Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत

Bihar Toll Tax: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग अब स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं के मंथन में जुट गया है. सामान्य स्थिति में किसी नगर निकाय की सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर और एक ही दिशा में 40 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा. कब तक शुरू होगी टैक्स वसूली? साथ ही किसी खास परिस्थिति जैसे कि 40 किलोमीटर के अंदर बड़ा पुल होने की स्थिति में दूसरा टोल प्लाजा हो सकता है. टोल शुल्क का भुगतान नकद, प्रीपेड माध्यम, स्मार्ट कार्ड या फिर ट्रांसपोंडर के जरिए किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सभी व्यवस्था के बाद पूरे राज्य में टोल वसूली की शुरुआत नवंबर-दिसंबर 2026 से होने का अनुमान है. इन एसएच सबसे ज्यादा चलती हैं गाड़ियां, लिए जा सकेंगे टैक्स एसएच- 1 – पटना, दानापुर एसएच- 2 – पटना, बिहटा एसएच- 7 – गया, पंचानपुर, टेकारी एसएच- 12 – सासाराम, डेहरी, अकोढ़ीगोला एसएच- 18 – भागलपुर, हंसडीहा सीमा एसएच- 46 – मुजफ्फरपुर, मीनापुर, शिवहर एसएच- 49 – हाजीपुर, महुआ, ताजपुर एसएच- 52 – मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल एसएच- 54 – बेगूसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर एसएच- 68 – पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज एसएच- 73 – मुजफ्फरपुर, पारू, केसरिया एसएच- 74 – हाजीपुर, वैशाली, पारू, केसरिया, अरेराज एसएच- 75 – सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी एसएच- 77 – हाजीपुर, महनार, मोहिउद्दीननगर एसएच- 78 – दरभंगा, जाले, नेपाल सीमा एसएच- 81 – आरा, पीरो, बिक्रमगंज एसएच- 88 – नवादा, हिसुआ, बिहारशरीफ एसएच- 90 – छपरा, एकमा, सिवान एसएच- 95 – गंगा पथ से जुड़ा नया कॉरिडोर (निर्माणाधीन) एसएच- 102 – बिहिया, जगदीशपुर, पीरो, बिहटा Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां The post बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FIFA World Cup 2026: मिस्र के खिलाफ लियोनेल मेसी का शानदार प्रदर्शन, कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए

FIFA World Cup 2026: मेसी के लिए यह मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआत में पेनल्टी मिस करने के कारण उन पर दबाव जरूर आया, लेकिन उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती और अनुभव का परिचय देते हुए शानदार वापसी की. मैच के अहम समय पर उनका गोल अर्जेंटीना के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ और टीम को जीत की राह पर वापस ले आया. इसके बाद अर्जेंटीना ने आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाते हुए मुकाबले पर नियंत्रण बनाया और क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. Your votes are in – Lionel Messi is the @MichelobUltra Superior Player of the Match! 🌟 #FIFAWorldCup #SuperiorPOTM pic.twitter.com/jMJspEjej1 — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026 “> पेनल्टी मिस करने के बाद भी बने मैच के सबसे बड़े हीरो मेसी के लिए मैच की शुरुआत खराब रही और उन्होंने पहले हाफ में पेनल्टी मिस कर दी. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 84वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया, जिससे अर्जेंटीना की जीत का रास्ता खुला. इस जीत के साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट का रिकॉर्ड मिस्र के खिलाफ मुकाबले में मेसी ने अपने विश्व कप करियर का नौवां असिस्ट दर्ज किया. इसके साथ ही उन्होंने डिएगो माराडोना को पीछे छोड़ते हुए 1966 के बाद से विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया. लगातार छह नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी मेसी ने विश्व कप नॉकआउट मुकाबलों में लगातार छह मैचों में गोल करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि में 2022 विश्व कप के चार नॉकआउट मुकाबले और 2026 विश्व कप के दो नॉकआउट मैच शामिल हैं. ऐसा करने वाले वह विश्व फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए. नॉकआउट चरण में सबसे ज्यादा गोल योगदान इस मैच के बाद मेसी के विश्व कप नॉकआउट मुकाबलों में कुल 14 गोल योगदान (7 गोल और 7 असिस्ट) हो गए. इसके साथ उन्होंने किलियन एम्बाप्पे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और पिछले छह दशकों में नॉकआउट चरण में सबसे ज्यादा गोल योगदान देने