Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदुर नीति के 6 सूत्र- जो बनाते हैं इंसान को धरती पर भी सुखी

Vidur Niti: महाहिंदुस्तान के पात्रों में विदुर एक ऐसे प्रकाश स्तंभ हैं, जो सत्य, धर्म और विवेक का मार्ग दिखाते हैं. दासीपुत्र होने के बावजूद उन्होंने अपने ज्ञान, नीति और धर्मनिष्ठ आचरण से हस्तिनापुर की नेतृत्व में विशिष्ट स्थान बनाया. विदुर ने न तो सत्ता के आगे सिर झुकाया, न ही रिश्तों के कारण कभी सत्य से समझौता किया. वे केवल नीति के ज्ञाता नहीं, बल्कि धर्म के सजग रक्षक भी थे. विदुर नीति आज भी लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की प्रेरणा देती है. वे सिखाते हैं कि विवेक और धर्म ही सच्चा मार्ग हैं. विदुर नीति में इस धरती लोक के कुछ सुख के बारे में बताया गया है. सुख का पहला आधार महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति निरोग रहता है, वह इस लोक में ही सुख का अनुभव करता है. उनका मानना था कि स्वस्थ शरीर ही सभी सुखों की आधारशिला है. जब शरीर स्वस्थ होता है, तब मन भी शांत रहता है और व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और आनंद का अनुभव कर सकता है. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: तरक्की चाहिए तो इन 6 आदतों से फौरन बना लें दूरी यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अंधकार के हैं ये चार दीपक, मन में छिपे डर को मिटाने में करेंगे मदद मिलती है मानसिक शांति विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति ऋणमुक्त होता है, वह इस लोक में सच्चा सुख प्राप्त करता है. कर्ज मन और जीवन दोनों पर बोझ बन जाता है, जिससे चिंता और अशांति बढ़ती है. विदुर मानते थे कि आर्थिक स्वतंत्रता से ही मानसिक शांति मिलती है, और यही मनुष्य जीवन के सुख का एक प्रमुख आधार है. घर में रहकर पाएं आत्मिक सुख महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति परदेश में नहीं रहता, वह धरती लोक के समस्त सुखों का अनुभव कर सकता है. अपने घर-परिवार और मातृभूमि में रहकर मिलने वाला स्नेह, अपनापन और मानसिक शांति, जीवन को संतुलित और सुखद बनाते हैं. विदेशवास अक्सर अकेलापन और असुरक्षा की भावना को जन्म देता है, जिससे सुख बाधित होता है. संगति से बढ़ता है जीवन का आनंद महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति सदाचारी और शुभचिंतकों के साथ मेलजोल रखता है, वह धरती लोक के सभी सुखों का अनुभव करता है. अच्छे लोगों की संगति से विचार शुद्ध होते हैं, मार्गदर्शन मिलता है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है. ऐसी संगति व्यक्ति को न केवल सफल बनाती है, बल्कि उसे भीतर से भी संतुष्ट रखती है. ये सच्चा संतोष महात्मा विदुर के मुताबिक, जो व्यक्ति ईमानदारी से मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, वह धरती लोक के सभी सुखों का अधिकारी बनता है. परिश्रम की कमाई में संतोष, आत्मसम्मान और शुद्धता होती है, जो जीवन को सुखमय बनाती है. ऐसे व्यक्ति को न केवल भौतिक सुख मिलता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है. इस तरह जीना असली सुख महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति निडर होकर जीवन व्यतीत करता है, वह धरती लोक के समस्त सुखों का अनुभव करता है. भय रहित मन व्यक्ति को आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और स्थिरता प्रदान करता है. जब मन में डर नहीं होता, तब व्यक्ति स्वतंत्र होकर सही निर्णय ले पाता है और जीवन में सच्चे सुख की अनुभूति करता है. यह भी पढ़ें- अज्ञानता नहीं ये 3 दोष हैं असली विनाश के कारण, विदुर की चेतावनी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post विदुर नीति के 6 सूत्र- जो बनाते हैं इंसान को धरती पर भी सुखी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kulbhushan Jadhav: क्या कुलभूषण जाधव पाकिस्तान से वापस नहीं आएंगे?

