Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद की ओर से पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी इस विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. सदन की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है. साथ ही सड़क पर भी विधेयक के खिलाफ कई संगठनों का प्रदर्शन जारी है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। (फाइल फोटो) pic.twitter.com/ezH0DgFR2k — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025 सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को दी गई चुनौती बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधेयक में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किये गये हैं. जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि विधेयक में मुस्लिम समुदाय से भेदभाव किया गया है, क्योंकि इसमें ऐसे प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो अन्य धार्मिक बंदोबस्तों में मौजूद नहीं हैं. AIMPLB ने भी किया है सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान AIMIM और कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान कर चुका है. बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अदीब कल यानी बुधवार को ऐलान किया था कि प्रशासन को इसे वापस लेना ही होगा. जब तक यह वापस नहीं लिया जाता हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे. सड़क पर भी छिड़ा है आंदोलन वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर सड़को पर भी आंदोलन छिड़ा हुआ है. वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद देश के कई जगहों पर मुसलमान सड़क पर उतर गए हैं.विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया गया. शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की. लोकसभा और राज्य सभा में विधेयक पास लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पहले ही पास हो गया था, गुरुवार को 13 घंटे की लंबी बहस के बाद राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया. इसके साथ ही इसे संसद की मंजूरी मिल गई है. विधेयक को अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. बता दें, गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन, जबकि 232 ने विरोध किया था. The post Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित-शिवानी के डेथ सीन शूट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आंसू बहाने की…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. हाल ही में, गणगौर उत्सव पोद्दार और गोयनका परिवार के लिए सबसे काला दिन साबित हुआ. गणगौर के दौरान हुए बड़े विस्फोट में रोहित, अरमान और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. जल्द ही, शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अभिरा टूट गई और आहत हुई क्योंकि उसने फिर से एक मां को खो दिया. रोहित और शिवानी की हुई मौत डॉक्टरों ने तब उन्हें बताया कि अरमान और रोहित को बचाना वाकई मुश्किल है. हालांकि, राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान तो बच जाएगा, लेकिन रोहित की मौत हो जाएगी. इंटरनेट पर कई बीटीएस तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जहां रोहित की मौत के सीन को शूट होते हुए देखते हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने बताया कि डेथ सीन करना कितना मुश्किल था. रोहित की मौत सीन पर क्या बोली समृद्धि शुक्ला समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड लाइफ संग बात करते हुए कहा, “ऐसे सीन करना वाकई टफ और दुखी करने वाला होता है, क्योंकि हमें उन दोनों को अलविदा भी कहना पड़ा था, इसलिए यह पर्सनल भी लगा. रोमित बेहद मिलनसार, समझदार हैं और बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा.. निश्चित रूप से हम सभी उन्हें याद करेंगे.” शिवानी संग आखिरी सीन करने पर क्या बोली समृद्धि समृद्धि ने आगे अभीरा और शिवानी के आखिरी सीन को लेकर भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “विभूति ठाकुर बहुत दयालु और विनम्र हैं. पहले वह बहुत संकोची थीं, लेकिन समय के साथ हम दोनों खुल गए. हमने सारे सीन्स को बहुत ज्यादा एंजॉय किया. मैं चाहती हूं कि हमारे सीन्स जरूर ऑनएयर हो. दर्शक इसे देखें और सभी भावनाओं को महसूस करें. डेथ सीन करने में मुझे कोई आंसू बहाने की जरूरत नहीं पड़ी, यह सब बहुत स्वाभाविक रूप से हुआ.” यह भी पढ़ें- Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित-शिवानी के डेथ सीन शूट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आंसू बहाने की… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Teacher Bharti 2025: आ गई शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई डेट, 10000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Teacher Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां होने वाली है. इस भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में ही होगा. मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से 10 मार्च को शुरू हुई थी जिसमें 17 मार्च तक आवेदन करना था. परीक्षा की नई तारीख अब घोषित हो गई है. Teacher Bharti 2025 in MP: मध्य प्रदेश में टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 10,758 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. इसमें मिडिल स्कूल टीचर के लिए 7929 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, मिडिल स्कूल टीचर स्पोर्ट्स के लिए 338 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा प्राइमरी टीचर स्पोर्ट्स में कुल 1377 पदों पर भर्तियां होंगी. MPESB Teacher Admit Card ऐसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें. अब Exam Date Change – Middle School Teacher and Primary School Teacher Selection Test – 2024 के लिंक पर जाएं. यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें. अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें. मध्य प्रदेश टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड जारी होगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता पिता का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय दिया होगा. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर के साथ-साथ फोटो और सिग्नेचर होगा. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड लेकर एग्जाम सेंटर पर जाएं. यह भी पढ़ें- Top 50 JSSC CGL GK Questions in Hindi 2025: जेएसएससी सीजीएल के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर The post Teacher Bharti 2025: आ गई शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई डेट, 10000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GPAT 2025 : जीपैट 2025 के लिए आवेदन जारी, बनेगी एमफार्मा कोर्स में प्रवेश की राह

GPAT 2025 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है. हिंदुस्तान में किसी प्रतिष्ठित संस्थान से एमफार्मा की पढ़ाई के लिए यह बेहद अहम परीक्षा है. जीपैट 2025 देना चाहते हैं, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा की तैयारी आगे बढ़ा सकते हैं. एमफार्मा में मिलेगा एडमिशन जीपैट 2025 के माध्यम से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) कोर्स में प्रवेश मिलेगा. एमफार्मा कोर्स के लिए छात्रवृत्ति हासिल करने के लिहाज से भी यह परीक्षा बेहद उपयोगी है. जीपैट के स्कोर को एमफार्मा एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमोदित/ संबद्ध विश्वविद्यालय विभागों/संबद्ध कॉलेजों/इंस्टीट्यूट में स्वीकार किया जाता है. जीपैट 2025 के स्कोर की वैधता तीन वर्षों के लिए होगी. टेस्ट देने के लिए जरूरी योग्यता बारहवीं के बाद मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ कॉलेज से फार्मेसी में चार वर्षीय बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल करनेवाले हिंदुस्तानीय अभ्यर्थी जीपैट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं. बी फार्मेसी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र, जिनका परीक्षा परिणाम एमफार्मा का शैक्षणिक वर्ष 2025-26 शुरू होने से पहले घोषित हो जायेगा, इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानें जीपैट 2025 एक ही दिन और एक ही सत्र में 25 मई 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जायेगी. टेस्ट की अवधि 3 घंटे होगी. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे. परीक्षा निर्धारित योजना के अनुसार कंप्यूटर नेटवर्क (सीबीटी) का उपयोग करके आयोजित की जायेगी. इसमें कुल 500 अंक के 125 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्न-पत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा. प्रत्येक सही जवाब के लिए चार अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर कुल स्कोर से एक अंक काटा जायेगा. इस टेस्ट में फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोग्नॉसी, फार्माकोलॉजी एवं इन विषयों से संबद्ध विषयों और अन्य विषयों पर केंद्रित प्रश्न पूछे जायेंगे. देश भर में होंगे 100 अधिक टेस्ट सेंटर जीपैट 2025 का आयोजन देश भर में सौ से अधिक शहरों में होगा. इन शहरों में बिहार के आरा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, सिलीगुड़ी आदि शामिल हैं. ऐसे करें आवेदन जीपैट 2025 के लिए सिर्फ एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.अंतिम तिथि : 21 अप्रैल, 2025.विवरण देखें : https://nbe.edu.in/IB/GPAT%202025%20ib.pdf The post GPAT 2025 : जीपैट 2025 के लिए आवेदन जारी, बनेगी एमफार्मा कोर्स में प्रवेश की राह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DU: दिल्ली सरकार की वजह से नहीं रुकेगा डीयू का कोई भी काम

