Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2025 मॉडल Honda Dio 125 स्कूटर का धाकर इंट्री! नए OBD2B नियमों का पालन करते हुए इसे डिजाइन किया है

2025 Model Honda Dio 125 Scooter Launch: होंडा ने अपने पॉपुलर 2025 मॉडल डिओॅ 125 स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर OBD2B कंप्लायंट इंजन के साथ नए टेक्नोलॉजी से लैस है. इस स्कूटर को नये फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. होंडा ने इस स्कूटर को दो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया है. जिनमें पहला डिओ 125 DLX है जिसका एक्स शोरूम प्राइस 96, 749 रुपये है. बात करें दूसरे वेरिएंट की तो है डिओ 125 H-Smart जिसका एक्स शोरूम प्राइस 1,02, 144 रुपये है. होंडा डिओ 125 के इंजन के बारे में जानें होंडा ने डिओ 125 को पहले से ज्यादा अपडेटेड बनाया है. इसमें आपको 123.92 cc का इंजन मिल जाता है. ये इंजन स्कूटर को 8.19 Bhp का अधिकतम पावर और 10.5 Nm का टार्क प्रोड्यूस करके देता है. कंपनी दावा करती है कि ये स्कूटर 85 Kmph की टॉप स्पीड के साथ 47 Kmpl का माइलेज देता है. इसके दमदार इंजन को हीट से बचाने के लिए इसमें एयर कूल्ड सिस्टम दिया गया है. इस स्कूटर में अलॉय व्हील्स के साथ सेफ्टी के लिए डिस्क भी मौजूद है.   होंडा डिओ के फीचर्स के बारे में जानें होंडा ने डिओ 125 को स्टाइलिश लुक के साथ ग्राहकों के लिए पेश किया है. पहले बात करें इसके कलर ऑप्शन की तो ये स्कूटर पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, मैट मार्बल ब्लू मेटैलिक जैसे 5 कलर्स में उपलब्ध है. होंडा डिओ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कसोल मिलता है जिसमें आप स्कूटर का माइलेज, स्पीड, ट्रिप और इको इंडिकेटर्स को देख सकते हैं. साथ ही इसमें यूएसबी टाइप-सी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. इस स्कूटर में होंडा रोड़सिंकएप ऐप सपोर्ट देखने को मिलता है. जिसकी मदद से आप नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट की फीचर्स का लाभ उठा सकतें है. इसके अलावा 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. यह भी पढ़ें: Ola Roadster की डिलीवरी कब? 501 Km रेंज और कम कीमत हैरान करने वाला है The post 2025 मॉडल Honda Dio 125 स्कूटर का धाकर इंट्री! नए OBD2B नियमों का पालन करते हुए इसे डिजाइन किया है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जयराम प्रपन्नाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर का शुभारंभ

सिमडेगा. श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा पिथरा अंवरागुड़ी में नये विद्यालय का शुभारंभ किया गया. विद्यालय का नाम जयराम प्रपन्नाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर रखा गया है. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अमरनाथ बामलिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, गुमला विभाग के विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक, समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल तथा सलडेगा संकुल के संकुल प्रमुख संतोष दास उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि अमरनाथ बामलिया ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय का शुभारंभ कर शिक्षा का अलख जगाना ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा का सपना साकार करने जैसा है. विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र दुबे ने शिशु मंदिर की विशेषता व संस्था के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी. खेदू नायक द्वारा समाज में शिशु मंदिर को आवश्यक बताया गया. विद्यालय तदर्थ समिति के संयोजक पुरुषोत्तम दास द्वारा विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए तन-मन-धन से काम करने की बात कही गयी. धन्यवाद ज्ञापन गणपत बड़ाइक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के आचार्य-आचार्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रक्षा राज्य मंत्री से मिले हिलव्यू स्कूल के शिशु सिमडेगा. हिलव्यू स्कूल के बच्चों ने रांची में आयोजित एयर शो में भाग लिया. एयर शो कार्यक्रम का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया. इस दौरान हिलव्यू स्कूल के शिशु रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी मुलाकात कर उनसे रक्षा क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जयराम प्रपन्नाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभु यीशु का जी उठना ख्रीस्तीय विश्वास का आधार : फादर इग्नासियुस

