Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹20,800 सस्ता मिल रहा iPhone 15 Plus, डील जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

iPhone Offer: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है!Apple का दमदार स्मार्टफोन iPhone 15 Plus अब भारी छूट के साथ बिक्री पर है. यह ऑफर VijaySales पर उपलब्ध है, जहां इसका 128GB वेरिएंट ₹89,900 की बजाय सिर्फ ₹72,600 में मिल रहा है – यानी ₹17,300 की सीधी छूट. Flipkart और HDFC कार्ड ऑफर से और ज्यादा बचत अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, तो आप इस कीमत पर भी ₹3,500 की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इस तरह iPhone 15 Plus की फाइनल कीमत सिर्फ ₹69,100 तक आ सकती है. यह भी पढ़ें: iPhone 16e पर धमाकेदार ऑफर: यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए नयी कीमत और डील्स यह भी पढ़ें: iPhone 16e: आ गया Apple का सबसे सस्ता फोन, 60 हजार में मिलेगा 1 लाख रुपये वाले फीचर्स का दम यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air होगा Apple का अब तक का सबसे पतला फोन! खूबसूरत डिजाइन और पावरफुल A19 चिप बनाएंगगे इसे खास iPhone 15 Plus के प्रमुख फीचर्स 6.7 इंच SuperRetinaXDR डिस्प्ले और DynamicIsland फीचर के साथ शानदार व्यूइंग अनुभव A16 Bionicचिपसेट से दमदार परफॉर्मेंस – मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए बेहतरीन 48MP प्राइमरी कैमरा – हर शॉट में जबरदस्त डिटेल, लो लाइट में भी शानदार फोटो 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा – क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी USB-C पोर्ट – फास्ट डेटा ट्रांसफर और नई चार्जिंग सुविधा लंबी बैटरी लाइफ – एक बार चार्ज में पूरे दिन का भरोसा सीमित समय के लिए ऑफर यह डील कुछ समय के लिए ही उपलब्ध है, इसलिए अगर आप Apple का प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो यह सही मौका है. यह भी पढ़ें: 10 मिनट में यहां से मंगाएं iPhone 16, वो भी Amazon-Flipkart से सस्ता, ऐसे करें ऑर्डर यह भी पढ़ें: iPhone 16e vs iPhone 16: कौन सा iPhone खरीदना समझदारी होगी? The post ₹20,800 सस्ता मिल रहा iPhone 15 Plus, डील जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPI Payment Fraud: यूपीआई से पेमेंट करने में बड़ा खतरा, नकली UPI ऐप्स से हो रही ठगी

UPI Payment Fraud: अगर आप यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो सावधान हो जाइए. डिजिटल लेनदेन की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने में लगे हुए हैं. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स के यूजर्स को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. नकली UPI ऐप्स और फर्जी पेमेंट अलर्ट साइबर अपराधी नकली UPI ऐप्स का इस्तेमाल करके दुकानदारों और व्यापारियों को धोखा दे रहे हैं. ये ऐप्स असली ऐप्स की तरह दिखते हैं और फेक पेमेंट कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाकर दुकानदारों को विश्वास दिलाते हैं कि भुगतान सफल हो गया है. सबसे खतरनाक बात यह है कि नकली UPI पेमेंट के साथ-साथ दुकानों में लगे साउंडबॉक्स से भी फर्जी पेमेंट कन्फर्मेशन मैसेज सुनाई देता है, जिससे व्यापारी को धोखा देना और आसान हो जाता है. ऐसे काम करते हैं फर्जी UPI ऐप्स साइबर अपराधी लोकप्रिय UPI ऐप्स की हूबहू कॉपी बनाकर नकली ऐप तैयार करते हैं. ग्राहक जब इन फेक ऐप्स से भुगतान करता है, तो ऐप फेक ट्रांजैक्शन स्क्रीन और एनीमेशन दिखाकर असली ट्रांजैक्शन का भ्रम पैदा करता है. कुछ मामलों में, ये नकली ऐप दुकानों में लगे साउंडबॉक्स से पेमेंट कन्फर्मेशन नोटिफिकेशन भी भेजते हैं, जिससे दुकानदार को लगता है कि पेमेंट सफल रहा. असल में, कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं होता और दुकानदार को आर्थिक नुकसान होता है. फेक UPI ऐप्स से बचने के उपाय बैंक खाते में पेमेंट वेरिफाई करें: प्रोडक्ट या सर्विस देने से पहले यह जांचें कि पैसा वाकई आपके खाते में आया है या नहीं. सिर्फ साउंडबॉक्स नोटिफिकेशन पर भरोसा न करें: हमेशा अपने UPI ऐप या बैंक स्टेटमेंट में ट्रांजैक्शन डिटेल्स चेक करें. सिर्फ आधिकारिक ऐप स्टोर से UPI ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store या Apple App Store से ही पेमेंट ऐप इंस्टॉल करें. नए या अनजान UPI ऐप्स से बचें: अगर कोई ग्राहक किसी अनजान या नए UPI ऐप से पेमेंट करता है, तो पहले उसकी वैधता जांचें. साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें: अगर आप फेक UPI पेमेंट का शिकार हुए हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं. इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी सावधान रहें, सतर्क रहें डिजिटल पेमेंट्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही साइबर अपराधियों के नए तरीके भी सामने आ रहे हैं. अगर आप दुकानदार, व्यापारी या आम UPI यूजर हैं, तो हर पेमेंट को क्रॉस-चेक करना जरूरी है. किसी भी नकली UPI ऐप या फर्जी पेमेंट नोटिफिकेशन के झांसे में न आएं और सतर्क रहें. इसे भी पढ़ें: बंगाल की मशहूर मिठाई ‘नोलेन गुड़ संदेश’ को मिला जीआई टैग, सात प्रोडक्ट और अभी हैं शामिल The post UPI Payment Fraud: यूपीआई से पेमेंट करने में बड़ा खतरा, नकली UPI ऐप्स से हो रही ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पति के नशे की लत से परेशान महिला ने 4 बच्चों के साथ खाया जहर, दो बच्चों की स्थिति नाजुक

मुंगेर. अपने चार बच्चों के साथ कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 35 वर्षीय ललिता देवी को शुक्रवार को होश आ गया. जिसके बाद उसने बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास को लेकर पूरी बात बतायी. जिससे यह तो साफ हो गया कि नशे की लत परिवार को बर्बाद करने के लिए ही काफी है. पति के नशे की लत और आये दिन झगड़े से परेशान होकर ही ललिता देवी ने अपने चार बच्चों के साथ कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, सभी का इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है. नशे का आदि है पति  शुक्रवार को होश में आने के बाद ललिता देवी ने बताया कि 13 साल पहले उसका विवाह जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के धोबी घाट में रहने वाले ओम प्रकाश मंडल के पुत्र जितेंद्र मंडल से हुई थी. हालांकि ससुर और सास रेणु देवी की मौत के बाद वह अपने पति के साथ भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुल्ली गांव अपने मायके में रहने लगी. उसका पति जितेंद्र मंडल नशे का आदि है. साथ ही हमेशा गांजा और शराब पीने के लिए उससे पैसा मांगता है और पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता है. वह 5 अप्रैल को कमाने गुजरात जाने वाला था. गुरुवार को भी उसका पति उससे गांजा पीने के लिए पैसे मांग रहा था. उसने जब कहा कि जाने समय रास्ते के लिए कुछ पैसे रखो तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा. जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ घर से निकल गयी. गांव में ही खरीदा था कीटनाशक ललिता देवी ने बताया कि जब पति को ही कोई मतलब नहीं रहता है तो बच्चों को लेकर वह घर से निकल गयी. जहां उसने गांव के ही एक दवा दुकान से कीड़े मारने की दवा ली. जिसके बाद बच्चों के साथ अकबरनगर रेलवे स्टेशन आयी. जहां से ट्रेन से वह जमालपुर आ गयी. जमालपुर आने के बाद उसने बच्चों के साथ कीटनाशक दवा पी ली, इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है. हालांकि बताया गया कि जमालपुर में बेहोशी की हालत में होने के बाद आरपीएफ जवानों ने उसे ई-रिक्शा से जमालपुर पीएचसी भेज दिया. जहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें दो बच्चों की स्थिति अभी भी नाजुक ललिता देवी और उसके चार शिशु 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, 9 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी, 4 वर्षीय पुत्री मानवी कुमारी तथा 1 साल की काजल कुमारी को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया था. इलाज के बाद शुक्रवार को ललिता देवी, अमित कुमार और एक साल की काजल कुमारी को होश आ गया. पीकू वार्ड में कार्यरत चिकित्सक डॉ शशांक कुमार ने बताया कि दो बच्चों की हालत सामान्य है. हालांकि दो शिशु 9 साल की चांदनी कुमारी और 4 साल की मानवी कुमारी की हालत अब भी नाजुक है, जिसका इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सिवान : तालाब से युवती का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंचे CO इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव पर कैसे पड़ेगा वक्फ संशोधन बिल का असर, RJD और कांग्रेस को होगा फायदा इसे भी पढ़ें : BJP जो चाहती है वो करती है, संसद से पास हुआ वक्फ बिल तो छलका कांग्रेस सांसद का दर्द  The post पति के नशे की लत से परेशान स्त्री ने 4 बच्चों के साथ खाया जहर, दो बच्चों की स्थिति नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिल्मी अंदाज में हुई थी 20 लाख की चोरी, पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसन