Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 1852 करोड़ से बनेगी नई रेल लाइन, लालू ने रखी थी नींव, अब मोदी सरकार पूरी करेगी 17 साल पुरानी परियोजना

Bihar New Rail Line: बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशसमाचारी सामने आई है. करीब 17 वर्षों से अटकी जालालगढ़-किशनगंज नई रेल लाइन परियोजना को फिर से गति मिलने की उम्मीद जगी है. रेलवे बोर्ड और उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे इस परियोजना की संशोधित लागत का अंतिम आकलन कर रहे हैं. लालू यादव ने किया था शिलान्यास इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2008-09 में मंजूरी मिली थी. उस समय तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसका शिलान्यास किया था. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसकी लागत 360 करोड़ रुपये तय की गई थी. हालांकि भूमि अधिग्रहण और निर्माण लागत बढ़ने के कारण अब इसकी अनुमानित लागत करीब 1852 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 51 किलोमीटर लंबी होगी नई रेल लाइन प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई 51.632 किलोमीटर होगी. यह रेल मार्ग पूर्णिया के जालालगढ़ जंक्शन से शुरू होकर अमौर, बैसा, रौटा, खाताहाट, महीनगांव और दौला जैसे क्षेत्रों से गुजरते हुए किशनगंज पहुंचेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर आठ नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे. ट्रेनों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस लाइन के बनने से न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जाने वाली ट्रेनों को नया और छोटा मार्ग मिलेगा. इससे मौजूदा मुकुरिया-किशनगंज रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम होगा. इसके साथ ही यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में भी सुधार आएगा. सुरक्षा के लिहाज से भी अहम परियोजना यह रेल लाइन सिर्फ परिवहन ही नहीं, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यह पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक क्षेत्र के समानांतर एक वैकल्पिक रेल संपर्क प्रदान करेगी. आपातकालीन परिस्थितियों में सेना और सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए भी यह मार्ग उपयोगी साबित हो सकता है. किसानों और कारोबारियों को होगा फायदा अमौर और बैसा जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों को इस परियोजना से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. किसान अपनी मक्का, जूट और धान जैसी फसलों को आसानी से सिलीगुड़ी, कोलकाता और दिल्ली की मंडियों तक पहुंचा सकेंगे. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार बढ़ेगा और परिवहन लागत में भी कमी आएगी. केंद्र प्रशासन ने फिर शुरू की कवायद बताया जाता है कि तत्कालीन किशनगंज सांसद मरहूम तस्लीमुद्दीन की पहल पर यूपीए प्रशासन के दौरान इस परियोजना को मंजूरी मिली थी. लेकिन शिलान्यास के बाद काम शुरू नहीं हो पाया और योजना ठंडे बस्ते में चली गई. अब केंद्र प्रशासन ने परियोजना की लागत को संशोधित कर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिहार प्रशासन के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भी कहा है कि रेल मंत्रालय जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा. Also Read: खान सर-रौशन आनंद विवाद पर भड़के रामकृपाल यादव, बोले- शिक्षा को जाति और धर्म में बांटना बिहार के लिए घातक The post बिहार में 1852 करोड़ से बनेगी नई रेल लाइन, लालू ने रखी थी नींव, अब मोदी प्रशासन पूरी करेगी 17 साल पुरानी परियोजना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Telegram से फैल रहा नया साइबर खतरा! FBI ने जारी की चेतावनी, Microsoft 365 यूजर्स तुरंत हो जाएं सतर्क

डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधियों के हथियार लगातार ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं. अब एक नया प्लैटफॉर्म सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने “Kali365” नाम के एक खतरनाक फिशिंग प्लैटफॉर्म को लेकर चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि यह टूल Microsoft 365 अकाउंट्स को निशाना बनाता है और पारंपरिक मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) सुरक्षा को भी चकमा देने में सक्षम है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी हमलावर को साइबर सुरक्षा का विशेषज्ञ होना भी जरूरी नहीं है. क्या है Kali365 और क्यों बढ़ रही है इसकी चर्चा? Kali365 एक “फिशिंग-एज-ए-सर्विस” प्लैटफॉर्म है, जिसे साइबर अपराधियों के लिए तैयार किया गया है. यह सेवा सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम करती है और हमलावरों को तैयार फिशिंग टूल्स उपलब्ध कराती है. इसके जरिए नकली ईमेल कैंपेन चलाना, संभावित शिकारों को ट्रैक करना और अकाउंट एक्सेस हासिल करना काफी आसान हो जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्लैटफॉर्म मुख्य रूप से Microsoft 365 यूजर्स को निशाना बना रहा है. इसमें एआई-जेनरेटेड