वाले खिलाड़ी बन गए. एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हालांकि मेसी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया. मैच में पेनल्टी चूकने के बाद वह विश्व कप के एक ही संस्करण में दो पेनल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए (पेनल्टी शूटआउट को छोड़कर). अब तक उन्होंने विश्व कप में आठ पेनल्टी ली हैं, जिनमें से चार पर गोल नहीं कर सके. लगातार नौ विश्व कप मैचों में गोल का रिकॉर्ड मेसी ने अपने एक और शानदार गोल के साथ विश्व कप के लगातार नौ मैचों में गोल करने के अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा दिया है. यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त फॉर्म और स्पोर्ट्स में निरंतरता का बेहतरीन उदाहरण है. गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे मिस्र के खिलाफ किया गया गोल मेसी का टूर्नामेंट का आठवां गोल था. इसके साथ वह गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे पहुंच गए. उनके बाद किलियन एम्बाप्पे और एरलिंग हालांड सात-सात गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अर्जेंटीना के लिए बराबरी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड मेसी ने एक ही विश्व कप संस्करण में आठ गोल कर अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी गिलेरमो स्टाबिले के 1930 में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह रिकॉर्ड लगभग एक सदी तक कायम रहा था. नॉकआउट में गोल और असिस्ट का अनोखा रिकॉर्ड यह तीसरा मौका था जब मेसी ने किसी विश्व कप नॉकआउट मुकाबले में एक ही मैच में गोल भी किया और असिस्ट भी दिया. उनके विश्व कप करियर में यह उपलब्धि किसी भी अन्य खिलाड़ी से अधिक है. विश्व कप के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर मिस्र के खिलाफ गोल करने के साथ ही मेसी ने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 21 कर ली है. इसके साथ ही, वे विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े गोल स्कोरर के रूप में और भी आगे निकल गए हैं. माराडोना की ऐतिहासिक उपलब्धि की बराबरी इस मुकाबले में मेसी ने गोल करने के साथ पांच से अधिक सफल ड्रिब्लिंग और पांच से अधिक ओपन-प्ले मौके भी बनाए. वह 1986 विश्व कप में बेल्जियम के खिलाफ डिएगो माराडोना के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इसे भी पढ़े- Ismael Saibari: ‘नहीं चल पाएंगे’ से मोरक्को के हीरो बनने तक, ऐसी है साइबारी की प्रेरक कहानी The post FIFA World Cup 2026: मिस्र के खिलाफ लियोनेल मेसी का शानदार प्रदर्शन, कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत

Bihar Toll Tax: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग अब स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं के मंथन में जुट गया है. सामान्य स्थिति में किसी नगर निकाय की सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर और एक ही दिशा में 40 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा. कब तक शुरू होगी टैक्स वसूली? साथ ही किसी खास परिस्थिति जैसे कि 40 किलोमीटर के अंदर बड़ा पुल होने की स्थिति में दूसरा टोल प्लाजा हो सकता है. टोल शुल्क का भुगतान नकद, प्रीपेड माध्यम, स्मार्ट कार्ड या फिर ट्रांसपोंडर के जरिए किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सभी व्यवस्था के बाद पूरे राज्य में टोल वसूली की शुरुआत नवंबर-दिसंबर 2026 से होने का अनुमान है. इन एसएच सबसे ज्यादा चलती हैं गाड़ियां, लिए जा सकेंगे टैक्स एसएच- 1 – पटना, दानापुर एसएच- 2 – पटना, बिहटा एसएच- 7 – गया, पंचानपुर, टेकारी एसएच- 12 – सासाराम, डेहरी, अकोढ़ीगोला एसएच- 18 – भागलपुर, हंसडीहा सीमा एसएच- 46 – मुजफ्फरपुर, मीनापुर, शिवहर एसएच- 49 – हाजीपुर, महुआ, ताजपुर एसएच- 52 – मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल एसएच- 54 – बेगूसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर एसएच- 68 – पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज एसएच- 73 – मुजफ्फरपुर, पारू, केसरिया एसएच- 74 – हाजीपुर, वैशाली, पारू, केसरिया, अरेराज एसएच- 75 – सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी एसएच- 77 – हाजीपुर, महनार, मोहिउद्दीननगर एसएच- 78 – दरभंगा, जाले, नेपाल सीमा एसएच- 81 – आरा, पीरो, बिक्रमगंज एसएच- 88 – नवादा, हिसुआ, बिहारशरीफ एसएच- 90 – छपरा, एकमा, सिवान एसएच- 95 – गंगा पथ से जुड़ा नया कॉरिडोर (निर्माणाधीन) एसएच- 102 – बिहिया, जगदीशपुर, पीरो, बिहटा Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां The post बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आषाढ़ मास में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, प्रसन्न होंगे ठाकुरजी और बरसेगी कृपा

