Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सत्ताधारी एनडीए अपने विधायकों के साथ पूरी रणनीति बनाकर आगे बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि एनडीए अपने पत्ते अभी खोलना नहीं चाहता और मतदान से ठीक पहले ही विधायकों को बताया जाएगा कि किस उम्मीदवार को वोट देना है. सम्राट चौधरी के आवास पर भोज में क्या हुआ इसी सिलसिले में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक और रात्रि भोज रखा गया. इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा नहीं हुई. यहां विधायकों को सिर्फ मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और सही तरीके से वोट कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग दी गई. यह जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने निभाई. वे मधुबनी जिले की झंझारपुर सीट से विधायक हैं. एनडीए के विधायक अगले दो दिनों में भी इसी तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 14 मार्च को विधायकों के लिए डिनर का आयोजन कर रहे हैं, जबकि जदयू के मंत्री विजय कुमार चौधरी 15 मार्च को बैठक और भोज की मेजबानी करेंगे. बताया जा रहा है कि इसी बैठक में मतदान से लगभग 15 घंटे पहले विधायकों को बताया जाएगा कि उन्हें किस उम्मीदवार को वोट देना है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें उम्मीदवार के बारे में जानिये इस चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आरएलएम के नेता उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश राम उम्मीदवार हैं. एनडीए के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है, जिससे गठबंधन आसानी से 4 सीटें जीत सकता है. लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसे अभी भी कुछ और वोटों की जरूरत है. दूसरी तरफ विपक्ष की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. एनडीए पांचवीं सीट जीतने के लिए क्रॉस वोटिंग की संभावना भी तलाश रहा है. इसी वजह से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा है. नेतृत्वक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन दोनों पक्षों के लिए अहम हो सकता है. ऐसे में अब सबकी नजर 16 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी है. इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट चुनाव आयोग पर आर-पार, अशोक चौधरी ने बताया SIR जरूरी, पप्पू यादव ने कहा दरबान The post बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी?

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर किसी न किसी इन्फ्लुएंसर को लेकर चर्चा होती रहती है. लेकिन इन दिनों मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके कथित सुसाइड अटेम्प्ट को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं. ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर अनुराग की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी मामले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका पोस्ट काफी इमोशनल अंदाज में लिखा गया था. रितिका का इमोशनल मैसेज रितिका चौहान की इस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट रितिका ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके लिए पैसा, शोहरत या जिंदगी की सुरक्षा जैसी चीजें ज्यादा मायने नहीं रखतीं. उनके मुताबिक ये सब सिर्फ मोह-माया है. उन्होंने लिखा कि उनके लिए सबसे अहम धर्म और कर्म है और वे जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी रास्ते पर चलती रहेंगी, चाहे कोई इसे देखे या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुनिया से कोई जस्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है. उन्हें खुद पर, अपनी आत्मा और इस ब्रह्मांड पर भरोसा है. उनके अनुसार जिंदगी का असली मंत्र सिर्फ इतना है कि अच्छा कर्म करो. भाई के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद रितिका का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अनुराग को लेकर विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. दरअसल अनुराग के भाई कलम डोभाल के कुछ दावों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कलाम ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने पहले रितिका के साथ गलत व्यवहार किया था. उसके साथ मारपीट की. पिता ने संपत्ति से किया बेदखल लोकल अखबार में छपी नोटिस की कटिंग अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. यह भी पढ़ें: अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल The post अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने सीएसके पर की बड़ी भविष्यवाणी