Kulbhushan Jadhav: पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव का मामला एक बार फिर चर्चा में है. इस बार खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में यह बयान दिया है कि जाधव को अपील करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं दिया गया था. पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, मंत्रालय ने अदालत को बताया कि जाधव को सिर्फ राजनयिक पहुंच (काउंसलर एक्सेस) की सुविधा मिली थी, लेकिन अदालत में फैसले के खिलाफ अपील करने का हक नहीं दिया गया. यह बयान उस वक्त आया है जब सुप्रीम कोर्ट में उन पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ चल रही सैन्य अदालती कार्यवाही की सुनवाई हो रही है, जिन्हें 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसा में शामिल होने के आरोप में दोषी ठहराया गया है. इन नागरिकों को भी सैन्य अदालतों द्वारा सजा दी गई है, लेकिन उन्हें उच्च न्यायालयों में अपील का अधिकार नहीं दिया गया. इसी संदर्भ में कुलभूषण जाधव का मामला सामने लाया गया, ताकि दिखाया जा सके कि विदेशी नागरिक को कुछ सीमित अधिकार दिए गए थे, जो अपने ही देश के नागरिकों को नहीं मिले. इसे भी पढ़ें: जलते टेंट, बुझती सांसें, गूंजती चीखें, 90 से ज्यादा मौत कुलभूषण जाधव हिंदुस्तान के पूर्व नौसेना अधिकारी हैं. वे समय से पहले सेवानिवृत्त होकर ईरान के चाबहार में अपना व्यापार कर रहे थे. हिंदुस्तान का दावा है कि जाधव को ईरान से अगवा कर पाकिस्तान ले जाया गया और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया. अप्रैल 2017 में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने उन्हें जासूसी और देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मौत की सजा सुनाई. हिंदुस्तान ने इस पर आपत्ति जताते हुए हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख किया. हिंदुस्तान का तर्क था कि पाकिस्तान ने विएना कन्वेंशन के अनुच्छेद 36 का उल्लंघन किया है क्योंकि उसे राजनयिक पहुंच से वंचित रखा गया. इसे भी पढ़ें: गेहूं उत्पादन में कौन सबसे आगे? हिंदुस्तान या पाकिस्तान  2019 में ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय International Court of Justice) ने हिंदुस्तान के पक्ष में फैसला सुनाया और पाकिस्तान को जाधव को काउंसलर एक्सेस देने का निर्देश दिया. हालांकि, अब पाकिस्तान ने यह स्पष्ट किया है कि राजनयिक पहुंच तो दी गई थी लेकिन अपील का अधिकार नहीं. इसे भी पढ़ें: डूबने के कगार पर MS धोनी और दीपिका पादुकोण का पैसा! इस कंपनी में किया था निवेश पाकिस्तान प्रशासन के वकील ख्वाजा हारिस अहमद ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस समय अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या 9 मई की हिंसा के आरोपियों को अपील करने का अधिकार दिया जा सकता है या नहीं. यह मामला वहां की न्याय प्रणाली, नागरिक अधिकारों और सैन्य अदालतों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश और आंधी-तूफान का तांडव! IMD का हाई अलर्ट The post Kulbhushan Jadhav: क्या कुलभूषण जाधव पाकिस्तान से वापस नहीं आएंगे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mango Chaat Recipe: मीठा भी, तीखा भी, ननद को खिलाएं गर्मियों में सबसे चटपटी मैंगो चाट 

Mango Chaat Recipe: गर्मी के दिनों में बाजार में ताजे और मीठे आम खूब मिलते हैं. ऐसे में हमें आम से कुछ अलग और टेस्टी बनाने का मन करते रहता है. आम का स्वाद बहुत कमाल का होता है, फिर जब उसमें थोड़ा नमक, मसाले और  खट्टा-मीठा स्वाद मिल जाए, तो उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तो आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए ऐसी ही एक आसान मैंगो चाट रेसिपी लेकर आए है. जो झटपट बन जाती है और खाने में बहुत मजेदार लगती हैं.  मैंगो चाट बनाने की सामग्री  पका हुआ आम– 2  (छोटे टुकड़ों में काटा हुआ) कच्चा आम – 1 (कटा हुआ) खीरा– आधा (कटा हुआ) उबला आलू– आधा कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) प्याज– आधा (बारीक कटा) हरी मिर्च– 1 (बारीक कटी) नींबू का रस – 1 चम्मच  हरा धनिया – 1 कलियां गार्निश किया हुआ  जीरा पाउडर– आधा चम्मच  चाट मसाला– 1 चम्मच  काला नमक– स्वादानुसार यह भी पढ़ें: Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे! यह भी पढ़ें: Packet Chips Bhel Puri Recipe: अब घर पर मिनटों में बनाए पैकेट चिप्स से मजेदार चटपटी भेलपुरी  मैंगो चाट बनाने की विधि  सबसे पहले एक बाउल में कटा हुआ आम, खीरा, आलू और प्याज डालें. फिर अब इसमें हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद अब इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें. ये खट्टी-मीठी मैंगो चाट रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी, तो इस मैंगो सीजन इस रेसिपी को अपने घर पर जरूर ट्राई करें.  यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक  यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी The post Mango Chaat Recipe: मीठा भी, तीखा भी, ननद को खिलाएं गर्मियों में सबसे चटपटी मैंगो चाट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: पटना में राइस मिल का मालिक लापता, तीन दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Bihar Police: पटना. पटना के पास स्थित बिहटा आईआईटी थाना क्षेत्र के सिकरिया चौक के पास से राइस मिल के मालिक व्यवसायी शंकर सिंह पिछले तीन दिनों से लापता हैं. इस बाबत लापता व्यवसायी के भाई राकेश कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं परिजन अनहोनी की घटना की आशंका जाहिर कर रहे हैं. पुलिस तकनीकी सेल की मदद से लापता व्यवसायी की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. घर से पटना के लिए निकले थे सिकारिया निवासी 40 वर्षीय शंकर सिंह गुरुवार की दोपहर घर से पटना जाने को कह कर निकले थे. चौक पर स्थित अपने राइस मिल पर गये और वहां अचानक गायब हो गये. जिसके बाद परिजनों की ओर से लगातार फोन करने पर फोन बंद बताने लगा, जिससे परिवार में अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाने में लापता होने का लिखित आवेदन देते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. अब तक नहीं मिला कोई सुराग मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि शंकर सिंह नामक कारोबारी के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस उनकी खोज कर रही है. बिहार पुलिस के तकनीकी सेल की मदद से घटना की जांच की जा रही है. अब तक कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और राइस मिल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Bihar Police: पटना में राइस मिल का मालिक लापता, तीन दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heat Wave : हीट वेव से बचाने का अनोखा तरीका

Heat Wave : उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हैं. उनके निर्देश पर व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) ने एक विशेष योजना तैयार की है. जिसके तहत रोचक हिंदी कार्टून फिल्म, पोस्टर, पैम्फलेट और विनाइल बोर्ड के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा. हीट वेव, आगजनी, वज्रपात जैसी आपदाओं से निपटने के लिए यह अभियान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा. विशेष रूप से तैयार की गई हिंदी कार्टून फिल्म लू से बचें और बचाएं के जरिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सरल व मनोरंजक तरीके से सुरक्षा उपाय बताए जाएंगे. प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित कर पोस्टर एवं पैम्फलेट के जरिए लोगों को लू से बचाव की जानकारी दी जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज शेयर किए जाएंगे, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे. यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘ह‍िंदुओं के साथ खून की होली स्पोर्ट्स रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ हिंदुस्तानीय सनातनी हैं आपदा से बचाव के उपाय स्पष्ट रूप से बताए जाएंगे सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, मॉल, सिनेमा हॉल आदि पर प्लेटफॉर्म चस्पा किए जाएंगे और वीडियो फिल्में चलाई जाएंगी. प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत भवनों पर क्या करें, क्या न करें की जानकारी वाले विनाइल बोर्ड लगाए जाएंगे. जिनमें हीट वेव, अग्निकांड, वज्रपात व अन्य आपदा से बचाव के उपाय स्पष्ट रूप से बताए जाएंगे. यह जागरूकता अभियान न केवल लोगों को लू से बचाव के प्रति सतर्क करेगा, बल्कि उन्हें अन्य आपदा से निपटने में भी सक्षम बनाएगा. The post Heat Wave : हीट वेव से बचाने का अनोखा तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

