Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : यात्री से लूटपाट कर भाग रहे गैंग का ऑटो पलटा, दो गिरफ्तार, एक की टांग टूटी

संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर वन विभाग के पास एक यात्री से लूटपाट करने के दौरान पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी. पुलिस को देख कर ऑटो गैंग के सदस्य गाड़ी लेकर भाग निकले. लेकिन, हड़बड़ी में भागने के कारण ऑटो मैनपुरा में असंतुलित हो गया और पलट गया. इसके कारण वे लोग भाग नहीं पाये और पुलिस ने ऑटो गैंग के दोनों सदस्यों को पकड़ लिया. इनमें मोतिहारी निवासी मिलन कुमार व गांधी मैदान के लोदीपुर प्रेम गली निवासी सुदामा कुमार शामिल हैं. मिलन ऑटो चला रहा था और उसका पैर टूट गया है. पुलिस ने सुदामा को फिलहाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मिलन का इलाज पुलिस हिरासत में अस्पताल में किया जा रहा है. ये दोनों शराब के नशे में थे. ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद शराब पीने की भी पुष्टि हो गयी. छात्र ने मैनपुरा घर जाने के लिए ऑटो किया था बुक बताया जाता है कि रविवार की देर रात पाटलिपुत्र के मैनपुरा में रहने वाले छात्र पीयूष ने पटना स्टेशन से घर छोड़ने के लिए एक ऑटो बुक किया था. पीयूष मूल रूप से सारण का रहने वाला है. ऑटो गैंग पीयूष को वन विभाग के समीप लाया और लूटपाट का प्रयास किया. उससे मोबाइल फोन व पैसे छीनने लगे. इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी. पुलिस को देख कर वहां से वे लोग भागने लगे. लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ऑटो असंतुलित हो गया और पलट गया. इसके कारण ऑटो में दोनों बदमाश दब गये. हालांकि सुदामा को चोट नहीं आयी. जबकि उसके सहयोगी व चालक मिलन का पैर टूट गया. इसके बाद दोनों पकड़े गये. इन दोनों के खिलाफ में पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि एक को जेल भेज दिया गया है. जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : यात्री से लूटपाट कर भाग रहे गैंग का ऑटो पलटा, दो गिरफ्तार, एक की टांग टूटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता-काठमांडू के बीच ‘बुद्ध एयर’ छह साल बाद शुरू कर रही उड़ान सेवा

संवाददाता, कोलकाता नेपाल की एयरलाइंस कंपनी ‘बुद्ध एयर’ ने छह साल बाद कोलकाता-काठमांडू के बीच उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है. नेपाल की एयरलाइंस ””बुद्ध एयर”” ने छह साल पहले अपनी कोलकाता-काठमांडू उड़ानें बंद कर दी थीं. उन्होंने हाल ही में अपने निर्णय में परिवर्तन की घोषणा की. कंपनी के विपणन निदेशक रूपेश श्रेष्ठ ने कहा कि वे जुलाई तक दोनों शहरों के बीच वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर देंगे. मालूम हो कि एयर इंडिया ने हाल ही में कोलकाता-काठमांडू उड़ान सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है. सेवाएं पुनः शुरू करने का कारण बताते हुए बुद्ध एयर ने कहा कि उन्हें वाणिज्यिक प्रतिद्वंद्वी एयर इंडिया की अनुपस्थिति में वाणिज्यिक लाभ की संभावना दिखती है. 2019 में बुद्ध एयर की तीन विमान काठमांडू से कोलकाता और कोलकाता से काठमांडू के लिए सेवाएं संचालित कीं, लेकिन नौ महीने की सेवा के बाद कंपनी ने अचानक कोलकाता-काठमांडू मार्ग पर उड़ानें बंद कर दीं. बुद्ध एयर ने कहा था कि कोलकाता-काठमांडू उड़ान सेवा शुरू करने से उन्हें 10 करोड़ का घाटा हुआ है. बुद्ध एयर छह साल बाद इस मार्ग पर फिर से उड़ानें शुरू करना चाहती है. इतना ही नहीं, वे गुवाहाटी और लखनऊ जैसे शहरों में भी उड़ान सेवाएं शुरू करना चाहती हैं. कोलकाता से काठमांडू तक उड़ान जाने में एक घंटा 25 मिनट लगता है. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से काठमांडू तक यात्रा का खर्च 14,000 रुपये तक हो सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता-काठमांडू के बीच ‘बुद्ध एयर’ छह साल बाद शुरू कर रही उड़ान सेवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : दाखिल-खारिज में लापरवाही पर पटना सदर व सिटी के डीसीएलआर को शो-कॉज, सात सीओ को सात दिनों का अल्टीमेटम