Laddu Gopal Seva: हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल की सेवा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सेवा एक छोटे शिशु की तरह की जाती है. आषाढ़ मास में वर्षा ऋतु की शुरुआत होने के कारण उनकी सेवा में कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है. मौसम के अनुसार करें सेवा आषाढ़ मास में लड्डू गोपाल को सुबह सामान्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा देर से जगाना शुभ माना जाता है. स्नान के लिए हल्के गुनगुने जल का उपयोग करें. मौसम में नमी बढ़ने के कारण उन्हें भारी और मोटे वस्त्र पहनाने की बजाय हल्के एवं आरामदायक कपड़े पहनाना बेहतर माना जाता है. उनके आसन और शयन स्थान को भी स्वच्छ और सूखा रखना चाहिए. भोग में रखें इन बातों का ध्यान लड्डू गोपाल को हमेशा ताजा और सात्विक भोजन ही अर्पित करना चाहिए. बासी भोजन या लंबे समय तक रखा हुआ प्रसाद उन्हें नहीं चढ़ाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है. बाकी दैनिक पूजा और सेवा सामान्य नियमों के अनुसार की जा सकती है. लड्डू गोपाल की सेवा का धार्मिक महत्व मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा के साथ लड्डू गोपाल की सेवा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ती है. धार्मिक विश्वास के अनुसार, नियमित सेवा से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं. The post आषाढ़ मास में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, प्रसन्न होंगे ठाकुरजी और बरसेगी कृपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tata ने महंगी कर दी अपनी ये पॉपुलर SUV, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट

अगर आप Tata Nexon खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा. Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon की कीमतों में बदलाव कर दिया है और नई कीमतें लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी का असर पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों मॉडल्स पर पड़ा है. हालांकि, सभी वेरिएंट्स की कीमत एक समान नहीं बढ़ी है. कीमत बढ़ने के बावजूद Nexon में कोई नया फीचर, डिजाइन अपडेट या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. SUV पहले वाले इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स के साथ ही उपलब्ध है. इसलिए Nexon बुक करने से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट की नई कीमत जरूर चेक कर लें. Tata Nexon की नई वेरिएंट-वाइज कीमतें Tata Nexon के पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें- Petrol MT Smart (5MT) – 7.40 लाख रुपये Smart Plus (5MT) – 8.15 लाख रुपये Smart Plus S (5MT) – 8.45 लाख रुपये Pure Plus (6MT) – 9 लाख रुपये Pure Plus S (6MT) – 9.30 लाख रुपये Pure Plus PS (6MT) – 9.65 लाख रुपये Creative (6MT) – 10 लाख रुपये Creative Plus S (6MT) – 10.40 लाख रुपये Creative Plus S Dark Edition (6MT) – 10.85 लाख रुपये Creative Plus PS (6MT) – 11.40 लाख रुपये Creative Plus PS Dark Edition (6MT) – 11.80 लाख रुपये Fearless Plus PS (6MT) – 12.35 लाख रुपये Fearless Plus PS Dark Edition (6MT) – 12.55 लाख रुपये Fearless Plus PS Red Dark Edition (6MT) – 12.65 लाख रुपये Petrol AMT Smart Plus (AMT) – 8.90 लाख रुपये Pure Plus (AMT) – 9.65 लाख रुपये Pure Plus S (AMT) – 9.95 लाख रुपये Pure Plus PS (AMT) – 10.20 लाख रुपये Creative (AMT) – 10.85 लाख रुपये Creative Plus S (AMT) – 11.10 लाख रुपये Creative Plus S Dark Edition (AMT) – 11.55 लाख रुपये Petrol DCT Creative (DCT) – 11.35 लाख रुपये Creative Plus PS (DCT) – 12.55 लाख रुपये Creative Plus PS Dark Edition (DCT) – 12.92 लाख रुपये Fearless Plus A PS (DCT) – 13.70 लाख रुपये Fearless Plus A PS Dark Edition (DCT) – 13.90 लाख रुपये Fearless Plus A PS Red Dark Edition (DCT) – 14 लाख रुपये Diesel MT Smart Plus (MT) – 9.15 लाख रुपये Smart Plus S (MT) – 9.45 लाख रुपये Pure Plus (MT) – 10.10 लाख रुपये Pure Plus S (MT) – 10.40 लाख रुपये Pure Plus PS (MT) – 10.60 लाख रुपये Creative (MT) – 11.30 लाख रुपये