Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : शिक्षा पर जोर दे पानी तांती समाज : शरण पान

जगन्नाथपुर. पान-तांती समाज ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर में बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम जिला) के प्रथम विधायक स्व मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्यतिथि मनायी. समाज ने मुकुंद राम तांती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम पान-तांती संघ के प्रखंड अध्यक्ष शरण पान की अगुवाई में हुआ. श्री पान ने कहा कि मुकुंद राम तांती के सपनों को साकार करना है. समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देना होगा. अभिमन्यु पान ने कहा कि हमारे समाज की स्थिति खराब हो रही है. हमारे समाज को हक, अधिकार और पहचान नहीं मिल पायी है. हमें लड़ कर अधिकार लेना पड़ेगा. श्रद्धांजलि समारोह में शेखर दास, रोशन पान,शशि दास,राजकिशोर पान आदि समाज के स्त्री एवं पुरुष उपस्थित थे. कौन थे मुकुंद राम तांती 15 मार्च, 1902 को सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर के पोखरिया गांव में जन्मे मुकुंद राम तांती स्वतंत्रता सेनानी व सामाजिक कार्यकर्ता थे. आजाद हिंदुस्तान में बिहार विस के लिये 1952 में हुए प्रथम चुनाव में उन्होंने बहरागोड़ा विस क्षेत्र से जीत दर्ज कर विस पहुंचे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : शिक्षा पर जोर दे पानी तांती समाज : शरण पान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे

नोवामुंडी/चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ. तांतनगर के खेड़ियाटांगर गांव में एक मकान पर ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से चाची-भतीजी घायल हो गयीं. वहीं, नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूट गये, तो कई लोगों को हल्की चोट आयी है. घायल बच्ची को तीन घंटे बाद आया होश तांतनगर प्रखंड के खेड़ियाटांगर गांव स्थित परोंमसाई के एक घर पर दोपहर करीब एक बजे ठनका गिरने से स्त्री समेत दो लोग घायल हो गये. समाज सेवी उदय सिंह पूर्ति व मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने घायलों को तांतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां सान्या पूर्ति (04) को तीन घंटे बाद होश में आया. बालिका सान्या पूर्ति व स्त्री रंदाय पूर्ति घर में बैठे थे. ठनका गिरने से रंदाय पूर्ति (45) हल्की झुलस गयी. सान्या पूर्ति बेहोश हो गयी. रंदाय पूर्ति अपनी देवरानी की बेटी सान्या पूर्ति को लेकर घर में बैठी थी. नोवामुंडी : पेड़ों की डालियां गिरीं, आम को नुकसान नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई. कुछ देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरने लगे. बड़े-बड़े ओले गिरने से सड़क पर मोटर साइकिल चालकों व पैदल चलने वालों में अफरा-तफरी मच गयी. खटाल में पशु भी चपेट में आ गये. कई लोग चोटिल हुए. ओला वृष्टि के साथ शाम 5 बजे से बिजली कट गयी. ओला गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है. कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गयीं. पेड़ पर लगे अधिकतर आम झड़ गये. बारिश के कारण नोवामुंडी पीएचसी परिसर व सड़क पर पानी भर आया. बाजार में सन्नाटा पसर गया. भुइयां टोली के 14 घरों को नुकसान नोवामुंडी प्रखंड की महुदी पंचायत के पचाई साई, उरांव टोली, दिउरी साई ,डोंडिया साई, बांग्ला डीपा व हरिजन टोला में कई लोगों के मकान के एस्बेस्टस की छत को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भुइयां टोली के 14 घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम और रांची के बीच खिताबी भिड़ंत आज

चाईबासा. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला स्त्री सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को स्पोर्ट्सा जायेगा. इसमें गत वर्ष की उपविजेता टीम रांची का मुकाबला मेजबान पश्चिमी सिंहभूम से होगा. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर स्पोर्ट्से गये सुपर डिवीजन मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने बोकारो व जमशेदपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी है. वहीं रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर डिवीजन के दूसरे मुकाबले में रांची ने गत वर्ष की चैंपियन टीम सिमडेगा व धनबाद को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है. 50-50 ओवर के स्पोर्ट्से जाने वाले फाइनल मैच का प्रारंभ प्रातः 9 बजे से होगा. पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न 4 बजे निर्धारित है. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर रहेंगे. प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 80,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 60,000 रुपये का चेक प्रदान किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम और रांची के बीच खिताबी भिड़ंत आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: ओडिशा की शिल्पकला से सजेगा भगवान जगन्नाथ का नया रथ

