Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: कप्तान पाटीदार पर बीच मैदान भड़क गए विराट कोहली, मिक्स-अप के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी

RCB vs PBKS: विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के साथ एक बड़ी गड़बड़ी के बाद नाराज हो गए. यह घटना RCB के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई. कोहली ने अर्शदीप सिंह की गेंद को डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करने के बाद डबल के लिए कॉल किया था. हालांकि, पाटीदार ने उनकी कॉल का जवाब देने में देरी की, लेकिन कोहली तब तक दूसरी छोर पर पहुंच गए थे. अंत में, पाटीदार ने अच्छी तरह से सेट कोहली के लिए खुद को बलिदान करने का फैसला किया और दौड़ पड़े. हालांकि वह रन आउट होने से बच गए. Watch Video Virat Kohli got angry on captain Rajat Patidar scolded him after big mix up श्रेयस का थ्रो सही होता तो आउट हो जाते पाटीदार गेंदबाजी छोर पर खड़े श्रेयस अय्यर का थ्रो सही नहीं था और उन्होंने एक आसान रनआउट गंवा दिया. पाटीदार को नॉन-स्ट्राइकर के छोर तक बिना किसी नुकसान के पहुंचने का मौका मिल गया. फिर भी कोहली ने पाटीदार को खूब झाड़ पिलाई. कोहली, पाटीदार से खुश नहीं थे. कैमरों ने उन्हें पाटीदार पर हमला करते हुए देखा, जो थोड़ा निराश भी लग रहे थे. हालांकि, दोनों ने खुशी जाहिर की क्योंकि आरसीबी ने दो दिन पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली पांच विकेट की हार का बदला ले लिया था. After this incident, you’ll see Rajat Patidar vs Virat Kohli Kuch often.#MIvCSK#TATAIPL#IPL2025 pic.twitter.com/fi2RTYk82k — Strike1andout (@Strike1AndOut) April 20, 2025 फिल सॉल्ट हुए 1 रन बनाकर आउट आरसीबी के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली और पडिक्कल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पहले ओवर में फिल साल्ट को अर्शदीप सिंह ने 1 रन पर सस्ते में आउट कर दिया. पडिक्कल और कोहली ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाया. कोहली नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाते रहे जबकि पडिक्कल को जब भी मौका मिला उन्होंने छक्का लगाने का प्रयास किया. दोनों ने मिलकर 88 रन बनाए और पडिक्कल ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने मार्कस स्टोइनिस की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर 12वें ओवर में टीम के स्कोर तीन अंकों के पार पहुंचाया. जितेश शर्मा ने लगाया विजयी छक्का हरप्रीत बरार ने आखिरकार 13वें ओवर में पडिक्कल को आउट कर दिया, जिन्होंने 35 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 61 रन बनाए. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और कोहली ने 43 गेंदों में सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया और डेविड वॉर्नर के आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. यह कोहली का टूर्नामेंट में 59वां अर्धशतक था, उनके आठ शतकों के अलावा. चहल ने 17वें ओवर में पाटीदार (12) को पवेलियन का रास्ता दिखाया, लेकिन पंजाब के लिए आरसीबी को ध्वस्त करने में बहुत देर हो चुकी थी. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने नेहाल वढेरा की गेंद पर छक्का लगाकर टीम के लिए विजयी रन बनाया. कोहली सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाकर वापस लौटे. ये भी पढ़ें… पसंदीदा मटन, पिज्जा की दी कुर्बानी, तब जाकर वैभव सूर्यवंशी बने आईपीएल के स्टार पाकिस्तान की घोर बेइज्जती! PSL मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस देख रहे थे मोबाइल पर IPL, Video वायरल The post Watch Video: कप्तान पाटीदार पर बीच मैदान भड़क गए विराट कोहली, मिक्स-अप के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झामुमो ने की निशिकांत दुबे को बर्खास्त करने की मांग, कहा- देश बांटने की रच रहे साजिश