संवाददाता,पटना: पटना जिले में संपतचक, बिहटा, दीदारगंज, दानापुर, नौबतपुर,धनरूआ व फुलवारीशरीफ अंचलों में दाखिल-खारिज के 75 दिनों से अधिक के मामले अधिक लंबित हैं. इसको लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित सीओ को एक सप्ताह में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होगी. वहीं, डीएम ने दो साल से दाखिल-खारिज के केस का निबटारा नहीं करने पर पटना सदर डीसीएलआर व दो सप्ताह में एक भी दाखिल-खारिज केस का निबटारा नहीं करने पर पटना सिटी के डीसीएलआर को शो-कॉज किया. डीएम ने सोमवार को राजस्व मामलों की समीक्षा की़ इस दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, भूमि नापी, भूमि विवाद निराकरण आदि मामले की प्रगति का जायजा लिया. बेहतर काम करने के लिए 19 सीओ को प्रशस्ति पत्र मिलेगा डीएम ने कहा कि जिला में दाखिल-खारिज मामले में ओवरऑल प्रगति काफी अच्छी है. जिले में दाखिल-खारिज के कुल 16534 मामले लंबित हैं, जिनमें 3380 मामले 75 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं.डीएम ने कहा कि 26 में से 19 सीओ ने अच्छा प्रयास किया है. इन सभी 19 सीओ को अगली बैठक में प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया. पंडारक, घोसवरी व बाढ़ में दाखिल-खारिज के 75 दिनों से अधिक लंबित मामला शून्य है. डीसीएलआर कोर्ट में दो साल से अपील लंबित डीएम ने समीक्षा में पाया कि पटना सदर डीसीएलआर के पास दाखिल-खारिज की अपील का सबसे पुराना केस 12 अप्रैल, 2023 का है. दो साल में भी इसका निबटारा नहीं किया गया है. दाखिल-खारिज के अपीलीय वादों के निबटारे में शिथिलता बरती जा रही है. पिछले दो सप्ताह में उनके कोर्ट में दाखिल-खारिज अपील के 63 में सिर्फ 39 केस का निबटारा हुआ. पिछले दो-तीन माह से इनके कार्यों में कोई अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई पड़ रही है. इस पर डीएम ने पटना सदर डीसीएलआर को शो-कॉज करते हुए उन्हें कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि पटना सिटी डीसीएलआर ने भी पिछले दो सप्ताह में दाखिल-खारिज अपील के एक भी केस का निबटारा नहीं किया है. डीएम ने उनसे भी स्पष्टीकरण करते हुए स्थिति में अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया. परिमार्जन प्लस में स्थिति ठीक समीक्षा में पाया गया कि परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार) में स्थिति ठीक है. कुल 68,668 आवेदनों में से 51,971 का निबटारा किया गया है. परिमार्जन प्लस (ऑनलाइन अनुपलब्ध जमाबंदी के डिजिटाइजेशन) के 43,449 आवेदनों में से 12,360 लंबित हैं. बैठक में अपर समाहर्ता, सभी डीसीएलआर, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. सात अंचलों में सबसे अधिक लंबित हैं दाखिल-खारिज के 75 दिनों से अधिक पुराने मामले संपतचक-1465 बिहटा-610 दीदारगंज-365 दानापुर-335 नौबतपुर-233 धनरूआ-111 फुलवारीशरीफ-80 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : दाखिल-खारिज में लापरवाही पर पटना सदर व सिटी के डीसीएलआर को शो-कॉज, सात सीओ को सात दिनों का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बिहार, ओडिशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल में बैंक डकैती का आरोपित गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : बिहार के साथ ही ओडिशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल में बैंक डकैती के मामले के आरोपित प्रमोद बिंद को पटना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाने के दूजरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. वह मूल रूप से जहानाबाद के घोसी के साहोबीघा वार्ड नंबर नौ का रहने वाला है. इसके पास से 1.19 लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं. यह अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गैंग