Creative Plus S (MT) – 11.55 लाख रुपये Creative Plus S Dark Edition (MT) – 11.95 लाख रुपये Creative Plus PS (MT) – 12.50 लाख रुपये Creative Plus PS Dark Edition (MT) – 12.90 लाख रुपये Fearless Plus PS (MT) – 13.45 लाख रुपये Fearless Plus PS Dark Edition (MT) – 13.65 लाख रुपये Fearless Plus PS Red Dark Edition (MT) – 13.75 लाख रुपये Diesel AMT Pure Plus (AMT) – 10.75 लाख रुपये Pure Plus PS (AMT) – 11.25 लाख रुपये Creative (AMT) – 11.90 लाख रुपये Creative Plus S (AMT) – 12.20 लाख रुपये Creative Plus S Dark Edition (AMT) – 12.60 लाख रुपये Creative Plus PS (AMT) – 13.15 लाख रुपये Creative Plus PS Dark Edition (AMT) – 13.55 लाख रुपये Fearless Plus PS (AMT) – 14.10 लाख रुपये Fearless Plus PS Dark Edition (AMT) – 14.30 लाख रुपये Fearless Plus PS Red Dark Edition (AMT) – 14.40 लाख रुपये CNG MT Smart (MT) – 8.35 लाख रुपये Smart Plus (MT) – 9.25 लाख रुपये Smart Plus S (MT) – 9.55 लाख रुपये Pure Plus (MT) – 9.90 लाख रुपये Pure Plus S (MT) – 10.10 लाख रुपये Pure Plus PS (MT) – 10.50 लाख रुपये Creative (MT) – 11.15 लाख रुपये Creative Plus S (MT) – 11.45 लाख रुपये Creative Plus S Dark Edition (MT) – 11.80 लाख रुपये Creative Plus PS (MT) – 12.35 लाख रुपये Creative Plus PS Dark Edition (MT) – 12.75 लाख रुपये Fearless Plus PS (MT) – 13.30 लाख रुपये Fearless Plus PS Dark Edition (MT) – 13.50 लाख रुपये Fearless Plus PS Red Dark Edition (MT) – 13.60 लाख रुपये इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं कीमत बढ़ने के बाद भी Nexon के इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं. इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. वेरिएंट और इंजन के हिसाब से मैनुअल, AMT और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं. यानी इस बार कंपनी ने केवल कीमतों में बदलाव किया है. कार के डिजाइन, इंजन, फीचर्स या दूसरे उपकरणों में कोई अपडेट नहीं किया गया है. ऑन-रोड कीमत पर भी पड़ेगा असर एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने का असर केवल कार की बेस कीमत तक सीमित नहीं रहेगा. कई राज्यों में रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का खर्च कार की कीमत के आधार पर तय होता है. ऐसे में Nexon की ऑन-रोड कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में अगर आपने कीमत बढ़ने से पहले Nexon का कोटेशन लिया था, तो डीलरशिप से नई ऑन-रोड कीमत जरूर पता कर लें. इसके अलावा एक्सचेंज बेनेफिट्स और दूसरे उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी लेना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इनसे बढ़ी हुई कीमत का कुछ बोझ कम हो सकता है. ये भी पढ़ें: Tata EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की छूट, Harrier EV और Punch EV भी जुलाई में सस्ती The post Tata ने महंगी कर दी अपनी ये पॉपुलर SUV, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स

DU Admission 2026: NIRF Ranking 2025 के अनुसार, टॉप कॉलेज की लिस्ट में दौलत राम कॉलेज 26वें रैंक पर आता है. DU के इस कॉलेज में एडमिशन लेना है तो बता दें कि यहां सबसे ज्यादा सीटें यूजी इकोनॉमिक्स और हिंदी में है. दोनों कोर्स में जनरल कैटेगरी के लिए कुल 47 सीटें हैं. सबसे कम सीटें म्यूजिक में है. साइंस के कुछ कोर्स में भी कम सीटें हैं. सभी कैटेगरी के लिए इकोनॉमिक्स में सीटों की संख्या DU की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, इस स्त्री कॉलेज में सीट मैट्रिक्स के अनुसार, BA (Hons) Economics दौलत राम कॉलेज के सबसे अधिक सीट वाले लोकप्रिय कोर्स में शामिल है. इस कोर्स में जनरल (UR) वर्ग के लिए 47 सीटें, OBC-NCL के लिए 31 सीटें, SC के लिए 17 सीटें, ST के लिए 9 सीटें, EWS के लिए 11 सीटें, PwBD के लिए 6 सीटें, CW (Children/Widows of Armed Forces Personnel) के लिए 5 सीटें और कश्मीरी प्रवासी (KM) कैटेगरी के लिए 6 सीटें फिक्स हैं. वहीं, सिख और क्रिश्चियन कैटेगरी के लिए इस कोर्स में कोई अलग सीटें तय की गई हैं. हिंदुस्तानी म्यूजिक में 8 सीटें हैं अगर आप म्यूजिक कोर्स में एडमिशन लेना चाहती हैं, तो सीटें काफी सीमित हैं. BA (Hons) Karnatak Music और BA (Hons) Percussion Music में केवल 2-2 UR सीटें हैं. जबकि BA (Hons) Hindustani Music में 8 UR सीटें उपलब्ध हैं. देखें दौलत राम कॉलेज में सभी कोर्स के सीटों की