Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगल दोष से परेशान हैं? मंगलवार को करें ये आसान उपाय

Tuesday Remedies: हिंदू ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और क्रोध का प्रतीक माना जाता है. यदि किसी की कुंडली में मंगल दोष हो या मंगल की स्थिति अशुभ हो, तो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, विवाह में रुकावट, दुर्घटनाएं, धन की हानि और कर्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. विशेष रूप से मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को संतुष्ट करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मंगल दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है. हनुमान जी की पूजा करें मंगलवार को श्री हनुमान जी की पूजा करना विशेष रूप से लाभकारी होता है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चढ़ावा अर्पित करें. “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और मंगल ग्रह की स्थिति में सुधार होता है. शुभ फल चाहिए तो वैशाख में न करें ये कार्य मंगलवार का उपवास रखें मंगलवार को उपवास करने से मंगल दोष में कमी आती है. इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें और सात्विक आहार का सेवन करें. पूरे दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. लाल मसूर दाल का दान करें मंगलवार के दिन जरूरतमंदों को लाल मसूर दाल, लाल चंदन, तांबे के बर्तन या लाल वस्त्र का दान करने से मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है. मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” – इस मंत्र का मंगलवार को कम से कम 108 बार जाप करें. यह मंत्र मंगल ग्रह को संतुलित करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए विशेष उपाय मंगलवार के दिन एक लाल कपड़े में दो इलायची, सात लाल मिर्च और एक सिक्का बांधकर हनुमान मंदिर में अर्पित करें. यह उपाय कर्ज से मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है. भूमि और लोहे से संबंधित कार्यों से बचें यदि आपके पास मंगल दोष है, तो मंगलवार को भूमि निर्माण, मशीनरी या लोहे से जुड़े किसी भी बड़े कार्य की शुरुआत न करें. The post मंगल दोष से परेशान हैं? मंगलवार को करें ये आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रैल में ही हो गयी 40 MM से अधिक बारिश, पटना में टूट गया 80 वर्षों का रिकार्ड

Bihar Weather: पटना. बिहार में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है. पटना में करीब 80 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है. मौसम विभाग के पास 1946 से बारिश का आंकड़ा उपलब्ध है. आंकड़ों के अनुसार सन 1946 के बाद इस वर्ष अप्रैल में एक दिन में (11 अप्रैल) को सबसे ज्यादा 42.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले अप्रैल माह में एक दिन में सबसे अधिक बारिश 1983 में (16 अप्रैल) को 34 मिमी हुई थी. बदल रहा है मौसम चक्र जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का चक्र बदल रहा है. पटना सहित राज्य भर में लगातार ठनका गिरने और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश अप्रैल में हो रही है. इससे पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया. अप्रैल में 2025 में राजधानी का सबसे गर्म दिन 6 अप्रैल को था. इस दिन अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले अप्रैल में राजधानी का सबसे गर्म दिन 29 अप्रैल 1980 को था. इस दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. किसानों की बढ़ी परेशानी रबी फसल की बुआई नवंबर-दिसंबर तक होती है, लेकिन जनवरी-फरवरी में बारिश होने से रबी के फसल को फायदा होता है. अप्रैल में झमाझम बारिश से रबी फसल को नुकसान हो रहा है. पटना के जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि अभी बारिश होने से खेतों में काट कर रखी रबी फसल को अधिक नुकसान हुआ है. हालांकि जो फसल खेतों में खड़ा है, उसको ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post अप्रैल में ही हो गयी 40 MM से अधिक बारिश, पटना में टूट गया 80 वर्षों का रिकार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीतनराम मांझी की नई मांग, हम को चाहिए राज्यसभा और विधान परिषद में भी आरक्षण