का सदस्य रहा है. हालांकि, यह पुलिस से छिप कर राजापुर पुल के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास कमरा लेकर रह रहा था. इसने अपनी पहचान छिपा ली थी और लोगों के बीच मजदूर होने का नाटक करता था. पटना पुलिस ने इसे ओडिशा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. ओडिशा पुलिस ने इसे 27 दिसंबर, 2023 में बारीपाड़ा टाउन थाना क्षेत्र में हुए बैंक डकैती के केस में गिरफ्तार किया है. इसके अलावा यह झारखंड के जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल के आसनसोल व बिहार के सोहसराय व शेखपुरा में बैंक लूट की घटना को अंजाम दे चुका है. शेखपुरा में इसके गिराेह ने इंडियन बैंक की शाखा से 23 लाख रुपये की लूट की थी. वर्ष 2015-18 तक इस गिरोह ने बिहार में 11 बैंकों को लूटा था और उस समय भी प्रमोद बिंद के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरोह ने सीबीआइ का अधिकारी बन कर जमशेदपुर के उलीडीह में 18 अगस्त 2022 को बैंक ऑफ इंडिया से 33 लाख नकद व सोने के गहने लूट लिये थे. इस मामले में भी यह पकड़ा गया था. इसने अपने गिरोह के साथ मिलकर ओडिशा के बारीपाड़ा इलाके में बैंक से लाखों रुपये लूट लिये थे. इस मामले में ओडिशा पुलिस को इसकी तलाश थी. इसी दौरान ओडिशा पुलिस को इसकी लोकेशन पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके की मिली. इसके बाद ओडिशा पुलिस पहुंची और बुद्धा कॉलोनी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. ओडिशा पुलिस इसे बैंक डकैती के मामले में पकड़ कर अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया कर रही है. बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष सदानंद साह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : बिहार, ओडिशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल में बैंक डकैती का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : शराब बेचने का विरोध किया, तो महिला दुकानदार को मारी गोली

संवाददाता, पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के दुजरा में स्त्री दुकानदार सोनी देवी को रविवार की रात करीब 11 बजे बदमाशों ने गोली मार दी. उन्हें बदमाशों ने दो गोलियां मारीं. एक उनके हाथ और दूसरी सीने में लगी है. हाथ की गोली डॉक्टरों ने निकाल दी है, जबकि सीने की गोली निकालने की प्रक्रिया जारी है. सोनी देवी पीएमसीएच में इलाजरत हैं. घटना का कारण शराब और स्मैक बेचने का विरोध करना बताया जाता है. सोनी देवी एक पार्टी की वार्ड 24 अध्यक्ष भी हैं. सोनी देवी दुजरा के देवी स्थान की रहने वाली हैं और उनके पति का नाम रामप्रवेश कुमार है. घर के बगल में ही राज कॉम्प्लेक्स के समीप उनकी जेनरल स्टोर की दुकान है. सोनी देवी के बयान के आधार पर मनीष कुमार सहित पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. साथ ही दो अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया है. डीएसपी विधि-व्यवस्था संगीता ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी संख्या 157/25 दर्ज कर ली गयी है और नामजद आरोपित मनीष से पूछताछ की जा रही है. दुकान बंद करने की कर रही थीं तैयारी सोनी देवी ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रही थीं. इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाली मुन्नी देवी, उसका बेटा मनीष सहित तीन चार लोग आ धमके और लूटपाट करने के साथ ही गोली मारकर घायल कर दिया. मुन्नी देवी ने बताया कि उनका पड़ोसी मनीष शराब व स्मैक का धंधा करता है और कई बार उसे यह काम करने से मना कर चुकी हैं. इसको लेकर पहले भी बहस हो चुकी है. सोनी देवी ने बताया कि उन लोगों ने गोली मारने के बाद गल्ले में रहे पांच हजार नकद और सोने का लॉकेट भी निकाल लिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की. साथ ही पुलिस ने पीएमसीएच में घायल सोनी देवी से फर्द बयान भी लिया, जिसमें उन्होंने मनीष, उसकी मां मुन्नी व अन्य नाम लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : शराब बेचने का विरोध किया, तो स्त्री दुकानदार को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए…

