Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंसूरचक में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

मंसूरचक. रामनवमीं पर्व के अवसर पर जहां महावीर मंदिर, काली मंदिर, ब्रह्म बाबा मंदिर सहित भक्तों ने अपने घर पर ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना की तो दूसरी तरफ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर बजरंग दल, विहिप व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय समसा मंसूरचक परिसर में एकत्रित होकर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के अमीत कुमार गुप्ता, पवन कुमार पवनदेव, नंदन कुमार भोला, नीतीश बिहारी, सुनील शर्मा, अभिजीत मिश्रा, प्रभाकर मिश्र, अनुरुद्ध, विवेक शांडिल्य, सत्यम प्रकाश अन्य कर रहे थे. शोभायात्रा में जय श्रीराम, जय श्रीराम का नारा से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. शोभायात्रा में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शोभा यात्रा समसा से चलकर सुजावलपीर, कस्टोली, चकल्हाद, गणपतौल,मेन बाजार मंसूरचक, फाटक चौक मंसूरचक, हवासपुर सहित अन्य गांवों में भी निकाला गया. उक्त नेतृत्वकर्ता ने बताया कि हर वर्ष इस तरह आयोजन कर हिन्दुत्व की चट्टानी एकता बनीं रहे. क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न चीजों की कामना बजरंग बली, भोलेनाथ से किया करते हैं. शोभायात्रा से क्षेत्र में भक्ति के प्रति लोगों का और अधिक झुकाव बढ़ने लगती हैं इसलिए मुख्य उद्देश्य शोभा यात्रा का यही हैं. शोभायात्रा जुलूस में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात देखे गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंसूरचक में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों के विराेध का करना पड़ा सामना, हुआ पथराव

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी घाट पर रविवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ी को छुड़ाने का असफल प्रयास किया है. हालांकि इस दौरान सारठ पुलिस ने अजय नदी से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का जब्त किया. दरअसल, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ने गयी पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया. बताया गया कि रविवार को गुप्त सूचना पर एएसआइ अरबिंद कुमार दल बल के साथ थाना क्षेत्र के अजय नदी दामाकुंडी घाट अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंचे. पुलिस को देखकर चालक बालू को ट्रैक्टर से खाली कर भागने लगा. पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़ने दामाकुंडी घाट जाने पर ग्रामीणों पुलिस का विरोध करने लगा. सारठ थाना पुलिस ने घटना की सूचना थाना प्रभारी सूरज कुमार को दी. इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ दामाकुंडी घाट पहुंचकर चितरा थाना पुलिस और पत्थरड्डा ओपी को बुलाकर बल पूर्वक तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया है. बताया जाता है चालक ने झाड़ी में छिपाकर भाग गया था. जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना लाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों के विराेध का करना पड़ा सामना, हुआ पथराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नावकोठी व समसा के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

नावकोठी. नावकोठी व समसा दुर्गा मंदिरों में महानवमी के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्त्रीओं ने माता दुर्गा का खोयछा भरी. मुंडन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. नावकोठी दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय मेला रविवार से प्रारंभ हो गया है. मेला का मुख्य आकर्षण वराणसी के आचार्य द्वारा प्रस्तुत महाआरती है. मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए तीन दिवसीय विदेशिया नाच के आयोजन किया गया है. मीना बाजार, विभिन्न तरह के झूले का प्रबंध किया गया है. श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह वहीं समसा के अमित कुमार ने बताया कि मेला के प्रथम दिन भजन कीर्तन तथा सिंदूर की कीमत नाटक का मंचन किया जायेगा. दो दिन विदेशिया नाच का आयोजन किया जायेगा. मेला में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए विभिन्न कमेटी गठित कर स्वयंसेवक की तैनाती की गयी है. उपद्रवियों पर नजर रखने हेतु संपूर्ण मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. मेला में नावकोठी के अतिरिक्त बेगमपुर, रजाकपुर, चक्का, विष्णुपुर, देवपुरा, करैटाड़, मथुरापुर, जीतपुर आदि के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मेला में शांति बहाल हेतु मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किये गये हैं.