IPL 2025 LSG vs RR, Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2025 में LSG का शानदार प्रदर्शन जारी है. एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों के साथ-साथ आवेश खान की तीन विकेटों की बेहतरीन गेंदबाज़ी, जिन्होंने अंतिम ओवर में नौ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया, मैच के मुख्य आकर्षण रहे. इस तरह LSG ने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 181 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए RR को दो रन से हराया. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपनी टीम की रोमांचक जीत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने राहत की सांस लेते हुए अपनी टीम के गेंदबाज़ों की जमकर तारीफ की और कहा कि इस तरह के मुकाबले “चरित्र निर्माण” करते हैं. मैच के बाद पुरस्कार समारोह में पंत ने कहा, “इस तरह के मैच चरित्र का निर्माण करते हैं. यह एक शानदार जीत थी. एक टीम के तौर पर यह हमें एक अलग स्तर पर ले जाएगा. ये वे सकारात्मक चीजें हैं जिनके बारे में हम हमेशा बात करते हैं. हम एक टीम के रूप में और बेहतर करेंगे. सारा श्रेय गेंदबाज़ों को जाता है जिन्होंने सही समय पर अपने होश बनाए रखे.” उन्होंने आगे कहा, “आसान नहीं था, खासकर जब हम हर वक्त मैच में पीछे थे. उन्होंने (RR) शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने संयम बनााए रखा. खासतौर पर आवेश ने तो कमाल कर दिया. उसने तीन ओवर फेंके और यह शानदार था.” राजस्थान को अंतिम ओवर में 9 रन की जरूरत थी. लेकिन आवेश ने जबरदस्त स्पोर्ट्स दिखाया. पंत ने इस रणनीति पर बात करते हुए कहा, “योजना थी कि हर गेंद पर ध्यान से सोच-समझ कर गेंदबाजी करें, एक-एक गेंद पर फोकस करें. हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं, अभी तो बस जीत का मजा ले रहे हैं.” LSG vs RR मैच का हाल मैच की बात करें तो LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एडेन मार्करम (45 गेंदों में 66 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आयुष बडोनी (34 गेंदों में 50 रन, 5 चौके, 1 छक्का) और अब्दुल समद (10 गेंदों में नाबाद 30 रन, 4 छक्के) की पारियों की बदौलत LSG ने 20 ओवर में 180/5 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2/31 की गेंदबाजी की और अब उन्हें 181 रन का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी (20 गेंदों में 34 रन, 2 चौके, 3 छक्के) के साथ 85 रनों की साझेदारी की. फिर कार्यवाहक कप्तान रियान पराग (26 गेंदों में 39 रन, 3 चौके, 2 छक्के) के साथ 62 रन की साझेदारी की. खुद यशस्वी ने 52 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हालांकि जब आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी, तो आवेश खान (3/37) ने ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए LSG को 2 रन से जीत दिलाई और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जिनके खाते में केवल दो जीत और छह हार हैं. वहीं, लखनऊ पांच जीत और तीन हार के साथ चौथे स्थान पर है. आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीना मैच, लखनऊ की हारती बाजी को ऐसे बचा ले गए जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा The post ‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : हवा में लटकने लगी ट्रेन, वीडियो देखकर नहीं होगा भरोसा

Viral Video : चीन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए सस्पेंडेड मोनो-रेल चल रही है. यह रेल हवा में लटक कर रोलरकोस्टर की तरह चलती है. इससे तेज रफ्तार और मजेदार सफर का अनुभव मिलता है. यह नई टेक्निक ट्रांसपोर्ट का भविष्य बदल सकती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन हवा में लटककर चल रही है. उसके अंदर यात्री बैठे हुए हैं. इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा– हिंदुस्तान और पूरी दुनियां में ट्रेन रेल की पटरियों पर चलती हैं लेकिन चीन में ऐसा नहीं है. चीन के वुहान शहर में ट्रेन लटकती हुई चलती हैं और इनके फ्लोर कांच के बने होते हैं. देखें वीडियो हिंदुस्तान और पूरी दुनियां में ट्रेन रेल की पटरियों पर चलती हैं लेकिन चीन में ऐसा नहीं है, चीन के वुहान शहर में ट्रेन लटकती हुई चलती हैं और इनके फ्लोर कांच के बने होते हैं। pic.twitter.com/iwg8GbyoVj — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) April 18, 2025 इंजीनियर्स ने क्या किया दावा चीन की रेल कंपनी सीआरआरसी क्विंगदाओ के इंजीनियर्स का कहना है कि सस्पेंडेड मोनो-रेल सस्ती, इको-फ्रेंडली और बनाने में कम समय लेने वाली टेक्निक है. यह पारंपरिक सब-वे मेट्रो की तुलना में अधिक किफायती है. कंपनी के मुताबिक, यह मोनो-रेल चीन के शहरी क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में एक बेहतरीन और कारगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प साबित हो सकती है. यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘ह‍िंदुओं के साथ खून की होली स्पोर्ट्स रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ हिंदुस्तानीय सनातनी हैं The post Viral Video : हवा में लटकने लगी ट्रेन, वीडियो देखकर नहीं होगा भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीना मैच, लखनऊ की हारती बाजी को ऐसे बचा ले गए

