Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

Bindu On Parveen Babi: वेटरन एक्ट्रेस बिंदु ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बाबी को लेकर कई भावुक खुलासे किए. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे परवीन बाबी धीरे-धीरे मानसिक रूप से टूटती चली गईं और उनकी हालत देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. बिंदु ने परवीन बाबी के नर्वस ब्रेकडाउन, अमिताभ बच्चन को लेकर उनकी बातें और शूटिंग के दौरान हुई परेशानियों को याद किया. Bindu On Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को लेकर क्या बोलीं बिंदु? विक्की लालवानी से बातचीत में बिंदु ने बताया, “मुझे उनके और अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उनका नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था, तब मैं उनसे एक पार्टी में मिली थी. वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें कर रही थीं. मुझे लगा कि वह कुछ गलत बातें कह रही हैं. उन्होंने उनके बारे में बहुत कुछ कहा था.” उन्होंने आगे बताया, “वह हम लोगों के बारे में भी कई अजीब बातें कहती थी. मैं समझ गई थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. मैंने अपने पति से भी कहा था कि उनसे ज्यादा सवाल मत पूछो. शायद वह अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं, लेकिन हमें कुछ पता नहीं था. बाद में यही बातें सुनने को मिलीं.” Parveen Babi Forget Dialogues During Shoot: शूटिंग के दौरान भूल जाती थी डायलॉग बिंदु ने फिल्म ‘ज्वालामुखी’ की शूटिंग का एक दर्दनाक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया, “हम लोग दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की शिफ्ट में शूटिंग कर रहे थे. हमने रिहर्सल भी कर ली थी. परवीन सेट पर आईं और जैसे ही शॉट शुरू हुआ, वह अपने डायलॉग भूलने लगी. वह एक-दो लाइन बोलतीं और फिर रुक जाती. ऐसा लग रहा था जैसे वह किसी और दुनिया में खोई हुई हो.” बिंदु के मुताबिक, निर्देशक प्रकाश मेहरा तुरंत समझ गए थे कि कुछ गंभीर गड़बड़ है. उन्होंने उसी दिन शूटिंग रोक दी. एक्ट्रेस ने कहा, “प्रकाश जी ने उनसे कहा कि अगर तबीयत ठीक नहीं है तो शूटिंग कल करेंगे. अगले दिन पूरा शेड्यूल ही कैंसिल करना पड़ा. तब हमें समझ नहीं आया था कि मामला कितना गंभीर है.” ‘वह सामने थीं, लेकिन कहीं और खोई हुई थीं’ बिंदु ने एक और घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार वह परवीन बाबी के साथ मेकअप रूम शेयर कर रही थीं. उन्होंने कहा, “हम उनसे बात कर रहे थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह कहीं और खोई हुई हैं. वह जवाब तो दे रही थीं, लेकिन सुन कुछ नहीं रही थीं. मेरी हेयर ड्रेसर ने भी मुझसे पूछा कि आखिर उन्हें क्या हो रहा है.” यह भी पढ़ें– वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं स्पोर्ट्स पाते थे यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा The post ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी

Pune Murder Case News: महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है.पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दीवाली पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात पुलिस के सूत्रों मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात पिछले साल दीवाली पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लगातार संपर्क में रहे. जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच एक सीक्रेट प्रेम संबंध भी था. फरवरी में हुई थी सगाई केतन अग्रवाल पुणे के बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुकात रखते है और अपनी कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक थे. सिया गोयल और केतन फरवरी 2026 में उनकी सगाई हुई थी. दोनों की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होनी थी और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं. शादी नहीं करना चाहती थी सिया पुलिस पूछताछ में सिया ने कथित तौर पर बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं थी. उसका कहना था कि उसने केतन को शादी न करने के लिए कहा था, लेकिन केतन रिश्ते को आगे बढ़ाने के पक्ष में था. जांच एजेंसियां इन दावों की सत्यता की जांच कर रही हैं. ट्रेक के दौरान हुई मौत पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल खाई में गिर गए थे. इसे पहले हादसा बताया गया, लेकिन परिवार ने इस पर सवाल उठाए. