Karuppu Box Office Records: साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसे भारी पसंद किया जा रहा है. इसे बनाने में करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. शुरू में कई लोग सोच रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करेगी, लेकिन जैसे ही यह रिलीज हुई, इसने कमाई के मामले में सबको चौंका दिया. न सिर्फ यह ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि कई रिकार्ड भी अपने नाम कर चुकी है. आइए जानते हैं इस फिल्म की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में छापे करोड़ों

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रिलीज होने के सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 161.04 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली है. इसी के साथ यह फिल्म सूर्या के पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. तमिलनाडु के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ लगा रहे हैं.
सूर्या की इन 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ दिया पीछे
‘करुप्पु’ ने सूर्या की पुरानी कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. अब सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट कुछ ऐसी दिखती है:
- Karuppu – ₹161.04 करोड़ (सिर्फ 5 दिनों में)
- Singam 2 – ₹122.8 करोड़
- 24 – ₹108.9 करोड़
- 7 Aum Arivu – ₹105.2 करोड़
- Anjaan – ₹83.55 करोड़
फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह 300 करोड़ रुपये भी कमा सकती है.
क्या है इस फिल्म की कहानी?
इस फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी हैं. यह एक काल्पनिक और एक्शन से भरपूर कहानी है. फिल्म में दिखाया गया है कि गरीबों की रक्षा करने वाले देवता ‘वेट्टई करुप्पु’ धरती पर एक इंसान के रूप में आते हैं. वह एक निडर वकील बनते हैं जिनका नाम ‘सरवनन’ है. वह कोर्ट और कानून के भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हैं और गरीब व बेसहारा लोगों को इंसाफ दिलाते हैं.
सूर्या की पिछली कुछ फिल्में ज्यादा नहीं चल पाई थीं, इसलिए इस फिल्म की कामयाबी उनके लिए एक बहुत बड़ी वापसी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: Vibe Movie: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर
The post Karuppu Box Office Records: सिर्फ 5 दिनों में ‘करुप्पु’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड सूर्या की 5 सुपरहिट्स को चटाई धुल appeared first on Naya Vichar.

