Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

समारोहपूर्वक मना भाजपा का स्थापना दिवस

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के भगवतपुर निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद चौरसिया के आवास पर रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने की। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मणि प्रसाद सिंह,डॉ. बलदेव भगत, देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, विश्वजीत गिरि,राकेश कुमार गिरि, राजेंद्र महतो,चंदेश्वर दास सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अगलगी से बचाव को ले दिया गया प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन : जिले में हो रही अगलगी घटनाओं को देखते हुए समस्तीपुर जिला अग्निशामक दल द्वारा किसान की फसलों और झुग्गी –झोपड़ियों में आग से बचाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला अग्निशामक पदाधिकारी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड के टीम द्वारा गांव के झुग्गी झोपड़ी में आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता चलाया चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण दल जिले में विभिन्न प्रखंडों और गांवों के सुदूर देहात गांव में डोर टू डोर जाकर लोगो में अगलगी से बचाव और सुरक्षा करने का उपाय बता रहे हैं,ताकि परिस्थिति में ग्रामीण अपने घर और फसल की सुरक्षा कर सकें। सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर गृह रक्षक उपाधीक्षक एहतेशाम अली ने अगलगी को लेके सरायरंजन और विभिन्न प्रखंड में अग्निशामक दल को प्रशिक्षण देते हुए जागरूक किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हाय रे मौत, तुझे शर्म नहीं आई! भाषण देते समय छात्रा की मौत, देखें वीडियो

Viral Video: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक बेहद दुखद और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां परांदा तहसील के शिंदे कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एक छात्रा की मंच पर भाषण देते समय अचानक मौत हो गई. छात्रा वर्षा भरत खरात बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और अपने कॉलेज जीवन के आखिरी दिन दोस्तों व शिक्षकों के सामने मंच से विदाई भाषण दे रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्षा मंच पर मुस्कुरा रही थी, हँसी मज़ाक कर रही थी और काफी खुश नजर आ रही थी. लेकिन अचानक उसके चेहरे की मुस्कान गायब हो गई और वह लड़खड़ाकर मंच पर गिर पड़ी. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे ने न केवल कॉलेज को बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. जानकारी के अनुसार, वर्षा को बचपन से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उसकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी थी. हालांकि, कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि उसने कभी अपनी तबीयत की शिकायत नहीं की और वह हमेशा एक सामान्य छात्रा की तरह ही सक्रिय रही. वर्षा खरात सोलापुर जिले के माधा तालुका के एक गांव की रहने वाली थी. उसके माता-पिता किसान हैं और परिवार में एक भाई तथा एक बहन भी हैं. वर्षा की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इसे भी पढ़ें: हिंदू प्रेमिका के सामने मुस्लिम प्रेमी ने दी जान, देखें वीडियो  बीते कुछ समय में देशभर से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां युवा लोग अचानक मंच पर बोलते-बोलते, डांस करते हुए या जिम में वर्कआउट करते वक्त गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. अधिकतर मामलों में हार्ट अटैक या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं. धाराशिव की इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे एक सामान्य दिखने वाला क्षण जीवन का अंतिम पल बन सकता है. यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि अपने स्वास्थ्य को हल्के में न लें और नियमित जांच अवश्य कराएं. इसे भी पढ़ें: 12 महीनों में डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति दोगुनी, जानिए क्या था उनका मास्टरस्ट्रोक इसे भी पढ़ें: हे राम! प्रेमी ने चुराई गर्लफ्रेंड के पिता की अस्थियां, जानें क्यों?  The post Viral Video: हाय रे मौत, तुझे शर्म नहीं आई! भाषण देते समय छात्रा की मौत, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू ने क्या कहा जिसके बाद लड़की ने लगा ली फांसी? परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