ईमेल टेम्पलेट्स, ऑटोमेटेड कैंपेन मैनेजमेंट सिस्टम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे हमले ज्यादा प्रभावी बन जाते हैं. कैसे काम करता है यह खतरनाक फिशिंग सिस्टम? Kali365 का तरीका पारंपरिक फिशिंग से थोड़ा अलग है. यूजर को ऐसा ईमेल भेजा जाता है जो किसी भरोसेमंद क्लाउड सर्विस या डॉक्यूमेंट शेयरिंग प्लैटफॉर्म जैसा दिखाई देता है. ईमेल में एक डिवाइस कोड और Microsoft के लॉगिन पेज पर जाने का निर्देश होता है. जब यूजर उस कोड का इस्तेमाल करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करता है, तो वह अनजाने में हमलावर के डिवाइस को अपने अकाउंट तक पहुंच की अनुमति दे देता है. इसके बाद हमलावर OAuth टोकन हासिल कर लेते हैं और बिना पासवर्ड या दोबारा MFA के Outlook, Teams, OneDrive जैसी सेवाओं तक पहुंच बना सकते हैं. MFA होने के बावजूद क्यों खतरनाक है यह हमला? अधिकांश लोग मानते हैं कि मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन उनके अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित बना देता है. लेकिन Kali365 सीधे पासवर्ड चुराने के बजाय OAuth टोकन को निशाना बनाता है. यही वजह है कि कई मामलों में पासवर्ड बदलने के बाद भी हमलावर अकाउंट तक पहुंच बनाए रख सकते हैं. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हमले पहचानना और रोकना पारंपरिक फिशिंग की तुलना में कहीं ज्यादा मुश्किल हो सकता है. यही कारण है कि बड़ी कंपनियां और संस्थान भी इसके खतरे को गंभीरता से ले रहे हैं. FBI ने क्या सलाह दी है? FBI ने संगठनों और यूजर्स को अपनी Microsoft 365 सुरक्षा सेटिंग्स की समीक्षा करने की सलाह दी है. एजेंसी का कहना है कि डिवाइस कोड आधारित ऑथेंटिकेशन को सीमित करना, कंडीशनल एक्सेस पॉलिसी लागू करना और लॉगिन गतिविधियों की लगातार निगरानी करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा संदिग्ध ईमेल, अनजान डिवाइस लॉगिन और असामान्य अकाउंट गतिविधियों पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और नियमित सुरक्षा जांच ही ऐसे हमलों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है. साइबर अपराध का नया बिजनेस मॉडल बन रहा है PhaaS Kali365 का मामला इस बात का संकेत है कि साइबर अपराध अब एक संगठित उद्योग का रूप ले रहा है. “फिशिंग-एज-ए-सर्विस” मॉडल के तहत जटिल हैकिंग टूल्स को आसान सब्सक्रिप्शन सेवाओं में बदला जा रहा है. इससे कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग भी बड़े साइबर हमले कर सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में पहचान आधारित हमले और बढ़ सकते हैं. ऐसे में सिर्फ पासवर्ड पर निर्भर रहने के बजाय उन्नत सुरक्षा उपाय अपनाना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. यह भी पढ़ें: Windows 11 की स्लो स्पीड से परेशान यूजर्स को राहत? Microsoft ला रही बड़ा परफॉर्मेंस फीचर यह भी पढ़ें: Windows 11 की कमियां क्या दूर कर पाएगा K2 प्रोजेक्ट? Microsoft ने कर ली तैयारी The post Telegram से फैल रहा नया साइबर खतरा! FBI ने जारी की चेतावनी, Microsoft 365 यूजर्स तुरंत हो जाएं सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस फादर्स डे अपने पापा को फील कराना चाहते हैं स्पेशल? गिफ्ट कर दें ये 5 चीजें, चेहरे पर आ जाएगी बड़ी सी मुस्कान

Fathers Day Gift Ideas: जब बात पापा की होती है तो हमें यह एहसास होता है कि वे इकलौते ऐसे इंसान हैं, जो हमेशा खुद से पहले हमारे बारे में सोचते हैं. हम जो भी मांगते हैं, वे बिना किसी शिकायत के चुपचाप हमें लाकर दे देते हैं, भले ही उस चीज को लाने के लिए उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े. इस साल 21 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है और ऐसे में यह दिन अपने प्यारे पापा को ‘थैंक यू’ कहने का एक जबरदस्त मौका बन सकता है. वैसे तो हमारे पापा हमारे लिए इतना कुछ कर देते हैं कि उनके हर एहसान का बदला हम चाहकर भी नहीं चुका सकते, लेकिन अगर हम चाहें तो इस फादर्स डे उनके चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान लाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने पापा को गिफ्ट करके उनके इस खास दिन को और भी ज्यादा यादगार और बेहतर बना सकते हैं. तो चलिए, इन खास गिफ्ट आइडियाज के बारे में विस्तार से जानते हैं. हेल्थ और आराम का ख्याल रखने वाले गिफ्ट्स बढ़ते हुए उम्र में पापा लोगों को आराम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. दिनभर काम करके जब वे थक चुके होते हैं, तो इस थकान से आराम दिलाने के लिए आप उन्हें एक फुट मसाजर या एक बढ़िया मसाज पिलो गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, आजकल स्मार्ट वॉच भी एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुका है गिफ्ट करने के लिए. ये घड़ी सिर्फ टाइम नहीं बताती, बल्कि आपके पापा कितने कदम चले हैं, रियलटाइम में उनका ब्लड प्रेशर कैसा है, ये सब भी ट्रैक करती है. इस तरह के एक गिफ्ट से वे अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा आसानी और बेहतर तरीके से से रख पाएंगे. पुरानी