Hot News

राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान कई खुलासे सामने आए हैं. एसआईटी की जांच और पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि मंदिर परिसर में चढ़ावे की रकम चोरी करने वाले गिरोह में अविनाश शुक्ला की भूमिका सबसे अहम थी. सीसीटीवी फुटेज में वह सबसे अधिक बार रकम पार करते हुए दिखाई दिया. जांच के मुताबिक, करीब 40 दिनों के दौरान 70 बार चढ़ावे की रकम चोरी की गई. इनमें लगभग 50 बार अविनाश शुक्ला को चोरी करते हुए कैमरे में कैद किया गया. गिरोह के अन्य सदस्य उसकी मदद करते थे और चोरी के दौरान उसे कवर देकर खड़े रहते थे.

अविनाश को दी गई थी चोरी की जिम्मेदारी

एसआईटी की जांच में सामने आया कि गिरोह ने रकम चोरी करने की मुख्य जिम्मेदारी अविनाश शुक्ला को दे रखी थी. जब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने भी बताया था कि अक्सर रकम पार करने का काम उसी को सौंपा जाता था. पुलिस ने अपनी विवेचना में सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया है. फुटेज की जांच रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि अधिकांश बार चोरी की रकम अविनाश ही निकालता था.

अनुकल्प और लवकुश तय करते थे पूरा स्पोर्ट्स

जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की पूरी योजना अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा मिलकर बनाते थे. कब और किस तरह रकम निकालनी है, इसकी रणनीति दोनों तैयार करते थे. वहीं टिन्नू यादव और गणनाकर्मी सुभाष श्रीवास्तव पर भी चोरी में सहयोग करने का आरोप है. उनका काम था कि चोरी के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति की नजर आरोपियों पर न पड़े और वे आसानी से वारदात को अंजाम दे सकें.

मनीष और रमाशंकर ने भी कई बार निकाली रकम

जांच में यह भी पता चला है कि कई मौकों पर मनीष और रमाशंकर ने भी चढ़ावे की रकम पार की. चोरी के बाद सभी आरोपी आपस में रकम का बंटवारा कर लेते थे.

हर दिन करीब दो बार करते थे चोरी

सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि आरोपी लगभग हर दिन दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पूछताछ के दौरान अविनाश, अनुकल्प और लवकुश ने भी बताया था कि वे अक्सर दिन में दो बार रकम निकालते थे. कई बार मौका मिलने पर तीन बार तक चोरी की गई. हालांकि कुछ दिनों में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण वे वारदात नहीं कर पाए.

एसआईटी जांच अंतिम चरण में, पुलिस विवेचना जारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. वहीं पुलिस की विवेचना अभी जारी है और इसमें कई अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Input: खुशबू कुमारी

Also Read: पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

The post राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top