Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों के लिए ACS सिद्धार्थ का नया फरमान, अगर लेनी है गर्मी की छुट्टी तो करना होगा ये काम

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अहम और अनोखी पहल शुरू की है. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर अब राज्य के सभी प्रशासनी स्कूलों में होमवर्क की समीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है. इस फैसले का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में गहराई लाना और उन्हें ज्यादा जिम्मेदार बनाना है. नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षक केवल होमवर्क देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर दिन छात्रों के द्वारा किए गए होमवर्क की बारीकी से जांच करेंगे. शब्द चयन, लिखावट की स्पष्टता, उत्तरों की सटीकता और समझ की गहराई के आधार पर त्रुटियों की सूची बनाई जाएगी. इसके आधार पर छात्रों को विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. छात्रों के माता-पिता से भी मिलेंगे शिक्षक अगर कोई छात्र होमवर्क नहीं करता है, तो शिक्षक उससे कारण पूछेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उसके माता-पिता से मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे. इसका मकसद केवल होमवर्क पूरा कराना नहीं, बल्कि छात्रों में नियमितता, अनुशासन और आत्म-जवाबदेही की भावना विकसित करना है. शिक्षकों को दिया जा रहा स्पेशल ट्रेनिंग शिक्षकों को इस पहल की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें शिक्षण कौशल, संवाद तकनीक और मूल्यांकन पद्धति शामिल है. इसके अलावा स्कूलों की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है. अब स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, और अंतिम 10 मिनट शिक्षण कार्य और होमवर्क समीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं. डॉ. एस. सिद्धार्थ ने क्या कहा? डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि “इस नई व्यवस्था से न केवल छात्रों का बौद्धिक विकास होगा, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और अधिक सक्रिय, प्रभावी और सकारात्मक बनेगा.” Also Read: गर्मी की छुट्टियों में घूमिए बिहार की ये 5 शानदार जगहें, प्रकृति, रोमांच और शांति का है परफेक्ट कॉम्बो The post Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों के लिए ACS सिद्धार्थ का नया फरमान, अगर लेनी है गर्मी की छुट्टी तो करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाति और भूमि के बाद बिहार में एक और सर्वे, सरकार अब करेगी लबनी की गिनती

Nira Promotion Scheme : पटना. शराबबंदी को सख्ती से लागू करने वाले बिहार राज्य में अब नीतीश प्रशासन ने नई पहल की है. राज्य प्रशासन गांव-गांव में फैले ताड़ और खजूर के पेड़ों और उनमें लगे लबनी (रस निकालने की व्यवस्था) की गिनती कराएगी. साथ ही, जिन लोगों के पास ताड़ या खजूर के पेड़ हैं, उनका विस्तृत डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा. इस सर्वेक्षण की योजना मुख्यमंत्री नीरा संवर्धन योजना के अंतर्गत बनाई जा रही है, जिसकी शुरुआत 15 अप्रैल से संभावित है. मद्य निषेध विभाग करेगा सर्वेक्षण प्रशासन ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है. ये अधिकारी स्थानीय प्रशासन और जीविका समूहों के साथ मिलकर क्षेत्रीय दौरे करेंगे और योजना की प्रगति की नियमित रिपोर्ट उत्पाद आयुक्त को देंगे. इस योजना के तहत पेड़ों में रस निकालने वाले टैपरों (लबनी लगाने वाले) का भी डेटा इकट्ठा किया जाएगा. प्रशासन नीरा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टैपरों को लाइसेंस देगी. इसके साथ ही, जीविका स्वयं सहायता समूहों को पेड़ मालिकों और टैपरों से जोड़ा जाएगा. सभी संबंधित पक्षों-टैपर, पेड़ मालिक और समूहों-के लिए प्रशिक्षण सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा. नीरा को संग्रहित करने के लिए होगी व्यवस्था विभागीय जानकारी के अनुसार नीरा को संग्रहित करने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी और योजना से जुड़े सभी लोगों के बैंक खातों का विवरण भी एकत्र किया जाएगा. बिहार के हर जिले में इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है. योजना के प्रचार-प्रसार और लेखा प्रबंधन का कार्य भी मुख्यालय से निर्देशित होगा. सूत्रों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य राज्य में नीरा उत्पादन और बिक्री को प्रोत्साहित करना है, वहीं खमीरयुक्त ताड़ी के उत्पादन और सेवन को हतोत्साहित करना भी इसकी प्रमुख मंशा है. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post जाति और भूमि के बाद बिहार में एक और सर्वे, प्रशासन अब करेगी लबनी की गिनती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज रखा जा रहा है कामदा एकादशी का व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kamada Ekadashi Vrat 2025: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल ये व्रत आज 8 अप्रैल 2025 को रखा जा रहा है. यह चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद की पहली एकादशी मानी जाती है. यह एकादशी हर वर्ष मार्च या अप्रैल में आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का उपवास करने से सभी प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी पर किस शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए. आज कामदा एकादशी के दिन पढ़ें विष्णु आरती, होगा हर कार्य सिद्ध  कामदा एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कामदा एकादशी का व्रत उदया तिथि में आज 8 अप्रैल को मनाया जा रहा है. चैत्र मास की शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत – 07 अप्रैल, 2025 को शाम 8:00 बजे चैत्र मास की शुक्ल एकादशी तिथि का समापन – 08 अप्रैल, 2025 को रात 9:12 बजे कामदा एकादशी पूजा की विधि स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें. प्रभु का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें. मंदिर में घी का दीप जलाएं. यदि संभव हो, तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें. कामदा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें. विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग अर्पित करें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें. The post आज रखा जा रहा है कामदा एकादशी का व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mafia Atiq Ahmed : वक्फ की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के परिवार का राज! हुआ बड़ा खुलासा