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू की. पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश जांच एजेंसियों पूछताछ कर खुलासा किया है कि केतन को मारने की कथित कोशिश पहले भी की गई थी. पुलिस के अनुसार, मौत से चार दिन पहले ट्रेकिंग के दौरान सिया ने कथित तौर पर केतन को धक्का दिया था और बाद में इसे सांप से बचाने की कोशिश बताया था. 2,000 से ज्यादा कॉल ने बढ़ाया शक कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में पता चला कि 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2,004 फोन कॉल हुई थीं. दोनों ने करीब 238 घंटे फोन पर बातचीत की थी. पुलिस का मानना है कि यह आंकड़े उनके करीबी संबंध और कथित साजिश की ओर इशारा करते हैं. परिवार ने आरोपों को बताया झूठा वहीं चेतन चौधरी के पिता ने सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है और सिया खुद को बचाने के लिए चेतन का नाम ले रही है. हत्या और साजिश का मामला दर्ज पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 61(2) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है. The post पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है. बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम गांव पहुंची. जांच आयोग के अध्यक्ष और पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मौके का निरीक्षण किया. उनके साथ शाहाबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, SP राज और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. परिवार से मिले रिटायर्ड जज जांच के दौरान रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से मुलाकात की. उन्होंने परिवार का पक्ष सुना और घटना से जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया. आयोग ने मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की. रिटायर्ड जज ने कहा-अभी कुछ नहीं कहूंगा रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत के परिवार से मुलाकात की. हालांकि उन्होंने अभी मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. बोले अभी शुरूआती जांच है, कुछ नहीं कहूंगा. मां ने कहा- दोषियों को फांसी मिले भरत तिवारी की मां आशा देवी ने जांच टीम के सामने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. आशा देवी ने कहा कि जज साहब ने पूछा कि आप क्या चाहती हैं. मैंने कहा कि मेरे बेटे को मारने वाले सभी लोगों को फांसी होनी चाहिए. जिस SDM पर हमें शक है, वह भी उनके साथ आया था. मैंने उसके सामने भी यही बात कही. उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की. BREAKING: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू. बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंची. जांच आयोग के अध्यक्ष और पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.#Bihar #Bhojpur #Justice #NewsUpdate #prabhatkhabar pic.twitter.com/XgiUzjyt40 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) June 25, 2026 8 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP एनकाउंटर के आठ दिन बाद भोजपुर के SP राज भरत तिवारी के घर पहुंचे. उन्होंने करीब एक घंटे तक परिवार से बातचीत की. SP ने परिजनों से कहा कि वे कोई सफाई देने नहीं आए हैं, बल्कि परिवार की पीड़ा सुनने आए हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिलाया. इस दौरान भरत की मां ने फिर से CBI जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. कैबिनेट ने दी न्यायिक जांच को मंजूरी बुधवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके बाद पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया. यह मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में है. परिजन और कई सामाजिक संगठन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे. महापंचायत से प्रशासन को चेतावनी भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत भी हुई. पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि भरत तिवारी जिन मुद्दों को उठा रहे थे, उन मांगों को पूरा किया जाए. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो श्राद्धकर्म के बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा. Also Read: महापंचायत में भरत तिवारी को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े पिता, बोले- यहां खड़े हर युवा में मुझे मेरा बेटा नजर आ रहा है The post भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी

Delhi Horror : दिल्ली के महरौली इलाके में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर बसु सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेहद सुनियोजित तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की. जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद बसु सिंह ने सबसे पहले अपने कपड़े बदल लिये. इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़ी अपनी कैब को अच्छी तरह साफ किया ताकि गाड़ी में मौजूद फोरेंसिक सबूत खत्म हो जाएं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपराध के निशान मिटाने के लिए पूरी सावधानी बरती. वारदात के बाद भी आरोपी ने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई सबूत मिटाने के बाद भी वह सामान्य तरीके से अपना काम करता रहा. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी समाचार में पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, उसने गुरुग्राम के चक्करपुर इलाके से एक सवारी बुक की और उसे उसके बुक किये गये जगह तक छोड़कर आया. इससे यह साफ होता है कि वारदात के बाद भी उसने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और रोजमर्रा की तरह काम करता रहा. बिहार में बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है. उसके खिलाफ बिहार के खगड़िया जिले में कम से कम पांच मामले दर्ज हैं. इनमें छेड़छाड़, दंगा, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. ये मामले साल 2015, 2017, 2018 और 2022 के दौरान दर्ज किए गए थे. हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस को बिहार पुलिस से आरोपी का पूरा आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. वहीं आरोपी का दावा है कि उसके खिलाफ दर्ज कुछ मामले जमीन विवाद के दौरान हुए झगड़ों से जुड़े थे. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक मामला किसी त्योहार के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से संबंधित था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठ रही है. The post Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोवा के बीच पर वीडियो बनवाने का शौक पड़ा भारी, चट्टानों पर बैठा युवक लहरों में बहा, दोस्त ने रोका था फिर भी नहीं माना

Goa Baga Beach: गोवा के समुद्र तटों पर लाल झंडे लगाए गए हैं, जो संकेत देते हैं कि इस समय पानी में जाना सुरक्षित नहीं है. लेकिन लोग मानते ही नहीं और आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ, बीजापुर के रहने वाले 34 वर्षीय अशपाक मसाली के साथ. बुधवार को वह गोवा घूमने आए थे. वह बागा बीच पर चट्टानों के पास, समुद्र के किनारे खतरनाक जगह बैठकर वीडियो बनवा रहे थे, लेकिन तभी अचानक आई तेज लहर उन्हें बहाकर समुद्र में ले गई. प्रतिबंधित जगह पर फोटो खिंचवाने की कोशिश में वह अपनी जान से हाथ धो बैठे.   टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अशपाक गोवा में छुट्टियां मनाने अपने दोस्त के साथ आए थे. उनके साथ सांगली की रहने वाली एक स्त्री भी थी. जानकारी के मुताबिक, अशपाक और उनकी दोस्त ने पूरा दिन बागा बीच पर बिताया. इस दौरान अशपाक ने शराब भी पी थी. इसके बाद उन्होंने समुद्र की लहरों के बीच चट्टानों पर बैठकर एक वीडियो बनाने का फैसला किया. कैमरे में रिकॉर्ड हुई दुर्घटना जब तेज लहरें चट्टानों से टकरा रही थीं, उस समय उनकी दोस्त ऊपर खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. स्त्री ने पुलिस को बताया, टमैं चट्टानों के ऊपर खड़ी थी और वह लहरों के करीब बैठा हुआ था. मैंने उससे कहा था कि मत जाओ… उसने शराब पी रखी थी.ट वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अशपाक चट्टानों पर बैठे थे. वह उफनते पानी के साथ स्पोर्ट्स रहे थे और कुछ ही सेकंड बाद एक बड़ी लहर उन्हें अपने साथ बहा ले गई. कुछ देर लड़े, फिर समुद्र की ताकत से हारे अशपाक पुलिस के मुताबिक, अशपाक कुछ मिनट तक पानी में खुद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन समुद्र की तेज और उफनती लहरों के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए. जब स्त्री और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बचाने की कोशिश शुरू की गई. हालांकि बाद में उनका शव बागा समुद्र तट से बरामद किया गया. एक पुलिस कांस्टेबल के अनुसार, उनके दोस्तों ने उसे चट्टानों पर जाने और बैठने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी. वह गए और चट्टानों पर बैठ गए. 33-year-old Sahas Ashpak Masali from Karnataka’s Bijapur was washed away by strong currents at Baga Beach in north Goa. The incident happened while he was sitting on a rock near the shoreline when rough sea conditions