धनबाद. बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए…फेल कर देंगे तो घरवाले मारेंगे…ऐसे ही संदेश 12वीं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में लिखे मिले रहे हैं. एक लाइन में नहीं बल्कि चार से पांच लाइन में कई परीक्षार्थियों ने इसी तरह की बातों का जिक्र किया है. मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों ने इसकी जानकारी सेंटर डायरेक्टर को दी है. वहीं कुछ छात्रों ने कुछ प्रश्नों के उत्तर सही दिये. इसके बाद सभी के उत्तर में बीच में दूसरे उत्तर को मिला कर लिख दिया है. पांच केंद्रों में चल रहा मूल्यांकन कार्य झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 अप्रैल से चल रहा है. जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र हैं. मैट्रिक की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय और एचई स्कूल, हीरापुर को केंद्र बनाया गया है. वहीं इंटरमीडिएट साइंस की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्राणजीवन एकेडमी, इंटर आर्ट्स के लिए कोलाकुसमा स्थित बालिका उच्च विद्यालय और इंटर कॉमर्स के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोवाडीह को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज

पीरपैंती सुंदरपुर की एक स्त्री सुशीला देवी ने पीरपैंती थाना में प्राथमिकी दर्ज करा 20 अप्रैल को शाम गोपी पासवान व जीतू पासवान पर दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करने तथा मना करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है.जब मेरा लड़का बचाने आया, तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया. पीरपैंती रेलवे स्टेशन से हटेगा अतिक्रमण पीरपैंती रेलवे स्टेशन अमृत हिंदुस्तान योजना से सौंदर्यीकरण और विकसित हो गया, लेकिन प्लेटफॉर्म एक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क संकीर्ण है. रेलवे ने भागलपुर डीएम, पीरपैंती सीओ को स्टेशन जाने वाले प्लेटफार्म संख्या एक के मुख्यद्वार से अतिक्रमण मुक्त के लिए पूर्व में पत्र प्रेषित किया था. सीओ मनोहर कुमार ने स्टेशन में मुख्य गेट ऑटो स्टैंड से बजरंगबली मंदिर को छोड़ अन्य घरों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए नोटिस जारी कर 15 दिनों में खाली करने का आदेश दिया है. सीओ ने सभी अतिक्रमणकारियों को 24 मार्च को ही नोटिस भेज दी है. लोगो ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त होने से अमृत हिंदुस्तान स्टेशन की रौनक दिखने लगेगी. प्रशांत किशोर के पीरपैंती आगमन पर कार्यक्रम पीरपैंती जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन 23 अप्रैल को पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर के स्पोर्ट्स मैदान में होने जा रहा है. पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद शाह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से लगे हैं. स्टेट कमेटी सदस्य घनश्याम दास ने बताया कि इस कार्यक्रम से चुनावी तैयारी को परखा जायेगा. हाल बेहाल ,जलजमाव से जनता परेशान पीरपैंती बाराहाट के पंडाल के पास वाली सड़क के पास नाला जाम होने से स्थिति बद से बदतर हो गयी है. गुड्डू खेतान ने बताया कि नरकीय स्थिति से हर रोज दो चार होना पड़ता है. अभी हाल फिलहाल ही बीच रोड को काट कर नाला का निर्माण किया गया था. मुखिया लालमणि साह ने बताया कि नाला जाम हो गया है. कल से काम शुरू कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