को किया गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मोतीझील हिंदुस्तान बिरयानी गली में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. मटन दुकान चलाने वाले मोहम्मद रेयाज के चौथे मंजिल स्थित फ्लैट से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी. शाम को निकले थे रिश्तेदार के घर, रात में टूटा मिला ताला घटना शाम छह बजे से रात दस बजे के बीच की बताई जा रही है. मोहम्मद रेयाज अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर दावत में गए थे. लौटने पर देखा कि फ्लैट का ताला टूटा है और अलमारी-बक्सा सब तहस-नहस कर दिया गया है. अलमारी से 15 लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी हो चुकी थी. स्त्री पड़ोसी पर शक, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध मूवमेंट पुलिस को शक है कि तीसरे माले पर रहने वाली एक स्त्री और उसका परिवार इस घटना में शामिल हो सकते हैं. सीसीटीवी फुटेज में स्त्री रात करीब आठ बजे हाथ में झोला लेकर जाती दिखी है. पूछताछ के लिए स्त्री, उसका पति और एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है. डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से जांच जारी मौके पर नगर DSP वन सीमा देवी और नगर थानेदार शरत कुमार पहुंचे. फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को पटना से बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराई गई. घटनास्थल से औजार, रेती, कैंची समेत कई सबूत बरामद किए गए हैं. ये भी पढ़े: बिहार में शादी के ठीक बाद युवक ने की खुदकुशी, भूत-प्रेत की हैरान कर देने वाली थ्योरी आई सामने पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस मोहम्मद रेयाज ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि स्त्री ने पार्टी में गए मोहम्मद रेयाज को फोन कर उनके लौटने का समय भी पूछा था, जिससे संदेह और गहरा गया है. The post फिल्मी अंदाज में हुई थी 20 लाख की चोरी, पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसन को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अनोखा ‘शतक’, मुंबई इंडियंस ने गिफ्ट की 100 नंबर की स्पेशल जर्सी

IPL 2025 LSG vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 100 नंबर की स्पेशल जर्सी गिफ्ट की है. सूर्यकुमार ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शतक पूरा करके अपनी पहले से ही शानदार उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए अपना 100वां मैच स्पोर्ट्स रहे हैं. स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2025 सीजन में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के मैच के दौरान यह खास उपलब्धि हासिल की. ​​नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में, सूर्यकुमार ने अपने शुरुआती मैच में टीम की अगुआई की थी. सूर्या पांच बार की चैंपियन के लिए 100 मैच स्पोर्ट्सने वाले सिर्फ आठवें खिलाड़ी बने हैं. Suryakumar Yadav made a unique century MI gifted jersey number 100 मुंबई के लिए 100 मैच स्पोर्ट्सने वाले आठवें खिलाड़ी बने सूर्या सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अंबाती रायुडू सहित एमआई के दिग्गजों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 मैच स्पोर्ट्से हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए फ्रैंचाइजी ने मैच से पहले सूर्यकुमार को एक विशेष जर्सी भेंट की. उस जर्सी पर 100 नंबर और सूर्या का नाम लिखा था. 2019 और 2020 में MI के साथ दो बार IPL चैंपियन रहे सूर्यकुमार टीम के सबसे लगातार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. 𝕋𝕙𝕖 𝕄𝕀 𝕃𝔼𝔾𝔸ℂ𝕐 💙 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿𝘀 𝘁𝗼 𝗽𝗹𝗮𝘆 𝟭𝟬𝟬 𝗜𝗣𝗟 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵𝗲𝘀 𝗳𝗼𝗿 𝗠𝗜:1. Rohit Sharma2. ⁠Kieron Pollard3. ⁠Harbhajan Singh 4. ⁠Jasprit Bumrah5. ⁠Lasith Malinga6. ⁠Ambati Rayudu7. ⁠Hardik Pandya 8. ⁠Suryakumar Yadav#MumbaiIndians… pic.twitter.com/E9psu4Ri7q — Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2025 सूर्या आईपीएल इतिहास में फ्रैंचाइज़ी के लिए 3000 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका 35.53 का औसत और 148.91 का धमाकेदार स्ट्राइक रेट MI के शीर्ष 10 ऑल-टाइम रन स्कोरर में दूसरे स्थान पर है. सूर्यकुमार के दो आईपीएल शतक MI के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं, जो रोहित शर्मा की बराबरी करते हैं. इसके अलावा, वह रोहित के