Hot News

1.45 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, चांदी की कीमत स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today: 12 जुलाई को सोने की कीमतें 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई हैं, जबकि चांदी के दाम लगभग स्थिर हैं. अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में आई कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला.lver-stable-know-todays-rate-before-buying

एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.27% गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी वायदा 0.08% की बढ़त के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

आपके शहर में आज कितना है सोने का भाव?

अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ये रेट देख लें.

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,44,960 1,32,910
मुंबई 1,44,380 1,32,760
बेंगलुरु 1,44,960 1,32,910
कोलकाता 1,44,380 1,32,910
हैदराबाद 1,44,830 1,32,760
चेन्नई 1,44,960 1,32,910

चांदी खरीदने वालों के लिए आज क्या है रेट?

अगर आपका प्लान चांदी खरीदने का है, तो राहत की बात यह है कि आज इसके दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

शहर ₹/10 ग्राम ₹/किलोग्राम
दिल्ली 2,349 2,34,900
मुंबई 2,349 2,34,900
बेंगलुरु 2,349 2,34,900
कोलकाता 2,349 2,34,900
हैदराबाद 2,449 2,44,900
चेन्नई 2,449 2,44,900

आगे सोने-चांदी की कीमतें किस पर रहेंगी निर्भर?

बाजार की नजर अब वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर फैसलों और डॉलर समेत अन्य विदेशी मुद्राओं की चाल पर रहेगी. इन्हीं संकेतों के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बड़े ज्वेलर्स पर कितना है गोल्ड का रेट?

अगर आप किसी बड़े ब्रांड से ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां के रेट भी जान लीजिए. 10 जुलाई 2026 को प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स के भाव लगभग स्थिर रहे.

ज्वेलर शुद्धता रेट (₹/ग्राम)
जॉयलुक्कास 22 कैरेट  13,240
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 22 कैरेट  13,240
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 24 कैरेट  14,444
तनिष्क 22 कैरेट  13,285
तनिष्क 24 कैरेट  14,585

ये भी पढ़ें: ITR-7 फाइलिंग शुरू, आपकी संस्था पर लागू होता है या नहीं? ऐसे करें मिनटों में चेक

The post 1.45 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, चांदी की कीमत स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top