Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Rate: ट्रंप की नयी टैरिफ पॉलिसी से बिहार में महंगा हो गया सोना, लगन से पहले चढ़ा रेट जानिए…

Gold Rate In Bihar: सोना लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. पटना में तीन महीने में सोने (24 कैरेट) के दाम 14912 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गये हैं. एक जनवरी को सोना 78,715 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो चार अप्रैल को 93,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, 24 घंटे में सोने के दाम 1643, तो चांदी के दाम में चार हजार रुपये कमी हुई है. कम वजन के जेवर खरीद रहे ग्राहक लगन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव बढ़ने से ग्राहक हल्के वजन की ज्वेलरी खरीद रहे हैं. कारोबारियो का कहना है कि सोने के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों का बजट नही बढ़ा है. उतने ही पैसे में कम वजन के जेवर को प्राथमिकता दे रहे हैं. ALSO READ: Lalu Yadav: लालू यादव ICU से बाहर आए, राजद सुप्रीमो को अभी दिल्ली एम्स से नहीं मिलेगी छुट्टी ट्रंप की नयी टैरिफ पॉलिसी का असर वही, पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद ने बताया कि ईरान-अमेरिका और इजराइल-हमास में तनातनी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नयी टैरिफ पॉलिसी के कारण लगातार सोने के भाव बढ़ रहे हैं. विनोद कहते हैं कि अधिकतर शेयर कारोबारी ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे मांग अधिक होने की वजह से दाम बढ़ गये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में सोने के करीब 18 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है. लगन से पहले सोने का रेट हाई नवरत्न ज्वेलर्स के निदेशक व आभूषण कारोबारी धीरज कुमार ने बताया कि निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है. घरेलू स्तर पर शादी- ब्याह के सीजन की वजह से सोने की मांग बनी है. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से लगन शुरू हो जायेगी. खरीदारी शुरू हो चुकी है. अंगूठी और चेन के ऑर्डर आ रहे धीरज कहते हैं कि सोने के भाव बढ़ने से बाजार में एक ग्राम की अंगूठी और टॉप्स के ऑर्डर ग्राहक दे रहे हैं, जिसकी कीमत नौ हजार रुपये तक है. वहीं, तीन ग्राम की चेन 27 से 30 हजार रुपये में मिल रही है. हालांकि, कुछ ग्राहक चार से पांच ग्राम की ज्वेलरी अधिक पसंद कर रहे हैं. The post Gold Rate: ट्रंप की नयी टैरिफ पॉलिसी से बिहार में महंगा हो गया सोना, लगन से पहले चढ़ा रेट जानिए… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Mahavir Mandir: 22 घंटे खुले रहेंगे पट, फूलों की होगी बारिश! जानिए रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर की पूरी व्यवस्था

Patna Mahavir Mandir: पटना का महावीर मंदिर इस बार रामनवमी पर विशेष उत्सव का केंद्र बनने जा रहा है. मंदिर प्रशासन ने भक्तों के स्वागत के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की है. अनुमान है कि 4 से 5 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होंगे. मंदिर का पट 6 अप्रैल की रात 2 बजे से 22 घंटे तक खुला रहेगा ताकि अधिक से अधिक भक्त दर्शन कर सकें. श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्त्री और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं. चार पुजारी भगवान को प्रसाद अर्पित करेंगे, जिनमें अतिरिक्त पुजारी अयोध्या से बुलाए गए हैं. लगभग 800 स्वयंसेवक और सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे. स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान गर्मी और भीड़ को देखते हुए प्राथमिक उपचार केंद्र के साथ पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी. मंदिर के अंदर और बाहर मेडिकल टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क तक मुफ्त बस सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क तक फ्री बस सेवा चलाई जाएगी. इसके अलावा इस्कॉन मंदिर भी सुबह 4:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा और वहां भी फ्री बस, पंडालों में आरामदायक व्यवस्था और 5 एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. सुरक्षा और व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का उपयोग इस बार बैरिकेडिंग बांस की बजाय स्टील पाइप से की गई है. जगह-जगह पंडाल, पंखे, लाइट, पीने का पानी, शरबत और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु किसी भी कोने से दर्शन कर सकें, इसके लिए 14 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं. नैवेद्यम काउंटर और प्रसाद वितरण की तैयारी मंदिर परिसर के बाहर 13 नैवेद्यम काउंटर लगाए जाएंगे जहां लड्डू प्रसाद की बिक्री होगी. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है. मंदिर के सुपरिटेंडेंट के. सुधाकरण ने बताया कि केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष प्रवेश की सुविधा होगी. राम जन्मोत्सव में फूलों की बारिश और भक्ति का जश्न रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान फूलों की बारिश की जाएगी, तीनों ध्वज बदले जाएंगे और विशेष आरती के बाद रोट प्रसाद वितरित किया जाएगा. संध्या को जुलूस के साथ आने वाले भक्तों का मंदिर में भव्य स्वागत होगा. इसके अलावा दो लाख श्रद्धालुओं को मुफ्त में हनुमान चालीसा की पुस्तिका भी दी जाएगी. Also Read: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां The post Patna Mahavir Mandir: 22 घंटे खुले रहेंगे पट, फूलों की होगी बारिश! जानिए रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर की पूरी व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच स्पोर्ट्से गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी बाजी ऋषभ पंत की टीम के हाथ लगी. तेज तर्रार शुरुआत के बाद बीच में लखनऊ थोड़ी अटक-सी गई थी, लेकिन अंत में 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके बाद अंतिम के दो ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 191 रन पर रोककर एलएसजी ने 12 रन से मैच जीत लिया.  मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली अहम जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर और युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी के योगदान की प्रशंसा की. Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians. मैच के बाद पंत ने कहा कि टीम धीरे-धीरे लय पकड़ रही है और परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल रही है. उन्होंने कहा, “एक बात तय है कि विकेट अच्छा स्पोर्ट्स रहा है. हमें समझना होगा कि हमारे लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं. पहले हम अलग तरह की पिच चाहते थे, लेकिन अब जो भी मिलेगा, हम उसे स्वीकार कर उस पर स्पोर्ट्सेंगे.” पंत ने मिशेल मार्श की तेजतर्रार पारी को भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. मार्श ने सिर्फ 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने एडन मारक्रम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पंत ने कहा, “जब मार्श जैसा खिलाड़ी ऐसी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर को सेट होने का समय मिलता है. यही हमारा मकसद है, हालात के मुताबिक स्पोर्ट्सना.” Rishabh Pant Statement after LSG vs MI match. 𝗠𝗮𝗿𝘀𝗵terpiece 🫡 pic.twitter.com/Pr0WbcVTJR — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2025 मुंबई की ओर से मिल रहे कड़े मुकाबले के बावजूद पंत ने अपनी टीम की मानसिक दृढ़ता की तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह मानसिक रूप से हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण था. वे ज्यादा विकेट नहीं गंवा रहे थे, लेकिन हमारी टीम ने संयम बनाए रखा और जीत के साथ मैच खत्म किया.” मुंबई को अंतिम दो ओवर में 28 रनों की जरूरत थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी की. शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी को पंत ने निर्णायक बताया. उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन देकर दबाव बनाए रखा. पंत ने कहा, “वो हमारे लिए शानदार रहे हैं. अब मैं कह सकता हूं कि वह बेहतरीन चयन साबित हुए हैं और हमें उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.” Karu mein tera sajda 🙇‍♂️ pic.twitter.com/9nf1qKzUdz — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2025 युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी ने एक बार फिर प्रभावित किया. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर एक विकेट लिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. पंत ने राठी की तारीफ करते हुए कहा, “वह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. जिस तरह से वह दबाव में खुद को संभालते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक युवा खिलाड़ी से ऐसा प्रदर्शन देखना बेहद सुखद है.” वहीं मैच के हाल की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने मिशेल मार्श (60) और एडेन मारक्रम (53) की धमाकेदार पारियों की मदद से 203 रन बनाए. आयुष बडोनी और डेविड मिलर ने भी तेज+ रन जोड़ते हुए टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को वापसी का मौका दिलाया, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए. 