यादों को फ्रेश करने वाले गिफ्ट्स हम सभी के पास बचपन की कुछ ऐसी फोटो होती हैं ही हैं जिनमें पूरा परिवार साथ दिखाई देता है. इस तरह की किसी भी तस्वीर को देखकर दिल अंदर से खुश हो जाता है. इस फादर्स डे आप अपने और पापा के बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरों को मिलाकर एक सुंदर सा फोटो फ्रेम या एल्बम बना सकते हैं। इसके अलावा, आजकल मार्केट में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी बहुत ट्रेंड में हैं. आप अगर चाहें तो एक ऐसा कॉफी मग या पानी की बोतल बनवा सकते हैं जिस पर पापा की फोटो हो या वर्ल्ड्स बेस्ट पापा लिखा हो. जब भी वो इस मग से चाय या पानी पिएंगे, हर बार आपको ही याद करेंगे. उनके शौक और पसंद की चीजें अक्सर घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में हमारे पिताजी अपने खुद के शौक भूल जाते हैं. हो सकता है आपके पापा को गाने सुनने का शौक हो या फिर उन्हें किताबें पढ़ने में मजा आता हो. अगर आपके पापा को पुराने गाने पसंद हैं, तो आप उन्हें कोई अच्छा ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं. वे अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट करके अपने पसंद के गाने सुनेंगे, तो उनके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान आ जाएगी. वहीं, अगर उन्हें पढ़ने का शौक है, तो आप उनकी पसंद के लेखक की कुछ किताबें गिफ्ट कर सकते हैं. रोज काम आने वाली चीजें कर सकते हैं गिफ्ट अगर आप अपने पापा को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जिसका इस्तेमाल वे रोज कर सकें, तो एक अच्छा सा ऑप्शन है एक लेदर वॉलेट और बेल्ट का कॉम्बो सेट. आप अगर चाहें तो उन्हें एक एक बढ़िया सी शेविंग किट और उनका पसंदीदा परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आपके पापा हर दिन टहलने जाते हैं, तो उन्हें एक जोड़ी बढ़िया और आरामदायक वॉक शूज भी गिफ्ट में लाकर दे सकते हैं. जितनी भी ये चीजें हमने आपको बताई वे बहुत काम आती हैं. सबसे कीमती तोहफा है आपका थोड़ा सा समय ये सच है कि आप बाजार से चाहे कितना भी महंगा गिफ्ट खरीद लें, लेकिन जो सबसे कीमती गिफ्ट आप पापा को दे सकते हैं, वो है आपका समय. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ बैठने के लिए टाइम नहीं निकाल पाते. इस फादर्स डे पर अपना फोन थोड़ी देर के लिए साइड में रखिए और अपने पापा के साथ बैठकर बातें कीजिये. उनके साथ चाय पीजिए, पुरानी बातें कीजिए, या उन्हें बाहर कहीं घुमाने ले जाइए. यकीन मानिए, आपके साथ बिताया यह वक्त उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा और कीमती गिफ्ट होगा. ये भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक करने वालों में कम रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो जान लें The post इस फादर्स डे अपने पापा को फील कराना चाहते हैं स्पेशल? गिफ्ट कर दें ये 5 चीजें, चेहरे पर आ जाएगी बड़ी सी मुस्कान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

रांची से मनोज सिंह की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजधानी रांची में चल रहा राज्य स्तरीय महाधरना दूसरे दिन भी जारी रहा. राज्य के विभिन्न जिलों, विशेषकर संताल परगना प्रमंडल से बड़ी संख्या में पहुंचे मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया. आंदोलनरत कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया, तो 17 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. मनरेगा कर्मियों ने दिखायी एकजुटता महाधरना स्थल पर राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बार-बार वार्ता और सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. इससे हजारों मनरेगा कर्मियों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है. 17 जून से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी संघ की ओर से घोषणा की गई कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो बुधवार 17 जून से आंदोलन को और तेज करते हुए आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. इसके अलावा 19 जून को राजभवन से जयपाल सिंह स्टेडियम तक मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा. कर्मचारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रेड-पे आधारित वेतन और सेवा सुरक्षा प्रमुख मांग महाधरना को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि मनरेगा कर्मी कई वर्षों से ग्रेड-पे आधारित वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा स्थायी समायोजन, सेवा सुरक्षा, दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान की भी मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मनरेगा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक वेतन और भविष्य की सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. विभागीय वार्ता के बावजूद नहीं निकला समाधान संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 मई 2026 को विभागीय स्तर पर हुई वार्ता में कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई थी. उस समय कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द निकलेगा, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत कर्मियों पर प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई की स्थिति बनने से कर्मचारियों में निराशा और बढ़ी है. इसे भी पढ़ें: गुमला के गिरजा टंगराटोली में पानी और आंगनबाड़ी की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, डीसी को निर्देश मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान मनरेगा कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के हजारों मनरेगा कर्मी अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें: फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकंकाल The post रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की जेब पहले ही भर चुकी है. 19 जून को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. यानी बॉक्स ऑफिस का पहला टिकट बिकने से पहले ही फिल्म घाटे से बाहर आ चुकी है. रिलीज से पहले कैसे निकल गया पूरा बजट? अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि जब फिल्म अभी तक रिलीज ही नहीं हुई, तो मेकर्स ने पैसा कैसे कमा लिया? दरअसल, ‘मां इंती बंगारम’ को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म के थिएटर, OTT और टीवी राइट्स को खरीदने के लिए कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई. सामंथा की स्टार पावर और फिल्म की कहानी पर भरोसा करते हुए इन राइट्स के बड़े-बड़े सौदे रिलीज से पहले ही फाइनल हो गए. इसी वजह से फिल्म का पूरा बजट रिलीज से पहले ही रिकवर हो गया. फिल्म की सफलता से गदगद हैं मेकर्स हिंदुस्तान टाइम्स मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांक दुव्वुरु इस शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि आज के समय में किसी स्त्री-केंद्रित (Women Centric) तेलुगु फिल्म का रिलीज से पहले ही पूरा बजट निकाल लेना बड़ी उपलब्धि है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों और खरीदारों को फिल्म पर कितना भरोसा है. वहीं, डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि सामंथा के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है. नंदिनी का कहना है कि 19 जून को दर्शकों को सामंथा का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा दमदार और एंटरटेनिंग होगा. 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं सामंथा समांथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए ‘मां इंती बंगारम’ काफी खास फिल्म है. दरअसल, वह करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इससे पहले साल 2023 में उनकी फिल्में ‘शाकुंतलम’ और ‘खुशी’ रिलीज हुई थीं. इसके बाद वह वेब सीरीज और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं. ऐसे में फैंस को उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार है. ‘मां इंती बंगारम’ को राज, समांथा और हिमांक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह भी पढ़ें: “Sanchita को मारने की धमकी देता था…” करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर लगाए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप The post Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

250 मिलियन से ज्यादा व्यूज, पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना आज भी इंटरनेट पर कर रहा राज

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में पवन सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचाने लगते हैं. ऐसे ही उनके एक सुपरहिट गाने ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है. यह गाना है ‘आहो राजा’, जिसने रिलीज के बाद भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. यूट्यूब पर बना दर्शकों की पहली पसंद ‘आहो राजा’ को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. यह गाना आज भी यूट्यूब पर लगातार देखा जा रहा है. करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके इस म्यूजिक वीडियो ने भोजपुरी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. इसके साथ ही इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस गाने की धुन पर हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जा चुके हैं. पवन सिंह और दर्शना बनिक की जोड़ी को मिला प्यार गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री दर्शना बनिक नजर आई हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। गाने के बोल, संगीत और वीडियो प्रस्तुति ने इसे खास बनाया. इसके संगीत को प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल प्रिंस प्रियदर्शन ने लिखे हैं. लगातार हिट गाने दे रहे हैं पवन सिंह पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जिनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेते हैं. हाल के वर्षों में उनके कई गाने दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं और उन्हें करोड़ों व्यूज मिले हैं. यही वजह है कि वह भोजपुरी संगीत जगत के सबसे चर्चित सितारों