triggered a series of powerful waves. A search and rescue… pic.twitter.com/E5kc3T7UUu — Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) June 25, 2026 मानसून में समुद्र से दूर रहने की सलाह गोवा प्रशासन की समुद्र तट सुरक्षा एजेंसी दृष्टि मरीन ने मानसून के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए पहले ही चेतावनी जारी की थी. एजेंसी ने लोगों से समुद्र में जाने से बचने और बीच व अन्य जल क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की थी. अधिकारियों के अनुसार, बारिश के मौसम में समुद्र किनारे की चट्टानें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं. वहां लगे चेतावनी बोर्डों पर भी बताया गया है कि तेज लहरें लोगों को समुद्र में खींच सकती हैं या फोटो खींचने के दौरान गिरने का खतरा रहता है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खराब मौसम और उफनते समुद्र को देखते हुए मानसून के दौरान समुद्र में तैराकी, तटीय जल क्रीड़ा गतिविधियां और मछली पकड़ने के काम पर रोक लगाई गई है. ये भी पढ़ें:- MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर हिंदुस्तानीय नागरिकता साबित कैसे होती है? ये भी पढ़ें:- शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा The post गोवा के बीच पर वीडियो बनवाने का शौक पड़ा भारी, चट्टानों पर बैठा युवक लहरों में बहा, दोस्त ने रोका था फिर भी नहीं माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगेतर को मौत के मुहाने तक ले गई दुल्हन! प्रेमी संग खौफनाक साजिश रचने वाली सिया के लिए गरुड़ पुराण में क्या है सजा

Pune murder case: वैसे तो ‘सिया’ नाम मर्यादा, पवित्रता और त्याग की प्रतीक माता सीता का पर्याय माना जाता है, लेकिन पुणे की यह सिया अपने कर्मों से उस पावन नाम के बिल्कुल विपरीत नजर आई, जिसने प्रेम और विश्वास दोनों को कलंकित कर दिया. पुणे से सामने आया यह मामला रिश्तों में धोखे और साजिश की ऐसी कहानी है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय थी. नवंबर में उदयपुर में शाही शादी होनी थी, तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन इसी बीच सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक प्लान बनाया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. सोनम रघुवंशी केस की आई याद इंदौर की सोनम रघुवंशी केस की तरह, जहां हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप लगा था, पुणे का यह मामला भी प्रेम, विश्वासघात और सुनियोजित साजिश की खौफनाक मिसाल बनकर सामने आया है. जांच में सामने आया कि सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों केतन को अपने रास्ते की बाधा मानते थे. पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया ने अपने जन्मदिन के बहाने केतन के साथ लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग का प्लान बनाया. इस प्लान में उसने चेतन को भी शामिल किया. आरोप है कि ट्रेकिंग के दौरान दोनों ने मिलकर केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट्स जैसे डिजिटल साक्ष्यों ने साजिश की परतें खोल दीं. पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रेम में विश्वासघात और हत्या जैसे पापों के बारे में धर्मग्रंथ क्या कहते हैं. प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को खाई में धकेला पुणे जिले से सामने आया यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लगता. एक ओर शादी की तैयारियां चल रही थीं, उदयपुर में शाही विवाह की योजना बन चुकी थी, वहीं दूसरी ओर होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या की साजिश रच रही थी. पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय थी, लेकिन सिया का प्रेम संबंध चेतन चौधरी के साथ था. दोनों के लिए केतन इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन चुका था. आरोप है कि सिया ने जन्मदिन के बहाने लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग का प्लान बनाया और वहीं प्रेमी के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया. शुरुआत में यह मामला हादसा लग रहा था, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों ने कहानी बदल दी. पुलिस जांच में फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों से यह संदेह गहराया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. इस घटना ने केवल कानून और अपराध की बहस नहीं छेड़ी, बल्कि धर्म और कर्मफल के सवाल भी सामने ला दिए. गरुड़ पुराण में ऐसे पापों—विश्वासघात, व्यभिचार, छल और हत्या—को