Hot News

9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai Rain Red Alert: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जुलाई तक महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और सामान्य से काफी अधिक बारिश का अनुमान जताया है. चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है.

समंदर में उठ रही हैं ऊंची और तेज लहरें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने शनिवार को खुद वर्ली सी-फेस और तटीय इलाकों का दौरा किया. उन्होंने वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए. महापौर ने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा, “खराब मौसम के दौरान समंदर में बेहद ऊंची और तेज लहरें उठ रही हैं, जो आपके जीवन के लिए सीधा खतरा बन सकती हैं. अपनी सुरक्षा को जोखिम में न डालें, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.”

CM फडणवीस की अपील: हर 3 घंटे में मिल रहा SMS, बेवजह यात्रा से बचें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) और पुणे-नासिक क्षेत्र के नागरिकों से मौसम की चेतावनियों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है. फडणवीस ने कहा- प्रशासन नियमित रूप से मौसम के अलर्ट जारी कर रही है और हर तीन घंटे में निवासियों को एसएमएस भेजने के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से परामर्श प्रसारित कर रही है. उन्होंने कहा, “हमने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो यात्रा से बचें ताकि भारी बारिश और तूफान के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके.

5 से 9 जुलाई तक के मौसम का हाल

5 जुलाई: कोंकण-गोवा जिलों में ज्यादातर जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कई जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
6 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कई जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
7 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
8 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
9 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा व उत्तर मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 9 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

The post 9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top