West Champaran,चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण के पुलिस जिला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया में शादी के पहले होने वाले पति के साथ फोन पर हुई किसी बात को लेकर 19 वर्षीय युवती काजल कुमारी ने फांसी लगा खुद की जान ले ली. नौरंगिया पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. अचानक गुमसुम हो गई काजल मृतका के भाई संतोष चौधरी ने बताया कि काजल की शादी बगल के गांव झरहरवा में लालू साहनी से तय हुई थी. शादी 9 अप्रैल को होनी थी. इसे लेकर मेरे तरफ से सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी थी. यहां तक की शादी के कार्ड भी छप चुके थे. इसी बीच शनिवार की रात करीब 8 या 9 बजे लोग शादी का कार्ड इकट्ठा कर रहे थे. उसी समय काजल के मोबाइल पर उसके होने वाले पति का फोन आया और फोन पर क्या बात हुई पता नहीं चला. लेकिन वह गुमसुम हो गयी और देर रात में कब वह कमरे में फांसी लगा झूल गयी पता नहीं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सबसे छोटी थी काजल संतोष चौधरी ने आगे बताया कि मेरे बड़े भाई ट्रैक्टर से ईंट पहुंचाने का काम करते है. वह रात में करीब 12 बजे जब घर आए और खाना खाने के लिए गए तो देखा कि काजल घर में फांसी लगा झूल गयी है. उनके हल्ला करने पर सब कोई जाना. तब पुलिस को समाचार दी गयी. काजल हम चार भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि किन कारणों से वह आत्महत्या की है पता नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट The post लालू ने क्या कहा जिसके बाद लड़की ने लगा ली फांसी? परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dream 11: झारखंड में ड्रीम 11 से इनकी रातोंरात चमक चुकी है किस्मत, 49 रुपए से बन गए करोड़पति

Dream 11: रांची-ड्रीम 11 से रातोंरात सपने सच हो रहे हैं. झारखंड के कुछ युवा अपने सपने सच कर चुके हैं. उन्होंने ड्रीम 11 के लिए टीम बनायी और बड़ी रकम जीत ली. देखते ही देखते वे करोड़पति बन गए. कभी जीवन के लिए संघर्ष करने पर मजबूर थे, लेकिन यकायक उनके बैंक खाते में धन वर्षा हो गयी. गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा के युवकों ने ड्रीम 11 में बाजी मारकर अपनी लाइफ चेंज कर ली. इन तमाम सच्चाई के बावजूद ये स्पोर्ट्स जोखिमभरा है. करोड़पति बनने के लालच में बड़ा नुकसान हो सकता है. सोच-विचार कर ही स्पोर्ट्सें. Dream 11: चतरा के शाहिद और रिजवान की ऐसे चमकी किस्मत झारखंड के चतरा जिले के दो युवक ड्रीम 11 से करोड़पति बन चुके हैं. दर्जी मोहम्मद शाहिद और ड्राइवर मोहम्मद रिजवान की किस्मत 49 रुपए से बदल चुकी है. शाहिद ने जहां 2025 में तीन करोड़ रुपए जीत लिए, वहीं रिजवान ने 2024 में एक करोड़ रुपए जीत लिए थे. चतरा शहर के कुरैशी मोहल्ले के रिजवान की किस्मत इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के तीसरे मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में जीत के बाद चमक गयी थी. चतरा शहर के दर्जी बिगहा के शाहिद ने इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के पांचवें मुकाबले पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में जीत हासिल की थी. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति Dream 11: हजारीबाग के सोनू कुमार की भी चमक गयी थी किस्मत हजारीबाग जिले का सोनू कुमार भी कभी कुक था. दिल्ली में जीवन संघर्ष कर रहा था. ड्रीम 11 से उसकी किस्मत चमक गयी. 2023 में उसने टीम बनायी और एक करोड़ रुपए जीत लिए. वह टाटीझरिया प्रखंड की भराजो पंचायत के करमाटांड़ का रहनेवाला है. वह महज आठवीं पास है. लंबे समय तक वह टीम बनाकर स्पोर्ट्सता रहा और जीत हासिल की. ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत Dream 11: गिरिडीह के कुंदन कुमार मोदी भी बन चुके हैं करोड़पति वर्ष 2023 में ड्रीम 11 से कुंदन कुमार मोदी के भी सपने सच हो गए थे. वे भी रातोंरात करोड़पति बन गए थे. सिर्फ 49 रुपए लगाकर उन्होंने अपनी लाइफ चेंज कर ली थी. लंबे समय से वह ड्रीम 11 में टीम बना रहे थे. उस दिन उन्होंने पांच टीम बनायी थी. इनमें एक नंबर की टीम से उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी और एक करोड़ रुपए जीत लिए थे. वे गिरिडीह जिले के गावां के रहनेवाले हैं. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति Dream 11: स्पोर्ट्सने से पहले बरतें सावधानी ड्रीम 11 से लोग करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन आगाह करते हैं कि ये जोखिमभरा स्पोर्ट्स है. हमेशा सोच-समझकर ही स्पोर्ट्सें, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे. लालच में पैसे डूब सकते हैं. बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ The post Dream 11: झारखंड में ड्रीम 11 से इनकी रातोंरात चमक चुकी है किस्मत, 49 रुपए से बन गए करोड़पति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस जिले को मिली 18 एलएचबी कोच वाली नई ट्रेन, 700 किलोमीटर का सफर महज 16 घंटे में होगा पूरा

