Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसी से धोबिया पोखर को भरने व बेचने की शिकायत

चतरा. शहर के दीभा मुहल्ला के छठ तालाब के बगल में स्थित धोबिया (गुही) पोखर को भरने व अनाधिकृत रूप से बिक्री करने की शिकायत मुहल्लेवासियों ने उपायुक्त से की है. बताया कि पौराणिक छठ तालाब का जलस्तर उक्त जलाशय (पोखर) से ही बना रहता है. साथ ही अगल-बगल की लगभग पांच हजार आबादी को उक्त जलस्त्रोत पर निर्भर करते है. इसके खतियान व राजस्व कागजातो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बताया कि प्रशासन द्वारा 2013 में जलाशयों का स्वामित्व नगर निकाय को है. उक्त पोखर को भरने से पूरे क्षेत्र का जलस्त्रोत सूख जायेगा. लोगों को काफी परेशानी होगी. विरोध करने पर झूठा केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. मुहल्ले के लोगों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर भू-माफियाओ पर कार्रवाई करने की मांग की. मांग करने वालो में राजन वर्मा, प्रमोद दास, शंकर कुमार साव, पंकज कुमार, सरिता देवी, मांती देवी, भोला वर्मा, अशोक राम, शंकर राम समेत काफी संख्या में लोग शामिल है. मालूम हो कि शुक्रवार को उक्त जमीन पर जेसीबी लगाया गया था, जिसका मुहल्लेवासियों ने विरोध किया. इसके बाद सीओ ने काम को बंद करा दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसी से धोबिया पोखर को भरने व बेचने की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

63 लीटर विदेशी शराब के साथ नवादा व नालंदा के युवक गिरफ्तार

डोभी. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर वाहन जांच के दौरान कार से 63 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक सहित शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में मद्य निषेध इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि शनिवार को झारखंड की तरफ से आ रही कार की जांच करने पर उसमें रखी विभिन्न ब्रांड की63 लीटर विदेशी शराब जब्ज की गयी. मौके पर कार चालक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के रैकड़ निवासी 21 वर्षीय राजू कुमार महतो तथा शराब धंधेबाज नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर निवासी 19 वर्षीय अनिकेत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस जांच अभियान में प्रभात कुमार झा, संतोष कुमार, दिलीप कुमार एवं सैप के जवान सहित गृह रक्षक बल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 63 लीटर विदेशी शराब के साथ नवादा व नालंदा के युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएसपी ने पंप लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन का दिया आश्वासन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा पेट्रोल पंप लूट के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं जिलाध्यक्ष रामाधार पांडेय व उपाध्यक्ष एसएन झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की जिसमें खबड़ा में पंप लूट की घटना विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद एसएसपी सुशील कुमार ने पेट्रोलिएम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि घटना को लेकर वह काफी सजग हैं. कुछ बातें जांच में सार्वजनिक नहीं की जाती है. हम जल्द से जल्द इस घटना का पूरा उद्भेदन करेंगे. एसएसपी ने सुझाव दिया किया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप मालिक अपने कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन अवश्य करायें. ताकि पंप मालिक उनके कार्यकलाप की जानकारी रख सके. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी ने आश्वस्त किया है कि पंप की सुरक्षा को लेकर सजग हैं. कार्रवाई कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएसपी ने पंप लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन का दिया आश्वासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

LPG Cylinder Price Today 20 April 2025 : 20 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. आपके शहर में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है. झारखंड के किस जिले में आज कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर. सबसे सस्ता या सबसे महंगा सिलेंडर आज किस जिले में मिलेगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां मिलेंगे. आज झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में मिलेगा. यहां के लोगों को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए 892.50 रुपए देने होंगे. सरायकेला-खरसावां के एलपीजी ग्राहकों को भी सिलेंडर इतने में ही मिल जायेगा. अगर कोई ग्राहक इसी सिलेंडर को कोडरमा हजारीबाग या रामगढ़ में लेगा, तो उसे 912 रुपए देने होंगे. झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर इन्हीं तीनों जिलों में है. धनबाद, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, बोकारो समेत 17 जिलों में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिलेंगे. चाईबासा के एलपीजी सिलेंडर ग्राहक को 20 अप्रैल को सिलेंडर की कीमत 902 रुपए चुकानी होगी. झारखंड के किस जिले या शहर में 20 अप्रैल 2025 को 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 20 अप्रैल को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत शहर/जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत रांची 910.50 रुपए जमशेदपुर 892.50 रुपए धनबाद 910.50 रुपए बोकारो 910.50 रुपए गिरिडीह 910.50 रुपए देवघर 910.50 रुपए दुमका 910.50 रुपए हजारीबाग 912.00 रुपए कोडरमा 912.00 रुपए पलामू 910.50 रुपए चतरा 909.50 रुपए जामताड़ा 910.50 रुपए गढ़वा 910.50 रुपए गोड्डा 910.50 रुपए गुमला 910.50 रुपए खूंटी 910.50 रुपए चाईबासा 902.00 रुपए लातेहार 910.50 रुपए लोहरदगा 910.50 रुपए पाकुड़ 910.50 रुपए रामगढ़ 912.00 रुपए साहिबगंज 910.50 रुपए सरायकेला-खरसावां 892.50 रुपए सिमडेगा 910.50 रुपए Source : Indian Oil Corporation of India इसे भी पढ़ें झारखंड के इस आईएएस अफसर को सिविल सर्विसेज डे पर सम्मानित करेंगे पीएम मोदी Gumla News: आर्मी के जवान ने सीओ कार्यालय के पास किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास गैंगस्टर प्रिंस और गोपी खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार प्रशिक्षण की सुविधा मिले तो बोकारो से भी निकल सकते हैं सचिन तेंडुलकर, एमएस धोनी The post 20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Malegaon Blast: 17 साल बाद इस दिन आने वाला है फैसला, NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी

Malegaon Blast: मालेगांव विस्फोट मामले में अभियोजन पक्ष ने शनिवार को अपनी अंतिम लिखित दलीलें दाखिल कीं, जिसके बाद मामले की सुनवाई समाप्त हो गई. इसके बाद विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने मामले को फैसले के लिए 8 मई तक स्थगित कर दिया. सुनवाई के दौरान 34 गवाह अपने बयान से पलटे मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 323 गवाहों का परीक्षण किया, जिनमें से 34 अपने बयान से पलट गए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, बीजेपी की नेता प्रज्ञा ठाकुर- मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और हिंदुस्तानीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मुकदमा चलाया गया. ATS ने पहले मामले की जांच शुरू की थी, बाद में NIA को किया गया स्थानांतरित इस मामले की जांच शुरू में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) द्वारा की गई थी, जिसे 2011 में एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया. एनआईए ने मामला अपने हाथ में लेने के बाद 2016 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें ठाकुर और तीन अन्य आरोपियों श्याम साहू, प्रवीण टाकलकी और शिवनारायण कलसांगरा को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और उन्हें मामले में आरोप मुक्त किया जाना चाहिए. एनआईए अदालत ने हालांकि साहू, कलसांगरा और टाकलकी को आरोप मुक्त कर दिया और फैसला सुनाया कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मुकदमे का सामना करना होगा. The post Malegaon Blast: 17 साल बाद इस दिन आने वाला है फैसला, NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 महिने पहले जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया था विदा, उसी की अर्थी को पिता ने दिया कंधा

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर वार्ड तीन में नवविवाहिता सुमित्रा देवी उर्फ शगुन 19 वर्ष का शव शनिवार को ससुराल में फंदे से लटका मिला. उसकी शादी महज 10 माह पूर्व शिकारपुर के सागर राय पिता दिनेश चन्द्र राय के साथ हुई थी. मायका तैयबपुर पंचायत की सोनापुर गांव में है. परिजनों ने बताया की नगदी, सोना चांदी का गहना देकर पिता ने बड़े अरमान के साथ अपनी बेटी को विदा किया था. महज 10 माह के बाद ही बेटी का शव मिला है. दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति  आसपास के लोगों ने बताया कि मृतिका का शव फंदे से झूलता हुआ उसके घर से बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की सूचना पाकर मृतिका के स्वजन बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव देख कर दहाड़ मार कर रोने लगा. मृतिका के पिता ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता ने बताया कि तीन माह पूर्व हीं दामाद को दुकान करने के लिए पचास हजार रूपये दिये थे. बदले में बेटी का शव मिला. शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिये थे. पर दामाद के परिवार वाले और दहेज की मांग करते थे. बेटी को प्रताड़ित करते थे. परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस पति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ घटना की सूचना पाते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान दलबदल के साथ शिकारपुर पहुंच कर स्थिति से अवगत होते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं मिला था.आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. यह हत्या है या आत्महत्या के मामले पर पूछे जाने पर बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा. विवाहिता की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज वहीं, औरंगाबाद जिले के गोह से भी ऐसी ही समाचार सामने आई है. जहां गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव में विवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पति लव कुश कुमार, मां सुषमा देवी, पिता श्रवण कुमार व भाई अंकुश कुमार को आरोपित बनाया गया है. मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी की शादी 2020 में लव कुश कुमार के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ज्योति को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है और इसके लिए उसके पति और ससुराल वाले जिम्मेदार हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है : गोह थानाध्यक्ष गोह थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया की मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने इस मामले में सबूत इकट्ठा करना और गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव The post 10 महिने पहले जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया था विदा, उसी की अर्थी को पिता ने दिया कंधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tejashwi Yadav: ‘तेजस्वी के डिप्टी CM रहते पथ निर्माण में हुआ था 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा’, विजय सिन्हा ने नेता विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रशासनी टेंडरों में मंत्रियों की कमीशनखोरी के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि तेजस्वी यादव जब खुद उपमुख्यमंत्री थे और पथ निर्माण मंत्री भी थे, उस समय उनके माध्यम से पथ निर्माण विभाग में 26 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए। इतने रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ, लेकिन वह उस पर चुप हैं. विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव के समय के जितने एस्टीमेट और प्राक्कलन बने थे, सबकी हमने जांच कराई थी, उसमें 26 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है.” सबूत दें तेजस्वी यादव विजय सिन्हा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव अब जो आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत उपलब्ध कराएं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे को लेकर कहा कि जो जनता का सेवक रहेगा, वही बिहार का नेता बनेगा. अब बिहार को खलनायक की जरूरत नहीं है, बिहार को अब नायक की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात, लाखों लोगों को होगा फायदा तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साधा था निशाना तेजस्वी यादव ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की प्रशासन पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार का आलम है कि ताबड़तोड़ सभी विभागों में टेंडर निकाले जा रहे हैं, जिसमें सभी विभागीय मंत्रियों को 30 प्रतिशत कमीशन तय है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे उन्हें चुनाव का खर्च भी निकालना है. इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी The post Tejashwi Yadav: ‘तेजस्वी के डिप्टी CM रहते पथ निर्माण में हुआ था 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा’, विजय सिन्हा ने नेता विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता तो इस आईपीएल टीम के कोच बन गए अभिषेक नायर

