Pune Murder Case : सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को मारने की कोशिश 18 जून से पहले भी की थी, उसने केतन को सांप से बचाने के नाम पर धक्का दिया था. हालांकि उसकी वह कोशिश सफल नहीं हो पाई थी. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी समाचार के अनुसार केतन के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी मंगेतर सिया गोयल, जिस पर उन्होंने वैसे कभी शक नहीं किया था, उसने हत्या से पहले कुछ खतरे के संकेत दिखाए थे.
ट्रेकिंग के दौरान सांप से बचाने के लिए धक्का देने की बात कही थी
केतन के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या से पहले भी खतरे के कुछ संकेत मिले थे, जिन्हें उन्होंने समझा नहीं और दरकिनार कर दिया. परिवार वालों का कहना है कि दरअसल वे यह समझ ही नहीं पाए कि सिया उन्हें धोखा दे रही है. परिजनों ने बताया कि लोहागढ़ की एक ट्रेकिंग के दौरान सिया ने सांप से बचाने के नाम पर केतन को धक्का दिया था. मर्डर से पहले कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो शक पैदा करती हैं, जिसमें बाली ट्रिप कैंसिल करना और सिया का लोहागढ़ ट्रैकिंग पर जाने की जिद शामिल है.
केतन ने परिवार से सिया के व्यवहार को लेकर की थी शिकायत
केतन के परिवार वालों ने बताया कि सिया और केतन की शादी उसके मामा ने तय की थी. सिया पुणे के एक अमीर बिजनेस परिवार से संबंध रखती है. उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि सिया का चेतन चौधरी नाम के व्यक्ति से संबंध था. हालांकि केतन ने उन्हें कई बार यह कहा था कि सिया का व्यवहार थोड़ा अजीब है. वह लगातार फोन पर लगी रहती है. वह झगड़े भी करती है. उसने उसका रिकाॅर्ड वैरीफाई करने को भी कहा था, लेकिन परिवार वालों ने उसे भरोसा दिलाया कि सबकुछ ठीक है. केतन अग्रवाल 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स से पढ़ाई पूरी करके फैमिली बिजनेस में शामिल होने के लिए पुणे लौट आए थे.
The post सांप से बचाने के नाम पर सिया ने दिया था केतन को धक्का, उसने परिवार से की थी शिकायत appeared first on Naya Vichar.

