Hot News

Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे

नोवामुंडी/चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ. तांतनगर के खेड़ियाटांगर गांव में एक मकान पर ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से चाची-भतीजी घायल हो गयीं. वहीं, नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूट गये, तो कई लोगों को हल्की चोट आयी है.

घायल बच्ची को तीन घंटे बाद आया होश

तांतनगर प्रखंड के खेड़ियाटांगर गांव स्थित परोंमसाई के एक घर पर दोपहर करीब एक बजे ठनका गिरने से स्त्री समेत दो लोग घायल हो गये. समाज सेवी उदय सिंह पूर्ति व मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने घायलों को तांतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां सान्या पूर्ति (04) को तीन घंटे बाद होश में आया. बालिका सान्या पूर्ति व स्त्री रंदाय पूर्ति घर में बैठे थे. ठनका गिरने से रंदाय पूर्ति (45) हल्की झुलस गयी. सान्या पूर्ति बेहोश हो गयी. रंदाय पूर्ति अपनी देवरानी की बेटी सान्या पूर्ति को लेकर घर में बैठी थी.

नोवामुंडी : पेड़ों की डालियां गिरीं, आम को नुकसान

नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई. कुछ देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरने लगे. बड़े-बड़े ओले गिरने से सड़क पर मोटर साइकिल चालकों व पैदल चलने वालों में अफरा-तफरी मच गयी. खटाल में पशु भी चपेट में आ गये. कई लोग चोटिल हुए. ओला वृष्टि के साथ शाम 5 बजे से बिजली कट गयी. ओला गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है. कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गयीं. पेड़ पर लगे अधिकतर आम झड़ गये. बारिश के कारण नोवामुंडी पीएचसी परिसर व सड़क पर पानी भर आया. बाजार में सन्नाटा पसर गया.

भुइयां टोली के 14 घरों को नुकसान

नोवामुंडी प्रखंड की महुदी पंचायत के पचाई साई, उरांव टोली, दिउरी साई ,डोंडिया साई, बांग्ला डीपा व हरिजन टोला में कई लोगों के मकान के एस्बेस्टस की छत को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भुइयां टोली के 14 घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top