बिहार : केंद्र की मोदी प्रशासन ने बिहार के रहने वालों को बड़ी खुशसमाचारी दी है. प्रशासन ने बिहार के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक चलने वाली गाड़ी संख्या 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस की बोगियों को आईसीएफ से एलएचबी कोच वाली नई ट्रेन में तब्दील कर दिया है. शनिवार को रक्सौल से हावड़ा जाने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन को बेतिया के सांसद संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन के चलने से न सिर्फ जिले के बल्कि पूर्वी चंपारण से हावड़ा के बीच सफर करने वाले लोगों की  यात्रा  आसान हो जाएगी. इतना ही नहीं नेपाल और रक्सौल के व्यापारियों और आम लोगों को भी इससे कई सुविधाएं प्राप्त होंगी.  ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सांसद संजय जायसवाल 16 घंटे में पूरा होगा 700 किलोमीटर का सफर बता दें कि रक्सौल से हावड़ा जाने वाली ट्रेनों की संख्या पहले बहुत सीमित थी, जिससे रक्सौल और नेपाल के व्यापारियों और यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. अब, सांसद संजय जायसवाल ने अपने लोकसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उसे पूरा किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. यह ट्रेन रक्सौल से हावड़ा के बीच 697 किमी की दूरी 16 घंटे में पूरी करेगी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जल्द ही साप्ताहिक से दैनिक में तब्दील हो जाएगी ट्रेन   फिलहाल यह ट्रेन रक्सौल से गुरुवार और शनिवार की रात 8:30 बजे खुलेगी, और रक्सौल, बरगिनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा के रास्ते हावड़ा 12:20 बजे पहुंचेगी. यात्रियों के फीडबैक के आधार पर रेलवे इस ट्रेन को दैनिक सेवा में बदलने पर विचार कर रहा है. ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो तृतीय एसी, नौ स्लीपर क्लास और चार जनरल क्लास कोच होंगे, जिससे कुल 18 बोगी वाली यह ट्रेन यात्रा करेगी. यह ट्रेन रक्सौल से रात 8:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन से रक्सौल, नेपाल, बीरगंज, सीतामढ़ी (जहां मां जानकी का जन्म स्थान है), जनकपुर, दरभंगा, जमुई और देवघर के बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.  इसे भी पढ़ें : Patna के जिस जेल में बंद हैं अनंत सिंह, वहां फिर हुई छापेमारी, मोबाइल और चार्जर बरामद इसे भी पढ़ें : Government Job in Bihar : नीतीश प्रशासन ने युवाओं को दी बड़ी खुशसमाचारी, इस विभाग में निकाली 1249 पदों पर भर्ती The post बिहार के इस जिले को मिली 18 एलएचबी कोच वाली नई ट्रेन, 700 किलोमीटर का सफर महज 16 घंटे में होगा पूरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के नये चेयरमैन

Builders Association of India News| जमशेदपुर, संजव भारद्वाज : दयाल बिल्डर ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएओआई) झारखंड के नये चेयरमैन बनाये गये हैं. इसके पहले वह जमशेदपुर और आदित्यपुर बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन की अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमशेदपुर के चेयरमैन के रूप में निर्मल श्रीवास्तव ने पदभार संभाला. पिछले दिनों उनके नाम पर सहमति बन गयी थी. आदित्यपुर चैप्टर के अध्यक्ष सूरज बदानी बनाये गये हैं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के परिवर्तन ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के केंद्र के मिशन के प्रति एक नयी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है. शिबू बर्मन से नये चेयरमैन टूटी ने लिया पदभार बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के निवर्तमान चेयरमैन शिबू बर्मन से नये चेयरमैन ने पदभार प्राप्त किया. निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन रहे आस्था ग्रुप के निदेशक सह युवा बिल्डर सुंदर सिंह से पदभार लिया. सूरज बदानी ने आदित्यपुर के निवर्तमान चेयरमैन रविंद्र कुमार झा न‌ट्टू का स्थान लिया. पदाधिकारियों ने कहा- नये इनोवेशन और तकनीक पर देंगे जोर तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिया कि वे रियल इस्टेट के क्षेत्र की प्रगति में सहयोग, नये इनोवोशन, तकनीक के महत्व पर जोर देंगे. एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने झारखंड राज्य के नवनियुक्त चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, जमशेदपुर के चेयरमैन निर्मल कुमार श्रीवास्तव और आदित्यपुर के चेयरमैन सूरज बदानी को बधाई दी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अशोक चौधरी ने जतायी उम्मीद- नये पदाधिकारी देंगे संगठन को नया दृष्टिकोण उन्होंने कहा कि नये चेयरमैन की नियुक्तियां हमारे संगठन में नया दृष्टिकोण देगी. संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन बिल्डरों के हितों की रक्षा करेगा और निर्माण उ‌द्योग की वृद्धि में सकारात्मक योगदान देगा. इस अवसर पर साहेब सिंह, गुरमुख सिंह, करण चौधरी, राकेश सिंह, वाई ईश्वर राव, उपदेश चावला, करण सिंह और अमित कुंवर समेत रियल इस्टेट से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें 6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पाकुड़ में रामनवमी जुलूस की नहीं मिली अनुमति, भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कह दी ये बड़ी बात The post सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के नये चेयरमैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Cricket Diplomacy: पीएम मोदी का क्रिकेट डिप्लोमेसी, 1996 विश्व कप हीरोज से खास बातचीत