IPL 2025 LSG vs RR, Avesh Khan Turned table for Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक टिका रहा और दर्शकों की सांसें थम-सी गईं. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मार्करम (66 रन) और आयुष बडोनी (50 रन) की बदौलत 180 रन बनाए. राजस्थान की ओर से रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबााजी करते हुए 181 रन के लक्ष्य को छोटा बना दिया था. दोनों ही बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 156 रन तक टीम का स्कोर पहुंचा दिया था. हालांकि यहीं से माहौल बदल गया, जिसके सूत्रधार रहे आवेश खान. आखिरी तीन ओवर में 25 रन की जरूरत थी. 18वां ओवर लेकर आवेश खान आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया. जायसवाल 52 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर आवेश ने रियान पराग को भी एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. पराग 26 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए. आवेश खान ने इस ओवर में केवल 5 रन दिए.  इसके बाद अंतिम दो ओवर में राजस्थान को 20 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर फिर एकबार पिछले मैच में सुपर ओवर स्पोर्ट्सने वाले व जुरेल और शिमरॉन हेटमायर थे. लेकिन दोनों ही खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. दिग्वेश राठी ने कंजूसी दिखाते हुए केवल 11 रन दिए. राजस्थान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 9 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर. गेंदबाजी की जिम्मेदारी फिर एकबार संभाली तेज गेंदबाज आवेश खान ने. अंतिम ओवर का रोमांच 19.1: 139.8 किमी/घंटा की रफ्तार से आवेश ने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी. जुरेल ने गेंद को डिप मिडविकेट की ओर स्पोर्ट्सा और एक रन लिया. 8 रन अब भी बाकी. 19.2: हेटमायर ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को थर्ड मैन की दिशा में भेजा. शार्दुल ठाकुर से फील्डिंग में चूक हुई और बैटर्स ने दो रन चुरा लिए. पंत ने रन-आउट की कोशिश की लेकिन गिल्लियां हाथ से गिरा दीं. राजस्थान को 6 रन चाहिए थे अब 4 गेंदों में. 19.3: आवेश से एक ओवरपिच गेंद हुई और हेटमायर ने फ्लिक मारने की कोशिश की — लेकिन सीधे बाउंड्री पर खड़े शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे. बड़ा विकेट, हेटमायर का विकेट राजस्थान की उम्मीदों पर भारी पड़ा. अब मामला और पेचीदा हो गया. 19.4: नई क्रीज़ पर आए शुभम दुबे को आवेश ने एकदम सटीक यॉर्कर पर रोक दिया. गेंद सीधे वापस बॉलर के पास. कोई रन नहीं. अब 6 रन चाहिए थे 2 गेंदों में. 19.5: दुबे ने फुल टॉस गेंद पर लंबा शॉट स्पोर्ट्सा. गेंद ऊँची तो गई लेकिन दूरी नहीं मिली. मिलर ने लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रेशर ने स्पोर्ट्स दिखाया और कैच छूट गया. बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए. अब चाहिए थे 4 रन आखिरी गेंद पर. 19.6 (अंतिम गेंद): साँसे थमी थीं, आंखें स्क्रीन पर टिकी थीं. आवेश ने एक और फुल लेंथ गेंद डाली. दुबे ने जोरदार शॉट मारा, गेंद सीधा आवेश के पैर और हाथ से टकराई और एक्स्ट्रा कवर की ओर लुढ़क गई. सिर्फ एक रन मिला.  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मैच 2 रन से जीत लिया! इस जीत से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने राहत की सांस ली. उनका बल्ला तो नहीं चला, लेकिन टीम की जीत से पॉइंट्स टेबल में वे ऊपर चढ़ गए हैं. आईपीएल के आधे सफर यानी 36 मैचों के बाद उनकी टीम टॉप 4 में है और उनकी टीम आगे भी इसी को बरकरार रखना चाहेगी.   जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा उम्र ही नहीं छक्का भी ऐतिहासिक, वैभव सूर्यवंंशी ने पहली ही बाल पर बनाया रिकॉर्ड The post आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीना मैच, लखनऊ की हारती बाजी को ऐसे बचा ले गए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: अनुज ने शो में वापसी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- यहां कोई भी कभी भी वापस आ…