Mafia Atiq Ahmed : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वक्फ की जमीन को लेकर बड़ी बात सामने आई है. माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार द्वारा गैरकानूनी कब्जे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और प्रयागराज के कमिश्नर की जांच सामने आई है. इससे इस बात का खुलाया हुआ कि अतीक अहमद के परिवार और उसके रिश्तेदारों ने करीब 71 करोड़ रुपये की वक्फ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद और उसके परिवार ने वक्फ की दुकानों, मकानों और बहुमंजिला इमारतों पर भी गैरकानूनी कब्जा किया था. इस संबंध में ndtv.in ने समाचार प्रकाशित की है. जमीन की मिट्टी तक बेच दी अतीक अहमद ने अतीक अहमद ने जमीन की मिट्टी तक खोदकर बेच दी. इस वजह से से प्रशासन को नुकसान हुआ. जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि उस समय वक्फ बोर्ड के ज़िम्मेदार (मुत्तलवी) सैयद मोहम्मद अशीयम ने अतीक के परिवार की मदद की, इसके बदले में पैसे भी लिये. बाद में उसे हटा दिया गया और उसकी जगह नया मुत्तलवी नियुक्त किया गया. जी.टी. रोड पर जो वक्फ की जमीन है, वहां सबसे पहले कब्जा किया गया. इस जमीन पर 9 दुकानें और एक बड़ा मकान बनाया. यह कब्जा मोहम्मद तारिक ने किया था, जो अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला (बीवी का भाई) बताया जा रहा है. इस जमीन की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. सबसे बड़ा मामला जी.टी. रोड का सामने आया इसी क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों पर भी अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. इन जमीनों पर मोहम्मद जैद, हमजा, मंशुद, अहमद, शिवली और अब्दुल्ला जैसे लोगों ने कब्जा किया हुआ था. इन सभी की पहचान अतीक अहमद के भाई अशरफ के परिवार या करीबी रिश्तेदार के रूप में की गई. इन लोगों ने न सिर्फ जमीन पर कब्जा किया, बल्कि कई जगहों पर निर्माण कार्य भी किया. यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल प्रशासन की एक फ्री स्कीम सबसे बड़ा मामला जी.टी. रोड पर सामने आया, जहां लगभग 30 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों पर अवैध तरीके से बहुमंजिला इमारतें इस परिवार ने बना ली. इस कब्जे में छोटे चप्पल वाले नाम से पहचाने जाने वाला मोहम्मद साबिर, उबैद उल्ला, सुहैल अहमद और कुछ अन्य लोग शामिल थे.  इन सभी का सीधा संबंध अतीक अहमद या उसके भाई अशरफ से बताया जा रहा है. इन अवैध निर्माणों में से एक इमारत को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने तोड़ भी दिया है. The post Mafia Atiq Ahmed : वक्फ की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के परिवार का राज! हुआ बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले गांव की सड़कें होंगी चकाचक, 103 नए पुलों का भी होगा निर्माण