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) का कोई भी काम हो, वो दिल्ली प्रशासन की वजह से नहीं रुकेगा. दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे लीडर बनाने वाला दौलत राम कॉलेज है. अपने नेता बनने की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब वर्ष 1993 में मैं दौलत राम कॉलेज में पहले में आई तो पूरे साल कॉलेज में हड़ताल चलती रही. इसके कारण छात्र संघ के प्रतिनिधियों से संपर्क बढ़ा और फिर एबीवीपी के संपर्क में आ गयी. फाइनल ईयर में में छात्र संघ का अध्यक्ष बन गयी. एक स्कूटी पर चलकर डीयू व कॉलेजों और दिल्ली में नेतृत्वक कार्यक्रम किए. उस समय मैंने  सोचा भी नहीं था कि दिल्ली की जिन सड़कों पर घूम रही हूं, इन सड़कों को कभी ठीक करवाने की जिम्मेवारी मेरी होगी. कभी यह नहीं सोचा था कि जिस कुलपति ऑफिस पर धरने करते थे, कभी उसमें सम्मान मिलेगा और वहां मंच से बोलना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि डीयू छात्र होने के नाते जो फर्ज मेरा है उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने का काम होगा. दिल्ली में पर्यटन स्थलों के साथ ही एजुकेशनल ट्यूरिजम भी बढ़े, इस पर काम होगा. उन्होंने डीयू की गलियों से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए दौलत राम कॉलेज के सामने वाली दीवार, भेलपूरी और लैमन सोडे को भी याद किया.   डीयू और दिल्ली प्रशासन मिलकर करेंगे काम इस मौके पर कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि अपने बच्चों की तरक्की से जैसे अभिभावक और शिक्षक खुश होते हैं वैसे ही यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी खुश होते हैं. डीयू की छात्र रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात है. डीयू को एक छात्रा के रूप में देखा, डूसू अध्यक्ष के रूप में देखा, एक नगर पार्षद के रूप में देखा और अब एक मुख्यमंत्री के रूप में देखने की बारी है. कुलपति ने कहा कि डीयू की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री रोल मॉडल और प्रेरणा स्रोत होंगी. उन्होंने डीयू में एकल बालिका एवं अनाथ बच्चों के लिए दाखिलों में सीटों के आरक्षण सहित डीयू की कई नयी पहलों की जानकारी दी. इस दौरान दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर सविता रॉय ने अपने कॉलेज की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान पर डीयू दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रोफेसर प्रकाश सिंह और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर रंजन त्रिपाठी सहित अनेकों डीन, विभागाध्यक्ष, प्रिंसिपल, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे.    The post DU: दिल्ली प्रशासन की वजह से नहीं रुकेगा डीयू का कोई भी काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन-दिनों दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. पहली मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2: एम्पुरान है, दूसरी सलमान खान स्टारर सिकंदर है. दोनों बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की कोशिश कर रही है. एआर मुरुगादोस की ओर से निर्देशित एक्शन एंटरटेनर थीमी ही सही, लेकिन कलेक्शन के मामले में हर दिन आगे बढ़ रही है. वहीं एम्पुरान सारे रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कौन किससे कितना आगे निकला. सिकंदर ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई सिकंदर के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, सलमान खान अभिनीत सिकंदर ने रिलीज के पांचवें दिन हिंदुस्तान में 8.28 करोड़ और विदेशों में 3 करोड़ की कमाई की. इस तरह पांच दिनों के बाद इसकी दुनिया भर में कमाई 169.78 करोड़ हो गई है. अपनी मौजूदा गति के हिसाब से, सिकंदर को सोमवार तक दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए. एल2: एम्पुरान ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई एल2: एम्पुरान ने अपने आठ दिवसीय ओपनिंग वीकेंड में घरेलू स्तर पर 88.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन विदेशों में फिल्म ने कमाल कर दिया. सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने हिंदुस्तान के बाहर 12 मिलियन डॉलर (103 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 236 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह एम्पुरान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है, जिसने पिछले साल की हिट फिल्म मंजुम्मेल बॉयज को पीछे छोड़ दिया है. एम्पुरान अभी भी हर दिन दुनिया भर में 10-12 करोड़ की कमाई कर रही है. जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही… यह भी पढ़ें- TRP Report Week 12: रोहित की मौत नहीं सुधार पाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग, टॉप 10 में किसने बनाई जगह The post Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले appeared first on Naya Vichar.