संख्या यहां सिर्फ सभी कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की सीटों की संख्या दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आप DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर क्लिक करें. क्रम संख्या कोर्स जनरल (UR) सीटें 1 BA (Hons.) Economics 47 2 BA (Hons.) English 31 3 BA (Hons.) Hindi 47 4 BA (Hons.) Hindustani Music 8 5 BA (Hons.) History 23 6 BA (Hons.) Karnatak Music 2 7 BA (Hons.) Percussion Music 2 8 BA (Hons.) Philosophy 19 9 BA (Hons.) Political Science 47 10 BA (Hons.) Psychology 19 11 BA (Hons.) Sanskrit 19 12 BA Programme (Commerce + Community Science) 9 13 BA Programme (Community Science + Music) 9 14 BA Programme (Economics + Mathematics) 10 15 BA Programme (English + History) 10 16 BA Programme (Hindi + Physical Education) 20 17 BA Programme (History + Political Science) 9 18 BA Programme (Philosophy + Psychology) 9 19 BA Programme (Sanskrit + Music) 9 20 BCom 39 21 BCom (Hons.) 56 22 BSc (Hons.) Bio-Chemistry 12 23 BSc (Hons.) Botany 23 24 BSc (Hons.) Chemistry 12 25 BSc (Hons.) Mathematics 23 26 BSc (Hons.) Physics 23 27 BSc (Hons.) Zoology 23 28 BSc (Prog.) Life Science 31 DU में एडमिशन के लिए प्रेफरेंस लिस्ट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान केवल सीटों की संख्या देखकर प्रेफरेंस तय न करें. अपने CUET स्कोर और पिछले वर्षों के ट्रेंड को भी ध्यान में रखें. पसंदीदा कोर्स को प्राथमिकता दें, उसके बाद कॉलेज का चयन करें. प्रेफरेंस लिस्ट लॉक करने से पहले सभी ऑप्शन की दोबारा जांच जरूर करें. यह भी पढ़ें- 3 महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा बेटा, मां ने ऑनलाइन क्लास से बनाए नोट्स, IIT Delhi में मिला कंप्यूटर साइंस The post दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित; PA सस्पेंड

Badrinath Temple Donation Row: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप इस समिति की अध्यक्षता करेंगे. पीए सस्पेंड, एफआईआर दर्ज पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने प्रशासनिक कार्रवाई की है. चेयरमैन के कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट (PA) प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई है. तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच उच्च स्तरीय जांच समिति में गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप चेयरमैन होंगे, जबकि एनएचएम (NHM) के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप तिवारी और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय में डायरेक्टर (फाइनेंस) जगत सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है. समिति को जांच के दौरान किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ या संबंधित व्यक्ति से सहायता या राय लेने का अधिकार होगा. यह समिति मंदिर की दान प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने के उपाय भी सुझाएगी. बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन की गहन जांच कराए जाने की मांग की है. मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अयोध्या में राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में कथित चोरी और गबन होने का मामला सुर्खियों में है. इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच होनी चाहिये वरना आगे चलकर इनके स्थान पर बने मुख्य प्रबंधक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं.” उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, ”क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है, उसमें या तो मुख्य प्रबंधकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब हुआ है. अतः इस प्रकरण की सही तरीके से जांच बहुत जरूरी है तथा इस मामले में प्रशासन व एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना है.” ये भी पढ़ें: SIT की रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, राम भक्तों के नाम चंपत राय का खुला पत्र ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का आदेश, अब पुलिस कस्टडी में 3 आरोपियों से आमने-सामने होगी पूछताछ The post राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित; PA सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश भर में भारी बारिश का कहर: कर्नाटक में स्कूल बंद, सूरत में पांच की मौत