BCCI News: टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ रहे अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापस आ गए हैं, जबकि कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूर्व हिंदुस्तानीय बल्लेबाज को इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच के पद से हटा दिया गया है. हालांकि अब तक बीसीसीआई (BCCI) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बीजीटी में हिंदुस्तान को पर्थ में पहले टेस्ट में जीत के बाद 1-0 की बढ़त गंवाते हुए, विदेशी सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था. नायर ने पिछले सीजन में केकेआर के साथ गौतम गंभीर के साथ काम किया था. वह एक बार फिर इस टीम के सहायक कोच बनकर आए हैं. When BCCI showed him the way out Abhishek Nayar became the coach of this IPL team 8 महीने में ही हो गई अभिषेक नायर की छुट्टी समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, नायर को टीम इंडिया के सहायक कोच के पद से महज 8 महीने बाद ही मुक्त कर दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अभी तक इस फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीम के सहयोगी स्टाफ के एक प्रमुख सदस्य के साथ मतभेद की जोरदार चर्चा के बीच यह फैसला लिया गया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘हिंदुस्तान की हाल की टेस्ट श्रृंखलाओं में हार (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है लेकिन बीसीसीआई में यह भी महसूस किया जा रहा है कि सहयोगी स्टाफ के एक महत्वपूर्ण सदस्य और एक वरिष्ठ स्टार खिलाड़ी के बीच चल रही खींचतान में नायर बलि का बकरा बन गये.’ Welcome back home, @abhisheknayar1 💜 pic.twitter.com/IwJQTnAWxa — KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 19, 2025 सहायक कोच को हटाया जाना कोई अलग घटना नहीं है. फील्डिंग कोच टी दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई के भी पद से हटने की उम्मीद है, जिन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर लिया है. यह बीसीसीआई की नई लागू की गई एसओपी के साथ मेल खाता है, जो सहायक कर्मचारियों के कार्यकाल को अधिकतम तीन साल तक सीमित करता है. इस बीच, हिंदुस्तान के पहले स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स की वापसी की संभावना है. सौरव गांगुली के नेतृत्व में 2003 विश्व कप के दौरान टीम की फिटनेस व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को इस भूमिका को फिर से शुरू करने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. सभी की नजरें नये कोचिंग स्टॉफ पर जैसा कि स्थिति है, नायर का जाना एक व्यापक संरचनात्मक बदलाव का हिस्सा प्रतीत होता है. हालांकि, पर्दे के पीछे के तनाव ने उनकी अनौपचारिक विदाई में उतनी ही या उससे भी बड़ी भूमिका निभाई होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर को टीम को आगे ले जाने के लिए किन कोचिंग स्टाफ का साथ मिलता है. उम्मीद है आने वाले दिनों में बीसीसीआई इस पर से पर्दा उठाने का काम करेगी. सभी को उसका इंतजार है. ये भी पढ़ें… क्या प्रीति जिंटा ने की थी ऋषभ पंत की बेइज्जती? एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल गया मौका, LSG के खिलाफ आज मैदान पर जलवा बिखेरेगा ‘छोटू उस्ताद’ The post BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता तो इस आईपीएल टीम के कोच बन गए अभिषेक नायर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा नोटिस, पैसे लेकर कार्यक्रम नहीं करने का है आरोप