अलावा फ़्रैंचाइजी के लिए 25 पचास से ज्यादा स्कोर दर्ज करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. सूर्या ने अब तक जड़े हैं 116 छक्के 2018 में मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद से, वह उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं और ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी पदों पर बल्ले से सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए उनके 116 छक्कों की संख्या सिर्फ कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा से पीछे है, जो उनके बड़े शॉट लगाने के हुनर ​​को साबित करता है. सूर्यकुमार सचिन तेंदुलकर के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए कई आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र हिंदुस्तानीय हैं. उन्होंने यह कारनामा 2023 में (605 रन) और 2018 में (512 रन) किया था. ये भी पढ़ें… ‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल CSK इस बवाल खिलाड़ी को करेगा टीम में शामिल, लगातार हार के बाद होगा रणनीति में बदलाव The post सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अनोखा ‘शतक’, मुंबई इंडियंस ने गिफ्ट की 100 नंबर की स्पेशल जर्सी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑनलाइन गेम में लगातार हारने से युवक ने की खुदकशी, राजकीय पॉलिटेक्निक में था अंतिम वर्ष का छात्र  

पूर्णिया. ऑनलाइन गेम के चक्कर में लगातार पैसों के नुकसान से परेशान होकर पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. घटना शुक्रवार की दोपहर सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित केपी मार्केट के पास हुई. मृतक 22 वर्षीय पुत्र पारस कुमार सहरसा निवासी दिलीप साह का पुत्र था. सूचना के बाद सहायक खजांची थाना की पुलिस पहुंचकर घटना का जायजा लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मृतक डिप्रेशन का शिकार था. मृतक के पिता के अनुसार, वह ऑनलाइन गेम स्पोर्ट्सता था, जिससे परेशान होकर ऐसा कदम उठाया. मृतक के पिता द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया जाने की बात कही गयी, उनसे इस संबंध में लिखित आवेदन ले लिया गया है.  पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष का छात्र था मृतक  मृतक राजकीय पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष का छात्र था और केपी मार्केट के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था. सहरसा से पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम स्पोर्ट्सने के चक्कर में खुदकुशी की है. वह ऑनलाइन गेम में लगातार पैसे हार रहा था. खर्च के नाम पर वह अक्सर उनसे पैसे मंगवाता रहता था. गुरुवार की शाम रसोई गैस खत्म होने के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की थी. उसे ऑनलाइन गेम नहीं स्पोर्ट्सने के लिए काफी दबाव दिया जाता था, लेकिन वह अपने आदत से मजबूर था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पैसे हारने से परेशान था युवक इधर लगातार पैसे के नुकसान से वह परेशान रह रहा था. गेम में लगातार हार होने से उसने ऐसा कदम उठाया. उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक के सेमेस्टर की परीक्षा में उसे बैक लगता रहता था. इस बार सप्लीमेंट्री की परीक्षा देकर वह पास हुआ था और फाइनल इयर में गया था. मृतक दो भाईयों में छोटा था. जब वह छह वर्ष का था तब उसकी मां का निधन हो गया था. उसके पिता सहरसा में किराना दुकान का व्यवसाय करते हैं. इसे भी पढ़ें : भागलपुर में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, एमजीआर पुल के नीचे फेंका शव इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव पर कैसे पड़ेगा वक्फ संशोधन बिल का असर, RJD और कांग्रेस को होगा फायदा The post ऑनलाइन गेम में लगातार हारने से युवक ने की खुदकशी, राजकीय पॉलिटेक्निक में था अंतिम वर्ष का छात्र   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड से ओडिशा जानेवालों के लिए राहत की खबर, इस स्पेशल ट्रेन की बढ़ी परिचालन अवधि

