Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंद्रमा की स्थिति से कल बनेंगे खास योग, नौकरी-व्यापार-प्रेम और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा 20 मार्च का दिन

Kal Ka Rashifal 20 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की शक्ति का दिन है. कल ग्रहों की दुनिया में एक बड़ा जमावड़ा लगा है. मीन राशि में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा एक साथ मौजूद हैं, जो एक तरफ राजयोग तो दूसरी तरफ भारी मानसिक उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. मेष कल का राशिफल मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. चंद्रमा के साथ अन्य ग्रहों का प्रभाव आपके खर्च को बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें.शुभ अंक: 1शुभ रंग: लाल वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे, इससे आय और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. नौकरी में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान मिलेगा. व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं. अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.शुभ अंक: 6शुभ रंग: हरा मिथुन राशिफल मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में मीन राशि में रहेंगे, जिससे करियर में उन्नति के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय में नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा.शुभ अंक: 5शुभ रंग: पीला कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में मीन राशि में रहेंगे, जिससे अचानक उतार-चढ़ाव संभव है. कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है. हालांकि आपकी नेतृत्व क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.शुभ अंक: 9शुभ रंग: सुनहरा कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. दांपत्य जीवन और साझेदारी में लाभ के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.शुभ अंक: 4शुभ रंग: हरा तुला कल का राशिफल तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठम भाव में रहेंगे, जिससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ होगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आंखों की देखभाल करें.शुभ अंक: 7शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. संतान सुख और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचने का प्रयास करें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: नीला धनु कल का राशिफल धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मीन राशि में रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 3शुभ रंग: पीला मकर कल का राशिफल मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.शुभ अंक: 5शुभ रंग: भूरा कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में मीन राशि में रहेंगे. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 6शुभ रंग: बैंगनी मीन कल का राशिफल मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में स्थित रहेंगे. आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 2शुभ रंग: आसमानी Also Read: चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव The post चंद्रमा की स्थिति से कल बनेंगे खास योग, नौकरी-व्यापार-प्रेम और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा 20 मार्च का दिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ना IITian ना MBA डिग्री, BCom के बाद चितवन बने UPSC टॉपर, मिला AIR 17

Chitwan Jain Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. चितवन जैन ने BCom की पढ़ाई करने के बाद UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल की. उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अगर मेहनत और सही रणनीति हो तो किसी भी बैकग्राउंड का छात्र UPSC में सफल हो सकता है. आइए उनकी जर्नी (Chitwan Jain Success Story) और यूपीएससी के लिए स्ट्रैटेजी पर एक नजर डालते हैं. Chitwan Jain Success Story: कौन हैं चितवन जैन? चितवन जैन का परिवार मध्य प्रदेश के अशोकनगर से जुड़ा हुआ है. वे शहर की सोनी कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी मनीष जैन के बड़े बेटे हैं. एक साधारण ज्वाइंट फैमिली में रहने वाले चितवन शुरू से पढ़ाई में तेज रहे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई अशोकनगर के एक प्राइवेट स्कूल से ही हुई. चितवन जैन ने 10वीं तक की पढ़ाई शहर के एक प्राइवेट स्कूल से पूरी की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे भोपाल चले गए. वहीं से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की. दिल्ली से किया BCom स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद चितवन दिल्ली चले गए. वहां उन्होंने BCom में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में जाना है. ग्रेजुएशन पूरा होते ही उन्होंने बिना समय गंवाए UPSC की तैयारी शुरू कर दी. मेंटर तनु जैन से मुलाकात View this post on Instagram A post shared by Tathastu-ICS (@tathastuics) हाल ही में चितवन जैन ने मशहूर UPSC मेंटर तनु जैन से मुलाकात की. उन्होंने सिविल सर्विस की अपनी तैयारियों पर खुल के बात की. बता दें कि तनु जैन भी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं. दो बार हुए फेल चितवन जैन के लिए UPSC की तैयारी आसान नहीं थी. शुरुआत में उन्होंने दो बार प्रीलिम्स परीक्षा दी लेकिन दोनों बार वे पास नहीं हो सके. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. हर असफलता से उन्होंने सीख ली और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया. तीसरी बार उन्होंने पूरी रणनीति के साथ परीक्षा दी और इस बार प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरणों को पार कर लिया. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर देश के टॉप सफल उम्मीदवारों में जगह बना ली. रैंक के अनुसार चितवन को IAS सर्विस मिल सकता है. स्मार्ट वर्क+हार्ड वर्क की स्ट्रैटेजी एक इंटरव्यू में चितवन कहते हैं कि UPSC की तैयारी में सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति भी जरूरी होती है. वे कहते हैं कि उन्हें रटकर पढ़ना कभी पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने पढ़ाई का ऐसा तरीका अपनाया जिसमें स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क दोनों का संतुलन हो. यह भी पढ़ें: कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास The post ना IITian ना MBA डिग्री, BCom के बाद चितवन बने UPSC टॉपर, मिला AIR 17 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शू बाइट से परेशान हैं? जानिए तुरंत राहत पाने के आसान तरीके