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही. नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने अच्छी साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. अंतिम ओवर में मुंबई को 22 रन चाहिए थे, हार्दिक ने पहला शॉट छक्के के लिए भेजा, लेकिन आवेश खान ने बाकी गेंदों पर शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच लखनऊ के नाम कर दिया. तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर लाया गया बदलाव भी मुंबई के लिए कारगर नहीं रहा. मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई 17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान MS Dhoni की कैप्टन के रूप में फिर होगी धमाकेदार इंट्री, इस मैच में करेंगी CSK की कप्तानी The post LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमआई को 12 रन से हराया, हार्दिक-सूर्या के मेहनत पर फिरा पानी

IPL 2025 LSG vs MI: कप्तान हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. 204 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी. हार्दिक ने पहली ही गेंद पर जब छक्का जड़ा, तक मुंबई के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन इसके बाद हार्दिक एक भी बड़ा शॉट नहीं स्पोर्ट्स पाए और आखिरी ओवर में केवल 9 रन बने. मुंबई की हार का सिलसिला लगातार जारी रहा. हार्दिक ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए. अपनी पारी में मुंबई के कप्तान ने 1 छक्का और दो चौके लगाए. Lucknow Super Giants defeated Mumbai Indians by 12 runs in a thrilling match सूर्यकुमार यादव ने की दो बड़ी साझेदारी इससे पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो देने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए 67 रनों की साझेदारी की. उसके बाद सूर्या और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई. सूर्या ने 43 गेंद पर धमाकेदार शॉट लगाते हुए 67 रन बनाए. अपनी पारी में सूर्या ने एक छक्का और 9 चौके लगाए. नमन धीन रने 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 46 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. तिलक वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए. Match 16. Lucknow Super Giants Won by 12 Run(s) https://t.co/HHS1Gsaw71 #LSGvMI #TATAIPL #IPL2025 — IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2025 पहली पारी की बात करें तो मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए, लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स ने मिशेल मार्श और एडेन मारक्रम के शानदार अर्धशतकों की मदद से आठ विकेट पर 203 रन बना लिए. पंड्या ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए. उन्होंने मारक्रम (53), निकोलस पूरन (12), ऋषभ पंत (दो), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (शून्य) के विकेट झटके. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मार्श और मारक्रम ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलायी. मार्श ने 31 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए. मारक्रम ने 38 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए. पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 69 रन था लेकिन हार्दिक ने इसके बाद गेंदबाजी में अच्छे बदलाव कर मैच में मुंबई की वापसी कराई. कलाई के खब्बू स्पिनर विग्नेश पुथुर ने सातवें ओवर में अपनी गेंद पर ही खतरनाक साबित हो रहे मार्श का कैच पकड़कर पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी को तोड़ा. हार्दिक ने इसके बाद खुद गेंदबाजी पर आने का फैसला किया और अपने शुरुआती दो ओवरों में पूरन और पंत के अहम विकेट लिए. उन्होंने नौवें ओवर में दीपक चाहर के हाथों कैच कराकर पूरन को पवेलियन की राह दिखायी तो वही खराब लय में चल रहे पंत का मुश्किल कैच कोबिन बॉश ने लपका. पंत छह गेंद में सिर्फ दो रन बना सके. उन्होंने इससे पहले तीन पारियों में शून्य, 15 और दो रन का योगदान दिया है. पंत के आउट होते समय लखनऊ का स्कोर 10.4 ओवर में 107 रन था. अब तक खराब लय में चल मारक्रम ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से आयुष बडोनी (14 गेंद में 30 रन) और डेविड मिलर (14 गेंद में 27 रन) ने तेजी से रन बनाए. 