Heavy Rain Alert: कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आठ जुलाई को अवकाश घोषित किया है. गुरुवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को नदियों, समुद्र तटों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि जिले के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, जबकि सभी तालुक अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान, 32 सड़कें बंद उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश हुई. बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा आने से 32 सड़कें बंद हो गईं. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. गुजरात में भारी बारिश का कहर: सूरत में पांच की मौत दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में मंगलवार को अत्यंत भारी बारिश हुई. इससे सूरत जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां पिछले दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, वलसाड, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हुई.” आईएमडी ने आगे भी बारिश होने का अनुमान जताया है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा सौराष्ट्र के भावनगर जिले में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है. अरुणाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के नए दौर से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं. राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि चांगलांग जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने लोहित, चांगलांग और तिरप जिलों में बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को निचले दिबांग घाटी, नामसाई और तिरप में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ऊपरी सुबनश्री, निचले सियांग, निचली दिबांग घाटी, नामसाई, तिरप और लोंगडिंग के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा, हालांकि पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि ज्यादातर पश्चिमी जिलों के लिए मौसम को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है. ये भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने; मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे The post देश भर में भारी बारिश का कहर: कर्नाटक में स्कूल बंद, सूरत में पांच की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

60 साल बाद बना रिकॉर्ड, फिर भी नहीं टूटी स्पेन की दीवार; रोनाल्डो का विश्व कप सपना खत्म

विश्व फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप खिताब जीतने का सपना आखिरकार अधूरा रह गया. फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पुर्तगाल को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही रोनाल्डो के शानदार विश्व कप करियर का भी अंत हो गया. डलास में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने आखिरी मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन मिकेल मेरिनो के निर्णायक गोल ने स्पेन को जीत दिला दी. 41 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच में गोल करने के लिए कुल 17 प्रयास किए, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन और मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सके. 60 वर्षों में यह पहला मौका रहा जब किसी खिलाड़ी ने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में इतने अधिक प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर पाया. रोनाल्डो के नाम क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 146 गोल करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा यूरो कप इतिहास में भी उनके नाम सबसे ज्यादा गोल दर्ज हैं. बावजूद इसके, विश्व कप ट्रॉफी उनके करियर की सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश बनकर रह गई. छह विश्व कप स्पोर्ट्सने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो ने 2006 विश्व कप में अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 विश्व कप में भी पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया. वह छह अलग-अलग विश्व कप स्पोर्ट्सने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं. विश्व कप में उन्होंने कुल 27 मैच स्पोर्ट्से और 11 गोल दागे. उनके विश्व कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में आया था, जब पुर्तगाल सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा था. इसके बाद टीम कई बार दावेदार मानी गई, लेकिन खिताब जीतने का सपना कभी पूरा नहीं हो सका. संन्यास पर बाद में लेंगे फैसला मैच के बाद भावुक रोनाल्डो ने कहा कि इस तरह विश्व कप अभियान का खत्म होना निराशाजनक है. उन्होंने कहा, “मैंने मैदान पर अपना सब कुछ दिया. मैं साफ अंतरात्मा के साथ जा रहा हूं. यह मेरा आखिरी विश्व कप था. अब मैं परिवार के साथ समय बिताऊंगा और भविष्य को लेकर कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं करूंगा.” पुर्तगाल को दिलाई नई पहचान रोनाल्डो के आने से पहले पुर्तगाल को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम तो माना जाता था, लेकिन बड़ी ट्रॉफियां जीतने वाली टीम नहीं. उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2016 में यूरो कप जीतकर इतिहास रचा. इसके अलावा टीम ने कई बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया और विश्व फुटबॉल की महाशक्तियों में अपनी जगह बनाई. स्पेन की दीवार फिर रही अभेद्य दूसरी ओर स्पेन ने अपनी रक्षात्मक मजबूती का शानदार प्रदर्शन जारी रखा. गोलकीपर उनाई सिमोन की अगुआई में टीम ने लगातार छठे मैच में क्लीन शीट रखते हुए नया विश्व कप रिकॉर्ड बना दिया. स्पेन ने इस उपलब्धि के साथ इटली और स्विट्जरलैंड के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. 20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत VIDEO: मेसी की आंखों के सामने हुआ स्पोर्ट्सा, यासिर इब्राहिम के दमदार हेडर से अर्जेंटीना को करारा झटका The post 60 साल बाद बना रिकॉर्ड, फिर भी नहीं टूटी स्पेन की दीवार; रोनाल्डो का विश्व कप सपना खत्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन बॉडी मेहंदी डिजाइन से मिलेगा टैटू जैसा स्टाइलिश लुक, हर कोई मुड़कर आपको जरूर देखेगा

Trending Body Mehendi Designs: मेहंदी का नाम आते ही सबसे पहले हाथों पर लगी खूबसूरत मेहंदी याद आती है. लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है. Gen Z को कुछ नया, सिंपल और स्टाइलिश पसंद है. यही वजह है कि अब मेहंदी सिर्फ हथेलियों तक सीमित नहीं रही. आजकल लड़कियां शरीर के अलग अलग हिस्सों पर टैटू जैसी मेहंदी लगवा रही हैं. यह देखने में काफी क्लासी लगती है और बिना ज्यादा ज्वेलरी पहने भी आपका लुक सबसे अलग नजर आता है. अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन बॉडी मेहंदी डिजाइन आइडियाज पर जरूर नजर डालें. 1. फोरआर्म्स मेहंदी डिजाइन Photo Credit – Ai आजकल कॉलरबोन और शोल्डर पर मेहंदी लगवाने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यहां फूल, पत्तियां या नेकलेस जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं. ऑफ शोल्डर, वन शोल्डर या हॉल्टर नेक ड्रेस के साथ यह मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है. पहली नजर में यह टैटू जैसी फील देती है. 3. बैक मेहंदी डिजाइन Photo Credit – Ai जिन लोगों को मिनिमल लुक पसंद है, उनके लिए कान के पीछे मेहंदी सबसे अच्छा ऑप्शन है. यहां छोटा फूल, चांद, तारा या सिंपल डिजाइन बनाया जाता है. जब आप पोनीटेल या बन हेयरस्टाइल बनाती हैं, तब यह मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है. 5. नेक मेहंदी डिजाइन Photo Credit – Ai अब सिर्फ हाथ ही नहीं, पैरों की एंकल पर भी मेहंदी खूब पसंद की जा रही है. यहां पतली बेल, पायल जैसी डिजाइन या छोटे फूल बहुत सुंदर लगते हैं. इंडियन और फ्यूजन दोनों तरह के आउटफिट के साथ यह स्टाइल काफी अच्छा लगता है. 7. फिंगर मेहंदी डिजाइन Photo Credit – Ai जो लोग सबसे अलग और यूनिक लुक चाहते हैं, उनके लिए रिब साइड मेहंदी भी अच्छा ऑप्शन है. यहां बेल, पत्तियां या छोटे आर्ट डिजाइन बनाए जाते हैं. क्रॉप टॉप, बीच आउटफिट या वेकेशन फोटो के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है. बॉडी मेहंदी लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान बॉडी मेहंदी तभी अच्छी लगती है जब डिजाइन सही जगह पर बनाया जाए. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करें. मेहंदी लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह साफ रखें. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें. इससे किसी तरह की परेशानी होने का खतरा कम रहता है. यह भी पढ़ें: रिश्तेदार या दोस्त की शादी में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन The post इन बॉडी मेहंदी डिजाइन से मिलेगा टैटू जैसा स्टाइलिश लुक, हर कोई मुड़कर आपको जरूर देखेगा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top