Highlights धोनी की भूमिका और उनकी विदाई संजू सैमसन को मिलेगा अनुभव का लाभ प्रशांत वीर बनेंगे रवींद्र जडेजा का विकल्प युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का मौका Irfan Pathan on MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने दावा किया है कि 44 साल के एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. जियो हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पठान ने टीम के नए खिलाड़ियों और धोनी की भूमिका पर कई तथ्य सामने रखे हैं. धोनी की भूमिका और उनकी विदाई इरफान पठान का कहना है कि धोनी के बिना सीएसके टीम पूरी नहीं होती है. फैंस शायद इस सीजन में उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में स्पोर्ट्सते हुए देखेंगे. यह अभी साफ नहीं है कि धोनी कितने मैच स्पोर्ट्सेंगे, लेकिन टीम के ड्रेसिंग रूम में उनका होना बहुत अहम है. धोनी ने अब तक आईपीएल के सभी 19 सीजन स्पोर्ट्से हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 खिताब जीते हैं. इस बार सीएसके मैनेजमेंट उन्हें एक और ट्रॉफी जिताकर शानदार विदाई देने की कोशिश करेगा. इस साल धोनी का मुख्य काम पूरी टीम को एक साथ जोड़कर रखना होगा. संजू सैमसन को मिलेगा अनुभव का लाभ इस सीजन से पहले संजू सैमसन ट्रेड के जरिए सीएसके टीम का हिस्सा बने हैं. पठान के मुताबिक सैमसन को इस बदलाव से सीधा फायदा पहुंचेगा. रुतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में सीएसके के कप्तान हैं. टीम मैनेजमेंट अभी से भविष्य के लिए दो या तीन खिलाड़ियों को लीडर के तौर पर तैयार कर रहा है. इस काम में एमएस धोनी का अनुभव सबसे ज्यादा काम आएगा. सैमसन भी इस लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनेंगे और अपने स्पोर्ट्स को और बेहतर कर पाएंगे. प्रशांत वीर बनेंगे रवींद्र जडेजा का विकल्प रवींद्र जडेजा को सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया है. जडेजा की जगह भरने के लिए इरफान पठान ने उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर का नाम लिया है. पठान ने कहा कि जडेजा रातों रात स्टार नहीं बने थे. जब जडेजा राजस्थान में थे, तब शेन वॉर्न ने उन्हें आत्मविश्वास दिया था. फिर साल 2012 में सीएसके से जुड़ने के बाद जडेजा का स्पोर्ट्स और निखरा. प्रशांत वीर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है. टीम उन्हें शुरुआत से ही मैच स्पोर्ट्सने का मौका दे सकती है. युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का मौका सीएसके फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के लिए अपने तरीके बहुत सरल रखती है. टीम के पास एमएस धोनी और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग जैसे अनुभवी लोग हैं. ये लोग दबाव वाले माहौल को बहुत आसान बना देते हैं. इसका सीधा फायदा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे नए खिलाड़ियों को मिलेगा. आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में मैदान के अंदर और बाहर का शांत माहौल इन युवाओं को अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगा. ये भी पढ़ें- युवराज और धोनी विवाद पर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच्चाई? शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, देहरादून पहुंचे चहल और रिंकू साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम, टी20 वर्ल्ड कप के बाद माइकल वॉन का बड़ा दावा The post एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने सीएसके पर की बड़ी भविष्यवाणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब पानी पीना भी हुआ महंगा, गर्मी से पहले आम आदमी को झटका

Iran Israel War Impact: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब आपकी प्यास पर भी पड़ने वाला है. कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों की वजह से अब बोतलबंद पानी यानी पैकेज्ड वाटर महंगा होने जा रहा है. 