Bihar News: पटना. बिहार में ग्रामीण सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 367.94 करोड़ की नई योजनाओं को मंजूरी दी है. इन योजनाओं के अंतर्गत राज्य में पांच नई सड़कों के साथ 103 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत और टिकाऊ सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा. इस पहल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सूबे की सड़कों को चाक चौबंद करने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी. जल्द होगी निविदा इन परियोजनाओं के तहत कुल 33.65 किलोमीटर लंबी सड़कों और 3891.17 मीटर लंबे पुलों का निर्माण किया जाएगा. स्वीकृत राशि में से 214 करोड़ रुपये केंद्र प्रशासन की ओर से और 153.94 करोड़ रुपये राज्य प्रशासन की ओर से वहन किए जाएंगे. इन योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक एजेंसियों से 5 मई तक प्रस्ताव मांगे गए हैं. ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के हर गांव को सुदृढ़, सुरक्षित और हर मौसम में उपयोगी सड़कों से जोड़ना है। विभाग ने बताया कि योजनाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा। उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिली राशि इसके अतिरिक्त बिहार प्रशासन को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्र प्रशासन की ओर से 138 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई है. इस राशि के साथ राज्य प्रशासन 92 करोड़ का अंशदान देगी, जिससे कुल 230 करोड़ की राशि सड़कों के आवधिक अनुरक्षण (पीरियोडिक मेंटेनेंस) पर खर्च की जाएगी. ये रखरखाव कार्य उन सड़कों पर किए जाएंगे, जिनकी पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है. Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत The post Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले गांव की सड़कें होंगी चकाचक, 103 नए पुलों का भी होगा निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news बाइक सवार निजी फाइनेंस बैंक कर्मी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत

खगड़िया जिला मानसी थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर सोमवार की सुबह काफी तेज गति से आ रहे बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के ढोड़िया गांव के विपिन मंडल का पुत्र आकाश कुमार(25) उर्फ रोहित के रूप में हुई. आकाश बेगूसराय के आदर्श निजी फाइनेंस बैंक में कार्यरत था. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. पत्नी रीमा कुमारी, मां मीरा देवी, पिता विपिन मंडल समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण राजीव यादव ने बताया कि आकाश शनिवार को घर आया था और सोमवार को ड्यूटी पर बेगूसराय जा रहा था और सड़क हादसे का शिकार हो गया. एक वर्ष पूर्व ही गोपालपुर के सैदपुर गांव में उसकी शादी हुई थी. गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना ने घर व ससुराल वालों को झकझोर कर रख दिया. पत्नी बार-बार बदहवास हो रही थी. आसपास की स्त्रीएं पानी का छींटा मार कर उसे होश में ला रही थी. होश आते वह दहाड़ मार कर रोते हुए पति के पास मानसी जाने के लिए भागने लगती थी. ग्रामीणों ने बताया कि आकाश पहले किसी दूसरे फाइनेंस बैंक में काम करता था. आठ माह पहले ही आदर्श फाइनेंस बैंक में ज्वाइन किया था. पत्नी की दहाड़ देख मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयी. बिहपुर भाजपा विधायक सह सचेतक ई कुमार शैलेंद्र ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है. धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला अश्लील पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र रंगरा पश्चिमी टोला के मो गालीब के सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला अश्लील पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. अश्लील पोस्ट को देखकर रंगरा थाना दर्जनों लोग पहुंच हंगामा करने लगे. आक्रोशित ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन भी दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि नवगछिया पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सूचना मिली कि मो गालीब आलम ने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित व धार्मिक भवानाओं को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट किया है. सूचना सत्यापन के पश्चात रंगरा थाना व डीआईयू टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान पर उक्त व्यक्ति के पोस्ट किये अमर्यादित टिप्पणी को डिलीट करवाया. घटना में संलिप्त आरोपित को गिरफ्तार किया. सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news बाइक सवार निजी फाइनेंस बैंक कर्मी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: प्रबंध समिति का गठन नहीं करने वाले 54 स्कूलों के एचएम का वेतन बंद