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने रनों की गति बरकरार रखी और शुरुआती विकेट गंवाने के बाद भी कभी भी मैच को अपनेहाथ से निकलने नहीं दिया. हार्दिक पांड्या ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्होंने नाबाद 28 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस प्रकार एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये भी पढ़ें… ‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल CSK इस बवाल खिलाड़ी को करेगा टीम में शामिल, लगातार हार के बाद होगा रणनीति में बदलाव The post सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमआई को 12 रन से हराया, हार्दिक-सूर्या के मेहनत पर फिरा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया. इस कैश-रिच लीग के 18वें संस्करण के मैच नंबर 16 में हार्दिक ने निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, डेविड मिलर और आकाश दीप के विकेट चटकाए. 5/36 के इस स्पेल के साथ, हार्दिक पंड्या ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4/16 था. first time in 17 years Hardik Pandya created history in IPL became first captain to do so कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट शेन वॉर्न के नाम हार्दिक पांड्या आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं. हार्दिक पंड्या अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न से पीछे हैं. राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान ने कप्तान के तौर पर वॉर्न ने 57 विकेट लिए थे, जबकि पंड्या ने 30 विकेट लिए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और मिशेल मार्श ने 31 गेंदों पर 60 रन बनाए. हालांकि, विग्नेश पुथुर ने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आउट कर मुंबई इंडियंस के लिए रास्ता साफ कर दिया. 𝙄.𝘾.𝙔.𝙈.𝙄@hardikpandya7 registered his maiden #TATAIPL FIFER and also became the first-ever captain to do so! WATCH his 🔝 spell ⬇️🎥#LSGvMI | @mipaltan — IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2025 हार्दिक ने 9वें ओवर में खुद को आक्रमण पर लगाया और उन्होंने तुरंत ही इसका फायदा उठाया और खतरनाक निकोलस पूरन को आउट कर दिया. इसके तुरंत बाद, ऑलराउंडर ने एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को आउट कर दिया. इसके बाद उन्हें तीन और सफलताएं मिली. पहली पारी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और जितना लोग सोचते हैं उससे कहीं अधिक तेज हैं. हार्दिक के अलावा ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार और पुथुर को एक-एक सफलता मिली. लखनऊ ने पहली पार में बनाए 203 रन पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित 20 ओवरों में 203/8 रन बनाए. मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने 60 और 53 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर लखनऊ स्थित फ्रैंचाइजी को 200 से अधिक रन बनाने में मदद की. एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया, छह गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. 27 करोड़ का यह खिलाड़ी अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया है, जिसकी वजह से इनकी काफी आलोचना हो रही है. मौजूदा आईपीएल 2025 जन में पंत का यह लगातार चौथा सबसे कम स्कोर है. ये भी पढ़ें… सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अनोखा ‘शतक’, मुंबई इंडियंस ने गिफ्ट की 100 नंबर की स्पेशल जर्सी हाय रे! रोहित शर्मा, पहले कप्तानी छिन गई, फिर इंपैक्ट प्लेयर बनाया, अब टीम से ही कर दिया बाहर The post 17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ के निर्माता की चिटफंड कंपनी पर ईडी का रेड, फेमा उल्लंघन का आरोप

ED Raid: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ के निर्माता गोकुलम गोपालन की चिटफंड कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 1000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा उल्लंघन (FEMA Violation) मामले में श्री गोपालम चिट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है. किन जगहों पर हुई कार्रवाई? यह छापेमारी ईडी के कोच्चि कार्यालय की ओर से फेमा अधिनियम के तहत की गई, जिसमें चेन्नई और कोच्चि स्थित गोपालन से जुड़े पांच परिसरों पर तलाशी ली गई. इनमें चेन्नई का कोडम्बक्कम स्थित ऑफिस और नीलांकरई स्थित फार्महाउस प्रमुख स्थान थे. क्या हैं आरोप? ईडी को संदेह है कि गोपालन और उनकी कंपनी ने प्रवासी हिंदुस्तानीयों के साथ 1000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन किए हैं. ये लेन-देन फेमा नियमों का उल्लंघन करते हैं और इसमें अनधिकृत विदेशी निवेश और संभावित धन शोधन (Money Laundering) शामिल हो सकते हैं. ईडी अब इस पूरे मामले को PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत भी जांचने की योजना बना रही है. फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ से जुड़ा विवाद ‘एल 2: एम्पुरान’ हाल ही में मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी. यह