5 अरब डॉलर के इस हिंदुस्तानीय बाजार में गर्मियों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले कीमतों में उछाल की आहट सुनाई दे रही है. आइए समझते हैं कि कच्चे तेल का पानी की बोतल से क्या लेना-देना है और आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा. तेल महंगा तो बोतल महंगी क्यों? शायद आप सोच रहे होंगे कि तेल के दाम बढ़ने से पानी क्यों महंगा हो रहा है? इसकी वजह है प्लास्टिक. पॉलिमर का स्पोर्ट्स: प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन (कैप) और उन पर लगने वाले लेबल ‘पॉलिमर’ से बनते हैं, जो कच्चे तेल से निकलता है. लागत में भारी बढ़ोतरी: बोतलों के कच्चे माल की कीमत 50% बढ़कर ₹170 प्रति किलो हो गई है. वहीं, जो ढक्कन (Cap) पहले सस्ता था, उसकी कीमत अब दोगुनी होकर 45 पैसे प्रति पीस पहुँच गई है. पैकेजिंग भी महंगी: गत्ते के बॉक्स, लेबल और यहाँ तक कि उन्हें चिपकाने वाली टेप के दाम भी बढ़ गए हैं. छोटे मैन्युफैक्चरर्स ने बढ़ाए दाम हिंदुस्तान में करीब 2,000 छोटे बोतलबंद पानी निर्माता हैं. लागत बढ़ने की वजह से इन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए प्रति बोतल ₹1 (करीब 5%) की बढ़ोतरी कर दी है) . ऑल इंडिया पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कीमतें 10% तक और बढ़ सकती हैं. बड़ी कंपनियों का क्या है हाल ? फिलहाल बिस्लेरी (Bisleri), किनले (Kinley) और एक्वाफिना (Aquafina) जैसे बड़े ब्रांड्स ने खुदरा कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. ये कंपनियां बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठा रही हैं ताकि मार्केट में अपनी पकड़ बनी रहे. लेकिन अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो ये बड़ी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हो सकती हैं. प्रीमियम पानी भी हुआ महंगा सिर्फ साधारण पानी ही नहीं, बल्कि नेचुरल मिनरल वाटर (जैसे Aava) का बाजार भी प्रभावित हुआ है. प्रीमियम पानी बनाने वाली कंपनियों ने रिसेलर्स के लिए कीमतें 18% तक बढ़ा दी हैं. कंपनियों का कहना है कि वे 40-50% अतिरिक्त लागत खुद वहन कर रही हैं, लेकिन गर्मियों के पीक सीजन में इसे जारी रखना मुश्किल होगा. Also Read: सोना-चांदी की कीमतों में भारी सेंध, 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख और चांदी ₹2.60 लाख पर आई The post अब पानी पीना भी हुआ महंगा, गर्मी से पहले आम आदमी को झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवराज और धोनी विवाद पर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच्चाई?

Highlights धोनी पर लगे सारे आरोप गलत संदीप पाटिल का ऑन रिकॉर्ड बयान 2013 और 2015 में टीम से बाहर रहे युवराज टी20 वर्ल्ड कप में स्पोर्ट्से और संन्यास लिया Yuvraj Singh MS Dhoni Controversy: सालों से यह दावा किया जाता रहा है कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप टीम से युवराज सिंह को बाहर करने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ था. लेकिन अब हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने असली सच दुनिया के सामने रखा है.  कई सालों से युवराज के पिता योगराज सिंह धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं और उन्होंने धोनी के बारे में कई भद्दे कमेंट भी किए हैं. लेकिन पाटिल ने साफ किया है कि धोनी ने कभी चयन समिति से युवराज को हटाने के लिए नहीं कहा. पाटिल के इस बयान से साफ हो गया है कि योगराज इतने सालों से गलत इंसान को दोष दे रहे हैं. धोनी पर लगे सारे आरोप गलत युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा से अपने बेटे को टीम से बाहर करने का दोष धोनी को देते आए हैं. उन्होंने कई बार मीडिया में धोनी को लेकर गुस्से वाले बयान दिए हैं. उनका मानना था कि धोनी की वजह से ही युवराज का करियर खराब हुआ. लेकिन अब पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने इन सभी बातों को गलत साबित कर दिया है. पाटिल ने बताया है कि योगराज इतने लंबे समय से धोनी को बिना किसी वजह के जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. धोनी का युवराज को टीम से बाहर करने के फैसले में कोई हाथ नहीं था. संदीप पाटिल का ऑन रिकॉर्ड बयान संदीप पाटिल ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए यह बड़ा खुलासा किया. उन्होंने रिकॉर्ड पर साफ शब्दों में कहा कि किसी भी सिलेक्शन मीटिंग, किसी भी टूर या किसी भी मैच के दौरान धोनी ने एक बार भी नहीं कहा कि युवराज सिंह को ड्रॉप करो. पाटिल के अनुसार, धोनी सिलेक्शन कमिटी पर पूरा भरोसा करते थे और टीम चुनने में उनका कोई दखल नहीं होता था. पाटिल ने यह भी कहा कि एक पिता का अपने बेटे के लिए परेशान होना गलत बात नहीं है, लेकिन वह अपना सारा गुस्सा गलत जगह निकाल रहे हैं. 