गंभीर अधर्म माना गया है. तामिस्र नरक: विश्वासघात और छल करने वालों का दंड पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार, गरुड़ पुराण में तामिस्र नरक का उल्लेख उन लोगों के लिए मिलता है, जो किसी का भरोसा तोड़ते हैं, छलपूर्वक संबंध बनाते हैं या दूसरे के जीवन को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसी आत्मा को यमदूत बांधकर घसीटते हैं, भूखा-प्यासा रखते हैं और अंधकार में पीड़ा देते हैं. रिश्ते में धोखा देकर किसी की जिंदगी तबाह करना इसी श्रेणी का पाप माना गया है. अंधतामिस्र नरक: वैवाहिक या प्रेम संबंध में धोखा देने की सजा अगर कोई व्यक्ति विवाह या प्रेम संबंध में दोहरा जीवन जीता है, अपने साथी को धोखा देता है या किसी और के साथ गुप्त संबंध रखते हुए छल करता है, तो गरुड़ पुराण में उसे अंधतामिस्र नरक का भागी बताया गया है. यहां पापी को अंधकार, भ्रम और बेहोशी जैसी पीड़ाएं सहनी पड़ती हैं. यह उस मानसिक अंधेरे का प्रतीक है, जिसमें उसने दूसरे को धकेला था. रौरव नरक: स्वार्थ में किसी की जान लेने वालों के लिए जो व्यक्ति अपने प्रेम, वासना या स्वार्थ के लिए किसी निर्दोष की हत्या करता है, उसके लिए रौरव नरक का उल्लेख मिलता है. यहां ‘रुरु’ नामक भयानक जीव पापी को नोचते हैं और उसे लगातार पीड़ा देते हैं. यह उस निर्दयता का परिणाम माना गया है, जो उसने किसी और के जीवन के साथ दिखाई. ये भी पढ़ें: किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद घर में क्यों किया जाता है गरुड़ पुराण का पाठ?  कुम्भीपाक और शूलप्रोत: व्यभिचार और पापपूर्ण संबंधों की भयावह सजा गरुड़ पुराण के कुछ वर्णनों में कुम्भीपाक नरक और शूलप्रोत दंड का उल्लेख भी मिलता है. गंभीर व्यभिचार, छल और षड्यंत्र में शामिल लोगों को उबलते तेल के कड़ाह में डाले जाने या कांटेदार दंड भुगतने की बात कही गई है. धार्मिक दृष्टि से यह संदेश है कि पाप केवल कानून से नहीं, कर्मफल से भी पीछा नहीं छोड़ता. धर्म और कर्म का संदेश पुणे की यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों में भरोसे की हत्या भी है. गरुड़ पुराण का संदेश साफ है—प्रेम में छल, रिश्ते में विश्वासघात और स्वार्थ के लिए हत्या जैसे कर्म मनुष्य को केवल सामाजिक और कानूनी दंड ही नहीं दिलाते, बल्कि धर्मग्रंथों के अनुसार ऐसे पापों का परलोक में भी कठोर फल भुगतना पड़ता है. The post मंगेतर को मौत के मुहाने तक ले गई दुल्हन! प्रेमी संग खौफनाक साजिश रचने वाली सिया के लिए गरुड़ पुराण में क्या है सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा

Rabri Devi Awas Patna: राबड़ी देवी के पास 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अब सिर्फ 7 दिन की ही मोहलत रह गई है. भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है. प्रशासन के भवन निर्माण विभाग की तरफ से 22 जून को अंतिम नोटिस जारी किया गया. यानी कि 29 जून तक उन्हें राबड़ी आवास खाली करना पड़ेगा. बंगला खाली नहीं करने पर क्या होगा? भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, अगर राबड़ी देवी 7 दिनों के अंदर आवास खाली नहीं करतीं हैं तो विभाग नियम के अनुसार कड़े कदम उठाएगा और कार्रवाई की जाएगी. राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. जबकि 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है. प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में क्या-क्या लिखा? राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस में यह लिखा गया है कि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. 15 दिसंबर 2025 को ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. लेकिन अब तक राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया है. 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है. लेकिन बंगला खाली नहीं होने की वजह से नन्द किशोर राम अब तक इसमें नहीं रह पा रहे हैं. नोटिस में उन सभी तारीखों का जिक्र किया गया जब-जब राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. आखिर में यह स्पष्ट किया कि बिहार प्रशासनी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली एवं बेदखली) संशोधन अधिनियम 2024 के तहत 7 दिनों के अंदर बंगला खाली किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. बिहार प्रशासन से राबड़ी देवी ने की थी ये अपील इससे पहले वाले नोटिस के बाद जब राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया था, तो उसकी वजह उन्होंने बताई थी. बिहार प्रशासन को लेटर लिख राबड़ी देवी ने समय भी मांगा था. राबड़ी