JMM Attacks Nishikant Dubey| कांग्रेस के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे पर हमला बोाल है. झामुमो ने गोड्डा के सांसद को बर्खास्त करने की मां भाजपा से कर दी है. न्यायपालिका पर दिये गये भाजपा सांसद के बयान को झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने लोकतंत्र विरोधी करार दिया है. झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि भाजपा देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के संवैधानिक ढांचे पर विश्वास ही नहीं है. ‘निशिकांत दुबे के बयान पर भाजपा नेताओं ने क्यों साध रखी है चुप्पी’ झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा है कि चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कब्जा किया जा चुका है. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर भी इन्हें आपत्ति है. आखिर भाजपा इस देश को कहां ले जाना चाहती है? भाजपा के नेताओं ने निशिकांत दुबे के बयान पर चुप्पी क्यों साध रखी है? बात-बात पर बयान जारी करने वाले बाबूलाल मरांडी इस पर स्थिति क्यों स्पष्ट नहीं करते? न्यायपालिका पर है देश के लोगों का अटूट भरोसा – विनोद पांडेय विनोद पांडेय ने कहा कि न्यायपालिका पर देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों का अटूट भरोसा है. भाजपा अब अपने नेताओं के जरिये न्यायपालिका पर हमले करा रही है. अब ये लोग न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पहले भी संताल परगना को झारखंड से अलग करने की बातें कई बार कर चुके हैं. इनकी सोच विभाजनकारी है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ‘भाजपा को न्यायपालिका पर विश्वास है, तो निशिकांत को बर्खास्त करे’ झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को अगर न्यायपालिका पर विश्वास है, तो निशिकांत दुबे को अबिलंव बर्खास्त कर देना चाहिए. ऐसे नेताओं की सोच देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है. झामुमो ने भाजपा सांसद के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि न्यायपालिका समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे की भाजपाई मनोवृत्ति को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. सुप्रीम कोर्ट को सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए – झामुमो विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा देश में हिंदू-मुस्लिम का आरोप लगाकर नफरत पैदा करने के प्रयास में है. ये देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को समाप्त करना चाहते हैं. इनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे अपने मन से ऐसा नहीं बोल रहे हैं. इसके पीछे भाजपा और आरएसएस की विभाजनकारी सोच है. इनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं था. ये राष्ट्रीय ध्वज को भी अंगीकार नहीं करते. सुप्रीम कोर्ट को भी सांसद के बयान पर संज्ञान लेकर इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना चाहिए. इसे भी पढ़ें 20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें चाकुलिया में गरजे चंपाई सोरेन, धर्मांतरण और आदिवासियों के अस्तित्व पर कह दी ये बड़ी बात सावधान! पूर्वी सिंहभूम में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव The post झामुमो ने की निशिकांत दुबे को बर्खास्त करने की मांग, कहा- देश बांटने की रच रहे साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मरिया धार में नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत

प्रशासन से मुआवजे की मांग फोटो:37- अस्पताल में शव के पास मौजूद परिजन. प्रतिनिधि, अररियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककोड़वा बस्ती निवासी दो शिशु का बसंतपुर स्थित परमान नदी के मरिया धार में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर आनन फानन में शव को परमान नदी के मरिया धार से निकाला गया व सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ कुमार मार्तण्डय ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सदर अस्पताल परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि परमान नदी के मरिया धार में रविवार की दोपहर 12 बजे से 01 बजे के बीच में ककोड़वा बस्ती वार्ड संख्या 29 निवासी निसार आलम (12) पिता मो आशिक व अताउल्ला (10) पिता मो रहमत तूल्ला की डूबने से मौत हो गयी है. इसके बाद मौजूद पुलिस ने दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम प्रक्रिया में लगी हुई थी. अस्पताल परिसर में नगर परिषद शम्स मुर्शिद रेजा, पूर्व नगर पार्षद महताब, आसिफ रेजा ने पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मुआवजे देने की मांग की है. ………. पानी भरे गड्डे में डूबने से एक वर्षीय शिशु की मौत अररिया. अररिया आरएस थाना क्षेत्र के चंद्रदेई गांव में रविवार की शाम स्पोर्ट्सने के दौरान एक 12 माह के शिशु की डूबने से मौत हो गयी.परिजनों ने बताया कि चापाकल से बहने वाले पानी से लबालब गड्डे के पास बच्चा स्पोर्ट्सते हुए पहुंचा व गड्डे में गिर गया. इसके बाद शिशु को खोजने पर वह गड्ढे में मिला. जिसे परिजन के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ मार्तंडय ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही शिशु को मृत घोषित कर दिया है. मृत बालक मो वसीम का 12 माह का पुत्र मो अबुजर स्पोर्ट्सते-स्पोर्ट्सते चापाकल के पानी से भरे गड्डे में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिजन ने शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मरिया धार में नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एपीएल सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले संपन्न