PM Modi Cricket Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे में 1996 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों, जैसे सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू, रवींद्र पुष्पकुमार, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालुविथराना सहित दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे हिंदुस्तान की 1983 विश्व कप जीत और श्रीलंका की 1996 की जीत ने वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई. #WATCH | Colombo: Sri Lankan cricketer Sanath Jayasuriya says “When we had unrest, problems in Sri Lanka, you and the government helped us a lot. We are always grateful to you for helping Sri Lanka. As the coach of Sri Lanka, at the moment we play all over Sri Lanka except… https://t.co/Zk4dLpx1J5 pic.twitter.com/jYh5TSBJps — ANI (@ANI) April 6, 2025 सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका को मदद करने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार पीएम मोदी के साथ बातचीत में श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा, “जब श्रीलंका में अशांति थी, समस्याएं थीं, तो आपने और हिंदुस्तान प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की. श्रीलंका की मदद करने के लिए हम हमेशा आपके आभारी हैं.” जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद की गुहार लगाते हुए कहा, “श्रीलंका के कोच के तौर पर, इस समय हम जाफना को छोड़कर पूरे श्रीलंका में स्पोर्ट्सते हैं. अगर हिंदुस्तान जाफना में अंतरराष्ट्रीय मैदान लाने में हमारी मदद कर सकता है, तो जाफना के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी मदद होगी. मेरी एक छोटी सी विनती है, अगर ऐसा किया जा सकता है?” The post PM Modi Cricket Diplomacy: पीएम मोदी का क्रिकेट डिप्लोमेसी, 1996 विश्व कप हीरोज से खास बातचीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump Wealth: 12 महीनों में डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति दोगुनी, जानिए क्या था उनका मास्टरस्ट्रोक

