Hot News

सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच

Suriya 47: साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म, जिसे फिलहाल ‘सूर्या 47’ कहा जा रहा है, को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. समाचारें थीं कि इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का कैमियो देखने को मिल सकता है. दो बड़े स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने की बात से फैंस काफी एक्साइटेड थे. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर जितु माधवन का रिएक्शन सामने आया है. साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग और बाकी अपडेट्स भी शेयर किए हैं.

Suriya 47 Mohanlal Cameo Rumours: क्या सच में फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल?

Mohanlal, pc: x

Dinamalar की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मीडिया बातचीत के दौरान डायरेक्टर जितु माधवन ने साफ कहा कि मोहनलाल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हमने अभी तक फिल्म का पोस्टर भी रिलीज नहीं किया है. नहीं, लालेट्टन (मोहनलाल) इस फिल्म में नहीं हैं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के किसी एक्शन सीन में मोहनलाल की पुरानी फिल्म का गाना इस्तेमाल होगा, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिल्म की थोड़ी शूटिंग अभी बाकी है और सही समय पर सभी अपडेट दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: सामंथा की फिल्म की सफलता पर राम चरण ने लुटाया प्यार, बोले- तुम हमेशा से गरिमा और आत्मविश्वास की मिसाल रही हो

Suriya 47 Shooting Update: फिल्म की शूटिंग कहां तक पहुंची?

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर नासलेन ने Asianet को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘सूर्या 47’ की शूटिंग जून 2026 के आखिर तक पूरी हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि सूर्या के साथ काम करना उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है. नासलेन ने बताया कि सूर्या ने उनकी तमिल की तारीफ भी की और वह बहुत ही अच्छे और विनम्र इंसान हैं.

What Is Special About The Suriya 47?: फिल्म में क्या होगा खास?

Suriya 47, pc: x

जितु माधवन ने बताया कि ‘सूर्या 47’ पूरी तरह तमिल दर्शकों के लिए बनाई जा रही है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सूर्या एक अलग अंदाज के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे. उनके साथ एक अनोखी टीम होगी. एक बड़ा केस मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है और यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

Suriya 47 Star Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म में नजरिया नाजिम लीड एक्ट्रेस होंगी, जबकि नासलेन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Toxic New Release Date: बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार KGF स्टार यश, कई बार टलने के बाद ‘टॉक्सिक’ की फाइनल रिलीज डेट हुई कन्फर्म

The post सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top