बिहार

अनुमंडल पदाधिकारी ने की रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

समस्तीपुर : शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं इलाके के सभी जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियो से रामनवमी पर्व के दौरान डीजे नही बजाने को लेकर सक्त निर्देश दिया साथ ही सभी जनप्रतिनिधियो से शांतिपूर्ण माहोल मे अपने अपने इलाके मे निकले जानेवाले जुलुस के बारे मे भी निर्देश दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर ने शुक्रवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले IPL 2025 मैच से पहले एक-दूसरे के साथ जमकर हंसी-ठिठोली की. मुंबई और लखनऊ दोनों ने टूर्नामेंट में अब तक तीन में से दो गेम गंवाए हैं और क्रमशः 6वें और 7वें स्थान पर हैं. मैच से पहले, रोहित ने अपने हिंदुस्तान और मुंबई के पूर्व साथी शार्दुल से मुलाकात की. शार्दुल को मोहसिन खान की चोट के कारण सीजन से ठीक पहले लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया. वह IPL 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. रोहित और शार्दुल के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, क्योंकि उन्होंने एक साथ काफी क्रिकेट स्पोर्ट्सा है. Khud Ko Lord Bol Raha Hai Rohit Sharma and Shardul Thakur banter goes viral मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है वीडियो मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित और शार्दुल एलएसजी के मेंटर जहीर खान से मिलने जा रहे हैं, जहां ऑलराउंडर ने मजाक में खुद को ‘लॉर्ड’ कहा. ठाकुर ने हिंदी में कहा, ‘रोहित शर्मा सिर्फ एक व्यक्ति से मिलने मैदान पर आते हैं. ‘लॉर्ड’. इसके बाद रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है.’ ठाकुर ने जवाब दिया, ‘और क्या? तूने ही रखा है नाम!’ मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक जीत हासिल की है, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ घरेलू मैदान पर. Lovely to meet 𝙏𝙝𝙚 𝙇𝙤𝙧𝙙 & 𝙈𝙧. 𝙆𝙝𝙖𝙣 😂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #LSGvMI [Rohit Sharma] pic.twitter.com/pTDdh0Uwh1 — Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2025 मुंबई का सीजन में खराब दौर जारी मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ दो मैचों में हार गया है. एलएसजी ने भी अपने घरेलू हालात पर असंतोष जताया है और उनके मेंटर जहीर खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद लखनऊ के क्यूरेटर की खुलेआम आलोचना की थी. रोहित इस साल आईपीएल में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब तक उन्होंने 13, 8 और 0 रन बनाए हैं, जो दो मैचों में आसान आउट होने और तीसरे मैच में मोहम्मद सिराज की शानदार गेंद पर आउट होने के कारण हुआ है. Rohit Sharma and Shardul Thakur banter goes viral मुंबई के बल्लेबाजी कोच ने रोहित की तारीफ की हालांकि, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच ने जोर देकर कहा कि वे अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी के फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से पोलार्ड ने कहा, ‘मैं अंडर-19 क्रिकेट से रोहित के साथ स्पोर्ट्स रहा हूं और उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों और स्पोर्ट्स के अलग-अलग प्रारूपों में अपना नाम बनाया है और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है.’ उन्होंने कहा, ‘वह अपने आप में स्पोर्ट्स के दिग्गज हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा समय भी आता है जब आप कुछ कम स्कोर बनाते हैं. उन्होंने एक व्यक्ति के रूप में यह अधिकार अर्जित किया है कि वे अब अपने क्रिकेट का आनंद लें और कुछ स्थितियों में दबाव में न आएं. इसलिए कुछ कम स्कोर के आधार पर उनका मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए. क्रिकेट में हम जानते हैं कि हम सफल होने से अधिक असफल होते हैं और मुझे यकीन है कि जब वह हमें बड़ा स्कोर देंगे तो हम उनकी प्रशंसा करेंगे.’ ये भी पढ़ें… ‘अधिक पैसे मिले तो…’ धमाकेदार पारी के बाद बरसे वेंकटेश अय्यर, आलोचकों को जमकर सुनाया बीच IPL नीता अंबानी ने खरीद लिया KK का ये सितारा, इसी सीजन स्पोर्ट्सता आएगा नजर जहीर खान से मिलने पहुंचे रोहित शर्मा, बीच में मिले ‘लॉर्ड’, फिर हुई गजब की नोकझोक The post ‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के टैरिफ मिसाइल के बैक फायर से झुलस रहा अमेरिकी शेयर बाजार, चौतरफा हाहाकार

