Hot News

Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद की ओर से पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी इस विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. सदन की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है. साथ ही सड़क पर भी विधेयक के खिलाफ कई संगठनों का प्रदर्शन जारी है.

सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को दी गई चुनौती

बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधेयक में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किये गये हैं. जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि विधेयक में मुस्लिम समुदाय से भेदभाव किया गया है, क्योंकि इसमें ऐसे प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो अन्य धार्मिक बंदोबस्तों में मौजूद नहीं हैं.

AIMPLB ने भी किया है सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

AIMIM और कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान कर चुका है. बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अदीब कल यानी बुधवार को ऐलान किया था कि प्रशासन को इसे वापस लेना ही होगा. जब तक यह वापस नहीं लिया जाता हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे.

सड़क पर भी छिड़ा है आंदोलन

वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर सड़को पर भी आंदोलन छिड़ा हुआ है. वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद देश के कई जगहों पर मुसलमान सड़क पर उतर गए हैं.विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया गया. शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की.

लोकसभा और राज्य सभा में विधेयक पास

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पहले ही पास हो गया था, गुरुवार को 13 घंटे की लंबी बहस के बाद राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया. इसके साथ ही इसे संसद की मंजूरी मिल गई है. विधेयक को अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. बता दें, गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन, जबकि 232 ने विरोध किया था.

The post Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top