Shoe Bite Treatment: नए जूते पहनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ये खुशी दर्द में बदल जाती है. कड़े या टाइट जूते पहनने से पैरों की त्वचा पर रगड़ लगती है, जिससे शू बाइट की समस्या हो जाती है. इसमें जलन, दर्द और छाले जैसी परेशानी होती है. सही देखभाल और थोड़ी सावधानी से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है. शू बाइट होने पर क्या करें? बर्फ से सिकाई करें जहां शू बाइट हुआ है वहां 10–15 मिनट तक बर्फ लगाएं. इससे दर्द और सूजन कम हो जाती है. एलोवेरा जेल लगाएं एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. दिन में 2–3 बार लगाएं. नारियल तेल का इस्तेमाल करें नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और जलन कम होती है. एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं अगर छाला बन गया है, तो Soframycin जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं, ताकि इंफेक्शन न हो. छाले को न फोड़ें छाले को फोड़ने से इंफेक्शन बढ़ सकता है, इसलिए उसे अपने आप ठीक होने दें. शू बाइट से बचने के उपाय नए जूते पहनने से पहले कुछ समय घर में पहनकर ढीला करें. हमेशा मोजे पहनकर जूते पहनें. जूते के पीछे वाले हिस्से में टेप या बैंड-एड लगाएं. पैरों पर Vaseline Petroleum Jelly लगाकर जूते पहनें, इससे रगड़ कम होती है. कब डॉक्टर से संपर्क करें? अगर शू बाइट वाली जगह पर ज्यादा सूजन, तेज दर्द या पस बनने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. यह भी पढ़ें: गर्मियों में फैशन के चक्कर में न करें ये गलतियां, ये फैब्रिक बना देंगे गर्मी में आपका बुरा हाल यह भी पढ़ें: समर फैशन में छाए ये 5 स्टाइलिश प्लाजो डिजाइन्स, वार्डरोब में जरूर करें शामिल The post शू बाइट से परेशान हैं? जानिए तुरंत राहत पाने के आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इजरायल ने ईरान के ‘गैस खजाने’ साउथ पार्स पर बरसाए बम, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?