पुलिस की गश्त भी हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नावकोठी व समसा के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां शीतला मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बीहट. बीहट जलेलपुर स्थित मां शीतला मंदिर में नौ दिन की नवरात्रि के बाद चैत्र राम नवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखायी पड़ा. लोग रविवार की अहले सुबह से ही माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे थे. स्त्रीओं ने विधि विधान के साथ पूजा कर खोइंछा भरी और परिवार के लोगों के लिए मंगलकामना की. वहीं मां शीतला मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को नवमी के दिन विधि-विधान के साथ 48 छांगड़ों की बलि दी गयी. मां के दरबार में श्रद्धालुओं का लगा तांता शुक्रवार की रात जगरना व निशा पूजा के बाद पट खुलते ही लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया. इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चढ़ावा चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ी.बताते चलें कि यहां हर साल लगने वाला विशाल मेला,जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते और पूजा पाठ करते हैं.पूजा सह मेला समिति के संयोजक कन्हैया कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी माता शीतला मंदिर में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 6 अप्रैल को भव्य जागरण का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन बिहार प्रशासन के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा करेंगे. मां शीतला की कृपा से मिलती है बीमारी से निजातमंदिर के पुजारी महंत श्री महेश दास जी महाराज ने कहा कि लोकमानस में शीतला मैय्या को चेचक,खसरा, माता निकलने, हैजा, पिलेख व बोदरी जैसी बीमारी से निजात दिलाने वाली देवी का रूप माना गया है.जो लोग इस पूजा को शीतलाष्टमी के दिन किसी कारणवश नहीं कर पाते हैं वो पूरे चैत्र मास के किसी मंगलवार या शनिवार को मां शीतल को जल चढ़ा देने से पुण्य की भागीदारी बन जाते हैं.साथ ही इससे ग्रह, पीड़ा,काल,बीमारी का भी नाश होता है. महंत श्री दास ने बताया कि मां शीतल को सभी देवी-देवताओं में सर्वश्रेष्ठ माना गया है.क्योंकि इनके आगमन के पश्चात किसी देवी-देवताओं का पूजा नहीं होता है.यहां आने वाले हर श्रद्धालुओ की मनोकामना पूर्ण होती है.कोई खाली हाथ नहीं लौटता है.महंत श्री महेश दास ने बताया कि बसीऔरा पर्व के दौरान मां शीतल को बासी भोजन चढ़ने के बाद इस दिन घर में बगैर चूल्हा जले मां शीतल को भोग लगाने की अद्भुत परम्परा है.उसके बाद ही परिवार के सभी सदस्यों को भोजन करना चाहिए.बीहट व सिमरिया समेत आसपास के लोगों को मां शीतल की बसीऔरा पूजा का बड़ा बेसब्री से इंतजार रहता है.मां शीतल मंदिर समिति के सदस्य कन्हैया कुमार के अनुसार वर्ष 1997 के चैत्र माह में माता के मंदिर की स्थापना हुई थी.तबसे हर वर्ष विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अराधना की जाती है.यहां आने से श्रद्धालुओं को चेचक, हैजा जैसे बीमारी से छुटकारा मिलता है.खास करके मंगलवार और शनिवार के दिन बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां शीतला मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

22 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों का टोटा

विश्व स्वास्थ्य दिवस आज. 2200 की आबादी पर है एक डॉक्टरतीन सौ बेडों के नये अस्पताल बनाने के लिए किया गया शिलान्यासकैप्शन – स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित फोटो. मनोज कुमार मिश्रा, नवादा कार्यालय स्वास्थ्य विभाग जिले के लगभग 22 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. स्वास्थ्य सेवाएं सही तरीके से लोगों को उपलब्ध हो, इसके लिए प्रशासनी और निजी अस्पतालों का अहम योगदान है. जिले में लगभग एक हजार एमबीबीएस चिकित्सक प्रशासनी व निजी स्तर पर सेवा दे रहे हैं. यानी कुल मिलाकर देखा जाये, तो 2200 की आबादी को हेल्थ फैसिलिटी देने के लिए एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं. सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को कोविड-19 के बाद बेहतर बनाने को लेकर तेजी से प्रयास किये गये हैं. इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम स्वास्थ्य शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य रखी गयी है. जिले में भी आने वाले सालों में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलने वाले हैं. तीन सौ बेडों के नये अस्पताल, कैंसर के लिए नये अस्पताल और नया मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गयी है. इसमें तीन सौ बेडों के अस्पताल का काम भी शुरू हो गया है. प्रशासनी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाएं सदर अस्पताल से दी गयी जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 178 उप