देवी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था. राबड़ी देवी ने बताया था, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर के अनुसार लालू प्रसाद को संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में उनके लिए 10 सर्कुलर आवास में अलग से रहने के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है. आगे लेटर में उन्होंने बिहार प्रशासन से अनुरोध किया था कि जो नया बंगला (39 हार्डिंग रोड स्थित प्रशासनी आवास) उन्हें आवंटित किया गया है, उसमें राबड़ी आवास की तरह ही व्यवस्था की जाए. यानी कि लालू प्रसाद के लिए नए बंगले में उन्होंने विशेष कमरे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की थी. राबड़ी देवी ने लिखा था कि जब बंगले का रिनोवेशन पूरा हो जाएगा, तो वे 39 हार्डिंग रोड स्थित प्रशासनी आवास में शिफ्ट हो जायेंगी. Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी The post राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

Venezuela Earthquake Videos: वेनेजुएला में बुधवार को लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. सिर्फ 39 सेकंड के अंतराल में आए इन भूकंपों के बाद कई इलाकों से नुकसान की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें सड़कों में बड़ी दरारें, इमारतों में टूट-फूट और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते हुए दिखाई दिए. यूएसजीएस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक पहुंच सकती है. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जो सैन फेलिप के पास आया. यह जगह राजधानी काराकस से करीब 284 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. यह झटका 22:04 GMT पर दर्ज किया गया. इसके ठीक 39 सेकंड बाद इससे भी ज्यादा शक्तिशाली 7.5 तीव्रता का भूकंप आया. यह झटका यूमारे के पास महसूस किया गया, जो काराकस से लगभग 293 किलोमीटर पश्चिम में है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़कों के बीच गहरी दरारें नजर आईं. वहीं, एक एयरपोर्ट टर्मिनल में मौजूद यात्री जमीन हिलते ही बाहर की ओर भागते दिखे. राजधानी काराकस में एक ऊंची इमारत की छत पर बने स्विमिंग पूल से पानी बाहर गिरने का वीडियो भी सामने आया. 🇻🇪Roads in Venezuela are reportedly splitting down the middle after those strong earthquakes. It looks absolutely terrifying. Really hoping everyone over there is staying safe. Writer: Daniyalpic.twitter.com/LDpxuDm8Rm — Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 25, 2026 39 सेकंड में आए दो बड़े झटके यूएसजीएस ने इसे ‘अर्थक्वेक डबलट’ यानी दो जुड़े हुए भूकंपों की घटना बताया. संस्था ने कहा, ‘यह भूकंप डबलट की दूसरी घटना थी. 7.5 तीव्रता वाले इस मुख्य भूकंप से 39 सेकंड पहले 7.2 तीव्रता का शुरुआती झटका आया था.’ दोनों भूकंप एक-दूसरे से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर आए और दोनों की गहराई भी अलग-अलग थी. इसके झटके पूरे वेनेजुएला और पड़ोसी देश कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए. Video circulating from La Guaira, Venezuela, showing the aftermath of the devastation caused by powerful earthquakes. Thousands of people are feared dead in the earthquakes, according to the USGS. pic.twitter.com/GRAVkYduXT — Open Source Intel (@Osint613) June 25, 2026 काराकस में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकले भूकंप के झटकों के बाद राजधानी काराकस में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. काराकस में इससे पहले 1967 में भी एक घातक भूकंप आया था. 80 वर्षीय मारिया रोमेरो ने बताया कि पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा, ‘यह भूकंप बहुत भयानक था, 1967 वाले भूकंप से भी ज्यादा डरावना.’ Scary scenes coming out of Venezuela following a powerful earthquake. pic.twitter.com/wxFHulLNkC — Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026 बड़े नुकसान और भारी जनहानि की आशंका यूएसजीएस ने शुरुआती आकलन में कहा कि इस घटना के कारण बड़े स्तर पर नुकसान और जनहानि की संभावना है. संस्था ने कहा, ‘भारी जनहानि और व्यापक नुकसान की संभावना है. आपदा का असर बड़े क्षेत्र में हो सकता है.’ यूएसजीएस ने शुरुआती अनुमान में बताया कि मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकती है. 