Israel Iran South Pars Gas Field: बुधवार (18 मार्च 2026) को मिडिल ईस्ट में तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड ‘साउथ पार्स’ पर सीधा हमला बोल दिया. यह हमला उस बड़े संकट के बीच हुआ है जो फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल के एक ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद शुरू हुआ था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. साउथ पार्स दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है और ईरान की बिजली और घरेलू ऊर्जा का सबसे मुख्य जरिया है. ट्रंप का बयान: ‘हमें इस हमले की समाचार नहीं थी’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर हैरानी जताते हुए ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ट्रंप ने साफ किया कि इस हमले में कतर का भी कोई हाथ नहीं है. हालांकि, एपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉशिंगटन को इजरायल के इस प्लान के बारे में पहले से पता था, लेकिन अमेरिका ने इस ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लिया. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने फिर से कतर की गैस फैसिलिटीज पर हमला किया, तो अमेरिका साउथ पार्स को पूरी तरह तबाह कर देगा. साउथ पार्स क्यों है ईरान की जान? साउथ पार्स गैस फील्ड करीब 9,700 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इसमें 51 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर गैस का भंडार है. ईरान की कुल गैस सप्लाई का 70% हिस्सा यहीं से आता है. शुरुआती रिपोर्ट्स कहती हैं कि इजरायली हमले से इसके 12% प्रोडक्शन पर असर पड़ा है. इस हमले के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Brent crude) की कीमतें 5% उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. ईरान का पलटवार: कतर के गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइलें दागी इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है. ईरान ने सऊदी अरब, UAE और कतर के तेल-गैस ठिकानों को टारगेट करने की धमकी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रियाद में धमाके सुने गए हैं. इससे पहले मंगलवार को ईरान के ड्रोन हमले की वजह से अबू धाबी के ‘शाह गैस फील्ड’ में काम रोकना पड़ा था. यह फील्ड UAE की 20% गैस की जरूरत पूरी करता है. वहीं ईरान ने कतर की ‘रास लफान’ इंडस्ट्रियल सिटी और ‘पर्ल GTL’ फैसिलिटी पर मिसाइलें दागी हैं, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है. ये भी पढ़ें: ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला हिंदुस्तान के लिए क्यों है यह बुरी समाचार? मिडिल ईस्ट की यह जंग हिंदुस्तान और पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. हिंदुस्तान अपनी जरूरत की 53% गैस कतर और UAE जैसे देशों से मंगाता है. वहीं पाकिस्तान की 99% LNG सप्लाई इन्हीं देशों पर टिकी है. कतर की गैस फैसिलिटीज पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद हिंदुस्तान की एनर्जी सप्लाई चेन टूटने का डर बढ़ गया है. अगर ये सप्लाई रुकी, तो हिंदुस्तान में गैस और बिजली महंगी हो सकती है. रिपेयरिंग में लग सकते हैं कई साल एक्सपर्ट्स का कहना है कि गैस फील्ड्स को हुए नुकसान की भरपाई तुरंत मुमकिन नहीं है. साल 2003 के इराक युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि 2 अरब डॉलर खर्च करने के बाद भी वहां प्रोडक्शन को नॉर्मल होने में 2 साल लग गए थे. यूक्रेन के बिजली घरों पर हुए हमलों के बाद भी वहां सामान की कमी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण रिपेयरिंग बहुत धीमी रही है. ऐसे में साउथ पार्स का कामकाज फिर से पटरी पर लाना ईरान के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी. ये भी पढ़ें: कतर के गैस प्लांट पर मिसाइल अटैक, ईरान के आगे बेबस हुए 12 मुस्लिम देश; कहा- ‘हमले तुरंत रोको’ The post इजरायल ने ईरान के ‘गैस खजाने’ साउथ पार्स पर बरसाए बम, हिंदुस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vivo V60 की कीमत घटी, जानें नया ऑफर, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट

Vivo ने अपने स्टाइलिश और दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V60 की कीमत में बड़ी कटौती की है. यह डिस्काउंट ऐसे समय आया है जब कंपनी हिंदुस्तान में जल्द ही Vivo V70 सीरीज में नये हैंडसेट्स लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च के समय यह फोन ₹36,999 में उपलब्ध था, लेकिन अब Flipkart पर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है. नयी कीमत और ऑफर Flipkart पर Vivo V60 अब ₹33,890 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹3,109 की छूट. इसके अलावा, Flipkart Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर कीमत और घटकर लगभग ₹32,195 हो जाती है. EMI विकल्प भी मौजूद हैं, जहां 36 महीने तक ₹1,192 प्रति माह की किस्त पर फोन खरीदा जा सकता है. Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसमें पुराने फोन के बदले ₹27,600 तक का लाभ मिल सकता है. हालांकि, यह आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा. Vivo V60 के फीचर्स डिस्प्ले: 6.77-इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रॉसेसर: 4nm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट स्टोरेज: 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज बैटरी: 6,500 mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित FuntouchOS 15 कैमरा: ZEISS ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप- 50MP OIS मेन लेंस, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रावाइड. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा. क्या खरीदना सही रहेगा? Vivo V60 अपने डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के कारण एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है. कीमत कटौती के बाद यह और भी आकर्षक विकल्प बन गया है. अगर आपका बजट ₹35,000 तक है और आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह फोन एक मजबूत विकल्प है. हालांकि, इसी रेंज में Poco X8 Pro और Realme 16 Pro भी अच्छे विकल्प हैं. यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां The post Vivo V60 की कीमत घटी, जानें नया ऑफर, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

900Km रेंज और दमदार फीचर्स के साथ अनवील हुई BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान

BMW ने अपनी नई BMW i3 को अनवील कर दिया है. यह कंपनी की आइकॉनिक 3 Series का नया और पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार है. iX3 SUV के बाद यह BMW की दूसरी Neue Klasse कार है और पहली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसमें कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. खास बात यह है कि i3 नाम पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है. BMW ने 2013 से 2022 के बीच इसी नाम से एक ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक बेची थी. अब कंपनी ने उसी नाम को नए और ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रिक सेडान के रूप में फिर से पेश किया है. परफॉर्मेंस और रेंज BMW i3 50 xDrive में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगे हैं. इससे कार को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है. यह 463 hp की पावर और 633 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इतनी पावर के साथ यह एक परफॉर्मेंस सेडान का एक्सपीरियंस देती है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 900 किलोमीटर तक की रेंज (WLTP) दे सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी दमदार है. चार्जिंग और टेक्नोलॉजी BMW i3 में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसकी वजह से यह कार बेहद फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 400 kW तक DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यह सिर्फ 10 मिनट में लगभग 400 किलोमीटर तक की रेंज ऐड कर सकती है. इसके अलावा इसमें नई टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें- Vehicle-to-Load (V2L) Vehicle-to-Home (V2H) Vehicle-to-Grid (V2G) हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की कुल क्षमता (Capacity) का खुलासा नहीं किया है. मैकेनिक्स और ड्राइविंग इस इलेक्ट्रिक सेडान में फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन और ट्यून किए गए स्टेबलाइजर बार दिए गए हैं, जिससे कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग बेहतर होती है. इसके साथ एडाप्टिव M सस्पेंशन (ऑप्शनल) भी मिलता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो ज्यादातर काम इलेक्ट्रिक मोटर से ही करता है, जबकि जरूरत पड़ने पर ट्रेडिशनल ब्रेक्स एक्टिव हो जाते हैं. डिजाइन BMW i3 का डिजाइन काफी मॉडर्न और एथलेटिक है. इसमें कंपनी का नया “2.5-बॉक्स डिजाइन” देखने को मिलता है. साथ ही- लंबा व्हीलबेस कम ओवरहैंग स्लिम और शार्प बॉडी लाइन्स फ्रंट में नई स्टाइल की किडनी ग्रिल और चार-एलिमेंट लाइटिंग दी गई है. रियर में हॉरिजॉन्टल लाइट डिजाइन कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक देता है. केबिन और फीचर्स कार का इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक है. इसमें- टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील BMW Panoramic Vision डिस्प्ले 3D हेड-अप डिस्प्ले (ऑप्शनल) 17.9-इंच बड़ा टचस्क्रीन यह सेटअप ड्राइविंग को ज्यादा आसान और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाता है. यह भी पढ़ें: ₹1.66 करोड़ में लॉन्च हुई BMW M2 CS, 3.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 km/h की रफ्तार The post 900Km रेंज और दमदार फीचर्स के साथ अनवील हुई BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी तय, आज करेंगे नामांकन

Nitish Kumar : जनता दल यूनाइटेड (JDU) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो चुका है. नीतीश कुमार आज 19 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह तय रणनीति के तहत हो रही है. इससे यह संकेत मिलता है कि संगठन के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है और नेतृत्व को लेकर सहमति बनी हुई है. दिल्ली में होगा नामांकन, शाम 4 बजे तय समय नामांकन नई दिल्ली के जंतर-मंतर रोड स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में होगा. शाम 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. यह आयोजन पूरी तरह औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा है. नीतीश कुमार की ओर से नामांकन पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपेंगे. इनमें संजय कुमार झा और श्रवण कुमार जैसे नाम शामिल हैं. यह कदम संगठन के भीतर एकजुटता का संकेत माना जा रहा है. 22 से 24 मार्च तक चलेगी औपचारिक प्रक्रिया पार्टी के भीतर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है. प्रदेश स्तर के चुनाव पहले ही निर्बाध रूप से संपन्न हो चुके हैं, जहां उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं की भावना को स्पष्ट कर दिया था—”हर कार्यकर्ता की पसंद सिर्फ नीतीश कुमार हैं.” अब तक किसी अन्य दावेदार का नाम सामने न आने से यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है, जिसके बाद 23 मार्च को स्क्रूटनी और 24 मार्च को नाम वापसी का समय तय किया गया. भविष्य की रणनीति संगठन में नई ऊर्जा भरने और ‘थर्ड लाइन’ के नेताओं को प्रशिक्षित करने का जो अभियान हाल ही में शुरू हुआ है, उसे अब नीतीश कुमार की सीधी देखरेख में आगे बढ़ाया जाएगा. Also Read: किशनगंज के 6 मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक The post जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी तय, आज करेंगे नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धुरंधर 2: कौन है जसकीरत सिंह रांगी का परिवार? फिल्म नहीं देखी तो यहां पढे़ं