सिमडेगा. जिले में पास्का पर्व धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया गया. रविवार की सुबह जिले के सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. मिस्सा पूजा के बाद लोगों को पास्का पर्व की शुभकामना दी गयी. संत अन्ना महागिरजाघर में पास्का पर्व के मौके पर दो मिस्सा हुई. मिस्सा पूजा संपन्न कराते हुए विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमारे पापों के उद्धार के लिए क्रूस मृत्यु के कष्ट को सहा और मृत्यु पर विजय पायी, ताकि उनके बहाये लहू से हम चंगे हो जायें. कहा कि प्रभु यीशु का जी उठना ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है. प्रभु यीशु मनुष्य को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बताये मार्ग पर चलने की नसीहत दी. साथ ही लोगों को पास्का पर्व की शुभकामना दी. कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुए. विश्वास व प्रेम का संचार करता है पास्का : विधायक विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को पास्का की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पर्व हम सभी के जीवन में नयी आशा, विश्वास व प्रेम का संचार करता है. ईस्टर केवल ईसाई समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. यह पर्व हमें सिखाता है कि अंधकार चाहे जितना भी गहरा हो, अंत में प्रकाश की ही जीत होती है. उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में ईस्टर का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है. हम सब मिल कर अपने बीच प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाये रखें. पास्का जागरण में उमड़ी विश्वासियों की भीड़ शनिवार की देर रात पास्का पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न गिरजाघरों में देर-रात तक चले पास्का जागरण अनुष्ठान में काफी संख्या में मतावलंबियों ने भाग लिया. साथ ही प्रभु की अराधना की. रात्रि जागरण अनुष्ठान मोमबत्ती गुणगान, शब्द समारोह, बपतिस्मा और मिस्सा बलिदान के साथ संपन्न कराया गया. धर्मप्रांत मुख्यालय संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित रात्रि जागरण का धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता बिशप विंसेंट बरवा द्वारा मोमबत्ती आशीष के बाद ख्रीस्त के ज्योति का प्रतीक पास्का मोमबत्ती जला कर किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रभु यीशु का जी उठना ख्रीस्तीय विश्वास का आधार : फादर इग्नासियुस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभु यीशु के जी उठने से मनुष्यों को पाप से मुक्ति मिली : फादर विमल

बानो. प्रखंड के बांकी, जीतूटोली, गिरदा, आरसी काथलिक चर्च साहूबेड़ा में ईस्टर पर्व मनाया गया. बांकी में फादर अल्कजेंडर कुल्लू, गिरदा में फादर भितुस व जीतूटोली में फादर अरविंद खाखा व फादर अजीत पॉल केरकेट्टा, फादर जोसेफ लुगून ने मिस्सा बलिदान संपन्न कराया. बोकामारा में भी समारोही मिस्सा अनुष्ठान फादर बिमल जोजो द्वारा संपन्न कराया गया, जहां फादर बिमल ने अवने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जी उठने से संसार के सभी मनुष्यों को पाप से मुक्ति मिली है. मौके पर फादर बिमल जोजो, ब्रदर जोसेफ कंडूलना, ब्रदर पीयूष तोपनो, सर डोमनिक किड़ो, निर्मला होरो, मिस अलविसिया भेंगरा, मसीह बडिंग, मरसेल भेंगरा, कामिल डांग व सैकड़ों मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे. मिस्सा गीत का संचालन ब्रदर जोसेफ कंडूलना की अगुवाई में की गयी. इधर, चिरूबेड़ा में ईस्टर पर्व मनाया गया. प्रचारक दिलबर हेमरोम ने विनती अराधना संपन्न करायी. इधर, लचरागढ़ स्थित आरसी मिशन चर्च में फादर राजेश केरकेट्टा, फादर क्लेमेंट लकड़ा, फादर अलबिनुस ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया. इस अवसर पर ब्रदर विनोद, ब्रदर बेंजामीन, ब्रदर आरोग्यंम, सिस्टर रेश्मा, सिस्टर सुषमा आदि उपस्थित थे. जलडेगा में मनाया गया ईस्टर पर्व जलडेगा. प्रखंड में ईस्टर पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर आरसी चर्च गांगूटोली में पुरोहित फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग ने पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न करायी गयी, जिनमें पुरोहित फादर अजीत विनय सोरेंग ने सहयोग किया. जलडेगा चर्च में फादर जेवियर तोपनो द्वारा मिस्सा पूजा करायी गयी. कुटुंगिया चर्च में फादर अनूप टोप्पो द्वारा मिस्सा पूजा करायी. मौके पर फादर फादर नुवास बिलुंग, फादर राजेश तोपनो, फादर ग्रेगोरी जोजो समेत काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रभु यीशु के जी उठने से मनुष्यों को पाप से मुक्ति मिली : फादर विमल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेन पुलिंग मामले में एक यात्री गिरफ्तार