सुपरहिट फिल्म ‘लूसिफर’ का दूसरा भाग है, जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है. फिल्म के निर्माताओं में गोकुलम गोपालन, एंटनी पेरुम्बवूर, सुबास्करन और लाइका प्रोडक्शंस शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: UPI Payment Fraud: यूपीआई से पेमेंट करने में बड़ा खतरा, नकली UPI ऐप्स से हो रही ठगी हाल ही में इस फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहनलाल और निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर ने विवादित सीन हटाने की बात कही थी. फिल्म से दो मिनट से अधिक का विवादित दृश्य हटा दिया गया है. इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी The post फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ के निर्माता की चिटफंड कंपनी पर ईडी का रेड, फेमा उल्लंघन का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari news: पुलिसलाइन बैरक में गैस सिलेंडर व हिटर का नहीं होगा उपयोग़

Motihari news: मोतिहारी . पुलिस ने लाइन में शुक्रवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया. जवानों ने कई समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार ने थाना के रिजर्व गार्ड को बदलने की मांग की. कहा काि प्रत्येक छह माह में रिजर्व गार्ड की बदली होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो से उनकी बदली नहीं हो सकी. इसके कारण उन्हें कई समस्याएं हो रही है. एसपी ने कहा कि रामनवमी के बाद कमेटी गठित कर रिजर्व गार्ड की बदली की जायेगी. पुलिस लाइन के आसपास फैली गंदी व जाम नाले की समस्या से अवगत कराया. वहीं विभिन्न थानों से आये जवानों में किसी ने बैरक, बाथरूम व शौचालय की समस्या से अवगत कराते हुए उसके निदान की मांग की. एसपी ने कहा कि बहुत जल्द आपलोगों की समस्या का समाधान किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहां कि पुलिस लाइन के बैरक में जवान गेस सिलेंडर व हिटर का हिस्तेमाल करते है, जो सुरक्षा की दृष्टिकोण से सही नहीं है. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने जवानों के लिए मेस की बहुत जल्द व्यवस्था करने को कहा. पुलिस सभा में पुलिस मेस एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार, कोषाध्यक्ष अवधकिशोर, मंत्री गौतम कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari news: पुलिसलाइन बैरक में गैस सिलेंडर व हिटर का नहीं होगा उपयोग़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime news from Samastipur:ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति मौत

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के असीन चौक वार्ड 6 निवासी किशुन देव राम की पत्नी रेखा देवी (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन में जुट गई. बताया गया है कि रेखा की शादी 2023 में महेश्वर राम के पुत्र किशुनदेव राम से हुई थी. किशुन तमिलनाडु की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है. वह तीन महीने पहले ही तमिलनाडु गया था. मौत की सूचना के बाद से उसका फोन बंद है. रेखा की छह महीने की एक बेटी भी है. मृतका की बहन ने बताया कि उनका मायका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकविदौलिया गांव में है. पिता का नाम भूखल राम है. बहन जब भी मायके आती थी दहेज के बचे पैसे की बात करती थी. कहती थी कि ससुर पैसे नहीं देते तो घर से निकालने की धमकी देते हैं. बेटी होने के बाद रेखा को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा. ससुर और ननद दोनों उसे तंग करते थे. परिजनों का आरोप है कि रेखा की गला घोंटकर हत्या की गई है. हत्या के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गये. गांव वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी. थाना प्रभारी इरशाद आलम ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि एक स्त्री ने फांसी लगा ली है. पुलिस मौके पर पहुंची. लाश को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हर पहलू पर जांच की जा रही है. Crime news from Samastipur:फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड चार में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. गुरुवार रात घर के अंदर कमरे में फंदे से झूलता उसका शव बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. मृतक की पहचान दुधपुरा वार्ड चार निवासी स्व. नागेन्द्र साह के पुत्र 40 वर्षीय चंदन साह के रुप में बताई गई है. मृतक के छोटे भाई सुरज कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई चंदन साह मुहल्ले में चाय की दुकान संचालित करते थे. वह बीते एक माह से घरेलू कलह के कारण डिप्रेशन में थे. एक माह पूर्व चंदन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई. बीते 1 अप्रैल को चंदन अपनी पत्नी और बच्चों को मायके से बुलाने गया था. वहां उसके साथ मारपीट की गई. वह जख्मी हालत में अपने घर पहुंचा. गुरुवार शाम उसने घर के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Crime news from Samastipur:ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime news from Samastipur:बेलारी के पैक्स प्रबंधक को मिली जान मारने की धमकी