Indian Railways News: रांची-रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) की परिचालन अवधि में विस्तार किया है. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 01 मई से 29 जून तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से चलेगी. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 02 मई से 30 जून तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी. इस ट्रेन की समय सारिणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले की तरह रहेंगे. मालदा टाउन-सूरत ट्रेन उधना स्टेशन तक ही चलेगी सूरत स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ होगा. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस 05 अप्रैल से अगले आदेश तक सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन तक ही चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस 07 अप्रैल से अगले आदेश तक सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन से रवाना होगी. ये भी पढ़ें: ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट अल्लापुजा-धनबाद ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी दक्षिण रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20 एवं 21 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर-इरुगूर होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयंबटूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. वहीं, परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का पोत्तनूर स्टेशन पर कोयंबटूर स्टेशन की समय सारिणी के अनुसार ठहराव होगा. ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत ये भी पढ़ें: Indian Air Force Air Show: झारखंड में वायुसेना का पहला एयर शो रांची में, रांची DC से मिले एयरफोर्स अफसर ये भी पढ़ें: Video: बोकारो बंद असरदार, यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा स्थगित, BBMKU ने जारी किया आदेश The post झारखंड से ओडिशा जानेवालों के लिए राहत की समाचार, इस स्पेशल ट्रेन की बढ़ी परिचालन अवधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shahnaz Husain Beauty Tips : फेस पर चमक लाने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन की ये 5 ब्यूटी टिप्स

Shahnaz Husain Beauty Tips : शहनाज हुसैन, जो कि एक प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट हैं, अपने प्राकृतिक और आसान ब्यूटी टिप्स के लिए जानी जाती हैं. उनकी सलाह से न सिर्फ त्वचा में निखार आता है, बल्कि यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करती है. अगर आप भी अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चमक पाना चाहती हैं, तो ये 5 टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी:- – नींबू और शहद का फेस मास्क कैसे करें: एक चमच ताजे नींबू का रस और एक चमच शहद मिलाकर फेस पर लगाएं. फायदे: यह मास्क त्वचा को पिगमेंटेशन से बचाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. नींबू में विटामिन C और शहद में मॉइस्चराइज़िंग गुण होते हैं, जो त्वचा की बनावट को बेहतर बनाते हैं. – एलोवेरा जेल से स्किन केयर कैसे करें: ताजे एलोवेरा के जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. फायदे: एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है, सूजन को कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. – दही और हल्दी का फेस पैक कैसे करें: एक चमच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. 10-15 मिनट बाद धो लें फायदे: दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जबकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और ब्राइटनिंग गुण होते हैं. – गुलाब जल और खीरे का टोनर कैसे करें: गुलाब जल और खीरे के रस को मिलाकर एक टोनर तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं. फायदे: यह टोनर त्वचा को ताजगी देता है, पोर्स को बंद करता है और त्वचा को निखार प्रदान करता है. – नियमित रूप से पानी पीना और स्वस्थ आहार अपनाना कैसे करें: दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और ताजे फल, हरी सब्जियां, और संतुलित आहार लें. फायदे: हाइड्रेटेड त्वचा अधिक चमकदार और स्वस्थ दिखती है, अच्छा आहार त्वचा के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. यह भी पढ़ें : Skin Care Tips : एक्सहॉस्टिंग लाइफ से समय निकालें और करें स्किन की अच्छे से केयर यह भी पढ़ें : Skin Care Tips : मच्छर के काटे हुए लालपन से बचना चाहते है? फॉलो कर लें ये 5 टिप्स यह भी पढ़ें : Self Care Tips : कुछ दिनों से कर रहे है लो टाईप का फील, ऐसे करें खुद को मोटीवेट इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को न केवल चमकदार बना सकती हैं, बल्कि इसे स्वस्थ और ग्लोइंग भी रख सकती हैं. याद रखें, सुंदरता का असली रहस्य है प्राकृतिक देखभाल और आत्म-विश्वास. The post Shahnaz Husain Beauty Tips : फेस पर चमक लाने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन की ये 5 ब्यूटी टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Price: सोना 1,350 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये गिरकर 1 लाख से नीचे