सरायकेला. सरायकेला की रथयात्रा में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ नये रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे. रथ का निर्माण अक्षय तृतीया के दिन शुरू होगा. रथ के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे. रथ का निर्माण ओडिशा के कोर्णाक शहर के कारीगर करेंगे. रथ बनाने के लिए कारीगरों को चार लाख रुपये दिये जाएंगे. पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ के रथ का होगा निर्माण सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर परिसर सभागार में शुक्रवार को श्रीश्री जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस वर्ष पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ के रथ निर्माण होगा. इसके लिए ओडिशा के रथ निर्माणकर्ता गुरुपद महाराणा से समिति ने चार लाख रुपये का एकरारनामा किया है. लंबे समय से रथ निर्माण का हो रहा था प्रयास बैठक के बाद राजा सिंहदेव ने बताया कि हर वर्ष श्रीश्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी समिति, जगन्नाथ भक्त व विधायक चंपाई सोरेन के सहयोग से रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबे समय से भगवान जगन्नाथ के नये रथ के निर्माण की मांग को लेकर प्रयास किया जा रहा था. इस वर्ष समिति ने भगवान के नये रथ का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है. अक्षय तृतीया को रथ निर्माण शुरू होगा, सरायकेला राजा व पूर्व सीएम होंगे शामिल अक्षय तृतीया के दिन राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव व पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रथ का निर्माण कार्य शुरू होगा. उन्होंने कहा कि रथ के निर्माण के लिए आवश्यक लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है. रथ निर्माण में 40 दिन लगेंगे बैठक में विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य ने बताया कि 30 अप्रैल को इस वर्ष अक्षय तृतीया है. उसी दिन से कारीगर रथ का निर्माण शुरू करेंगे. रथ का निर्माण 40 दिनों में पूरा होगा. बताया कि उस दिन पुरी की तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित कर रथ का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. उस दिन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के अलावे काफी संख्या में जगन्नाथ भक्त शामिल होंगे. बैठक में ये थे उपस्थित बैठक में मंदिर के पुजारी ब्रह्मनंद महापात्र, प्रशांत महापात्र, बादल दुबे, पार्थ सारथी दास, सुदीप पटनायक, गणेश सतपथी, चित्रा पटनायक, लीपू मोहंती, शंकर सतपथी, राजेश मिश्रा, मनबोध मिश्रा, दीपेश रथ एवं सुमित महापात्र सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: ओडिशा की शिल्पकला से सजेगा भगवान जगन्नाथ का नया रथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर

IPL 2025 RCB vs PBKS, Rajat Patidar Statement: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में बारिश का खलल पड़ा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने सामने थीं. यह मैच को 14-14 ओवर का स्पोर्ट्सा गया. लेकिन बारिश के कारण देरी से शुरु हुए मैच में आरसीबी पहले बैटिंग करने उतरी और उसने 9 विकेट के नुकसान पर केवल 95 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे पंजाब ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जहां जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और साझेदारियों की कमी ने टीम को नुकसान पहुँचाया. उन्होंने पड्डीकल को बाहर रखने के फैसले को गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों के चलते जरूरी बताया. हालांकि पिच की स्थिति को देखते हुए पाटीदार ने जोर दिया कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और एक विनिंग स्कोर खड़ा करना चाहिए था. उन्होंने गेंदबाजी इकाई के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की और बल्लेबाजों के इरादे को सकारात्मक बताया, साथ ही बल्लेबाजी में हुई गलतियों को सुधारने की जरूरत भी मानी. रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “शुरुआत में विकेट धीमा था और दो गति का स्पोर्ट्स था, लेकिन हम बल्लेबाज़ी में इससे कहीं बेहतर कर सकते थे. साझेदारियाँ बेहद जरूरी होती हैं; हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और यह हमारे लिए बड़ा सबक है. हमें कुछ परिस्थितियों के चलते (पड्डीकल को बाहर करने का) बदलाव करना पड़ा. विकेट बहुत खराब नहीं था, लेकिन काफी देर तक कवर में रहा, जिससे विपक्षी गेंदबाजों को मदद मिली. इसका श्रेय उन्हें जाता है. विकेट जैसा भी हो, हमें अच्छी बल्लेबाजी करके जीत लायक स्कोर बनाना होगा. गेंदबाजी यूनिट अच्छा कर रही है, यह हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है. बल्लेबाजों ने इरादे के साथ स्पोर्ट्सा, जो संतोषजनक है. हमें बल्लेबाजी में कुछ गलतियों को सुधारना होगा.” Victory at Chinnaswamy! 