किशनगंज. रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को एक एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग के आरोप में ट्रेन में स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ ने एक यात्री को हिरासत में ले लिया. ट्रेन में चल रहे स्कॉर्ट पार्टी ने यात्री को आरपीएफ के हवाले कर दिया. उसके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है. पकड़ा गया यात्री बंगाल के ग्वालपोखर निवासी वाहिद अली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12408 की जंजीर खींचकर स्टेशन के उतरने वाला था. ट्रेन में सुरक्षा के तैनात स्कॉर्ट पार्टी की नजर पड़ते ही उसे हिरासत में ले लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चेन पुलिंग मामले में एक यात्री गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड की चुरली पंचायत के झाला सखुआ बागान इलाके में रविवार को बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर 134वां जयंती पखवारा के तहत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक पवन यादव और कोढ़ा विधायक कविता पासवान मौजूद थी. कार्यक्रम में मंचासीन लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया. समारोह को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि आंबेडकर विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं. जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. समानता, न्याय और सामाजिक सुधारों के लिए वे आजीवन प्रयासरत रहे. कुल मिलाकर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान एवं मानव सेवा को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि केवल जयंती मना लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लोगों को बाबा साहब के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित हो एवं संघर्ष करो का नारा दिया था लेकिन शिक्षित होने के बाद भी हमलोग संगठित होकर अपना संवैधानिक अधिकार को नहीं ले पा रहे हैं कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह , जिला उपाध्यक्ष शिशिर दास , बिजली प्रसाद सिंह, महामंत्री पंकज साह, जिला प्रवक्ता कौशल किशोर, राजेश गुप्ता, आइटी सेल संयोजक सुबोध माहेश्वरी , संजय उपाध्याय, आनंद सिंह, अनिल महाराज, अमित सिन्हा, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, ललन पोद्दार, बिप्लब कर्मकार, अधिवक्ता केशव यादव, लक्ष्मण झा, राहुल पासवान, सुरीत प्रशासन, उपेंद्र सिन्हा, ध्रपलाल सिंह , सुनील साहनी, शंकर पासवान, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, नीरज यादव, बबलू यादव , राजेश यादव, रंजीत साहनी थे. वहीं मंच संचालन ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये नामांकन की प्रक्रिया से एक दर्जन कॉलेज बाहर, पोर्टल से हटा नाम

काॅलेजों के संबंधन विस्तार या स्थायी संबंधन पर फैसला नहीं होने से बढ़ी बेचैनी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की शुरुआत हो गयी है. सत्र 2025 – 29 में नामांकन के लिए विवि का पोर्टल खोला जा चुका है. स्नातक नामांकन पोर्टल से करीब एक दर्जन काॅलेजों का नाम हटा दिया गया है. ऐसे में बीआरएबीयू में संबंधन पर निर्णय नहीं होने से नये सत्र में स्नातक नामांकन की प्रक्रिया से एक दर्जन से अधिक काॅलेज बाहर हो गये हैं. मौजूदा सत्र के लिए अब तक काॅलेजों के संबंधन विस्तार या स्थायी संबंधन पर फैसला नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अब काॅलेज संचालकों की भी बेचैनी बढ़ गयी है. एक दर्जन से अधिक काॅलेजों को सबसे पहले चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए सत्र 2023-27 में संबंधन प्रदान किया गया. उन्हें दो सत्रों के लिए संबंधन दिया गया था. इस आधार पर सत्र 2024-28 में भी वहां नामांकन की प्रक्रिया हुई, लेकिन नये सत्र में संबंधन पर अब तक कोई निर्णय नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काॅलेज संचालक लगातार विवि में पहुंचकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं. विवि के अधिकारी ने बताया कि काॅलेज लगातार संपर्क कर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं. पोर्टल खुल चुका है. दूसरी ओर छात्र-छात्राओं को इन काॅलेजों का विकल्प नहीं मिल रहा है. ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए नजदीकी काॅलेजों में नामांकन पाना काफी मुश्किल हो सकता है.इन काॅलेजों में कई काॅलेज ऐसे हैं जो अपने प्रखंड के इकलौते काॅलेज हैं. इन काॅलेजों में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं नामांकन लेते हैं. देरी होने से स्टूडेंट्स की बढ़ी मुश्किलें बीआरएबीयू में देर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के कारण प्रशासन के स्तर से एक महीने का एक्सटेंशन मांगा गया. विस्तारित अवधि की समय सीमा 20 अप्रैल को समाप्त हो गई है. बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2025 – 29 के लिए शिक्षा विभाग के स्तर से संबंधन संबंधित प्रस्ताव की प्रक्रिया देर से शुरू हुई. नये सत्र के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया नवंबर के आखिरी दिनों में शुरू हुई. संबंधन पोर्टल के मेंटेनेंस के नाम पर देरी हुई. इसके बाद काॅलेजों ने आवेदन किया. राज्य प्रशासन के स्तर से 20 मार्च तक विवि के विभिन्न विधायी निकायों से संबंधन संबंधी प्रस्ताव पारित कराते हुए राज्य प्रशासन को भेजना था. ऐसे में शिक्षा विभाग की देरी का खामियाजा छात्र-छात्राओं से लेकर काॅलेज संचालकों तक को भुगतना पड़ रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये नामांकन की प्रक्रिया से एक दर्जन कॉलेज बाहर, पोर्टल से हटा नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पावर लिफ्टिंग में अरकम अहमद ने जीता गोल्ड

कोलेबिरा. कोलेबिरा कसरत क्लब के लड़कों ने प्रखंड का मान बढ़ाया है. रांची में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोलेबिरा कसरत क्लब के पांच प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें अरकम अहमद ने 93 केजी सब जूनियर कैटेगरी के तीन इवेंट में टोटल 562.5 केजी वजन उठा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. समीर केरकेट्टा ने सब जूनियर 83 केजी कैटेगरी में तीन इवेंट में 517.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सूरज केरकेट्टा ने सब जूनियर 105 केजी कैटेगरी में 472.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल जीता. प्रभाकर कुमार ने जूनियर 83 केजी कैटेगरी में 537.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल जीता. अरकम अहमद का गोल्ड मेडल जीतने के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र में मई माह में होगी. कसरत क्लब के संचालक राहुल साहू ने कहा कि यहां के लड़के काफी मेहनत कर रहे हैं, जिससे उन्हें सफलता मिली. हटिया-राउरकेला रेलखंड पर कई ट्रेनें स्थगित बानो. हटिया-राउरकेला रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों को स्थगित किया गया है. हटिया-राउरकेला पैसेंजर 58659 को 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक, राउरकेला-हटिया पैसेंजर 58660 को 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक, पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 185452 को 20 अप्रैल, 22 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 18451 को 21 अप्रैल, 23 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर 18176 को 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक और हटिया झारसुगुड़ा मेमो पैसेंजर 18175 को 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अप-डाउन दोनों तरफ से स्थगित किया गया है. जबकि अन्य ट्रेनों का परिचालन अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से जारी रहेगा. यह जानकारी देते हुए रेलवे के रविकांत ठाकुर ने बताया कि हटिया बंडामुंडा सेक्शन में मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसको लेकर ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पावर लिफ्टिंग में अरकम अहमद ने जीता