राजेश झा
Jharkhand News: देवघर श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने रांची से भागलपुर के बीच विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को भेजा है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन के परिचालन की घोषणा की जायेगी. सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि दो संभावित रूट प्रस्तावित किेये गये हैं. पहला रूट रांची-मुरी-बोकारो-धनबाद-जसीडीह-किऊल-सुलतानगंज होते हुए भागलपुर तक जायेगा. वहीं दूसरा प्रस्तावित मार्ग बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा के रास्ते भागलपुर तक ट्रेन चलाने का है.
पिछली बार भी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चली थी
अंतिम रूट का निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद रूट और विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी जायेगी. प्रस्तावित समय के अनुसार ट्रेन रांची से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर करीब एक बजे भागलपुर पहुंचेगी. मालूम हो कि पिछले वर्ष भी श्रावणी मेला के दौरान रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया था, जिसे यात्रियों और कांवरियों को काफी सहुलियत हुई थी. इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबाधाम और सुलतानगंज जाने की संभावना को देखते हुए रेलवे विशेष व्यवस्था करने की तैयारी में है.
ये भी पढ़ें…
राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश
झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन
The post श्रावणी मेला में रांची से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.