– सात दिनों के अंदर समिति गठन कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश- सर्वाधिक पीरपैंती के नौ, तो शाहकुंड के सात एचएम पर कार्रवाई – जिलाधिकारी के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने लिया एक्शन संवाददाता, भागलपुर जिले के 54 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन नहीं करने और बिना अनुमोदन राशि खर्च करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने डीएम के आदेश पर संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. मालूम हो कि यह कार्रवाई सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में 23 दिसंबर 2024 को आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अनुशंसा के आलोक में की गयी है. समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन नहीं हुआ है, जबकि कुछ ने समिति की स्वीकृति के बिना ही राशि खर्च की है, जो वित्तीय अनियमितता के दायरे में आता है. जिला शिक्षा कार्यालय के स्तर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सात दिनों के अंदर समिति गठन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. समिति गठन होने तक बंद रहेगा वेतन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक समिति गठन नहीं होता, तब तक न तो कोई वित्तीय व्यय किया जाएगा और न ही वेतन भुगतान होगा. आदेश के साथ 54 विद्यालयों की सूची भी जारी की गयी है, जिनमें शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के प्रमुख विद्यालय शामिल हैं. विभिन्न प्रखंडों गोराडीह से छह, गोपालपुर से तीन, नगर निगम से तीन, नारायणपुर से दो, नाथनगर से चार, सन्हौला से दो, सुलतानगंज से दो, सबौर से दो, शाहकुंड से सात, रंगरा चौक से तीन, पीरपैंती से नौ, बिहपुर से चार, कहलगांव से पांच, इस्माइलपुर व खरीक के एक-एक एचएम पर कार्रवाई की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: प्रबंध समिति का गठन नहीं करने वाले 54 स्कूलों के एचएम का वेतन बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news पूर्व कमेटी को भंग कर नये बाल संसद का गठन

बिहपुर मवि पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को लोकतांत्रिक पद्धति से पूर्व की कमेटी को भंग कर नये बाल संसद का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की देखरेख व पूर्व प्रधानमंत्री अलका कुमारी के संचालन में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग में सात वोट प्राप्त करके छात्र आर्यन कुमार प्रधानमंत्री व तीन वोट प्राप्त कर स्त्री आरक्षण के तहत छात्रा रितुराज कुमारी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई. मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिक्षिका अनीता कुमारी व शिक्षक दयानंद यादव थे. छात्र अजीत कुमार शिक्षामंत्री, अर्णिका कुमारी उप शिक्षामंत्री / मीना मंत्री, युवराज कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, खुशी खातून उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, जल एवं कृषि मंत्री गौरव कुमार, गुड़िया कुमारी उप जल एवं कृषि मंत्री, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री सुरुचि कुमारी, अंशराज उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्समंत्री लक्ष्मी कुमारी, अलका कुमारी सांस्कृतिक एवं उप स्पोर्ट्समंत्री, बाल सुरक्षा मंत्री आरती कुमारी व उप बाल सुरक्षा मंत्री कृतिका कुमारी निर्वाचित हुई. सबों को पद व गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलायी गयी. मौके पर मो शमीमउद्दीन, श्वेता कुमारी, रजनीकांत रंजन, क्रांति कुमारी, मनीष कुमार, रविशंकर झा, रोमा कुमारी, दयानंद यादव, मनीष कुमार व मो तबरेज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. प्रधानाध्यापक ने बाल संसद के निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद के अनुसार उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाल संसद के गठन के दौरान शिशु चुनाव प्रक्रिया, मताधिकार की शक्ति व महत्व तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की विशेषताओं से परिचित होने तथा बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होने के साथ वह विद्यालय विकास में सशक्त भागीदारी देंगे. एनएसएस के विशेष शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कहलगांव शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एक और दो की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के सभा कक्ष में हुआ. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. पूजा कुमारी के नेतृत्व में छठ पर्व आधारित लोक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मिहिर मोहन मिश्र सुमन ने की. उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने जीवन को देश के विकास के लिए समर्पित करना चाहिए. कार्यक्रम में विवि एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय कुमार व संचालन उमा शंकर पासवान व डॉ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ निकेश कुमार, नमन कुमार, डॉ कीर्ति वर्धन गौतम, अनादि प्रसाद सिंह, डॉ अक्षय कुमार राउत, डॉ शत्रुघ्न कुमार, डॉ संतोष कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे. शिविर के प्रतिभागियों में प्रमाणपत्र वितरित किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news पूर्व कमेटी को भंग कर नये बाल संसद का गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BHagalpur news तहलका इलेवन ने रवि इलेवन को 21 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंची

कहलगांव कलगीगंज गांव में चल रहे कलगीगंज प्रीमियर लीग केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच हुआ. पहला मैच राजपाल इलेवन व राय इलेवन टीम के बीच हुआ. राजपाल इलेवन टीम एक रन से विजयी हुई. टॉस राय इलेवन टीम ने जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी कर राजपाल टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनायी. जवाब में राय इलेवन की टीम छह विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पायी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु कुशवाहा को दिया गया. दूसरा मैच सेमीफाइनल मैच तहलका इलेवन एवं रवि इलेवन टीम के बीच हुआ. तहलका टीम ने रवि इलेवन टीम को 21 रनों से हरा कर फाइनल में पहुंच गयी. रवि इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. तहलका टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनायी. जवाब में रवि इलेवन टीम आठ विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पायी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम कुमार को दिया गया. निर्णायक में सानू पासवान एवं आलोक राज थे. पेनाल्टी शूटआउट में भुवालपुर की टीम 2-0 से विजयी कहलगांव प्रखंड के ग्राम देवरी महेशपुर में चैती दुर्गा पूजा पर गांव के राजकीय बुनियादी विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर एसएफसी लैलख और शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर के बीच फाइनल मैच हुआ. पेनाल्टी शूटआउट में भुवालपुर की टीम 2-0 से विजयी विजयी हुई. मौके पर सांसद अजय कुमार मंडल, गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल, जनार्दन आजाद, चांदनी देवी, रानी देवी, रेखा देवी उपस्थित थी. उमावि बहत्तरा राघोपुर में पीएम श्री योजना का शुभारंभ शिक्षा विभाग की ओर से पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया) योजना के चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा, राघोपुर में पीएम श्री योजना का सोमवार से शुभारंभ हुआ. प्राचार्य ज्ञानानंद झा ने बताया कि उक्त योजना के तहत मवि बहत्तरा के एचएम राकेश रंजन रविदास ने कक्षा छह से आठ तक के 201 छात्र-छात्राओं और दो शिक्षक, अर्चना वर्मा और चंद्रशेखर कुमार का समायोजन के लिए ब्यौरा उमावि बहत्तरा राघोपुर को उपलब्ध कराया गया है. सोमवार से विद्यालय में पीएम श्री योजना का शुभारंभ कर दिया गया. अब हमारे विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. उक्त योजना का मुख्य मकसद है नयी शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है. इसके तहत स्मार्ट क्लास, समेकित विज्ञान लैब की सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करायी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post BHagalpur news तहलका इलेवन ने रवि इलेवन को 21 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur News: भागलपुर के स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट शुरू, बच्चों को राहत

भागलपुर. गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी प्रशासनी स्कूलों में सोमवार से मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू कर दी गयी. शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद बदले गये समय-सारणी के तहत अब सुबह 6:30 बजे प्रार्थना होती है और 7:00 बजे से पढ़ाई की पहली घंटी लगती है. पहली पाली की पढ़ाई के बाद 9:00 बजे से 9:40 बजे तक बच्चों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) दिया जाता है. इसके बाद चार और कक्षाएं आयोजित होती हैं और 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी हो जाती है.मॉर्निंग शिफ्ट के पहले दिन बच्चों में उत्साह के साथ-साथ हल्की थकावट भी देखी गयी. कई शिशु समय से पहले उठने और तैयार होने की आदत में नहीं थे, फिर भी अधिकतर समय पर स्कूल पहुंचे. अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे दोपहर के समय स्कूल आना-जाना बच्चों के लिए मुश्किल हो गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने समय पर निर्णय लेते हुए मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी. इससे बच्चों की उपस्थिति में भी सुधार देखा जा रहा है, जो शैक्षणिक सत्र के लिए सकारात्मक संकेत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur News: भागलपुर के स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट शुरू, बच्चों को राहत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top