🇻🇪 ❗️| Momento del terremoto en el Aeropuerto internacional de Maiquetía pic.twitter.com/jsq2giE1u4 — Alerta News 🚨 (@Alerta_News_) June 24, 2026 कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दी जानकारी देने की बात वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह जल्द ही देश के लोगों को स्थिति के बारे में जानकारी देंगी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ध्यान दें: थोड़ी देर में मैं वेनेजुएलावासियों को संबोधित करूंगी और हमारे देश को प्रभावित करने वाले इस शक्तिशाली भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी दूंगी.’ 🇻🇪 Venezuela was hit by two powerful earthquakes in rapid succession, known as an earthquake “doublet.” The first measured 7.1, followed shortly after by a stronger 7.5. Widespread damage has been reported, with landslides and building collapses across parts of the country.… — Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 24, 2026 इमारतों में दरारें, बचाव दल तैनात भूकंप के बाद काराकस में आपातकालीन दल और दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गईं. अधिकारी लगातार नुकसान का आकलन कर रहे हैं. वालेंसिया में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘मेरी इमारत की कई दीवारें टूट गईं या उनमें दरारें आ गईं. जैसे ही कंपन रुका, मेरे पति और मैंने तुरंत इमारत खाली कर दी.’ Immense damage seen to buildings across Venezuela’s capital of Caracas, following what now appears to have been a “double-event” 7.2 and 7.5 magnitude earthquake back-to-back near the coast in Northern Venezuela, according to the U.S. Geological Survey (USGS). pic.twitter.com/XoG2jSJMf2 — OSINTdefender (@sentdefender) June 24, 2026 आफ्टरशॉक का खतरा अभी भी बरकरार अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है. राहत और बचाव एजेंसियां नुकसान का आंकलन कर रही हैं. वहीं, विशेषज्ञों ने इलाके में आगे भी आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटकों की संभावना से इनकार नहीं किया है. ये भी पढ़ें:- आसिम मुनीर को मारना चाहती थी मोसाद, फिर पाकिस्तान ने इजरायल को दी धमकी, ब्राजील के पत्रकार का दावा The post वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में अब एक नया  मोड़ आ गया है. पुलिस को शक है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. इससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवती कथित तौर पर शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में इस रिश्ते को स्वीकार कर रही थी. अधिकारी ने बताया कि केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है. खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की हुई मौत पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हुई थी. हालांकि अब जांच में आरोप सामने आया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि साजिश थी. पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया था. जांच अधिकारियों के मुताबिक, सिया और चेतन ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. यही नहीं घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की. पुलिस अब इस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें दोनों आरोपियों के बीच संबंध, बातचीत और घटना से पहले की गतिविधियां शामिल हैं. यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : परिवार के एक शक से खुल गई पोल, केतन की मौत का सच आया सामने पुलिस ने इस मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की साजिश और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. दोनों की शादी होने वाली थी नवंबर में केतन अग्रवाल पुणे के गहुंजे इलाके के रहने वाले थे और अपने परिवार के रियल एस्टेट कारोबार ‘सक्सेस ग्रुप’ में निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 18 जून को वह अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाने लोहागढ़ किले गए थे. दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, शादी के लिए राजस्थान के एक महल की कई करोड़ रुपये में बुकिंग की गई थी और मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट भी तय किए गए थे. The post शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसिम मुनीर को मारना चाहती थी मोसाद, फिर पाकिस्तान ने इजरायल को दी धमकी, ब्राजील के पत्रकार का दावा