Reservation: पटना. हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए विधान परिषद और राज्यसभा की सीट आरक्षित हो, जिसमें मतदाता भी सिर्फ इसी वर्ग के हों. मांझी तारामंडल सभागार में हम की ओर से आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल से अधिक के शासन में दलितों की शिक्षा के लिए काम नहीं किया. देश की सारक्षता दर लगभग 80 प्रतिशत है,जबकि अनुसूचित जाति के लोगों की साक्षरता लगभग 30 फीसदी ही है. कांग्रेस ने बाबा साहेब को नहीं दिया सम्मान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया. 1990 में बीपी सिंह की प्रशासन बनने के बाद उन्हें हिंदुस्तान रत्न मिला. उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोगों को जाति भेद भूलकर अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना चाहिए. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने समारोह में दलित सेवा दल (डीएसडी) बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह पार्टी का सामाजिक संगठन होगा, जिसके माध्यम से गरीबों को सहायता देने का प्रयास होगा. संविधान पर कोई खतरा नहीं मांझी ने कहा कि कांग्रेस और राजद को आंबेडकर जयंती मनाने का हक नहीं है. कांग्रेस और राजद के नेता बाबा साहब के विचारों के विपरीत कार्य करते हैं. विपक्षी नेता कहते हैं कि संविधान खतरे में हैं. सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरे में डाल ही नहीं सकता. समारोह को हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण, राजेश पांडेय, नंदलाल मांझी, राजेश्वर मांझी और कमाल परवेज ने भी संबोधित किया. संचालन शंकर मांझी ने किया. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post जीतनराम मांझी की नई मांग, हम को चाहिए राज्यसभा और विधान परिषद में भी आरक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो

Earthquake : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार सुबह सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की शुरू में तीव्रता 5.2 थी और इसका केंद्र सैन डिएगो के पूर्व में जूलियन नामक पर्वतीय शहर के पास था. भूकंप के कारण सैन डिएगो में अलमारियां हिल गईं. इसका असर उत्तर में लॉस एंजिलिस तक महसूस किया गया. भूकंप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि भूकंप के बाद कुत्ते घर से बाहर की ओर भाग रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि चिड़ियाघर सफारी पार्क में हाथी भूकंप से डर गए. देखें वीडियो A 5.2-magnitude earthquake shook Southern California on Monday morning, sending boulders tumbling onto rural roadways outside San Diego and elephants at the San Diego Zoo Safari Park scrambling to encircle their young. Officials reported no injuries or major damage. pic.twitter.com/oBgV0NRXIL — The Associated Press (@AP) April 14, 2025 दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इससे सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण सड़कों पर पत्थर गिर गए और सैन डिएगो चिड़ियाघर सफारी पार्क में हाथी अपने बच्चों को घेरने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने बताया कि किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की समाचार नहीं है. A 5.2-magnitude earthquake shook Southern California on Monday, rattling items off shelves and walls. Officials reported no injuries or major damage. The earthquake was centered in San Diego County. pic.twitter.com/9CXqpWxOIw — The Associated Press (@AP) April 14, 2025 भूकंप का एक और वीडियो सामने आया है जो भयावह है. यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. देखें वीडियो Earthquake in San Diego county. This video is from a family members in house camera.Location: El Cajon, California #earthquake #Sandiego #USGS #damage pic.twitter.com/24TgXiL036 — Riley Collie (@RileyWooof) April 14, 2025 The post Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा

IPL 2025 CSK vs LSG, MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावनाओं, रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरा एक ऐसा मैच साबित हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया यह मुकाबला ना सिर्फ चेन्नई की जीत की वापसी के तौर पर याद किया जाएगा, बल्कि कप्तान एमएस धोनी की अद्भुत कप्तानी, साहसी बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड्स के लिए भी खास रहेगा. चेन्नई ने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चखा. लखनऊ के 166 रन के जवाब में धोनी की टीम ने आखिरी ओवर में 167 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में जीत के साथ धोनी ने दो रिकॉर्ड अपने नाम पर किया.  धोनी इस मैच में केवल एक फिनिशर नहीं थे, वे इतिहास रचने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने आईपीएल में 200 विकेटकीपिंग डिसमिसल्स का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनकर एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. यह उपलब्धि उन्होंने आयुष बडोनी को स्टंप आउट करते हुए हासिल की. इसके बाद उन्होंने 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया, जब विकेट के पीछे ऋषभ पंत का कैच लपकते हुए 201वां विकेटकीपिंग डिसमिसल किया. इस तरह धोनी 155 कैच और 46 स्टंपिंग कर आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए.  6 साल बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, सबसे उम्रदराज इसके अलावा, धोनी ने 43 साल 282 दिन की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने का गौरव भी प्राप्त किया, इस सूची में उन्होंने प्रवीण तांबे और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. 2019 के बाद यह धोनी का पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास में 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड भी साझा कर लिया. धोनी का यह रूप न सिर्फ प्रशंसकों के लिए खास था, बल्कि टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक था. हार से जीत तक का सफर चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में पांच लगातार हार के बाद उतरी थी. टीम मानसिक रूप से दबाव में थी, लेकिन धोनी की शांत सोच और रणनीतिक अनुभव ने टीम को नई ऊर्जा दी. लखनऊ द्वारा दिए गए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने शुरुआती झटकों के बावजूद वापसी की. 115/5 की स्थिति में जब लगा कि चेन्नई एक और हार की ओर बढ़ रही है, तब मैदान पर आए धोनी ने शिवम दुबे के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 57 रनों की नाबाद साझेदारी की और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई. दुबे ने जहां 43 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, वहीं धोनी ने 11 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तूफानी 26 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई. खुद के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं चाहते थे धोनी! बताया- कौन सा खिलाड़ी था असली हकदार विराट की रिक्वेस्ट पर भी नहीं माने राहुल द्रविड़, बैसाखी थामे दिखाई महानता, मैच के बाद निभाई जरूरी रस्म The post एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभ फल चाहिए तो वैशाख में न करें ये कार्य

Vaishakh Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीना वर्ष का दूसरा महीना होता है, जो आमतौर पर अप्रैल और मई के बीच आता है. यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक शुभ माना जाता है. इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर तीव्रता से पड़ती हैं, जिससे शरीर और मन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. जबकि यह महीना पुण्य अर्जित करने के लिए सर्वोत्तम है, कुछ कार्यों से बचना अत्यंत आवश्यक समझा गया है. आइए जानते हैं वैशाख माह में किन कार्यों से दूर रहना चाहिए: मांसाहार और शराब का सेवन वैशाख माह में शरीर की पाचन क्षमता कमजोर होती है. इस स्थिति में मांसाहार और शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसके अलावा, धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अशुद्ध कर्म माना जाता है. वैशाख महीना शुरू, मेष संक्रांति से बुद्ध पूर्णिमा तक, जानें व्रत त्योहारों कि लिस्ट क्रोध और विवाद से दूर रहें इस महीने में मन और आत्मा की शुद्धि के लिए संयम बनाए रखना आवश्यक है. क्रोध, ईर्ष्या और झगड़ों से पुण्य का ह्रास होता है. झूठ और धोखा धर्मग्रंथों में उल्लेख है कि वैशाख मास में झूठ बोलना, धोखा देना और किसी को हानि पहुँचाना विशेष रूप से पाप माना जाता है. अस्वच्छता इस माह में पवित्रता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. स्नान न करना, गंदे कपड़े पहनना या सफाई की अनदेखी करना अशुभ परिणाम लाता है. तुलसी और पीपल का संरक्षण करें हिंदू धर्म में तुलसी और पीपल को अत्यंत पवित्र माना जाता है. वैशाख माह के दौरान इन पौधों को काटना या उन्हें नुकसान पहुंचाना निषिद्ध है. अधिक सोने से बचें इस महीने सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान और पूजा करना शुभ माना जाता है. इस अवधि में देर तक सोना अनुचित समझा जाता है. The post शुभ फल चाहिए तो वैशाख में न करें ये कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में श्मशान से लापता शिक्षक को ढूंढ रही CBI, 20 महीने बाद भी उलझी है अपहरण केस की गुत्थी