संवाददाता, कोलकाता कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक को आठ सप्ताह के भीतर हलफनामे के रूप में पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं में से एक तथागत दत्ता ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, राज्य के पुलिस थानों में अद्यतन व अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिए. सीसीटीवी कैमरे में नाइट विजन होना चाहिए. प्रत्येक कैमरे में ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम भी होना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की हालत खराब है. इस संबंध में उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति चैताली चटर्जी (दास) की पीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक से राज्य भर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम में ट्रक के धक्के से बाइक सवार निश्चिंतपुर निवासी जगन्नाथ मान्ना (44) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय युवकों ने उसे इलाज के लिए टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. पैर में गंभीर चोट लगने से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ मान्ना बाइक से बाजार से ओवरब्रिज की ओर जा रहा था. ओडिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. त्रिवेणी संगम के पास लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. एनएचएआइ की गलत तकनीक के कारण इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. ओवरब्रिज के ऊपर संगम स्थल होना चाहिए था. लेकिन तकनीकी गलती के कारण संगम स्थल नीचे हो गया है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार जादूगोड़ा का युवक गंभीर डुमरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय गौरव सामद गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे डुमरिया सीएचसी भेजा गया. डॉ पराव माझी ने प्रारंभिक इलाज कर रेफर कर दिया. गौरव सामद जादूगोड़ा लिपीघुटु गांव के दुलाल सामद का पुत्र है. वह बाइक से जा रहा था. सूचना पाकर डुमरिया पुलिस पहुंची. गौरव सामद के सिर, हाथ, पैर व सीने में चोट लगी है. स्वर्गछिड़ा में उक्त जगह पर हमेशा दुर्घटना होती है. रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के चालक तीखी मोड़ होने के कारण संतुलन खो बैठते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक

घाटशिला. बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा (47) का निधन कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया. इस समाचार से घाटशिला के चेंगजोड़ा और बेनशोल की फौजी बस्ती समेत क्षेत्र में शोक की लहर है. बीते 15 दिनों में दो पूर्व सैनिकों की मौत हो चुकी है. हवलदार प्रीतम कुदादा का पैतृक गांव चेंगजोड़ा है. उनके पिता नायक ए कुदादा भी हिंदुस्तानीय सेना से सेवानिवृत्त हैं. प्रीतम कुदादा के पार्थिव शरीर को कोलकाता से सड़क मार्ग से लाया गया. पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गयी. अंतिम विदाई समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे. मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट अफसर (सेवानिवृत्त) मो. जावेद, एचसीएल के सिक्योरिटी हेड सुमित एक्का, कैप्टन सुगदा मरांडी, कैप्टन धानो टुडू, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेटी ऑफिसर गौरांग पातर, एएसओ पंकज छेत्री, हवलदार रतन मुर्मू, सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर एसएल दत्ता, बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर रतन मुर्मू, वीर नारी हेमयंती मुर्मू समेत दर्जनों सैनिकों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. घाटशिला में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की पुण्यतिथि मनी घाटशिला. घाटशिला झामुमो कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की छठी पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि मार्को हो ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया. वे 1993 में झारखंड आर्थिक नाकाबंदी के दौरान हजारीबाग केंद्रीय कारा में एक महीने तक बंद रहे. मौके पर हीरालाल सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, प्रणब मुखर्जी समेत लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top