Trump Tariff: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ मिसाइल ने अब बैक फायर करना शुरू कर दिया है और उससे अमेरिकी शेयर बाजार को ही सबसे अधिक नुकसान होने लगा है. अमेरिका के शेयर बाजारों में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है. गुरुवार को नैसडेक करीब 6% टूट गया, डाउ जोंस 1600 या करीब 4% और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 भी करीब 5% तक का गोता लगा लिया. इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट कोरोना काल की शुरुआत में 16 मार्च 2020 को दर्ज की गई थी. वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ लागू करने के बाद चीन और कनाडा ने भी पलटवार की चेतावनी दी है. इससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई है. अमेरिका ने हिंदुस्तानीय उत्पादों पर 26% और अन्य देशों पर 10% आयात शुल्क लगाया. जवाब में कनाडा ने अमेरिकी वाहनों पर 25% टैरिफ थोप दिया. इससे वैश्विक व्यापार संकट गहरा गया है. हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हिंदुस्तान के शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.67 अंक यानी 1.22% गिरकर 76,000 के स्तर से काफी नीचे 75,364.69 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,054.81 अंक गिरकर 75,240.55 तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 345.65 अंक यानी 1.49% गिरकर 23,000 के नीचे 22,904.45 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 382.2 अंक गिरकर 22,867.90 पर आ गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उथल-पुथल अमेरिकी एसएंडपी 500 में 5% और नैसडेक में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. एशियाई बाजार भी प्रभावित हुए हैं. जापान का निक्केई 3% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2% नीचे आया. उद्योगों पर असर फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. रिलायंस जैसे बड़े खिलाड़ियों के स्टॉक्स में भी बिकवाली का दबाव है. Nifty IT इंडेक्स 2% लुढ़का, जिसमें Coforge और Persistent Systems सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. धातु क्षेत्र के शेयर भी दबाव में हैं. मुद्रास्फीति का बढ़ता जोखिम अमेरिका में मंदी का सबसे बड़ा खतरा महंगाई है. विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ के कारण आयातित सामानों की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे मुद्रास्फीति में उछाल आ सकता है. दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है, जो अमेरिकी वित्तीय स्थिति के लिए चिंताजनक संकेत है. इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी क्या मंदी करीब है? ट्रंप के टैरिफ फैसले से वैश्विक बाजारों में महंगाई की आशंका बढ़ी है, जिससे मंदी का खतरा गहराता दिख रहा है. डॉयचे बैंक के अर्थशास्त्री ब्रेट रयान ने रॉयटर्स को बताया कि इन टैरिफ से अमेरिकी विकास दर में 1-1.5% की कमी आ सकती है, जिससे मंदी की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि, हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति अभी स्थिर दिख रही है और संकट के संकेत कम हैं. इसे भी पढ़ें: प्रशासनी कर्मचारियों को 23 अप्रैल को मिल सकती है बड़ी समाचार, प्रशासन करेगी बड़ा ऐलान! The post ट्रंप के टैरिफ मिसाइल के बैक फायर से झुलस रहा अमेरिकी शेयर बाजार, चौतरफा हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

ACB Trap: रांची-झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आज एसीबी ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB ) रांची की टीम ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित आशीष कुमार यादव ने इस बाबत एसीबी रांची में शिकायत की थी. The post ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top