Bihar Kidnapping News: बिहार के भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट से करीब 20 माह से लापता कोल्हरामपुर गांव निवासी शिक्षक कमलेश राय के अपहरण की गुत्थी सुलझाने सीबीआई की टीम सोमवार को फिर आरा पहुंची. एक्टिव हुई सीबीआई सीबीआई के द्वारा इस बार कुल्हड़िया के पास रेलवे ट्रैक से मिले एक अज्ञात युवक के शव के जरिए कांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की गयी. उसके लिए रेलवे ट्रैक से मिले शव की पहचान करने का प्रयास किया गया. उसे लेकर टीम कुल्हड़िया, आरा रेल थाना और सदर अस्पताल भी गयी. ALSO READ: बिहार का मौसम बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आज बिगड़ेगा, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी… मुखिया समेत पड़ोस के लोगों से की पूछताछ सीबीआई के बिहार-झारखंड के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन के निर्देश पर आरा पहुंची पांच सदस्यीय टीम पहले कोईलवर के कुल्हड़िया गांव गयी और मुखिया सहित आस-पड़ोस के लोगों से रेलवे ट्रैक से मिले शव के बारे में जानकारी ली गयी. ग्रामीणों ने शव पहचानने से इंकार किया सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से शव की पहचान से इनकार किया गया और बताया गया कि युवक किसी दूसरे गांव का था. उसके बाद टीम सदर अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम संबंधित फाइल का अवलोकन किया गया. छानबीन के बाद वापस लौटी सीबीआई सीबीआई टीम इसके बाद आरा रेल थाना (जीआरपी) पहुंची और रेलवे ट्रैक से मिले शव के बारे में जानकारी ली. घंटों छानबीन के बाद सीबीआई टीम वापस लौट गयी. टीम में केस के आईओ इंस्पेक्टर सुनील कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. क्या है शिक्षक के लापता होने का मामला अगवा शिक्षक कमलेश कुमार (30 वर्ष) बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र हैं. वह आरा में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाते थे. 13 जुलाई 2023 को कमलेश कुमार अपने ससुराल आरा के मौलाबाग से एक स्त्री रिश्तेदार की दाह-संस्कार में भाग लेने सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट गये थे. शाम करीब महुली घाट से यह बोलकर निकल गये थे कि उन्हें एक काम से बड़हरा जाना है. उसके बाद से वह नहीं लौट सके. पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया काफी खोजबीन करने के बाद भी कमलेश का कोई सुराग नहीं मिला था. मोबाइल भी बंद बता रहा था. बाइक भी अबतक नहीं मिली है. उसे लेकर 14 जुलाई को बडहरा थाने में अपहरण की प्राथमिकी कराई थी. हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं होते देख उनके पिता द्वारा पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी. उस पर कोर्ट द्वारा संज्ञान लेते हुए सीबीआइ से जांच कराने का आदेश दिया गया था. उस आधार पर 28 फरवरी 2024 को सीबीआई ने केस रजिस्टर किया था. मोबाइल लोकेशन से भी कर रही पता केस दर्ज करने के बाद से सीबीआई जांच में लगी है. इस क्रम में पूर्व में आरा पहुंची टीम द्वारा हर एंगल से छानबीन की जा चुकी है. मोबाइल लोकेशन के अलावे दोस्तों और नजदीकी लोगों से भी पूछताछ कर क्लू लेने का प्रयास किया जा चुका है. The post बिहार में श्मशान से लापता शिक्षक को ढूंढ रही CBI, 20 महीने बाद भी उलझी है अपहरण केस की गुत्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्क स्ट्रीट : डिवाइडर से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त

संवाददाता, कोलकाता तेज रफ्तार से जा रही प्रशासनी बस पार्क स्ट्रीट के निकट डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार यात्री आतंकित हो गये. घटना सोमवार सुबह 10.15 बजे की है. दुर्घटना में कई यात्रियों को हल्की चोंटें आयी हैं. बताया जा रहा है कि हावड़ा-जादवपुर रूट की एक प्रशासनी बस सोमवार सुबह जादवपुर की ओर जा रही थी. अचानक पार्क स्ट्रीट के पास चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया. जिससे बस डिवाइडर के ऊपर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बस दुर्घटना कैसे हुई. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना में शामिल बस एक निजी बस से रेस लगा रही थी. जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. बस के डिवाइडर से टकराने के बाद उसके आगे के दो पहिये निकल गये. काफी मशक्कत के बाद डिवाइडर का एक हिस्सा तोड़कर बस को हटाया गया. धवार को हुई दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात घंटो बाधित रही. प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि सोमवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बस में यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में थोड़ी कम थी. परिणामस्वरूप, एक बड़ा हादसा टल गया. प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि किसी की चोट गंभीर नहीं लगी है. यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. यांत्रिक जांच के लिए बस को जब्त कर लिया गया है. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पार्क स्ट्रीट : डिवाइडर से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट के हॉकरों को सौंपा ””हॉकर्स कॉर्नर””