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,350 रुपये लुढ़ककर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जिससे पांच दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया. वहीं, चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. सोने की कीमतों में गिरावट 99.9% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार को इसमें गिरावट आई. 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,350 रुपये लुढ़ककर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 21.74 डॉलर (0.70%) टूटकर 3,093.60 डॉलर प्रति औंस रह गया. चांदी के दाम में भारी गिरावट चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. यह चार महीनों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एशियाई बाजारों में हाजिर चांदी 1.69% गिरकर 31.32 डॉलर प्रति औंस रह गई. ट्रंप के टैरिफ से सोना कीमतों में गिरावट का कारण अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विभिन्न देशों पर आयात शुल्क लगाने के फैसले से सोने की मांग में गिरावट आई है.” निवेशकों का ध्यान अब वैश्विक व्यापार और आर्थिक प्रभावों पर केंद्रित हो गया है. इससे व्यापारिक भावना कमजोर हुई है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर असर पड़ा है. इसे भी पढ़ें: बंगाल की मशहूर मिठाई ‘नोलेन गुड़ संदेश’ को मिला जीआई टैग, सात प्रोडक्ट और अभी हैं शामिल मेहता इक्विटीज के VP (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, “सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने निचले स्तर पर आ गई हैं, जबकि चांदी पांच सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, ट्रंप के बयान के बाद बाजार में हल्की तेजी दिखी थी.” इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी निवेशकों के लिए क्या करें? अल्पकालिक निवेशकों को कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह खरीदारी का मौका हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय कारकों जैसे कि डॉलर इंडेक्स, फेडरल रिजर्व की नीतियां और वैश्विक व्यापार तनाव को ध्यान में रखना जरूरी है. The post Gold Price: सोना 1,350 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये गिरकर 1 लाख से नीचे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today’s Current Affairs in Hindi: 5 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 2025: करंट अफेयर्स दुनिया को आकार देने वाली प्रमुख वैश्विक घटनाओं पर प्रकाश डालते हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे वे भविष्य और उसमें अपनी भूमिका के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए तैयार होते हैं. इसलिए यहां 5 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi) दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं. आज के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) 5 अप्रैल यानि आज के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) इस प्रकार हैं- प्रसिद्ध अभिनेता हिंदुस्तानीय मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अमेरिका ने हिंदुस्तानीय वस्तुओं पर आयात कर 27 प्रतिशत से घटाकर 26 प्रतिशत किया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन घुटने की सर्जरी के कारण हिंदुस्तान सीरीज से बाहर जम्मू-कश्मीर: उत्तर रेलवे ने बनिहाल और बडगाम के बीच विस्टाडोम विशेष ट्रेन की घोषणा की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन स्टोक्स इंग्लैंड के अगले वनडे कप्तान बन सकते हैं. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में धरती आबा मिशन का विस्तार किया. दक्षिण कोरिया की अदालत ने मार्शल लॉ मुद्दे पर राष्ट्रपति यून को हटाया. चीन ने जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाया. वक्फ विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने के बाद कोलकाता और बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया गया. असम के मुख्यमंत्री ने कोच-राजबोंगशी समूह से संबंधित 28,000 कानूनी मामलों को रद्द किया. यह भी पढ़ें- Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है? The post Today’s Current Affairs in Hindi: 5 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top