Hot News

राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा

Rabri Devi Awas Patna: राबड़ी देवी के पास 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अब सिर्फ 7 दिन की ही मोहलत रह गई है. भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है. प्रशासन के भवन निर्माण विभाग की तरफ से 22 जून को अंतिम नोटिस जारी किया गया. यानी कि 29 जून तक उन्हें राबड़ी आवास खाली करना पड़ेगा.

बंगला खाली नहीं करने पर क्या होगा?

भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, अगर राबड़ी देवी 7 दिनों के अंदर आवास खाली नहीं करतीं हैं तो विभाग नियम के अनुसार कड़े कदम उठाएगा और कार्रवाई की जाएगी. राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. जबकि 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है.

प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में क्या-क्या लिखा?

राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस में यह लिखा गया है कि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. 15 दिसंबर 2025 को ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. लेकिन अब तक राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया है. 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है.

लेकिन बंगला खाली नहीं होने की वजह से नन्द किशोर राम अब तक इसमें नहीं रह पा रहे हैं. नोटिस में उन सभी तारीखों का जिक्र किया गया जब-जब राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. आखिर में यह स्पष्ट किया कि बिहार प्रशासनी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली एवं बेदखली) संशोधन अधिनियम 2024 के तहत 7 दिनों के अंदर बंगला खाली किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

बिहार प्रशासन से राबड़ी देवी ने की थी ये अपील

इससे पहले वाले नोटिस के बाद जब राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया था, तो उसकी वजह उन्होंने बताई थी. बिहार प्रशासन को लेटर लिख राबड़ी देवी ने समय भी मांगा था. राबड़ी देवी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था.

राबड़ी देवी ने बताया था, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर के अनुसार लालू प्रसाद को संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में उनके लिए 10 सर्कुलर आवास में अलग से रहने के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है.

आगे लेटर में उन्होंने बिहार प्रशासन से अनुरोध किया था कि जो नया बंगला (39 हार्डिंग रोड स्थित प्रशासनी आवास) उन्हें आवंटित किया गया है, उसमें राबड़ी आवास की तरह ही व्यवस्था की जाए. यानी कि लालू प्रसाद के लिए नए बंगले में उन्होंने विशेष कमरे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की थी. राबड़ी देवी ने लिखा था कि जब बंगले का रिनोवेशन पूरा हो जाएगा, तो वे 39 हार्डिंग रोड स्थित प्रशासनी आवास में शिफ्ट हो जायेंगी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

The post राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top