में गिने जाते हैं. नेतृत्व में भी बढ़ा प्रभाव संगीत और फिल्मों के अलावा पवन सिंह इन दिनों नेतृत्व को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य चुना गया, जिसके बाद उनके समर्थकों और परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला. उनके प्रशंसक उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी नई भूमिका निभाते हुए देख रहे हैं. भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए ‘आहो राजा’ आज भी उन गानों में शामिल है, जिसे बार-बार सुनना और देखना पसंद किया जाता है. यह भी पढ़ें: 19 साल बाद अक्षय कुमार और अहमद खान की जोड़ी का कमबैक, रीक्रिएट हुआ ‘ऊचा लंबा कद’ The post 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज, पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना आज भी इंटरनेट पर कर रहा राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती

Mamata Banerjee Challenges Bhabanipur Election Result: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव में मिली करारी हार को अब तक स्वीकार नहीं कर पायी हैं. खासकर भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को वह हजम नहीं कर पा रही हैं. इसलिए उन्होंने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया. शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर 15105 वोट से हारी थीं ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली चुनाव याचिका दायर की है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यहां 15,105 वोट से पराजित कर दिया था. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 4 मई को हुई थी बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना टीएमसी सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की ‘पुष्टि’ करने के लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री गयीं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को हुई थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी से छिन जायेगा तृणमूल का सिंबल! दीदी के करीबी अरूप बोले- बंगाल में स्पोर्ट्सा होबे टीएमसी संकट पर बोले डी राजा- ममता बनर्जी गहरे वैचारिक संकट में, कसम खाने वाले सांसद क्यों छोड़ रहे साथ? ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी The post हार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 21 जून को होने वाले नीट यूजी एग्जाम में बैठने की इजाजत दे दी है. साथ ही यश को इस बात की अनुमति भी मिल गई है कि वे अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकते हैं. यश यादव ने कोर्ट से अपने पास किताबें रखने की इजाजत मांगी थी, ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके. कोर्ट ने उसे इस बात की भी अनुमति दे दी थी. NEET UG Paper leak case: Delhi’s Rouse Avenue court allowed accused Yash Yadav to appear in the NEET UG Exam on June 21 and to attend his sister’s wedding under custody. — ANI (@ANI) June 16, 2026 2 जून को मिली थी पढ़ाई की इजाजत नीट पेपर लीक के पांच आरोपियों में से एक यश यादव ने 2 जून दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई के लिए किताबें रखने की इजाजत मांगी थी. उनकी वकील अंबिका यादव ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया था कि वह एक होनहार छात्र है और उसने 3 मई को परीक्षा दी थी. परीक्षा स्थिगित होने के बाद दोबारा 21 जून को आयोजित की जा रही है. यश यादव ने कोर्ट से परीक्षा में शामिल होने की इजाजत मांगी थी, जो उसे 16 जून को मिल गई. The post नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गलवान के अमर वीर कुंदन कुमार ओझा को श्रद्धांजलि, दुर्गम घाटी में चीनी सैनिकों के छुड़ा दिए थे छक्के

साहिबगंज के मंडरो से गुड्डू रजक की रिपोर्ट Sahibganj News: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए साहिबगंज के वीर सपूत कुंदन कुमार ओझा की छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव डिहारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. डिहारी गांव में दी गई श्रद्धांजलि साहिबगंज सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत डिहारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, एसडीपीओ सुशील कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव तथा झारखंड राज्य भाषा अकादमी, साहिबगंज के सचिव सच्चितानंद सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी अतिथियों ने शहीद कुंदन कुमार ओझा की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया. 