स्वास्थ्य केंद्र और 14 स्वास्थ्य केंद्र, लगभग 2408 आशा कर्मी, 529 एएनएम और जीएनएम स्वास्थ्य सेवाऐे दे रही है. वहीं सदर अस्पताल नवादा में कुल 75 एएनएम और जीएनएम के साथ-साथ 33 डॉक्टर, जिसमें आठ फीमेल डॉक्टर और 25 मेल डॉक्टर हैं. सदर अस्पताल में कुल 120 बेड उपलब्ध है जिसमें सर्जिकल विभाग में 25 बेड, सीएनसीयू में 17 बेड, प्रसव विभाग में 16 बेड, पोस्ट ऑपरेटिव विभाग में 40 बेड के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग सुविधा उपलब्ध करा रही है. स्वास्थ्य विभाग जिले में कुल 11 प्रकार के टीकाकरण करवा रहा है. जिसमें जीरो से 16 साल तक उम्र के बच्चों को दिया जाता है. सदर अस्पताल में आंख, नाक, कान, टीबी, फ्लोरोसिस, बच्चों के 15 से 20 लाख तक के हृदय रोग का निशुल्क इलाज, पुरुष नसबंदी, स्त्री बंध्याकरण, ओपीडी, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के महीने के 9 और 21 तारीख को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाओं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है. 108 करोड़ की लागत से बिहार के सबसे बड़े सदर अस्पताल का होगा निर्माण नवादा में सबसे बड़े सदर अस्पताल का निर्माण होगा. यह मॉडल सदर अस्पताल 19 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है. चार मंजिला भवन में 300 बेड होंगे. जिले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर ने मॉडल अस्पताल के निर्माण की नींव रखी. इसके अलावा जीएनएम की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग 150 सीटों की व्यवस्था की गयी है. वहीं दूसरी तरफ 22 करोड़ की लागत से जीएनएम और पारामेडिकल इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया गया है, जहां विद्यार्थी शिक्षा लेना शुरू कर दिये हैं. सदर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाएं जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. सदर अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, डायलिसिस के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. इसमें प्रसव विभाग में नॉर्मल डिलीवरी से लेकर सिजेरियन डिलीवरी तक की सुविधा उपलब्ध है. वही नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू में कुल 17 बेड उपलब्ध है. सदर अस्पताल में कुल 32 तरह की जांच होती है. वर्तमान में 456 दवाओं की जरूरत के विरुद्ध 339 दवाएं लगातार उपलब्ध हैं. वर्तमान समय में ओपीडी की स्थिति जानकारी के अनुसार, ओपीडी में प्रतिदिन 900 से 1000 तक मरीजों का इलाज किया जा रहा है. प्रतिदिन ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होता है. इसके बाद इमरजेंसी में इलाज होता है. सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत कोरोना काल में की गयी थी. करोड़ों रुपये की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट आज धूल फांक रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 15 ऑक्सीजन सिलिंडरों की खरीदारी हो रही है. अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट के बड़े टैंकर की क्षमता एक हज़ार, मीडियम टैंकर की क्षमता 500 औऱ छोटे टैंकर में 250 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट है. लेकिन यह बेकार पडा है. क्या कहते हैं डीपीएम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आने वाले समय में और बेहतर किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग में सारे सुविधाए नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है. बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति काम कर रहा है. अमित कुमार, डीपीएम, नवादा B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 22 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों का टोटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवरात्रि पर मां आरण्य देवी के दर्शन को उमड़े भक्त

आरा. जिले भर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मां दुर्गा के भक्तों ने नवमी का पूजा-पाठ व हवन किया और कुंवारी कन्याओं को भोजन करा करा उनका आशीर्वाद लिया. श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ को लेकर अहले सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी. घरों की सफाई की गयी व पूजा के सामान जुटाए गये. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज रहा था. मंदिरों में सुबह से ही घंट-घंटे व शंख ध्वनि से अध्यात्मिक माहौल का सृजन हो रहा था. मां दुर्गा की सप्तशती का पाठ के बाद हवन के साथ ही पूजा संपन्न हो गया. इस दौरान शहर के आरण्य देवी मंदिर, बिहिया के महथिन माई मंदिर, बखोरापुर के मां काली मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह से देर रात तक दर्शन किये. परंपरा के अनुसार बनाये गये थे कई तरह के पकवान : परंपरा के अनुसार जिले के सभी घरों में अष्टमी की पूरी रात जग कर कई तरह के पकवान तैयार किये गये थे. इसमें तरह-तरह के व्यंजन पूरी-खीर आदि शामिल हैं. नवरात्र की हवन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया व अपने इष्ट मित्रों को भी प्रसाद खिलाया. ठाकुरबाड़ी व अन्य मंदिरों में आयोजित किया गया कार्यक्रम : रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न ठाकुरबाड़ी व अन्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्री राम भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था.चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को जैसे ही दोपहर 12 बजे भगवान राम ने अवतार लिया, भक्तों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई. भक्तों ने भगवान राम का जय जयकार करना शुरू कर दिया. भगवान श्रीराम ने चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के 12:00 बजे दिन में ही अवतार लिया था, तब से प्रभु श्रीराम के भक्त भगवान श्रीराम के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हैं. इस दौरान मंदिरों में प्रसाद बांटे गये. नवरात्र को लेकर अंतिम दिन माता आरण्य देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु सुबह से ही पंक्तिबद्ध होकर पूजा अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे हुए थे. मां आरण्य देवी मंदिर जिले वासियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है. अति प्राचीन मंदिर में जिलेवासी पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं . बखोरापुर मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु करते रहे पूजा अर्चना : जिले के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर में स्थित मां काली मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु पूजा अर्चना करते रहे. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी. मंदिर प्रबंधन द्वारा इसके लिए तैयारी की गई थी. मंदिर में भोजपुर ही नहीं ,अन्य जिलों एवं प्रांतों से भी लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हुए थे. मां काली के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था स्त्री एवं पुरुष श्रद्धालु दोनों पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हुए थे. कई लोग पैदल ही पहुंचे हुए थे तो कई लोग वाहनों से भी पहुंचे हुए थे. सभी माता की एक झलक पाने के लिए बेताब थे श्रद्धालु पूजा अर्चना के बाद सुख शांति की कामना कर रहे थे. जिले के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक बखोरापुर मंदिर भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र है. पूरे वर्ष श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं.रामनवमी के दिन विशेष व्यवस्था रहती है. सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. कतार में लगकर सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवरात्रि पर मां आरण्य देवी के दर्शन को उमड़े भक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर

डंडारी. चैती नवरात्रा के नौवें दिन स्थानीय चैती दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही विशनपुर, मेंहा आदि गांव स्थित स्थानीय चैती दुर्गा मंदिरों में स्त्री श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक पूजा-अर्चना करने पहुंचती रही. स्त्री श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा का खोंइछा भरकर मन्नतें मांगी. दुर्गा मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने फूल, नारियल व अन्य प्रसाद चढ़ाकर पूजा की. इसके साथ ही चैती दुर्गा मेला का भी शुभारंभ हो गया. विशनपुर गांव स्थित मंदिर में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा मां दुर्गे की जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होते रहा. पूजा स्थलों पर स्त्री व पुरुष पुलिस वल के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गई है. बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ राजीव कुमार, बीपीआरओ कुमार सौरभ, थानाध्यक्ष विवेक कुमार सहित पुलिस वल के जवान काफी मुस्तैद दिखे. वहीं स्थानीय स्तर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसागर सिंह, मुखिया अमरजीत सहनी, जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा जिला प्रवक्ता सुमित कुमार सिंह गुड्डू, कुमोद किशोर पोद्दार, अभिमन्यु सिंह, भूमिभूषण राय, प्रवीण झा, कृष्णमोहन सिंह, उमेश सिंह, कुणाल सिंह मुकेश राम, पंकज राय आदि द्वारा भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते देखे गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खोदावंदपुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

