेखिका शोभा डे सहित ओमी वैद्य, जीनत अमान, सोनी राजदान, शबाना आजमी, अनुराग कश्यप और अभय देओल ने वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए प्रशासन से बातचीत की अपील की है. क्यों हो रहा है प्रदर्शन? नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने 6 जून को दिल्ली में पहला प्रदर्शन शुरू किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन 20 जून से अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया. गुरुवार को इस विरोध प्रदर्शन का 27वां दिन है. सोनम वांगचुक 28 जून को इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे और तब से वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. 20 जुलाई को संसद मार्च का कार्यक्रम मानसून सत्र के पहले दिन CJP ने “चलो संसद” मार्च का आह्वान किया है, जिसके लिए अब तक करीब 1.5 लाख लोगों ने वेबसाइट और मिस्ड कॉल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है. ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक भूख हड़ताल : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र प्रशासन से कहा- जिंदगी अनमोल है, वांगचुक की सेहत पर रखें नजर The post सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: 9 KG गिरा वजन, बोले- “अभी दो-चार दिन में नहीं मरने वाला” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद के बनगड़िया नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रैगिंग, अस्पताल में भर्ती

धनबाद से अरिंदम और शंकर की रिपोर्ट Dhanbad Student Raging, धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बेनागड़िया निरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र सुमित कुमार दास (16) के साथ उसके सहपाठियों ने मंगलवार की रात को रैगिंग की है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सुमित कुमार दास नंगा दिखाई दे रहा है और उसके सहपाठी उसे गाली दे रहे हैं और बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहे हैं. इसके साथ ही, वाटर बोतल से जबरन कोई पेय पदार्थ भी पिला रहे हैं. मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर की पिटाई मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास मंगलवार रात हॉस्टल में अपने कमरे में था. उसके साथ उसी कमरे में उसके 6 दोस्त भी थे. मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने के कारण बहस छिड़ गई. मामला इतना बढ़ गया कि सुमित के ही कक्षा में पढ़ने वाले विशाल कुमार, अनिकेत कुमार, नमन राज, लक्ष्मण कुमार महतो, अभिजीत सिंह ने देर रात दो बजे सुमित के हाथ रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी. ये भी पढ़ें: देवघर बाबा मंदिर : श्रावणी मेले में नहीं चलेगा VIP कल्चर, रविवार-सोमवार को शीघ्रदर्शनम भी बंद छात्रों ने सुमित का वीडियो बनाया इसके बाद, इन छात्रों ने मोबाइन से सुमित कुमार दास का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इन छात्रों द्वारा डराते-धमकाते हुए यह किसी को न बताने को कहा गया. पीड़ित छात्र दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया और स्कूल में नर्स से दवाई खाने लगा. पीड़ित छात्र गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है. कैसे खुली बात? इस बीच सुमित कुमार दास ने फोन करके अपने परिवार से बात की और ठीक होने की बात कही. उसने फोन पर कहा कि वह ठीक है और अच्छे तरीके से पढ़ाई कर रहा है. लेकिन, इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण सुमित कुमार दास ने परिजन को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी. परिवार स्कूल पहुंचे. तब जाकर विद्यालय प्रबंधन को जानकारी मिली. तत्काल उसे पांडरा उप-स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया. छात्र की स्थिति गंभीर होने के कारण एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है. विद्यालय में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं: प्रबंधक विद्यालय के प्रबंधक सीके यादव ने कहा कि स्कूल में किसी भी छात्र को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद बच्चों के पास मोबाइल होते हैं. बच्चों के परिजन खुद चोरी-छिपे बच्चों को मोबाइल दे देते हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाकर छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय और छात्रावास में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाती है. प्राइवेसी के कारण क्लास रूम में कैमरे नहीं लगाए गए है. ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन The post धनबाद के बनगड़िया नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रैगिंग, अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संसद का मानसून सत्र: राम मंदिर, पेपर लीक और एथनॉल पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

Congress Meeting: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास ‘10, जनपथ’ पर गुरुवार को एक बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. अयोध्या में बीजेपी और आरएसएस द्वारा किए गए घोटाले का मुद्दा उठाएंगे : जयराम रमेश कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “भगवान श्री राम मंदिर को लेकर रोज नई बातें सामने आ रही हैं. हम निश्चित रूप से अयोध्या में बीजेपी और आरएसएस द्वारा किए गए घोटाले का मुद्दा उठाएंगे. NEET का मुद्दा भी है. तीसरा मुद्दा, जैसा कि आप जानते हैं, E20 घोटाला है, जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और उनके बेटे शामिल हैं; हम निश्चित रूप से इस पर चर्चा की मांग करेंगे. कुछ और मुद्दे भी हैं, खासकर विदेश नीति और नई चुनौतियों से जुड़े. इनमें चीन और अमेरिका के साथ हमारे संबंध, और साथ ही पिछले एक-दो महीनों में पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात शामिल हैं.” चंदा चोरी-आस्था से धोखा, मोदी प्रशासन से मांगेंगे जवाब: खरगे बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘चंदा चोरी-आस्था से धोखा, प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था का सुनियोजित पतन, संस्थानों पर कब्जा, नेतृत्वक दलों को तोड़ना, अनेक घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप, कमरतोड़ महंगाई, विदेश नीति की विफलताएं और रणनीतिक भूलें, 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) थोपना, वनों की बेलगाम कटाई तथा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हमले’’ ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस मानसून सत्र में मोदी प्रशासन से जवाब मांगेगी. एक राष्ट्र एक चुनाव, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक का भी विरोध करेंगे : रमेश रमेश ने कहा कि बैठक में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक पर भी चर्चा हुई और कांग्रेस ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के सिद्धांत के ही खिलाफ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाले संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 का भी कांग्रेस विरोध करेगी. उनके अनुसार, विकसित हिंदुस्तान शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का भी पार्टी समर्थन नहीं करेगी. रमेश ने प्रशासन पर लगाया विपक्षी दल को तोड़ने का आरोप रमेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन विभिन्न नेतृत्वक दलों को तोड़कर संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि पार्टियों को तोड़कर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया जाता है तो वह कलंकित दो-तिहाई बहुमत होगा. लेकिन हमें नहीं लगता कि उन्हें ऐसा बहुमत मिलने की कोई गुंजाइश है.’’ ये भी पढ़ें: विपक्ष के विधायक भी हुए उत्तराखंड के सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ The post संसद का मानसून सत्र: राम मंदिर, पेपर लीक और एथनॉल पर प्रशासन को घेरने की तैयारी में कांग्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IGNOU ने बढ़ाई जुलाई सेशन में एडमिशन की डेट, अब इस दिन तक करें अप्लाई