Donald Trump Wealth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आलोचकों को गलत साबित कर दिखाया है. फोर्ब्स की 2025 की अरबपतियों की सूची में उन्होंने 5.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 700वें स्थान पर जगह बनाई है. यह उपलब्धि तब और भी खास हो जाती है जब हम पिछले साल की स्थिति को देखें—2024 में ट्रंप का आर्थिक भविष्य गहरे संकट में नजर आ रहा था. वे कई कानूनी मामलों में उलझे हुए थे और उनकी कई संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी. ट्रंप की वित्तीय परेशानी तब शुरू हुई जब न्यूयॉर्क की एक अदालत ने यह निर्णय सुनाया कि उन्होंने अनुकूल ऋण शर्तें हासिल करने के लिए अपनी संपत्तियों की कीमत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की थी. अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने ट्रंप की कई प्रमुख संपत्तियों, विशेष रूप से प्रतिष्ठित 40 वॉल स्ट्रीट बिल्डिंग को जब्त करने का संकेत दिया. उस समय ट्रंप के पास नकदी के रूप में केवल 413 मिलियन डॉलर बचे थे और उनके भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया था. हालांकि, इसके बाद ट्रंप ने एक जबरदस्त पलटवार किया. उनकी कानूनी टीम ने अदालती आदेश को चुनौती दी और अदालत को यह मानने के लिए मना लिया कि वह जब्ती से बचने के लिए 454 मिलियन डॉलर की जगह सिर्फ 175 मिलियन डॉलर की बांड राशि जमा करें. इसने ट्रंप को आर्थिक हालात सुधारने और नई रणनीति पर काम करने का बहुमूल्य समय दिया. इसे भी पढ़ें: हिंदू प्रेमिका के सामने मुस्लिम प्रेमी ने दी जान, देखें वीडियो  ट्रंप की सबसे बड़ी चाल तब सामने आई जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ की पेरेंट कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करवा दिया. इस कंपनी का राजस्व भले ही मामूली था और घाटा भी हो रहा था, लेकिन ट्रंप के समर्थकों ने शेयर खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शुरुआती समय में शेयर की कीमतें आसमान छू गईं, हालांकि बाद में इसमें 72% की गिरावट दर्ज हुई. इसके बावजूद मार्च 2025 तक ट्रंप के पास कंपनी में 2.6 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी थी, जो उनकी संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी का प्रमुख कारण बनी. लेकिन ट्रंप की असली आर्थिक क्रांति तब आई जब उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखा. अक्टूबर 2024 में उन्होंने ‘वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल’ नामक एक क्रिप्टो प्रोजेक्ट लॉन्च किया. शुरुआत में यह प्रोजेक्ट ज्यादा चर्चा में नहीं रहा, लेकिन जब ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया और क्रिप्टो उद्यमी जस्टिन सन ने इसका प्रचार किया, तब इस प्रोजेक्ट की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया. इस निवेश से ट्रंप को कर-पश्चात लगभग 245 मिलियन डॉलर की आय हुई. इसे भी पढ़ें: हे राम! प्रेमी ने चुराई गर्लफ्रेंड के पिता की अस्थियां, जानें क्यों?  इतना ही नहीं, ट्रंप ने इसके बाद अपना खुद का डिजिटल टोकन ‘$TRUMP’ भी लॉन्च किया, जिसे ट्रेडर्स के बीच भारी लोकप्रियता मिली. इस टोकन की बिक्री और उससे प्राप्त फीस के जरिए उन्हें अनुमानित 350 मिलियन डॉलर की आमदनी हुई, जिसमें से टैक्स के बाद 110 मिलियन डॉलर से अधिक सीधे ट्रंप के खाते में गए. इन सभी प्रयासों के चलते ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर्स ने उन्हें लगभग 800 मिलियन डॉलर की तरल संपत्ति (liquidity) प्रदान की, जिससे वे एक तरह से ‘क्रिप्टो किंग’ के रूप में उभरकर सामने आए. इस तरह कानूनी संकट और वित्तीय परेशानियों के बीच से निकलकर ट्रंप ने एक बार फिर साबित किया कि वे मौके को भुनाने में माहिर हैं. उनकी रणनीति, निवेश कौशल और अनुयायियों की निष्ठा ने मिलकर उन्हें न सिर्फ फिर से अरबपति बनाया, बल्कि उन्हें दुनिया के सबसे चतुर व्यवसायियों में से एक के रूप में स्थापित भी किया. इसे भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र पर चीन का शिकंजा? हिंदुस्तान के लिए सूखा या बाढ़ की तबाही The post Donald Trump Wealth: 12 महीनों में डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति दोगुनी, जानिए क्या था उनका मास्टरस्ट्रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Bill: वक्फ बिल पर जदयू सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम नेताओं की नाराजगी पर कर दिया बड़ा खुलासा

Waqf Bill: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने रविवार को कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है, इसके पहले भी संशोधन हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि बिहार के पसमांदा मुसलमानों के बीच अब बेहतर काम हो पाएगा. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू नेता ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाने का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को इसकी सही सुविधा देना है. जेपीसी बनी तो हमारी पार्टी के लोग भी थे. मुस्लिम समाज के लोग भी नीतीश कुमार से मिले. वक्फ बोर्ड पर उठाये सवाल संजय झा ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार में सबसे अधिक पसमांदा समाज के मुसलमान हैं, लेकिन क्या वक्फ से उनके बीच कोई काम हुआ है? अस्पताल बना है, स्कूल खुला है? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसे लेकर जदयू में कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के पहले पंचायत चुनाव में आरक्षण था? जब नीतीश कुमार सत्ता में आए, तब आरक्षण मिला. पसमांदा समाज के लोग आज मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य बने हुए हैं, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन हैं. नीतीश कुमार का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है. इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट बिहार में 20 साल से कर्फ्यू नहीं लगा संजय झा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भागलपुर में इतना बड़ा दंगा हुआ, लेकिन न्याय नहीं मिला. जब नीतीश कुमार की प्रशासन आई तो भागलपुर दंगों के पीड़ितों को न्याय दिया गया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भावना भड़काकर वोट लेना और लोगों के लिए काम करना, दोनों में फर्क है. नीतीश कुमार ने काम कर अपनी जगह बनाई है. 20 साल में एक बार भी बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Waqf Bill: वक्फ बिल पर जदयू सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम नेताओं की नाराजगी पर कर दिया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top