💪🏻 pic.twitter.com/uCMQpRq6U8 — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 18, 2025 RCB vs PBKS मैच का हाल टिम डेविड की 25 गेंदों में स्पोर्ट्सी गई 50 रनों की तेजतर्रार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शर्मनाक ढंग से सात विकेट सिर्फ 42 रन पर गंवाने के बाद कुल 95 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भी जॉश हेजलवुड ने भी झटका देते हुए 53 रन पर ही चार विकेट गिरा दिए थे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए और RCB को उम्मीद दी, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) ने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की. RCB की घरेलू मैदान पर यह लगातार तीसरी हार रही और टीम अब भी बेंगलुरु में जीत का खाता नहीं खोल पाई है. अब ये दोनों टीमें रविवार (20 अप्रैल) को मुल्लापुर में एक बार फिर आमने-सामने होंगी. राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी LSG के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर ‘पता नहीं, ये रिपोर्ट्स आते कहां से हैं’, संजू सैमसन के साथ ‘दरार’ की अफवाह पर राहुल द्रविड़ की दो टूक बिना पलक झपकाए, बिना हिले, रोहित को एकटक निहारते रहे ट्रैविस हेड, आखिर ऐसा क्या हुआ था? The post घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशि अनुसार आज 19 अप्रैल 2025 के टोटके, मेष से मीन राशि के जातक करें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: आज शनिवार 19 अप्रैल 2025 के दिन कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों को गंभीर हानि का सामना करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को आज कौन से उपाय अपनाने चाहिए. यहां देखें 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल मेष (Aries) उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें. लाभ: मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. वृषभ (Taurus) उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और दही का सेवन करें. लाभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और तनाव में कमी आएगी. मिथुन (Gemini) उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें. लाभ: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. कर्क (Cancer) उपाय: चावल का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. लाभ: मानसिक शांति प्राप्त होगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी. सिंह (Leo) उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का सेवन करके दिन की शुरुआत करें. लाभ: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा. कन्या (Virgo) उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या दुर्गा मां को लाल पुष्प अर्पित करें. लाभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. तुला (Libra) उपाय: घर से निकलने से पहले दही और शक्कर का सेवन करें और नीले रंग से बचें. लाभ: मानसिक संतुलन बना रहेगा और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक (Scorpio) उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और लाल चंदन का उपयोग करें. लाभ: नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलेगी. धनु (Sagittarius) उपाय: केसर का तिलक करें और केले का दान करें. लाभ: ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी. मकर (Capricorn) उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का अर्पण करें और काली वस्तुओं का दान करें. लाभ: कार्यों में आने वाली रुकावटें समाप्त होंगी. कुंभ (Aquarius) उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नीला कपड़ा दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें. लाभ: भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा और मन की शांति बनी रहेगी. मीन (Pisces) उपाय: पीले कपड़े पहनें, पीली मिठाई बांटें और बृहस्पति के मंत्र का जाप करें. लाभ: नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ की संभावना है. The post राशि अनुसार आज 19 अप्रैल 2025 के टोटके, मेष से मीन राशि के जातक करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB की अपने घर में ‘हैट्रिक’ हार, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने कर दी बोलती बंद