Anupama: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की. अनुज की एंट्री शो में बीच में हुई और जल्द ही वह दर्शकों के चहेते बन गए. अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पाई. हालांकि जब शो में लीप आया तो अनुज के किरदार को खत्म कर दिया गया. उसके बाद कई महीनों तक फैंस उनके वापस लौटने का इंतजार करने लगे. इस बीच एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया कि वह शो को अलविदा कह चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि रूपाली गांगुली के साथ कथित झगड़े की वजह से उन्होंने शो को अलविदा तो नहीं कह दिया. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया. गौरव खन्ना ने अनुपमा में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी गौरव खन्ना ने अनुपमा में वनराज के बाद सबसे अहम किरदार निभाया था. पिंकविला संग इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या रूपाली गांगुली के साथ उनके कथित लड़ाई की वजह से उन्होंनो शो को बीच में छोड़ दिया. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “अनुज कपाड़िया मेरे लिए एक कॉमा की तरह है, फुलस्टॉप नहीं. राजन सर ने इस किरदार को मारा नहीं है, बस फिलहाल कहानी में उसके लिए जगह नहीं है. लेकिन ये इंडियन टेलीविजन है. यहां कोई भी कभी भी वापस आ सकता है, ऐसे कई उदाहरण हैं. हां इसका मतलब ये नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं. लेकिन कभी ना मत कहना. ” गौरव खन्ना बोले- जब सही समय आएगा… राजन शाही के शो अनुपमा में वापसी को लेकर गौरव खन्ना ने कहा कि, “क्यों नहीं. यह मेरा सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है. लेकिन मुझे लगता है कि हर कहानी की अपनी एक बनावट होती है.” उन्होंने समझाया कि इस शो की बनावट थोड़ी अलग है, लेकिन जब सही समय आएगा, तो मैं जरूर लौटूंगा. वहीं, हाल ही में एक्टर ने सेलिब्रेटी मास्टरशेफ शो जीता है. उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया. यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट The post Anupama: अनुज ने शो में वापसी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- यहां कोई भी कभी भी वापस आ… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Airport in Bihar: बिहार में एयरपोर्ट के पास जलाया लेजर लाइट तो होगी जेल, पटना में डीजे बजाने के पहले लें अनुमति

Airport in Bihar : पटना. पटना समेत बिहार के तमाम हवाई अड्डों के पास लेजर लाइट जलाने पर रोक लगा दी गई है. किसी भी तरह की लाइट जो हवाई जहाज तक पहुंचे, उसे इस इलाके में नहीं जलाया जा सकता है. ऐसा करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. आपको जेल भी हो सकती है. पटना में अब शादी-समारोह या अन्य मौके पर डीजे बजाने से पहले भी अनुमति लेनी होगी. एसएसपी अवकाश कुमार ने पटना जिले के सभी थानेदारों और डीएसपी को ये निर्देश दिए. थानेदारों को दिया गया निर्देश राजधानी पटना के एयरपोर्ट, फुलवारीशरीफ, गर्दनीबाग, सचिवालय जैसे थानों के थानेदारों को अपने इलाके में विशेष नजर रखने को कहा गया है. इन सभी जगहों से हवाई अड्डा नजदीक है. अगर इन इलाकों में किसी तरह के लेजर लाइट का प्रयोग होता है, तो वह हवाई जहाज तक भी पहुंच सकता है. अचानक लेजर लाइट जलने से विमानों की लैंडिंग में परेशानी होती है और संतुलन बिगड़ सकता है. फ्लाइट पर चमका था लेजर गुरुवार को इंडिगो की पुणे-पटना फ्लाइट पर रात के वक्त किसी ने लेजर लाइट जला दिया था. इस मामले ने तूल पकड़ लिया. फुलवारीशरीफ इलाके में पुलिस ने डिस्को लाइट जब्त किया है. पटना पुलिस ने बैंड-बाजा और डीजेवालों से बंधपत्र भी भरवाया है. उसमें लिखा है कि रात के 10 बजे के बाद कोई भी डीजे नहीं बजायेगा. डीजे बजाने के पहले अनुमति लेनी होगी. किसी प्रकार का लेजर लाइट भी नहीं जलाया जायेगा. इसके बाद भी अगर किसी ने नियम का उल्लंघन किया, तो उसपर कार्रवाई की जायेगी. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Airport in Bihar: बिहार में एयरपोर्ट के पास जलाया लेजर लाइट तो होगी जेल, पटना में डीजे बजाने के पहले लें अनुमति appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top