2013 और 2015 में टीम से बाहर रहे युवराज 2011 वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही महीनों बाद युवराज सिंह को कैंसर हो गया था. इसके बाद उन्हें क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक लेना पड़ा. उन्होंने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट में वापसी की. लेकिन जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद उन्हें वनडे टीम से हटा दिया गया. इसी कारण वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली हिंदुस्तानीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके बाद दिसंबर 2013 से जनवरी 2017 के बीच उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं स्पोर्ट्सा. यही वजह थी कि वह 2015 वर्ल्ड कप के लिए भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नहीं जा सके. टी20 वर्ल्ड कप में स्पोर्ट्से और संन्यास लिया वनडे से बाहर रहने के बावजूद युवराज ने 2014 और 2016 का टी20 वर्ल्ड कप स्पोर्ट्सा. इसके बाद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें फिर से हिंदुस्तानीय टीम में चुना गया. लेकिन जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें एक बार फिर हिंदुस्तानीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया. यह वेस्टइंडीज दौरा ही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ. जब 2019 वर्ल्ड कप की टीम में भी उन्हें नहीं चुना गया, तो उन्होंने समझ लिया कि अब वापसी मुश्किल है. अंत में जून 2019 में वर्ल्ड कप के बीच में ही युवराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया. ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, देहरादून पहुंचे चहल और रिंकू साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम, टी20 वर्ल्ड कप के बाद माइकल वॉन का बड़ा दावा अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड The post युवराज और धोनी विवाद पर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच्चाई? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुछ बाइक्स में 2 साइलेंसर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह

सड़क पर सफर करते समय या सोशल मीडिया पर आपने कई बार देखा होगा कि कुछ बाइक्स में दो साइलेंसर लगे होते हैं. अक्सर लोग समझते हैं कि ऐसा डिजाइन सिर्फ महंगी या हाई-एंड बाइक्स में ही मिलता है, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है. दरअसल, बाइक में एक से ज्यादा साइलेंसर लगाने के पीछे कई तकनीकी और इंजीनियरिंग कारण होते हैं. समय के साथ बाइक्स का डिजाइन काफी बदल गया है, और दो साइलेंसर वाला सेटअप भी उसी बदलाव का हिस्सा है. साइलेंसर का क्या काम होता है? बाइक्स में लगा साइलेंसर (जिसे मफलर भी कहा जाता है) उसके एग्जॉस्ट सिस्टम का एक अहम हिस्सा होता है. इसका सबसे बड़ा काम इंजन से निकलने वाली तेज आवाज को कम करना होता है. जब इंजन में फ्यूल जलता है, तो उससे गैसें बनती हैं जो एग्जॉस्ट के जरिए बाहर निकलती हैं. अगर बाइक में साइलेंसर न हो, तो इसकी आवाज इतनी तेज और चुभने वाली होगी कि आसपास खड़े लोगों के लिए इसे सहना मुश्किल हो जाएगा. असल में साइलेंसर के अंदर कई तरह के चैंबर, ट्यूब और छोटे-छोटे छेद वाली प्लेट्स लगी होती हैं. जब एग्जॉस्ट गैस इनसे होकर गुजरती है, तो उनकी स्पीड कम हो जाती है और आवाज की इंटेंसिटी भी काफी घट जाती है. यही वजह है कि बाइक की आवाज कंट्रोल में रहती है. इसके साथ ही साइलेंसर एग्जॉस्ट गैसों को सही तरीके से बाहर निकालने में मदद करता है. इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और प्रदूषण को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. कुछ बाइक्स में दो साइलेंसर क्यों दिए जाते हैं?  साइलेंसर का सीधा संबंध इंजन के डिजाइन से होता है. दरअसल, कई हाई-परफॉर्मेंस और बड़ी इंजन वाली बाइक्स में ट्विन-सिलेंडर इंजन होता है. ऐसे इंजन में दो सिलेंडर अलग-अलग एग्जॉस्ट गैस बनाते हैं. इसलिए कई बार कंपनियां इन गैसों को एक पाइप में मिलाने के बजाय दो अलग-अलग एग्जॉस्ट पाइप और दो साइलेंसर देती हैं. इसके अलावा डिजाइन और बैलेंस भी एक बड़ा कारण हैं. जब बाइक के दोनों तरफ एक-एक साइलेंसर होता है, तो वजन का बैलेंस बेहतर रहता है और बाइक का लुक भी हटकर नजर आता है. यही वजह है कि कई स्पोर्ट्स और टूरिंग बाइक्स में कंपनियां दो साइलेंसर वाला डिजाइन देती हैं. दो साइलेंसर होने के क्या फायदे हैं? इस सेटअप का फायदा यह होता है कि एग्जॉस्ट गैसें ज्यादा स्मूद तरीके से बाहर निकलती हैं. इससे इंजन की ब्रीदिंग बेहतर होती है. यानी इंजन ज्यादा बढ़िया तरीके से काम करता है और परफॉर्मेंस भी बेहतर मिलती है. साथ ही एग्जॉस्ट सिस्टम में हीट जमा होने की समस्या भी कम हो जाती है. इससे इंजन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. यह भी पढ़ें: कुछ बाइक्स के ब्रेक के पास दिखने वाला छोटा बॉक्स क्या होता है? जानिए इसका असली काम The post कुछ बाइक्स में 2 साइलेंसर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