जोकीहाट सुपर किंग्स ने टिंकू 11 अररिया को हराया -16- प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रीमियर लीग सीजन – 3 का ग्रैंड फिनाले रविवार की दोपहर 01:30 बजे से जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुई. जोकीहाट सुपर किंग्स कप्तान नूरुल्ला नसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन तौसीफ के 35 रन की तेज़ पारी, अशफाक के 41 व टीपू के 25 रन के बीच शानदार साझेदारी व फिर रोहन के 40 रन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया. टिंकू 11 अररिया की ओर से कप्तान अरविंद व सौरव चतुर्वेदी ने 03-03 विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मेहताब के 20 रन व जितेंद्र के 27 रन से खिलाड़ियों के बीच थोड़ी उम्मीद जगी. लेकिन पूरी टीम 143 रन पर सिमट गयी. उत्सव गोलू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 05 विकेट चटकाए. जबकि तौसीफ को 02 विकेट लेने में सफलता मिली. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब उत्सव गोलू को दिये गये. बेस्ट बल्लेबाजी मुसद्दीक हुसैन, बेस्ट बॉलर सौरव चतुर्वेदी व बेस्ट फील्डर का खिताब नूरुल्ला नसीम को मिला. अररिया के सद्भावना के प्रतीक व 90 साल की उम्र में भी स्पोर्ट्स को जिंदा रखने वाले सत्येन शरण को स्पोर्ट्स सद्भाव सम्मान से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शगुफ्ता अजीम, सत्येन शरण, संजय मिश्रा, डॉ आसिफ हुसैन, सुदर्शन झा, सैफ उल इस्लाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. आयोजन समिति गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने समस्त स्पोर्ट्स प्रेमियों व सहयोगियों का दिल से आभार प्रकट किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एपीएल सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर रविवार को चलेगा स्वच्छता अभियान

फोटो -गेस्ट हाउस से वीसी ने अभियान की शुरुआत की -विवि और कॉलेजों में चलेगा सफाई का ये प्रयास वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान विवि के विभिन्न स्थलों सहित अंगीभूत महाविद्यालय में स्थित विभिन्न एनएसएस इकाइयों द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा. कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. कहा कि स्वच्छता सबसे अहम आदत है. इसे हर किसी को अपनाना चाहिये. स्वच्छता से कार्यों में उत्पादकता बढ़ती है. विवि में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ अनुराधा पाठक ने अभियान का संचालन किया. जागरूकता अभियान अतिथि भवन (गेस्ट हाउस) से शुरू हुआ. एलएस कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज व आरबीबीएम कॉलेज के 60 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. इस दौरान गेस्ट हाउस के इंचार्ज डॉ अमर बहादुर शुक्ला, डॉ अशोक निगम, डॉ शारदानंद साहनी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हर रविवार को चलेगा स्वच्छता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षक सहयोग कोष को बढ़ाने की तैयारी

डी-16 मुजफ्फरपुर. एलएस कॉलेज में शिक्षक सहयोग कोष बिहार की बैठक हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें शिक्षक सहयोग कोष को प्रखंड व जिला स्तर पर विस्तारित करना, इसके उद्देश्य को हर शिक्षक तक पहुंचाने, भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में विमर्श किया. बैठक में विवेक, अजीत, राकेश, प्रकाश, शशांक शेखर, शशि भूषण, शमीम शाबरी, शमशुल हक, सत्येंद्र रौशन, गगन, दिलीप दिनकर, मनोज मिश्रा, संजय, उमेश, विवेक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षक सहयोग कोष को बढ़ाने की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति व श्रद्धा : धर्मगुरु

बिरबांकी शाखा का स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिनिधि, खूंटी अड़की प्रखंड के बिरबंकी में रविवार को बिरबांकी शाखा का स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर धर्मगुरु धीरजु मुंडा, धर्मगुरु बुधराम सिंह मुंडा और सोमा मुंडा की अगुवाई में सरना स्थल में भगवान सिंगबोंगा की पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. मुख्य अथिति धर्मगुरु बहन कमले उरांव ने कहा कि सिंगबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति व श्रद्धा बढ़ती है. समाज में प्रेम व भाईचारा की भावना पनपती है. कहा कि भगवान के सामने सब बराबर हैं जिससे सबको समान कृपा मिलती है. हमें सदा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए. धर्मगुरु बगरय मुंडा ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जिस समृद्ध समाज की कल्पना की, वह आज भी अधूरी है. उन्होंने समृद्ध समाज के लिए सामाजिक भेद-भाव, रुढ़िवादी सोच तथा धार्मिक-सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का अह्वान किया था. आज हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर सरना समाज में व्याप्त बुराई, अन्याय, अत्याचार व सामाजिक कुप्रथाओं को दूर कर खुशहाल समाज के लिए काम कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में धर्मगुरु सोमा कंडीर, लुकीन मुंडा, मनीराम पहान, मथुरा कंडीर, बिरसा कंडीर, सुभासिनी पुर्ती, मंगा ओड़ेया, मंगल सिंह मुंडा, दुर्गा कच्छप, विश्राम टुटी, रमण टुटी, सुमित गुड़िया, दुलारी बारला, करमु हेंबरोम आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में अड़की, बुंडू, दलभंगा, तपकारा, खूंटी, मुरहू, बंदगांव आदि कई जगहों के सरना धर्मावलंबी शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति व श्रद्धा : धर्मगुरु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेइइ मेन में कस्तूरबा की नौ छात्राएं उत्तीर्ण