खोदावंदपुर. रामनवमी के मौके पर रविवार को गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गयी, जो राजकीयकृत मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर परिसर से हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक, चलकी चौक, नारायणपुर से सागी इस्मैला सीमावर्ती से वापस मुख्य सड़क होते हुए दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पश्चिमी, तारा चौक, सर्कल चौक, सीमान चौक, खोदावंदपुर बाजार होते हुए मेघौल धर्मगाछी चौक तक पहुंची, उसके बाद पुनः उसी रास्ते से होते हुए मध्य विद्यालय बरियारपुर पश्चिमी पहुंचकर संपन्न हो गयी. शोभायात्रा में बैनर पोस्टर लगा सैकड़ों बाइक चालकों के अलावे तीन पहिया व चार पहिया वाहन भी शामिल थे. शोभायात्रा में शामिल हुए काफी संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में नागाधाम, बरियारपुर पश्चिमी के महंत स्वामी धर्मदास उदासीन, शिष्य चन्द्रगुप्त कुमार, पंचायत के प्रभारी मुखिया राकेश रामचंद महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार वर्मा, रामप्रीत महतो, प्रकाशचन्द्र उर्फ श्याम झा, पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि अंजली भारद्वाज, सनातन धर्म से जुड़ें अवनीश कश्यप, डॉ हरेराम सिंह, रवीन्द्र कुमार, राजाराम महतो, रामध्यान महतो, दयानंद प्रभाकर, सिकंदर कुमार वर्मा, अमित कुमार, तरुण कुमार रौशन, मनीष कुमार, संतोष कुमार दास, पिन्टू शर्मा, घनश्याम कुमार, चंदन कुमार, रोहित कुमार, सुन्द्रेश कुमार बबलू, अंकित कुमार सहित अनेक विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं सनातनी मौजूद थे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी हिन्दू धर्म में भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है. जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रूप में अवतार लिया था. रामनवमी भगवान राम के जीवन और आदर्शों की याद दिलाती है. जो सत्य धर्म और न्याय के प्रतीक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खोदावंदपुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी भव्य शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैच नहीं जीत पाए तो पैट कमिंस ने पिच पर ही फोड़ा ठीकरा, घरेलू मैदान पर क्यों हारी सनराइजर्स हैदराबाद

SRH vs GT IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करना मुश्किल था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 152/8 रन ही बना सकी. मोहम्मद सिराज ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आईपीएल आंकड़े 4-17 हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए. हैदराबाद के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि कमिंस ने नौ गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. could not win match Pat Cummins blamed the pitch why Sunrisers Hyderabad lose on their home ground अपने ही घरेलू मैंदान की पिच नहीं पढ़ पाए कमिंस पैट कमिंस ने मैच में हार के बाद कहा, ‘हैदराबाद का विकेट थोड़ा कठिन था. कुछ शुरुआती विकेट गिरने पर आप मैच में बने रहते हैं. यह ज्यादा स्पिन नहीं कर रहा था, थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. आज उनके तेज गेंदबाजी के सामने स्पोर्ट्सना कठिन था.’ पहली पारी में 252 रन के जवाब में, शुभमन गिल के नाबाद 61 रन, वाशिंगटन सुंदर के 49 रन और शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 35 रनों की बदौलत टीम ने 20 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. The Curvv Super Striker of the Match between Sunrisers Hyderabad and Gujarat Titans goes to Sherfane Rutherford. #TATAIPL | #SRHvGT | #CurvvSuperStriker | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/zHNd7Gy0rX — IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2025 वॉशिंगटन सुंदर ने स्पोर्ट्सी सुंदर पारी गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए सुंदर फ्रेंचाइजी द्वारा दिए गए अवसर से खुश थे और उन्होंने बल्ले से अपने योगदान पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने प्रेजेंजेशन में कहा, ‘यह बेहतर है कि आप सभी विशेषणों का इस्तेमाल करें. कप्तान ने मुझे जितना संभव हो सके उतनी गहराई से बल्लेबाजी करने के लिए कहा और मैंने अपनी टीम के लिए स्पोर्ट्स को खत्म करना चाहा. पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद में यही चलन रहा है, विकेट थोड़ा बेहतर हो जाता है, इसलिए 160-170 का पीछा करना आसान हो जाता है. मैं इसके बारे में जानता था और इससे मुझे मदद मिली. कोच ने मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा. खासकर तब जब हमने शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट खो दिए थे. मेरे लिए यह दुर्लभ अवसर था और मुझे बीच में स्पोर्ट्सना बहुत पसंद आया.’ घरेलू पिच से खुश नहीं है पैट कमिंस कमिंस के बयान से यही लगा कि वह अपने घरेलू मैदान पर पिच से खुश नहीं थे. हालांकि वह टॉस नहीं जीत पाए और उनको पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. आम तौर पर सनराइजर्स की टीम अपनी बल्लेबाजी के लिए ही जानी जाती है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में इसी टीम ने 286 रनों का स्कोर पोस्ट किया था और जीत दर्ज की थी, लेकिन अब तक यह उसकी आखिरी जीत है. सनराइजर्स के नाम ही आईपीएल में सबसे बड़ा 287 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. हालांकि, गुजरात के खिलाफ इस टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और टीम को इस सीजन में लगातार चौथी हार कर सामना करना पड़ा है. ये भी पढ़ें… इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात आरसीबी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी, रोहित शर्मा का क्या होगा, MI ने दिया बड़ा अपडेट The post मैच नहीं जीत पाए तो पैट कमिंस ने पिच पर ही फोड़ा ठीकरा, घरेलू मैदान पर क्यों हारी सनराइजर्स हैदराबाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनराइजर्स हैदराबाद पर 7 विकेट से जीत से गदगद हैं शुभमन गिल, इनको बताया गेंम चेंजर; आप भी जानें

SRH vs GT IPL 2025: 6 अप्रैल, 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए IPL 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सात विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी और टीम को आसान जीत दिलाई. मैच के बाद गिल ने अपने बयान में टीम की रणनीति और गेंदबाजों की तारीफ की, जिसने प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों का ध्यान खींचा. गिल ने जरूर शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजों को गेम चेंजर बताया. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाकर सनराइजर्स की कमर तोड़ दी. Shubhman Gill is elated with the 7 wicket win over Sunrisers Hyderabad called them a game changer मैच जीतने के बाद गिल ने कही यह बात शुभमन गिल ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘गेंदबाज इस फॉर्मेट में गेम-चेंजर होते हैं. लोग T20 में बल्लेबाजी और बड़े हिट्स की बात करते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि मैच गेंदबाज ही जिताते हैं. इसलिए हमारी टीम में गेंदबाजों पर बहुत जोर दिया जाता है. मैं और वॉशिंगटन सुंदर इस बात पर सहमत थे कि हमें क्रिकेटिंग शॉट्स स्पोर्ट्सने हैं, और हमने वही किया.’ गिल ने यह भी बताया कि उनकी योजना पावरप्ले में टेस्ट मैच की तकनीक को अपनाने की नहीं थी, बल्कि सही क्रिकेट शॉट्स के साथ स्कोर को आगे बढ़ाने की थी. 𝐒 𝐈 𝐓 𝐀 𝐑 𝐀 🌟 pic.twitter.com/dHhIp1LTnL — Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 6, 2025 रन बनाने के लिए तरसता रहा सनराइजर्स मैच में GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और SRH को 152/8 पर रोक दिया. मोहम्मद सिराज ने 4/17 के शानदार प्रदर्शन के साथ SRH के बल्लेबाजों को परेशान किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने भी 2-2 विकेट लिए. जवाब में, GT ने शुरुआती झटकों के बावजूद गिल और वॉशिंगटन सुंदर (49) की 90 रनों की साझेदारी की बदौलत लक्ष्य को 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. गिल ने अपनी पारी में 43 गेंदों पर नौ चौके लगाए और 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. गिल की कप्तानी की हो रही है तारीफ गिल के इस बयान से साफ होता है कि उनकी कप्तानी में GT का फोकस संतुलित टीम प्रदर्शन पर है. उन्होंने गेंदबाजों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनकी सटीकता और अनुशासन ने SRH को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. साथ ही, वॉशिंगटन के साथ उनकी साझेदारी को उन्होंने ‘शांत और समझदारी भरा’ करार दिया, जो दर्शाता है कि वह दबाव में भी संयम बनाए रखते हैं. इस जीत के साथ GT पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि SRH को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा. गिल का यह बयान उनकी परिपक्वता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. एक युवा कप्तान के तौर पर वह न सिर्फ बल्ले से योगदान दे रहे हैं, बल्कि टीम को एकजुट रखने और रणनीति को मैदान पर लागू करने में भी सफल हो रहे हैं. IPL 2025 में उनकी यह फॉर्म और सोच निश्चित रूप से गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत बनाएगी. ये भी पढ़ें… इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात आरसीबी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी, रोहित शर्मा का क्या होगा, MI ने दिया बड़ा अपडेट The post सनराइजर्स हैदराबाद पर 7 विकेट से जीत से गदगद हैं शुभमन गिल, इनको बताया गेंम चेंजर; आप भी जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top