US Military Aircraft Crash: ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का ईंधन भरने वाला KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल छह क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से चार की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य की तलाश और बचाव अभियान जारी है. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने की चार सैनिकों के मौत की पुष्टि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस विमान हादसे और क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त KC-135 विमान में सवार छह में से चार क्रू मेंबर की मृत्यु हो चुकी है. हादसे के कारणों की होगी जांच प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी के कारण नहीं हुआ. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मृत सैनिकों की पहचान उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी. Four Confirmed Deceased in Loss of U.S. KC-135 Over Iraq TAMPA, Fla. – At approximately 2 pm ET on March 12, a U.S. KC-135 refueling aircraft went down in western Iraq. Four of six crew members on board the aircraft have been confirmed deceased as rescue efforts continue. The… — U.S. Central Command (@CENTCOM) March 13, 2026 सैन्य रिफ्यूलिंग विमान है KC-135 KC-135 अमेरिका का एक विशेष सैन्य रिफ्यूलिंग विमान है, जिसका उपयोग हवा में ही दूसरे लड़ाकू और सैन्य विमानों को ईंधन पहुंचाने के लिए किया जाता है. दो हफ्तों से जारी है मिडिल ईस्ट में जंग 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और क्षेत्र में लगातार सैन्य संघर्ष जारी है. तब से ईरान, इजराइल के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र के कई अन्य देशों को भी निशाना बना रहा है. शुक्रवार (13 मार्च) को भी ईरान ने खाड़ी के अरब देशों पर कई हमले किए. ईरान के लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए बड़े जवाबी हमले का संकेत दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा- “देखते रहिए, आज इन कुटिल लोगों का क्या हश्र होता है. ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है. मिसाइल, ड्रोन और उनके अन्य सैन्य संसाधन खत्म कर दिए गए हैं, और उनके नेताओं का नामोनिशान मिटा दिया गया है.” ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. Also Read: कौन हैं मोहम्मद अली जाफरी? जिनकी स्ट्रेटजी से तन कर खड़ा है ईरान; हरा नहीं पा रहे US-इजरायल The post इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, 4 क्रू मेंबर्स की मौत appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएँ; राजस्व, पेंशन और स्वास्थ्य मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: जन-समस्याओं के समाधान और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस प्रशासन से संबंधित कुल [संख्या डालें, जैसे: 100+] आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऑन-स्पॉट समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए। मुख्य मामले निम्नलिखित रहे: राजस्व एवं भूमि सुधार: भूमि विवाद, अवैध कब्जा, और दाखिल-खारिज में हो रही देरी से जुड़े सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों (CO) को पारदर्शिता के साथ नियत समय में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। सामाजिक सुरक्षा: वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लंबित मामलों पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि पात्रता की जाँच कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य सेवाएँ: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े परिवादों पर सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को कड़ी चेतावनी बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।” सभी जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (Revenue), सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जटिल मामलों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना

Bihar News: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सचिवालय को भेजे गए एक ई-मेल के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच कर रहा है. ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय को एक ई-मेल भेजा गया था, जिसमें भवन को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी. यह ई-मेल 13 मार्च को सचिवालय के आधिकारिक मेल पर प्राप्त हुआ. धमकी की जानकारी मिलते ही सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मामले की पूरी जानकारी राज्य के शीर्ष अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए. मुख्य सचिव और DGP को दी गई सूचना बैठक के दौरान अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस घटना की सूचना तुरंत राज्य के मुख्य सचिव और बिहार के पुलिस महानिदेशक को दी जाए. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. विधानसभा परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. विधानसभा भवन में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. हर गाड़ी और व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. ई-मेल भेजने वाले की तलाश सुरक्षा एजेंसियां अब उस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में लगी हैं, जिसके जरिए यह धमकी भेजी गई. साइबर एक्सपर्ट भी इस जांच में शामिल किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है और उसने यह मेल कहां से भेजा. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में अधिकारियों के मुताबिक विधानसभा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी वजह से पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और जांच आगे बढ़ाई जा रही है. Also Read: CM किसका होगा? बिहार के मंत्री ने कहा- फैसला बड़े स्तर पर होगा, निशांत पर क्या बोले? The post बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

सिलेंडर की कमी से जुड़ी समाचारें सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर आपने भी अभी-अभी सिलेंडर बुक किया हो या बस ये कंफर्म करना चाहते हों कि आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस हुई है या नहीं, तो पेट्रोलियम कंपनियां कस्टमर्स को स्टेटस चेक करने के कई आसान तरीके देती हैं. सिर्फ कुछ स्टेप्स में आप अपने सिलेंडर की डिलीवरी अपडेट जान सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. ऑनलाइन अपने LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें? वेबसाइट के जरिए स्टेटस चेक करें सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउजर खोलें और गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.  वहां पहुंचने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर अकाउंट में साइन-इन कर लें. लॉगिन करने के बाद आपको वेबसाइट पर Booking Status या Order Tracking का ऑप्शन दिखाई देगा.  अब स्क्रीन पर जो भी जानकारी मांगी जाए, जैसे Customer ID, Reference Number या अन्य डिटेल, उसे भरें और Submit बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपके सामने गैस डिलीवरी का स्टेटस दिखाई देने लगेगा.  स्टेटस के हिसाब से आपको पता चल जाएगा कि आपके सिलेंडर का स्टेटस क्या है. जैसे कि- Pending: आपकी बुकिंग हो चुकी है, लेकिन अभी प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है. In Transit: सिलेंडर भेज दिया गया है और रास्ते में है. Delivered: सिलेंडर आपके घर पहुंच चुका है. Cancelled: आपकी बुकिंग किसी कारण से रद्द कर दी गई है. ऐप के जरिए स्टेटस चेक करें सबसे पहले अपने Android या iPhone में Play Store या App Store खोलें. अब अपनी LPG कंपनी का ऐप सर्च करके डाउनलोड करें. सबसे पॉपुलर LPG ऐप्स में IndianOil ONE, HP PAY और Hello BPCL शामिल हैं. ऐप डाउनलोड होने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (RMN) से लॉग-इन करें. लॉग-इन करने के बाद LPG Dashboard या Refill History सेक्शन में जाएं. यहां जरूरी डिटेल्स भरकर Submit पर क्लिक करें. इसके बाद आप आसानी से अपने LPG सिलेंडर की बुकिंग का स्टेटस देख सकते हैं. WhatsApp के जरिए स्टेटस चेक करें सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें. अब अपनी LPG कंपनी के WhatsApp नंबर पर मैसेज करें. नीचे तीनों कंपनियों के नंबर दिए गए हैं: Indane Gas: 7588888824 Bharat Gas: 1800224344 HP Gas: 9222201122 चैट शुरू करने के लिए कंपनी के नंबर पर Hi लिखकर भेज दें. इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा. फिर मेन्यू में से Order Tracking का ऑप्शन चुन लें. इसके बाद कुछ ही सेकंड में WhatsApp पर आपको आपके LPG सिलेंडर की बुकिंग का पूरा स्टेटस मिल जाएगा. यह भी पढ़ें: एलपीजी क्राइसिस में इंडक्शन कुकर बनेंगे सहारा, फिलिप्स से बजाज तक देखें 10 ऑप्शंस The post घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top