16 बिहार रेजीमेंट के सूबेदार मेजर ने सुनाई शौर्यगाथा कार्यक्रम के दौरान 16 बिहार रेजीमेंट के सूबेदार मेजर नागेंद्र साह ने शहीद कुंदन कुमार ओझा के सैन्य जीवन और वीरता की गाथा को विस्तार से साझा किया. उन्होंने बताया कि 16 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक मुठभेड़ के दौरान कुंदन कुमार ओझा ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उन्होंने शहीद के पिता रविशंकर ओझा से भी मुलाकात की और उनके पुत्र की वीरता तथा देशभक्ति पर चर्चा की. शहीद के पिता को शॉल और बुके देकर किया सम्मानित श्रद्धांजलि सभा के दौरान एसडीओ अमर जॉन आइंद, एसडीपीओ सुशील कुमार तथा झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने शहीद के पिता रविशंकर ओझा को शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया. मौजूद लोगों ने कहा कि देश के लिए अपने पुत्र को खोने वाले परिवार का सम्मान करना समाज और राष्ट्र दोनों का दायित्व है. शहीद परिवारों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वक्ताओं ने याद किया गलवान घाटी का बलिदान झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में कुंदन कुमार ओझा ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया था. उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा की और अमर हो गए. वहीं शिव शंकर यादव ने भी शहीद की वीरता का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों के साथ हिंदुस्तान माता की जय के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की वजह से देश सुरक्षित है और हर नागरिक को उनके बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें: सरायकेला के छऊ कलाकार रंजीत कुमार आचार्य को मिला सीनियर फेलोशिप पूर्व सैनिकों को भी किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर पूर्व सैनिक शैलेश सिंह, गंगा सागर यादव, संजय यादव, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से लोगों ने शहीद कुंदन कुमार ओझा के बलिदान को नमन करते हुए संकल्प लिया कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को हमेशा जीवित रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें: Ranchi News: दात्मा की जमीन विवाद पर आ गया हाईकोर्ट का फैसला, दूसरी अपील खारिज The post गलवान के अमर वीर कुंदन कुमार ओझा को श्रद्धांजलि, दुर्गम घाटी में चीनी सैनिकों के छुड़ा दिए थे छक्के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहतास-कैमूर के बीच बनेगा एयरपोर्ट, धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, मुंडेश्वरी धाम से सीएम सम्राट ने की कई घोषणाएं

CM Samrat Gift: कैमूर जिले के प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि जल्द ही रोहतास और कैमूर के बीच एयरपोर्ट बनाया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दे दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है. लंबे समय से लंबित रोप-वे परियोजना का निर्माण कार्य बरसात खत्म होते ही शुरू होगा. उन्होंने कहा कि अगली बार आने पर वह स्वयं इसका शिलान्यास करेंगे. धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सम्राट चौधरी ने बताया कि मां ताराचंडी, तुतला भवानी और गुप्ता धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी. प्रशासन कैमूर को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेश्वरी धाम परिसर में स्थित धर्मशाला का भी नवीनीकरण किया जाएगा. इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. सभी प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल सीएम ने शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में बिहार के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. यहां छात्रों को नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शिशु भी पढ़ेंगे. इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और बेहतर होगी. बिहार में खुलेगी BHU की शाखा मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमूर के कई छात्र पढ़ाई के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू जाते हैं. प्रशासन ने अधिकारियों को बिहार में ही बीएचयू की शाखा खोलने की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया है. काम नहीं करने वाले अफसर होंगे सस्पेंड सहयोग शिविरों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 3.36 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामलों का निष्पादन हो चुका है. उन्होंने कहा कि तय समय में काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. 30 दिनों तक आदेश लंबित रखने वाले अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे. 25 लाख परिवारों को मिलेगा सोलर का लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन 25 लाख बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाएगी. इससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलेगी. यदि 125 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होगा तो प्रशासन उसके बदले भुगतान भी करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और प्रशासन हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है. Also Read: बिहार में इस दिन से चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, मानसून पर भी आया नया अपडेट The post रोहतास-कैमूर के बीच बनेगा एयरपोर्ट, धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, मुंडेश्वरी धाम से सीएम सम्राट ने की कई घोषणाएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top