Asim Munir Mossad Assassination: पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असिम मुनीर को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है. ब्राजील के पत्रकार पेपे एस्कोबार ने आरोप लगाया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद कथित तौर पर असिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की योजना बना रही थी. हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे बेबुनियाद बताया है. यह दावा उस समय सामने आया, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असिम मुनीर स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में कूटनीतिक बैठकों के लिए पहुंचे थे. यह दौरा ईरान और अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया संकट को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत से जुड़ा हुआ था. ब्राजील के पत्रकार पेपे एस्कोबार ने दावा किया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद कथित तौर पर पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असिम मुनीर और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बना रही थी. एस्कोबार ने यह दावा नेतृत्वक टिप्पणीकार मारियो नवफल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान किया.  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना को ‘बेहद विश्वसनीय जानकारी’ मिली थी कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर असिम मुनीर और संभवतः स्विट्जरलैंड जाने वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही थी. पत्रकार ने आगे दावा किया कि इस कथित योजना के जवाब में पाकिस्तान ने इजरायल को चेतावनी भी दी थी. उनके मुताबिक, यह संदेश संभवतः ओमान के माध्यम से पहुंचाया गया था. पत्रकार के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर कहा गया था, ‘अगर आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को छुआ, तो हम आपको नक्शे से मिटा देंगे, बस.’ 🇵🇰🇮🇱 A peace negotiation in Switzerland allegedly came within inches of becoming an international assassination crisis. Geopolitical analyst Pepe Escobar claims Pakistani military intelligence intercepted a Mossad plan to assassinate Army Chief Asim Munir during the talks, then… https://t.co/JWyHzH7hoT pic.twitter.com/oXOJs1i5e8 — Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 24, 2026 पाकिस्तान ने दावों को किया खारिज हालांकि, इन दावों के सामने आने के बाद पाकिस्तान की ओर से इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया गया. पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज के चेयरमैन कामरान खान ने बताया कि एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने इस समाचार को ‘पूरी तरह बकवास और बिल्कुल निराधार’ बताया है. अधिकारी के हवाले से कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल सैयद असिम मुनीर की स्विट्जरलैंड यात्रा ‘पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई और सब कुछ तय योजना के अनुसार चलता रहा.’ अधिकारी ने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान न तो कोई सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और न ही स्विस या अमेरिकी सुरक्षा टीमों की ओर से किसी तरह की चिंता जताई गई. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में पूरे दौरे के दौरान पूरी तरह लागू रही. पाकिस्तानी अधिकारी ने मोसाद से जुड़े इस दावे को ‘काल्पनिक कहानी और वास्तविकता से दूर’ बताते हुए कहा कि इसका जमीन पर मौजूद हालात से कोई संबंध नहीं है. ये भी पढ़ें:- Video: 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा वेनेजुएला, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने ये भी पढ़ें:- ईरान ने फोड़ा नया बम! परमाणु डील पर अमेरिका को घेरा, निरीक्षण के लिए रख दी बड़ी शर्त बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में ईरान-अमेरिका के बीच हुई चर्चा यह दौरा उस समय हुआ था जब ईरान और अमेरिका पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने और संघर्ष खत्म करने की दिशा में बातचीत कर रहे थे. स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में ईरान-अमेरिका वार्ता से जुड़ी गतिविधियों के दौरान पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद थे. हालांकि, मोसाद की कथित साजिश वाला दावा अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से साबित नहीं हुआ है और पाकिस्तान ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है.  The post आसिम मुनीर को मारना चाहती थी मोसाद, फिर पाकिस्तान ने इजरायल को दी धमकी, ब्राजील के पत्रकार का दावा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top