प्रतिनिधि, खूंटी जेइइ मेंस 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा में खूंटी के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौ छात्राओं ने सफलता हासिल की है. जिन छात्राओं ने सफलता हासिल की है उनमें महिमा कुमारी (84.77 पर्सेंटाइल), दिव्या कुमारी (81.30 पर्सेंटाइल), सिमरन कुमारी (80.64 पर्सेंटाइल), ललिता पूर्ति (68.41 पर्सेंटाइल), सुबोधिनी कुमारी (65.65 पर्सेंटाइल), चांदू टूटी (64.79 पर्सेंटाइल), प्रमिला टूटी (57.46 पर्सेंटाइल), जांबी टूटी (62.64 पर्सेंटाइल) और सुषमा कुमारी (51.09 पर्सेंटाइल) शामिल हैं. इससे पहले पहले सेशन में कुल 18 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. सफल छात्रायें जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की है. लगभग सभी छात्रायें गरीब या किसान परिवार से हैं. छात्राओं ने कहा कि अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस को उतीर्ण करना है. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपूर्ण शिक्षा कवच अभियान के तहत छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करायी जाती है. योजना के तहत छात्राओं को डिजिटल शिक्षा सहायता, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और मॉडल टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से तैयारी करायी जा रही है. छात्राओं के सफलता पर जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने हर्ष प्रकट किया है. वहीं, उन्हें शुभकामनाएं दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेइइ मेन में कस्तूरबा की नौ छात्राएं उत्तीर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हवन-पूजन के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

खूंटी. खूंटी के कर्रा महतो टोली में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत शांति कुंज, हरिद्वार से आए परिव्राजक चंदन मोदी ने वैदिक मंत्रों के सस्वर गान और देव पूजन, सर्वतोभद्र पूजन आदि विधियों के साथ किया. यज्ञ की पवित्र अग्नि के समक्ष श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की. यज्ञ के दौरान गायक अमित किरण ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया. चंदन मोदी ने यज्ञ की जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक घर में नित्य बलिवैश्व आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने विभिन्न वैदिक कर्मकांडों के सूक्ष्म और व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी. यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न विवाह संस्कार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें स्थानीय समुदाय के लोगों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई. इस आयोजन को सफल बनाने में कर्रा के स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ खूंटी से आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हवन-पूजन के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टोल का झोल: नकद दो साइड से निकलो, बिना टोल दिये गाड़ियों को पास कराने का वीडियो वायरल

कोईलवर. पटना-बक्सर फोरलेन के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बिना टोल दिये नकद लेकर गाड़ियों को पार कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. वायरल वीडियो में एक टोलकर्मी टोल पार कर रहे पिकअप वाहन से टोल टैक्स के बदले नकद रुपये ले रहा है. वीडियो में पिकअप पर बैठा व्यक्ति 200 रुपये देते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि इतना ही देते हैं रखो. इस नकद दो सौ रुपये के बदले उसे कोई रसीद या पर्ची भी नहीं दी जाती. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता. वीडियो में जो पिकअप दिखाई दे रहा है अगर वह टोल टैक्स देता, तो उसे 330 रुपये देने पड़ते, लेकिन वह 200 रुपये नकद देकर टोल पार कर गया. साथ ही उसने कहा कि इतना ही देते हैं रखो. इससे यह स्पष्ट है कि टोल प्लाज़ा पर यह स्पोर्ट्स धड़ल्ले से चल रहा है. सूत्रों की मानें तो यह स्पोर्ट्स नया नहीं है. आये दिन इन्ही सब करमातों को लेकर टोल प्लाजा पर छिटपुट मारपीट और तू-तू मैं-मैं होता रहता है. इधर सूत्रों ने बताया कि सकड्डी-नासरीगंज सड़क से होकर आनेवाले बालू लदे ट्रकों को टोल प्लाजा के बाएं से अवैध तरीके से कम पैसे देकर निकाला जाता है, जिससे टोल कंपनी से लेकर एनएचएआइ तक को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इधर टोल पर हो रहे धांधली को लेकर टोल पर कार्यरत कर्मी दबी जुबान में इस अवैध कमाई का हिस्सा स्थानीय टोलप्लाज़ा व्यवस्थापक से लेकर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों तक को मिलने की बात कहते हैं. इधर वायरल वीडियो को लेकर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के प्रबंधक सुधीर सांगवान ने बताया कि उन्हें ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है. वीडियो मिलने के बाद कर्मियों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टोल का झोल: नकद दो साइड से निकलो, बिना टोल दिये गाड़ियों को पास कराने का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top