RCB vs PBKS: पंजाब किंग्स (PBKS) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 14 ओवर के मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पांच विकेट से हरा दिया. आरसीबी की अपने घर में यह लगातार तीसरी हार है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की लाज टिम डेविड ने बचा ली. उन्होंने संयोग से अपना नाबाद अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 95 रन तक पहुंचाया. नहीं तो यह टीम आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे स्कोर पर आउट होने वाली थी, जो पहले से उसी के नाम है. टिम डेविड के प्रयास के बावजूद आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी. पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की. RCB lost a hat-trick at home Punjab Kings bowlers silenced them पंजाब इस जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पंजाब की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है. पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 19 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 33 रन बनाए. हेजलवुड आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि भुवनेश्वर कुमार को दो सफलता मिली. बारिश और बूंदाबांदी के कारण मैच सवा दो घंटे की देरी से रात 9:45 बजे शुरू हुआ और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने में संकोच नहीं किया. .@PunjabKingsIPL‘s red is shining bright in Bengaluru ❤️ They continue their winning streak with an all-round show over #RCB 👏 Scorecard ▶ https://t.co/7fIn60rqKZ #TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/NOASW2XRMD — IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025 पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल तेजी से रन बनाने के दबाव और पंजाब किंग्स की चतुर गेंदबाजी के आगे आरसीबी की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही. विकेटों के पतन के बीच डेविड ने 26 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़ 50 रन बनाए. उन्होंने आखिरी विकेट के लिए हेजलवुड के साथ 14 गेंद में 32 रन की अटूट साझेदारी की. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ डेविड ने आखिरी ओवर में हरप्रीत बराड़ के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ टीम के स्कोर को 90 रन के पार पहुंचाया. डेविड के अलावा केवल कप्तान रजत पाटीदार (18 गेंद में 23 रन) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके. सभी गेंदबाजों ने दिखाया गजब का करिश्मा पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बराड़ ने दो-दो जबकि जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया. चहल और यानसेन काफी किफायती रहे. उन्होंने तीन ओवर में के अपने-अपने कोटे में क्रमश: 11 और 10 रन ही दिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रियांश आर्य (16) ने यश दयाल तो वहीं प्रभसिमरन सिंह (13) ने भुवनेश्वर के खिलाफ चौके जड़े. प्रभसिमरन हालांकि भुवनेश्वर की गेंद पर आकाशीय शॉटस्पोर्ट्स कर डेविड को कैच दे बैठे. आर्य ने अगले ओवर में हेजलवुड की गेंद को दर्शकों के पास भेजा ने इस अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई ने अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर उन्हें फंसा लिया. इन दो झटकों के बाद पंजाब के बल्लेबाजों ने सतर्क रवैया अपनाया लेकिन इंग्लिश ने क्रुणाल पंड्या के खिलाफ लगातार दो चौके के साथ दबाव कम किया. The Curvv Super Striker of the Match between Royal Challengers Bengaluru and Punjab Kings goes to Tim David.#TATAIPL | #RCBvPBKS | #CurvvSuperStriker | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/3M7JwvIEj3 — IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025 श्रेयस और इंग्लिस को आउट कर हेजलवुड ने बढ़ा दी थी टेंशन हेजलवुड ने आठवें ओवर में तीन गेंद के अंदर कप्तान श्रेयस अय्यर (सात) और इंग्लिस को आउट कर पंजाब के खेमे की परेशानी बढ़ा दी. क्रीज पर आये वढेरा को सुयश शर्मा ने शुरुआती चार गेंदों पर छकाया लेकिन इस खब्बू बल्लेबाज ने आखिरी दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर आत्मविश्वास हासिल कर अगले ओवर में उनका स्वागत इसी अंदाज में कर मैच को आरसीबी की पकड़ से दूर कर दिया. भुवनेश्वर ने शशांक सिंह (एक) को पवेलियन की राह दिखायी लेकिन वढेरा ने उनके खिलाफ भी छक्का और चौका जड़ टीम की जीत पक्की कर दी. इससे पहले फिल सॉल्ट (04) ने पारी की पहली गेंद पर अर्शदीप का स्वागत चौके करने के बाद फिर से बडा शॉट स्पोर्ट्सने के चक्कर में गेंद को हवा में लहरा बैठे और विकेटकीपर इंग्लिस ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. ये भी पढ़ें… राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी LSG के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर ‘पता नहीं, ये रिपोर्ट्स आते कहां से हैं’, संजू सैमसन के साथ ‘दरार’ की अफवाह पर राहुल द्रविड़ की दो टूक The post RCB की अपने घर में ‘हैट्रिक’ हार, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने कर दी बोलती बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाय रे RCB! 1 रन पर आउट क्या हुए कोहली, घर में पूरी टीम 95 पर सिमटी

RCB vs PBKS: बारिश बाधित मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उसके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 95 रनों पर समेट दिया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे छोटा स्कोर है. मैच दो घंटे से ज्यादा विलंब से शुरू हुआ और 14-14 ओवर का मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 6 ओवर के अंदर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. जिनमें फिल सॉल्ट, विराट कोहली (Virat kohli), लियाम लिविंगस्टोन और जीतेश शर्मा के विकेट थे. सातवें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या भी आउट हो गए और टीम 33/5 पर संघर्ष करने लगी. Punjab Kings stopped RCB at 95 runs Virat Kohli got out after scoring 1 run अर्शदीप ने कोहली और सॉल्ट को भेजा पवेलियन बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली हो गई थी, जिसका पूरा फायदा पंजाब के गेंदबाजों ने उठाया. आउटफील्ड स्लो होने के कारण आरसीबी के बल्लेबाजों को गेंद उठाकर मारने के लिए मजबूर होना पड़ा और वे कैच होते चले गए. टीम को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में पहले ही ओवर में लगा, जब 4 रन बनाकर सॉल्ट अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इसके बाद तीसरे ओवर में विराट कोहली भी एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उनको भी अर्शदीप ने ही आउट किया. Innings Break! Dominant bowling show from #PBKS restrict #RCB to 95/9 👊 Chase on the other side ⌛️ Scorecard ▶ https://t.co/7fIn60rqKZ #TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/FTqo5FErfy — IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025 कप्तान रजत पाटीदार ने थोड़ी बहादूरी दिखाई और 18 गेंद पर 23 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उनका युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद बाकी के बल्लेबाज आए राम गए राम की तर्ज पर आउट होते गए. सातवें ओवर में क्रीज पर आए टिम डेविड एक छोर से बल्लेबाजों को आउट होते देख रहे थे. उनको भी कुछ करने का मौका नहीं मिला और वह 26 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. इस प्रकार अपने घर में आरसीबी ने एक और छोटा स्कोर बनाया. यह इस सीजन का संयुक्त रुप से सबसे छोटा स्कोर है. पंजाब ने पिछले मैच में आरआर को भी इतने ही रन पर रोका था. पंजाब के गेंदबाजों ने एक बार किया कमाल पंजाब की गेंदबाजी बेहद शानदार रही. हर गेंदबाज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. श्रेयस ने कुल पांच गेंदबाजों का उपयोग किया और सभी उपयोगी साबित हुए. अर्शदीप, चहल, मैक्रो यानसेन और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट चटकाए और सभी ने काफी किफायती गेंदबाजी की. पंजाब किंग्स ने पहले पिछले मुकाबले में भी 111 रन के टोटल का बचाव किया था और आज एक बार फिर एक बड़ी टीम को एक छोटे स्कोर पर रोक दिया है. पंजाब की यह मुकाबला जीतने के लिए 14 ओवर में 96 रनों की दरकार है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल.पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. यह भी पढ़ें… बिना पलक झपकाए, बिना हिले, रोहित को एकटक निहारते रहे ट्रैविस हेड, आखिर ऐसा क्या हुआ था? 18 साल का हुआ IPL, पढ़ें लीग के 5 सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले, चार तो केवल 2024 में ही आए CSK में शामिल हुआ यह खतरनाक बल्लेबाज, धोनी ने स्पोर्ट्सा बड़ा दांव, टी20 में स्पोर्ट्स चुका है 162 रनों की पारी The post हाय रे RCB! 1 रन पर आउट क्या हुए कोहली, घर में पूरी टीम 95 पर सिमटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, कहां-कहां से होती है कमाई?