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है. जुलाई सेशन में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. IGNOU देश का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी सिस्टम है, जहां हर साल लाखों छात्र ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन लेते हैं. इसमें एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा. ऐसे करें IGNOU Admission 2026 के लिए आवेदन सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं. होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें. अपनी पसंद का कोर्स चुनें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें. IGNOU Admission को लेकर नोटिस 200 से ज्यादा कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन IGNOU में छात्रों को अपनी जरूरत और करियर के हिसाब से कई तरह के कोर्स चुनने का विकल्प मिलता है. यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत 200 से अधिक कार्यक्रम उपलब्ध हैं. विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पढ़ाई के लिए नियमित कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होती. छात्र घर बैठे ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. IGNOU में कई नए कोर्स इस बार IGNOU ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू किए हैं. अब छात्र चार वर्षीय ग्रेजुएशन (FYUP) के साथ-साथ AI, Machine Learning, Climate Change, Criminal Justice Social Work और Geriatric Health and Care जैसे मॉडर्न कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इसके अलावा MBA में HR, Marketing, Finance और Operations Management जैसे नए स्पेशलाइजेशन भी जोड़े गए हैं. इन सभी कोर्स को UGC और AICTE की मंजूरी मिल चुकी है. ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन The post IGNOU ने बढ़ाई जुलाई सेशन में एडमिशन की डेट, अब इस दिन तक करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेतना झांब और श्रुति श्री भाजपा में शामिल, बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी में सेंध

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को एक और झटका लगा है. फिल्म निर्माता चेतना झांब और फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने गुरुवार को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ले ली. दोनों नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी का दामन थामा चेतना झांब और श्रुति श्री के बीजेपी में शामिल होने को बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दोनों नेताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ काम करने की बात कही. एक दिन पहले भी लगे थे झटके इससे पहले बुधवार को भी जन सुराज के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा था. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा भी भाजपा में शामिल हो गए थे. उनके साथ दीघा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह, मनेर से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह और कई अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें प्रशांत किशोर पर साधा निशाना बीजेपी में शामिल होने के बाद गोपाल सिंह ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अहंकारी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता. उनका आरोप था कि जन सुराज में स्पष्ट नेतृत्व और विजन की कमी है. वहीं बिट्टू सिंह ने कहा कि अब उनका नेतृत्वक भविष्य बीजेपी के साथ ही रहेगा. उन्होंने कहा कि वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे. पोस्टर भी बना चर्चा का विषय पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगाया गया एक पोस्टर भी चर्चा में है. पोस्टर में लिखा गया, “केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है. इनको वोट नहीं, नोट चाहिए.” पोस्टर के नीचे “सौजन्य: बांकीपुर की जनता” लिखा गया है. बीजेपी ने किया स्वागत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं. उनके आने से संगठन और मजबूत होगा. Also Read: बंटी यादव और पंकज राय हत्याकांड में खेसारी लाल यादव की एंट्री, CM सम्राट चौधरी से की यह मांग The post चेतना झांब और श्रुति श्री भाजपा में शामिल, बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी में सेंध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल नेता कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

कोलकाता. टॉलीवुड अभिनेत्री और तृणमूल सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. जून में राज्यसभा से इस्तीफा देने की इच्छा जताते हुए कोयल ने एक ईमेल भेजा था, लेकिन उनके इस्तीफे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इस बार ईमेल के बजाय, कोयल ने स्वयं उपस्थित होकर इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ उनके पति और प्रायोजक निशपाल सिंह भी थे. कोयल के भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है. हालांकि अब तक भाजपा या कोयल की ओर से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है. तृणमूल की सदस्य के रूप में जीता था चुनाव कोयल ने 6 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा-मुझे बंगाल की जनता के लिए काम करने का अवसर मिला है. उन्होंने मीडिया से कहा- मैं देश की जनता के लिए खुद को समर्पित करना चाहती हूं. उन्हें चुनाव प्रचार करते हुए भी देखा गया. हालांकि, हार के बाद से उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं सुनाई दी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विदेश से लौटते ही सौंपा इस्तीफा अचानक, जून की शुरुआत में, कोयल ने ईमेल के माध्यम से राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की. हालांकि, उस समय उन्हें सूचित किया गया था कि ईमेल के माध्यम से भेजे गए इस्तीफे स्वीकार्य नहीं हैं. हालांकि, निजी कारणों से देश से बाहर रहने के कारण उनका इस्तीफा टल गया. अब, कोयल देश लौट आई हैं और उन्होंने बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया. Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक प्रशासन को मिलेगी रिपोर्ट The post तृणमूल नेता कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PHOTO : 17 जुलाई से जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे फ्लैग ऑफ

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से जींद और सोनीपत के बीच चलने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से हिंदुस्तान में हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ेगा. The post PHOTO : 17 जुलाई से जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे फ्लैग ऑफ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top