Dhurandhar 2: जब कोई फिल्म रिलीज होते ही लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर छा जाए, तो जाहिर है उसके किरदारों को लेकर सवाल भी बढ़ने लगते हैं. धुरंधर: द रिवेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां कहानी से ज्यादा एक किरदार चर्चा में है. फिल्म में रणवीर सिंह ने जो जसकीरत सिंह रांगी का किरदार निभाया है, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन इसके साथ ही दर्शकों के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ये किरदार है कौन और इसकी बैकस्टोरी क्या है? कौन है जसकीरत का परिवार? फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहले पार्ट खत्म हुआ था. एक जनाजे के सीन से कहानी शुरू होती है, जहां से जसकीरत की जिंदगी के कई राज खुलते हैं. जसकीरत सिंह रांगी को फिल्म में पंजाब के एक साधारण परिवार के इकलौते बेटे के रूप में दिखाया गया है. उसकी दो बहनें हैं, पिता आर्मी में अफसर हैं और मां एक साधारण गृहिणी. एक आम जिंदगी जी रहा जसकीरत अपनी बहन की शादी तक करवाता है, लेकिन फिर उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है जो सब कुछ बदल देता है. जब सब कुछ हो गया खत्म धुरंधर: द रिवेंज में जसकीरत सिंह रांगी का परिवार कहानी में दिखाया गया है कि दुश्मनों के हमले में जसकीरत का पूरा परिवार खत्म हो जाता है. इस घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. अपने परिवार को खोने का दर्द और बदले की आग उसे अंदर से तोड़ भी देती है और मजबूत भी बना देती है. इसी दर्द के बाद जसकीरत हथियार उठा लेता है और दुश्मनों के खिलाफ जंग छेड़ देता है. वह कसम खाता है कि अब पीछे नहीं हटेगा. यही वो पल होता है, जब जसकीरत सिंह रांगी की जगह ‘हमजा’ का जन्म होता है. फिल्म में यही दिखाया गया है कि कैसे वो हमजा बनकर दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई को अंजाम देता है. कैसी है फिल्म की कहानी? रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है. यह भी पढ़ें: धुरंधर 2: बड़े साहब के राज से उठा पर्दा, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी The post धुरंधर 2: कौन है जसकीरत सिंह रांगी का परिवार? फिल्म नहीं देखी तो यहां पढे़ं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सुबह के शोज से ही फिल्म की कमाई तेज रफ्तार पकड़ चुकी है और हर घंटे इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. पेड प्रीव्यू में ही तोड़ दिए रिकॉर्ड फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को रखे गए थे, जिनमें दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में हजारों शोज के जरिए फिल्म ने शानदार कमाई की. पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया. पहले दिन सुबह तक शानदार कलेक्शन रिलीज के पहले दिन यानी 19 मार्च को भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक ही फिल्म 9.39 करोड़ रुपये कमा चुकी है. पेड प्रीव्यू और पहले दिन की शुरुआती कमाई को मिलाकर फिल्म पहले ही बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ चुकी है. ऑक्यूपेंसी में भी दिख रहा जबरदस्त क्रेज फिल्म के शोज में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई सिनेमाघरों में सुबह के शोज भी हाउसफुल चल रहे हैं. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और आने वाले शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी और बढ़ सकती है. बंपर ओपनिंग की उम्मीद फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर सकती है और इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया The post ‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board 10वीं की कॉपियां हुईं चेक, आने वाला है रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट तैयार करने का अंतिम काम चल रहा है. राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है. सभी स्कूलों और सेंटर से मिले नंबरों को एक जगह कम्पाइल किया जा रहा है. इसके बाद डेटा को संबंधित फर्म को भेजा गया है, जहां फाइनल चेकिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. पिछले साल कब आया रिजल्ट? साल अंतिम परीक्षा की तारीख रिजल्ट की तारीख कितने दिन लगे 2025 4 अप्रैल 28 मई 55 दिन 2024 30 मार्च 29 मई 59 दिन 2023 11 अप्रैल 1 जून 50 दिन 2022 26 अप्रैल 13 जून 49 दिन अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के करीब 50 से 60 दिन के अंदर जारी किया जाता है. 2025 में अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 28 मई को आया था, यानी करीब 55 दिन लगे थे. वहीं, 2024 में अंतिम परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी और रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था. साल 2023 में परीक्षा 11 अप्रैल को खत्म हुई और रिजल्ट 1 जून को आया, यानी लगभग 50 दिन लगे. 2022 में अंतिम परीक्षा 26 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था. यह भी पढ़ें: आ गई डेट, 24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक The post Rajasthan Board 10वीं की कॉपियां हुईं चेक, आने वाला है रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top