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के बेलारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जनक किशोर सिंह के पुत्र पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर बीस लाख रुपये रंगदारी के रूप में देने की मांग की है. उन्हें यह कहा गया है कि यदि रुपये नहीं दिया तो उन्हें व पैक्स अध्यक्ष पिता को उठा लेंगे और जान मार डालेंगे. इस संबंध में डरे-सहमे पैक्स अध्यक्ष के पुत्र रंजीत कुमार ने थाना में आवेदन देकर धमकी देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया है. उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. स्त्री को झांसा देकर सोने की चकती उड़ायी समस्तीपुर: नगर थाना परिसर के सटे थानेश्वर मंदिर महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने एक स्त्री को झांसा देकर सोने का एक चकती उड़ा लिया. इस बाबत पीड़िता बेगूसराय जिला के तेघड़ा निवासी संगीता कुमारी ने नगर थाना में शिकायत की. बताया कि वह तेघड़ा से कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाधी गांव जा रही थी. रास्ते में थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर के समीप एक व्यक्ति ने झांसा देकर सोने का चकती उड़ा लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जवानों ने किया फ्लैग मार्च हसनपुर : पर्व व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस इंस्पेक्टर रोसड़ा मनोज कुमार के नेतृत्व में हसनपुर बाजार, दूधपुरा बाजार सहित विभिन्न मार्गों में पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई. मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, शिवजी प्रसाद, मो. शकील, रंजीत मंडल, मनीष कुमार, संजय पासवान आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Crime news from Samastipur:बेलारी के पैक्स प्रबंधक को मिली जान मारने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹20,800 सस्ता मिल रहा iPhone 15 Plus, डील जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

iPhone Offer: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है!Apple का दमदार स्मार्टफोन iPhone 15 Plus अब भारी छूट के साथ बिक्री पर है. यह ऑफर VijaySales पर उपलब्ध है, जहां इसका 128GB वेरिएंट ₹89,900 की बजाय सिर्फ ₹72,600 में मिल रहा है – यानी ₹17,300 की सीधी छूट. Flipkart और HDFC कार्ड ऑफर से और ज्यादा बचत अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, तो आप इस कीमत पर भी ₹3,500 की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इस तरह iPhone 15 Plus की फाइनल कीमत सिर्फ ₹69,100 तक आ सकती है. यह भी पढ़ें: iPhone 16e पर धमाकेदार ऑफर: यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए नयी कीमत और डील्स यह भी पढ़ें: iPhone 16e: आ गया Apple का सबसे सस्ता फोन, 60 हजार में मिलेगा 1 लाख रुपये वाले फीचर्स का दम यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air होगा Apple का अब तक का सबसे पतला फोन! खूबसूरत डिजाइन और पावरफुल A19 चिप बनाएंगगे इसे खास iPhone 15 Plus के प्रमुख फीचर्स 6.7 इंच SuperRetinaXDR डिस्प्ले और DynamicIsland फीचर के साथ शानदार व्यूइंग अनुभव A16 Bionicचिपसेट से दमदार परफॉर्मेंस – मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए बेहतरीन 48MP प्राइमरी कैमरा – हर शॉट में जबरदस्त डिटेल, लो लाइट में भी शानदार फोटो 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा – क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी USB-C पोर्ट – फास्ट डेटा ट्रांसफर और नई चार्जिंग सुविधा लंबी बैटरी लाइफ – एक बार चार्ज में पूरे दिन का भरोसा सीमित समय के लिए ऑफर यह डील कुछ समय के लिए ही उपलब्ध है, इसलिए अगर आप Apple का प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो यह सही मौका है. यह भी पढ़ें: 10 मिनट में यहां से मंगाएं iPhone 16, वो भी Amazon-Flipkart से सस्ता, ऐसे करें ऑर्डर यह भी पढ़ें: iPhone 16e vs iPhone 16: कौन सा iPhone खरीदना समझदारी होगी? The post ₹20,800 सस्ता मिल रहा iPhone 15 Plus, डील जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top