Athiya Shetty Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिंदुस्तानीय क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी कमाई और संपत्ति चौंकाने वाली है. अथिया फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं, और उन्होंने अपने करियर में एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई की है. आइए, उनकी संपत्ति और कमाई के बारे में जानते हैं. अथिया शेट्टी की कुल संपत्ति 2024 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अथिया शेट्टी की कुल संपत्ति लगभग 35 करोड़ रुपये से 45 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनकी इनकम के मुख्य स्रोत फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट से आते हैं. फिल्मों से कमाई कितनी होती है? अथिया ने 2015 में हीरो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उसके बाद मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रति फिल्म 1-2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. फिल्मों में सक्रियता कम होने के बावजूद वह अपने फैशन सेंस और ब्रांड अपील के कारण चर्चा में रहती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई अथिया कई अंतरराष्ट्रीय और देसी ब्रांड्स का चेहरा रही हैं. Maybelline, Nykka, Label Ritu Kumar, John Jacobs जैसे फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट रहे हैं. वह एक एंडोर्समेंट के लिए लगभग 30 लाख –50 लाख रुपये चार्ज करती हैं. सोशल मीडिया से करोड़ों की कमाई इंस्टाग्राम पर अथिया के लाखों फॉलोअर्स हैं. एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए वह 8 लाख–10 लाख रुपये तक लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइलिश इमेज और फिटनेस रील्स को ब्रांड्स प्रमोशन के लिए खूब पसंद करते हैं. प्रॉपर्टी और इनवेस्टमेंट अथिया मुंबई के पाली हिल इलाके में एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट की मालकिन हैं. उन्होंने रियल एस्टेट में भी इन्वेस्टमेंट किया है. उनकी कुल प्रॉपर्टी वैल्यू 15 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है. शादी के बाद केएल राहुल के साथ वह कई शहरों में रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुकी हैं. इसे भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व के चीफ जेरोम पॉवेल पर हमलावर हुए डोनाल्ड ट्रंप, करेंगे बर्खास्त? शादी के बाद बढ़ी ब्रांड वैल्यू 2023 में केएल राहुल से शादी के बाद अथिया शेट्टी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब वो एक ग्लैमरस पावर कपल के रूप में देखी जाती हैं, जिससे उन्हें बड़े ब्रांड्स से ज्यादा ऑफर मिलने लगे हैं. इसे भी पढ़ें: कौन है वो लेडी डॉन, जो पिस्टल की है शौकीन! खौफ से घर छोड़ रहे लोग The post कितनी संपत्ति की मालकिन हैं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, कहां-कहां से होती है कमाई? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग से बचाव के उपायों की दी जानकारी

चतरा. अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को चतरा जिले के धमनिया मिश्रौल स्थित एक राइस मिल में अग्निशमन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य मिल कर्मियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, बचाव के उपायों और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी देना था. कार्यक्रम में अग्निशमन प्रभारी पदाधिकारी बुद्धिनाथ उरांव और प्रभारी अग्निशमन चालक राहुल कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, गैस लीक से बचाव, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया और आग बुझाने वाले उपकरणों के इस्तेमाल का लाइव डेमो दिखाया. अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए हर कर्मचारी को सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है. उन्होंने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर मौके पर मौजूद लोगों को प्रशिक्षण भी दिया. बताया गया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस मौके पर राइस मिल के मालिक उदय कुमार वर्मा, भास्कर मिश्रा समेत कई कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और आवश्यक बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग से बचाव के उपायों की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top