गोल्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महागामा में कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिये गये कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर गोड्डा सांसद के खिलाफ महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सद्भावना स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड प्रभारी सह जिला परिषद प्रतिनिधि याहया सिद्दीकी ने किया. धरना से पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और ””””रघुपति राघव राजा राम”””” जैसे भक्ति गीतों का सामूहिक गायन कर गांधीवादी मूल्यों की याद दिलायी. याहया सिद्दीकी ने कहा कि सांसद का बयान न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. लोकतंत्र की आत्मा सुप्रीम कोर्ट है और इस पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कांग्रेस नेता निलेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा और व्यवहार की कोई जगह नहीं है. एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि छात्र और युवा वर्ग सांसद के बयान से आहत है. यह न केवल अदालत का अपमान है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है. धरना में कांग्रेस कार्यकर्ता मुरारी मल्लिक, विष्णु यादव, संजय सिंह एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महागामा में कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोली मारकर हत्यारोपी को किया घायल, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर

महागामा में देर रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है. घायल का नाम श्यामा झा है, जो महागामा थाना क्षेत्र के वनरचूहा गांव का रहने वाला है. घायल श्यामा झा के कनपटी में गोली मारी गयी है, जो मुंह से होकर निकल गया. घायल को उपचार के लिए महागामा थाना की पुलिस व भाई के मदद से सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद घायल को भागलपुर रेफर कर दिया गया. देर रात घायल को पहुंचाये जाने के बाद गोड्डा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था. घायल के पहुंचने के बाद नगर थाना प्रभारी दिनेश महली भी पहुंच गये थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल श्यामा झा गांव में एक दुकान के समीप बैठा था. साथ में गांव का चंदन यादव भी था. इसी दौरान तीन बदमाश बाइक पर सवार पिस्टल, दबिया व लाठी से लैस होकर आये और श्यामा झा पर हमला कर दिया. पहले श्यामा झा को दबिया से मारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच गया. तब तीसरे युवक ने देसी कट्टा से गोली मारकर जान मारने का प्रयास किया. घटना के थोड़े ही देर बाद महागामा पुलिस प्रशासन रेस हो गयी. एसडीपीओ, इंस्पेक्टर सहित थानेदार तीनों वनरचूहा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. तब तक घायलों को बेहतर उपचार के लिए गोड्डा भेजा गया. सच्चन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है श्यामा झा गोली से घायल होने वाले शख्स श्यामा झा तकरीबन दो साल पहले वनरचूहा के सच्चन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित है. इसमें एक और मुख्य आरोपी मुन्ना झा है, जो श्यामा झा के पिता थे. उसकी मौत हार्ट अटैक से पहले ही हो गयी है. सच्चन मिश्रा हत्याकांड तकरीबन दो साल पहले हुआ था. सच्चन मिश्रा को धारदार हथियार से काट दिया गया था. इस मामले में पत्नी निवेदिता मिश्रा के बयान पर महागामा थाना में कुल छह लोगों को हत्यारोपित बनाया गया था. जानकारी के अनुसार घायल गोलीकांड में घायल श्यामा झा तकरीबन सात-आठ माह पहले जेल से छुटकर बाहर आया था और गांव में ही रह रहा था. इसी बीच हमलावरों ने ताक देखकर घायल को जान से मारने का प्रयास किया. हालांकि घायल ने किसी की पहचान नहीं की है. लेकिन घायल के भाई द्वारा पुलिस को बताया गया कि चंदन यादव इस कांड का सूत्रधार है. चंदन यादव साथ में था. चंदन के फोन करने पर एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आये तथा इस घटना को अंजाम दिया. इसमें एक सच्चन मिश्रा का साला व दोस्त बताया जाता है. महागामा थानेदार शिवदयाल सिंह के अनुसार घायल के भाई के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस हमलावरों को पकडने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोली मारकर हत्यारोपी को किया घायल, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top