बेगूसराय कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया  है. कोर्ट ने दोनों के खिलाफ हिंदुस्तानीय दंड विधान की धारा 406 और 427 और 34 के तहत संज्ञान लिया है और दोनों आरोपित को कोर्ट में  मौजूद रहने के लिए नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया है.   5 लाख 51 हजार रुपये लेकर अक्षरा ने नहीं किया था कार्यक्रम समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह को गायिकी करने के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये दिये गये थे. यह पैसे अक्षरा को शिबेश मिश्रा ने दिये थे, जिसके लिए अक्षरा सिंह को दो घंटे तक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी. लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह कार्यक्रम में पहुंची, दर्शकों की भीड़ में से कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की, जिससे नाराज होकर अक्षरा ने माइक फेंक दिया और बिना कार्यक्रम किये ही मंच छोड़कर चली गईं. आयोजक शिबेश मिश्रा का कहना है कि उन्होंने गायिका को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकीं.  24 अक्तूबर 2023 को हुआ था कार्यक्रम भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह का यह कार्यक्रम 24 अक्तूबर को रात दस बजे समस्तीपुर में होना था. लेकिन आयोजक शिबेश मिश्रा का आरोप था कि अक्षरा रात करे 12 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम में लेट से पहुंची और आधे घंटे के बाद ही बीच कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं. इस दौरान उन्होंने माइक भी फेंककर तोड़ दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पैसे नहीं लौटाने पर आयोजक ने किया मुकदमा दर्ज जब अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिना कार्यक्रम किये ही चली गईं, तो आयोजक शिबेश मिश्रा ने उनसे पैसे लौटाने की मांग की, लेकिन अक्षरा द्वारा पैसे नहीं लौटाये गये, जिसके बाद आयोजक ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ बेगूसराय अदालत में मुकदमा दायर कर दिया. (यह समाचार इंटर्न हर्षित ने लिखी है) इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव The post भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा नोटिस, पैसे लेकर कार्यक्रम नहीं करने का है आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आत्महत्या या कुछ और? 21 दिन में पति-पत्नी की एक ही कमरे में एक ही तरीके से मौत ने खड़े किए कई सवाल

Patna News, मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव से एक ऐसी रहस्यमय और दुखद समाचार सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. एक ही कमरे में, महज़ 21 दिनों के भीतर, पहले पत्नी और फिर पति ने आत्महत्या कर ली. लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है—क्या ये आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है? पहले पत्नी, अब पति- एक ही कमरे में मौत मृतकों की पहचान मोहम्मद जावेद उर्फ रिंकू (उम्र 28) और उनकी पत्नी फरजाना प्रवीण उर्फ फरहाना खातून (उम्र 22) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, फरजाना ने 21 दिन पहले शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. और अब, उसी कमरे में, उसी दिन (शनिवार) को जावेद ने भी फांसी लगा ली. परिवार में डिप्रेशन और तनाव की बात, मगर… परिजनों का कहना है कि फरजाना पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, और उसकी मौत के बाद जावेद डिप्रेशन में चला गया था.वह गुमसुम रहने लगा था और किसी से खुलकर बात नहीं करता था. लेकिन एक ही कमरे में दोनों की मौत होना और वो भी ठीक 21 दिन के अंतराल पर—यह एक साधारण मानसिक तनाव की कहानी से ज्यादा कुछ कहता है. क्या हो सकता है मामला कुछ और? स्थानीय लोग और कुछ परिजन भी अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि कहीं इस मामले में कोई साजिश तो नहीं? क्या किसी तरह का मानसिक या भावनात्मक उत्पीड़न था? या फिर कोई ऐसा रहस्य, जो अब तक सामने नहीं आया? इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात, लाखों लोगों को होगा फायदा बच्ची का भविष्य अधर में सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि दंपत्ति की 14 माह की एक बच्ची अब पूरी तरह अनाथ हो चुकी है। उसके भविष्य की जिम्मेदारी किस पर होगी—यह सवाल भी सामने है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें गांव में दहशत और बेचैनी का माहौल राघोपुर गांव इस दोहरी त्रासदी से गहरे सदमे में है.लोग सहमे हुए हैं और बार-बार यही कह रहे हैं- क्या यह सिर्फ आत्महत्या थी, या पर्दे के पीछे कुछ और? इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी The post आत्महत्या या कुछ और? 21 दिन में पति-पत्नी की एक ही कमरे में एक ही तरीके से मौत ने खड़े किए कई सवाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top