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चैत्र संक्रांति पर कालीघाट स्काई वॉक का उद्घाटन किया, पर कुछ हॉकरों को डर था कि इस स्काई वॉक के निर्माण से उनकी आजीविका खत्म हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से हॉकरों के इस संकट का समाधान हो गया है. सीएम के निर्देश पर हॉकरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. हाजरा पार्क में हॉकर कॉर्नर स्थापित किया गया. मुख्यमंत्री ने सोमवार को कालीघाट स्काई वॉक के साथ हॉकर्स कॉर्नर का भी उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में ममता ने कहा कि दक्षिणेश्वर में स्काई वॉक निर्माण के दौरान उन्होंने कालीघाट में स्काई वॉक बनाने का विचार किया था. यद्यपि दक्षिणेश्वर में काफी जगह है, लेकिन कालीघाट में जगह की कमी है. यहां लोगों की जनसंख्या अधिक है. परिणामस्वरूप, स्काई वॉक बनाने के लिए जगह ढूंढ़ना एक कठिन कार्य था और जब मुख्यमंत्री कालीघाट के विकास के लिए इस स्काई वॉक की योजना बना रहे हैं, तो हॉकरों का एक वर्ग चिंतित है कि उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अब यहां के हॉकरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. कालीघाट स्काई वॉक के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालीघाट मंदिर भी गयीं और वहां पूजा-अर्चना कीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट के हॉकरों को सौंपा ””हॉकर्स कॉर्नर”” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर नर्सिंग ऑफिसर से 12.66 लाख ठगे

संवाददाता, पटना : साइबर बदमाशों ने एम्स के नर्सिंग ऑफिसर मो तौफिक को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया और 12.66 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में मो तौफिक ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पेज और लिंक दिखा, जिसे क्लिक करने पर वह एक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया. जहां शेयर से संबंधित जानकारी शेयर की जा रही थी. इसके बाद साइबर बदमाशों ने कॉल भी किया और शेयर खरीदने व बेचने पर मुनाफा होने की जानकारी दी. उन्होंने पहले कुछ पैसा निवेश किया, तो उन्हें मुनाफा भी दिया गया. साथ ही एक और वाट्सएप ग्रुप से उन्हें जोड़ दिया. इसके बाद शेयर के नाम पर निवेश कराया गया. लेकिन, इन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि दी गयी. वाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग कर खाते से कर ली 1.07 लाख की निकासी साइबर बदमाशों ने वाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग कर पूजा कुमारी के खाते से 1.07 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पूजा ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. पूजा मूल रूप से रामकृष्णा नगर इलाके की रहने वाली हैं. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और वाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग कर फोन को हैक कर लिया. योजना का फर्जी लिंक भेज 1.20 लाख उड़ाये साइबर बदमाशों ने मसौढ़ी निवासी शंकर कुमार को पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का फर्जी लिंक भेजा. इसके बाद उनके लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया और बदमाशों ने उनके खाते से 1.20 लाख रुपये की निकासी कर ली. उन्होंने इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर वकील अंसारी को साइबर बदमाशों ने बिजली अधिकारी बन कर बिजली स्मार्ट मीटर का बिल तत्काल रिचार्ज कराने को कहा और एक लिंक भेज दिया. उस लिंक को क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और फिर 28,500 रुपये की निकासी कर ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर नर्सिंग ऑफिसर से 12.66 लाख ठगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top